-1-
अपूर्व अपने ऑफिस की खिड़की में खड़ा कनॉट प्लेस के ट्रैफिक को बहते हुए देख रहा था। जिंदगी की तरह बहता ये ट्रैफिक अहसास करा रहा था कि सब कुछ गतिमान है। जो रुकेगा वो दरकिनार कर दिया जाएगा।मंजिल कंहा है ये अक्षय प्रश्न है। आज जो घर जा रहे है वो इस सोच के साथ जा रहे है कि कल फिर वापिस आएंगे। क्या ये ही मंजिल है शायद नही है। मंजिल तो वो है जंहा से कोई वापिस आने की इच्छा नही रखता । ये सब सोचते हुए वो अपने जीवन के फ़्लैश बैक में चला गया। Apoorv was standing in the window of his office, looking at the flowing traffic. The movement of the traffic was just giving the impression that everything in life is movable. Whosoever will stop would be set aside. The ultimate question is what is the the aim of the life. All those who are moving toward the house they are having in their mind that they will be coming back tomorrow. Is it the ultimate destination? No the ultimate destination is that from where you never think to come back. While thinking all these he went to the flashback of his life.
आज जैसा ही वो नवम्बर का अंत थाl शायद वो आज से ज्यादा ठंडा था। अपूर्व तब 10वी मे पढ़ता था l सुबह होते ही अपूर्व अपनी रजाई लेकर अपनी चारपाई पर घर के बाहर चबूतरे पर आ जाता थाl क्योंकि वँहा चढ़ती धूप का आश्रय मिल जाता था। शायद चढ़ते सूरज की गर्मी के इलावा उस चेहरे की गर्मी भी थी, जिसका काल्पनिक नाम कुमकुम था। उसके घुंघराले बालों के नीचे उसकी दो लापरवाह आंखे, लापरवाह होते हुए भी परवाह करती थी कि अपूर्व उसे देख रहा है कि नही। न तो कुमकुम को पता था कि वो क्यो चाहती है कि अपूर्व उसे देखे और न ही अपूर्व को पता था कि वो क्यो कुमकुम को देखना चाहता है। शायद यह ही नैसर्गिक आकर्षण है।
Like today it was the the end of November at that time also. Apoorv was studying in the class 10th at that time. In the morning he used to come out of the home and sit outside in the sunlight. So that he could use the warmth of the Sun. It was not only the warmth of the Sun but also the warmth of the the face of a girl whose imaginary name was Kumkum. Her curly hairs careless Eyes also used to be attentive to confirm that Apoorv is looking at her while she was showing it to Apoorv that she is ignoring Apoorv. Neither Kumkum knows that why she wants that Apoorv may look at her, nor Apoorv understood why he wants to look at her. Perhaps this was what is known to be Natural attraction.
फिर कब ऋतु बदली कब बसन्त के आगमन से न धूप अच्छी लगती थी न अपूर्व अब बाहर बैठता था। मगर एक दिन उसने हिम्मत कर उससे बात करने के लिए "हेलो बोला"l मगर वो घबराकर उससे बचकर निकल गयी। यह सब अचानक हो गया। अपूर्व की हिम्मत टूट गयी। उस जमाने मे आधी से ज्यादा प्रेम कहानियां तो इसी तरह खत्म हो जाती थी कि एक हिम्मत करता था तो दूसरा घबरा जाता था। हालांकि चाहत दोनों तरफ होती थी। यह याद कर अपूर्व अचानक ही मुस्करा दिया।
Then the season changed. After winter it comes Spring. Due to heat he stopped sitting outside. But one day he dares to talk to her. He said "Hello" . She get a side and avoid him. It was so quick that she could not dare to answer him and avoid him. This was so discouraging for him that their love story ends there. Though they both were interested. Apoorv start smiling remembering that half of the love stories ends like that in those days. While thinking all these incidents he was smiling.
तभी संधि का फ़ोन आ गया। अपूर्व की सोच का सिलसिला टूट गया। सन्धि ने बताया कि आज उसकी कम्पनी के कुछ खास ग्राहक बाहर से आ रहे है, उनकी मीटिंग की वजह से उसे देर हो सकती है। सन्धि के और उसके सम्बन्ध अब चाहत की बजाय जरूरत के हो गए थे। इतने साल साथ रहते रहते, अब साथ रहने की आदत सी हो गयी थी। अपूर्व को इस बात से कोई ज्यादा फर्क नही पड़ता था कि सन्धि किस से और क्यों मिल रही हैl बस रात को सोते हुए उसे अपने पास देखना चाहता था। तभी यह सोचते सोचते घर पहुंच गया। घर पहुंचा तो पता चला कि उनका पुत्र शांडिल्य घर पहुंच चुका था। शांडिल्य के कमरे से म्यूजिक की आवाज आ रही थी। नौकरानी शक्कू ने उसके सामने पानी का गिलास लाकर रख दिया। तभी शांडिल्य ने कमरे से निकलते हुए उसे बॉय कहा । अपूर्व ने भी उसे बाय कहकर एक धीमी सी औपचारिक मुस्कान दे दी। यह शायद एक उच्च मध्यमवर्गीय परिवार की मानसिक मजबूरी थी कि वो मध्यमवर्गीय होने के बावजूद उच्चवर्गीय होने के भ्रम के साथ जीना चाहते थे। इसी कारण वो व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बचाते हुए परिवारिक सम्बन्धो के महीन धागों को तोड़ते चले जा रहे थे।
In the meantime he received the called from his wife Sandhi. He come out of thoughts and received the call of his wife. She was saying that she may be late in the evening because some important clients of her company are coming from abroad. It was just a message because their relations were in such a shape that instead of love and affection they were linked to one another only due to their necessities. It was not important for Apoorv that with whom Sandhi is moving the whole day but he wants her to be at home in the evening, maybe late. While thinking all these he reached home. He found that his son Shandily has already reached home and was playing music in his room. The maid servant brought a glass of water in the meantime. His son came out of the room and say 'bye' to him. He also said 'Bye'. He did not ask him where is his son going and when is he expected back. Perhaps this was the compulsion of a man from upper middle class family who wants to remain in in the illusion of belonging to a high class family. While protecting the the individuality they are breaking the delicate bonds of family.
आज अपूर्व का मन बहुत अजीब सी मनोस्थिति में था। उदास कहना भी इसलिये ठीक नही क्योंकि उसके मन को कुछ भी परेशान नही कर रहा थाl मगर फिर कुछ नही था जिसे सोचकर वो खुशी महसूस कर सके। उसे अपने पिता की अक्सर कही बात याद आ गयी, कि खुशी का पैसे से ज्यादा लेना देना नही है। खुशी तो एक भावना है जो कुछ ऐसा पा लेने से होती है जिसे पाना व्यक्ति के लिए मुश्किल होता है। जैसे जिस के पास मारुति कार है और उसे मर्सिडीज मिल जाय तो उसे बहुत खुशी होती हैl मगर उतनी ही खुशी उस व्यक्ति को होती है जो साइकल पर चलता हो और बाइक मिल जाए। यह सोचता हुआ अपूर्व अपने कॉलेज के समय मे चला गया। तब 12.50 रुपये का विद्यार्थी पास बनवा अपने को राजा समझते थे। कंडक्टर को वो पास दिखाना अपनी शान के खिलाफ समझते थे। सबको बस में चढ़ा कर दरवाजे पर लटकना बहादुरी माना जाता था। तभी एक घटना उसे याद आ गयी, जब वो चार दोस्त बस में से उतरने को थे और नीचे चेकिंग वाले खड़े थे। तभी उन्होंने इशारो में तय किया और नीचे उतरते ही तीन दोस्त अलग अलग दिशा में भागे तो तीन अधिकारी जो नीचे खड़े थे वो उन तीनों की पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। जब आगे जाकर उन्होंने उन तीनों को पकड़ा तो उन्होंने अपने पास उन चेकिंग वालो को दिखा दिए। पूछने पर कि भागे क्यो तो उल्टा उन पर बरस पड़े की भागने पर कोई पाबन्दी है क्या। इतने में चौथा दोस्त जिसका बस पास खत्म हो चुका था वो टहलता हुआ वँहा से निकल गया। कॉलेज आकर वो खूब हंसे। जो न होने की उम्मीद हो और वो हो जाए शायद यह भी एक खुशी का कारण होता है। आज भी उस घटना को यादकर अपूर्व को हंसी आ गयी।
Today apoorvas in strange mood, because he was not sad since there is nothing which is disturbing. He was not happy also because there was nothing which can make him happy. He just remember the saying of his father that your happiness is not linked with the money. A person who is is not having a cycle if he get a motor cycle he will be more happy then a person who changed his old car to a new car. Happiness is a feeling of getting some thing which is not easy for you to get. He remembered that while in college after getting an all routes pass of Rs. 12.5 they use to be feelings like a king. It was also below dignity for them to show your pass to conductor on demand. Climbing the running bus after pushing everyone in the bus was considered to be an act of bravery.
फिर अचानक अपूर्व का ध्यान जे पी आंदोलन की तरफ चला गया। उस समय जब मौरिस नगर चौक पर श्री जय प्रकाश नारायण आये थे तो उनके विद्यार्थी संग़ठन ने जाने कितनी ही डीटीसी की बसे जबरन खाली कराकर उन्हें विधार्थियो से भरकर उस रैली में ले गए थे।वो एक बदलाव का दौर था। बैंको के राष्ट्रीयकरण तथा प्रिवीपर्स खत्म करने जैसे समाजवादी फैसलों के बाद इंदिरा जी को मिली लोकप्रियता अब आहिस्ता आहिस्ता कम होती जा रही थी। आजादी के 27-28 साल होने को आये थे, मगर जनता की आजादी के बाद की कल्पनाये धूमिल पड़ती जा रही थी। कांग्रेस के लगातार शासन से उनका मोह भंग होता जा रहा था।उधर श्रीमती इंदिरा गांधी और उनके सपुत्र श्री संजय गांधी जी के अंदर तानाशाही प्रवर्ती पनपती जा रही थी। उसी के विरोध में विपक्ष लामबंद हो रहा था। छात्र आंदोलन जोर पकड़ रहे थे। श्री जयप्रकाश नारायण का पार्टी रहित जनतंत्र का विचार लोगो को नया लग रहा था। श्री संजय गांधी के आने से लोगो को परिवार वाद का भय सताने लगा था। जनसंघ पार्टी को भी यह अहसास होने लगा था कि अकेले वो देश मे सत्ता पर आसीन नही हो सकेंगे।अतः वो भी श्री जय प्रकाश नारायण के समर्थन में आ चुके थे। श्री जार्ज फर्नांडिस एक बड़े मजदूर नेता और रेलवे कर्मचारी संग़ठन के बड़े नेता के रूप में माने जाने लगे थे। हालांकि श्री जय प्रकाश नारायण बिना पार्टी के जनतंत्र की बातें करते थे मगर क्या यह असल में हो सकता है इस बारे में खुद भी पक्की तरह से आश्वस्त नही थे।
Suddenly the flow of his thoughts towards the J. P. Movement. When Sh. Jai Parkash Narain came to Maurice Nagar Crossing, their students union took there so many DTC buses full of students by getting the buses forcefully vaccated by forcing the passengers to get down. That was an era of change. In beginning Mrs. Indira Gandhi was very popular when she did the bank's Nationalization and stopped The Previ purses of Princely States. She gave the slogan of 'Garibi Hatao'(Remove Poverty). But now the popularity of Mrs. Indira Gandhi was declining. After 27 years of Indepandence the expectations of the people of India were not met. People were getting disillusioned from the rule of Congress. People were feeling that dictatorial tendencies were developing in Mrs. Indira Gandhi and her son Sanjay Gandhi. Opposition parties were joining hands against Mrs. Indira Gandhi. Students agitation was getting strengthened. The idea of Party Less Democracy was attracting the people. The parties like Jansangh had also realized that they alone can not come in to power. So they did put their weights behind Sh. Jai Parkash Narain. Mr. Jeorge Farnadis was emerging as a big trade union leader of Railway and some other sectors. But the idea of Party less democracy was not delibrated properly and was Vague.
असल में जब 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का निधन हुआ, उसके बाद श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधान मंत्री बनी और श्री मोरारजी देसाई उप प्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री बनेl तब श्रीमती इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहा जाता था। श्री मोरारजी देसाई जहां पूंजीपति व्यवस्था के समर्थक माने जाते थे, वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी समाजवादी विचारधारा की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी। वर्ष 1967 में उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण का कदम बिना तत्कालीन वित्त मंत्री श्री मोरारजी देसाई की सहमति से उठा लिया। इसके साथ साथ उन्होंने महाराजाओं के प्रिवी पर्स को भी खत्म कर दिया। प्रिवी पर्स वह राशि थी जोकि भूतपूर्व राजाओं को उनकी रियासतों को भारत में विलय करने के बाद जेब खर्च के लिए मिलती थी। इन सब बातों को लेकर कांग्रेस के अंदर भारी खींचतान हुई और फूट चरम सीमा पर पहुंच गई थी। तभी तत्कालीन राष्ट्रपति के चुनाव में पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशी श्री नीलम संजीव रेड्डी का समर्थन न करके श्रीमती इंदिरा गांधी एक निर्दलीय उम्मीदवार श्री वीवी गिरी को समर्थन दे दिया और सब से अपील की कि वह अपने अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालें। इसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस का अधिकारिक उम्मीदवार हार गये और श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा प्रायोजित निर्दलीय उम्मीदवार श्री वी वी गिरि राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए । इसके साथ ही 12 नवम्बर 1969 को श्रीमती इंदिरा गांधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गयाl कांग्रेस दो हिस्सों में बट गई। मगर श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचा ली और इंदिरा गांधी जी की कांग्रेस का नाम कांग्रेस (R) पड़ गयाl
After the sad demise of Sh. Lal Bhadur Shastri the Prime Minister of India at that time, Mrs.Indira Gandhi was selected as the Prime Minister of India and Sh. Moraraji Desai was selected to be the Deputy Prime Minister and Finance Minister of India. At that time Mrs. Indira Gandhi was called as the 'Goongi Gudia (Silent Doll). Sh. Moraraji Desai was the supporter of Captilist Economy and Mrs. Indira Gandhi was having the leaning towards Socialism. But in 1967 Mrs. Indira Gandhi took the decision of Bank's Nationalization without taking Mr. Moraraji Desai in to confidence. She also stopped the Privi purse of the Princely states. This was the pocket money given to the Princely states for allowing their states to be merged in India after Independence. Due to all theses a lot of infighting emerged in Congress. In the meantime Mr. Sanjeeva Reddy was declared as the Candidate of the Congress Presidential Candidate for President of India. But Mrs. Indira Gandhi extended her support to Mr. V. V. Giri an independent candidate. She also called everyone to vote on the call of inner conscious. It resulted into the victory of independent candidate Sh. V. V. Giri as the President of India. At last on 12 November 1969 Mrs. Indira Gandhi was expelled from the Congress and Congress was Divided but Mrs. Indira Gandhi saved her Government as most of the Members of Parliament of Congress were with her. The new name of her faction of Congress was Congress (R).
श्रीमती इंदिरा गांधी इन दिनों युवा शक्ति का प्रतीक मानी जाती थीl जनता को गरीबी हटाओ जैसे नारों ने उत्तेजना से पागल कर रखा थाl 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को विभाजित कर दो हिस्सों में बांट दिया और पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश का नाम दिया l पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने आत्म समर्पण कर दिया l यह एक अविश्वसनीय अविस्मरणीय घटना थीl उस वक्त विपक्ष के नेता श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी श्रीमती गांधी का हर तरह से समर्थन किया और यहां तक कि बांग्लादेश की लड़ाई के बाद श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने श्रीमती इंदिरा गांधी की तुलना मां दुर्गा से की थी।श्रीमती इंदिरा गांधी ने संयुक्त राष्ट्र की सभा में विपक्ष के नेता श्री अटल बिहारी वाजपेई को भारत का प्रतिनिधि बनायाl जोकि अपने आप में सत्ता और विपक्ष के सहयोग का एक उदाहरण था। यह उन दोनों की परिपक्वता दिखाता था। हालांकि उस समय भारत में प्रजातंत्र अभी पूरी तरह से जवान भी नहीं हुआ थाl तब भी उस वक्त की संसद में घंटो तक मुद्दों पर बहस हुआ करती थी। उस वक्त के सांसद संसद में पेन और कागज लेकर पॉइंट नोट किया करते थे और अपने तर्कों को अपनी बारी आने पर संसद में रखा करते थे। जिस तरह की भाषा आजकल संसद में और विधानसभाओं में देखने को मिलती है उसे देख कर पुराने लोग अभी भी यही सोचते हैं कि क्या यही है हमारी जनतंत्र प्रणाली का विकास। पता नहीं हमारे जनतंत्र को क्या होता जा रहा है।
In the begining Mrs. Indira Gandhi was represented as the Youth Leader and she touched the heights of her popularity after 1971 war with Pakistan in which Pakistan was divided and Bangla Desh was created. In that war 90000 soldiers of Pakistan surendered before the Indian Army. It was one of the very rare and unbelievable incident of History. At that time Mr. Atal Bihari Vajpayee was the leader of opposition and he compared her with 'Maa Durga'. She also sent Sh. Atal Bihari Vajpayee to the UNO to represent India there. This was the exampalory Show of the co operation between the ruling and opposition party. Though the Democracy was hardly 25 years old at that time but the leaders were so mature as compared to Today's politicians. The members of Parliament were use to carry pen and note pad in the Parliament and kept on noting the important points. They use to express their views only when their turn comes. But when we compare the behaviour of most of the present leaders then we can just cut a sorry figure for them.
अपूर्व को यह याद आ रहा था कि 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी अपनी लोकप्रियता की चरम सीमा पर थी। मगर शिमला समझौता करने में उनसे चूक हुई। भारत के पास उस वक्त पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिक कैद में थे, जिन्होंने बांग्लादेश की लड़ाई के दौरान भारत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था ।पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के ऊपर जनता का भारी दबाव था कि उन 90000 सैनिकों को छुड़वाया जाए। अगर उस वक्त श्रीमती इंदिरा गांधी कूटनीति से काम लेती तो भारत शायद दबाव बनाकर पाकिस्तान से कश्मीर पर कई तरह के फायदे उठा सकता था। मगर हम सदा टेबल पर दयावान हो जाते हैं और इसीलिए हम लोग नुकसान में रहते हैंl चाहे वह 1947 में कश्मीर का मसला था या शिमला समझौता थाl शिमला वार्ता के दौरान एक समय तो ऐसा भी आया था कि वार्ता असफल हो गयी मान लिया गया थाl पाकिस्तान के शिष्टमंडल को विदाई दावत देने की तैयारी शुरू हो गई थी। दोपहर को पाकिस्तानी शिष्टमंडल ने अपना सामान सड़क के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया था।
Apoorv remembered that after Great Victory in 1971 war when India and Pakistan were on Negotiating table in Shimla (known as Shimla Accord) then according to some Historians she did some mistakes and could not take the benfits of having 90000 Prisoners of War. The Prime Minister of Pakistan under termandous pressure to get them released. According to them India could have took some big deals regarding Kashmir. But we always loose on the negotiation table due to our Cheritable Instincts. At one time during the negotiations it was considered that the talks had failed and the Pakistani delegation had sent their luggage to Pakistan via road. Indian side was preparing to give farewel dinner to the Pakistani Delegation.
मगर विदाई भोज से पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो और भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बीच एक बातचीत हुई और उसमें यह समझौता हुआ कि 17 दिसंबर 1971 में जो भारत-पाक सीमा पर सेना की स्थिति थी, उसी को लाइन ऑफ कंट्रोल मानकर, दोनों देश अपनी सेनाएं उस स्थिति में ले जाए और आगे से कोई ऐसी उकसाने वाली हरकते न करे ।कहा जा रहा था कि श्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने श्रीमती इंदिरा गाँधी से अनुरोध किया की पाकिस्तान हाल ही मे सेना के शासन से मुक्त हुआl ऐसे मे सब की नजर इस मुलाकात पर है इसलिये पाकिस्तान को थोड़ी रियायत दी जाएl इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 5000 वर्ग मील जमीन उनको वापिस लौटा दी l उस वक्त यह स्थिति थी की समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए पेन भी एक पत्रकार से मांगना पड़ा क्योंकि समझौते की विफलता की आशंका के बाद सारा समान हटाया जा रहा थाl यहां तक की जिस टेबल पर बैठकर दोनों नेताओं ने बात की उस टेबल पर बिछाने के लिए एक टेबल का कवर भी नहीं था । मगर फिर भी वो समझौता हुआ, जिसने इतिहास मे अपनी जगह बना ली l कई लोगो का मत था कि यह श्रीमती इंदिरा गाँधी का कमजोर निर्णय नही था, बल्कि उन्होंने जो सुरक्षा परिषद के दखल की मांग की गलती 1948 मे हुई थी उसे सुधाराl
But before the fairwel party Pakistan President Mr. Julfikaar Ali Bhutto initiated a last moment talks with Indian Prime Minister Mrs. Indira Gandhi and an accord was signed, which is popularly known as Shimla Accord. It was a General feeling that Mr. Julfikaar Ali Bhutto asked for some cocessions from Mrs. Indira Gandhi as the Democracy had just returned in Pakistan after a prolonged Millitary Rule. It was decided to retrace back Army from both sides to the position of 17th December 1971 on the border and that will be the Line of Control for both countries and no provocative action will be taken from any side in future. India returened 5000 kilo meter of territory captured by Indian Army in this war.This Accord was so unexpected that even the table cloth was not there on the table where they signed the Accord and a pen was borrowed from a Press Reporter to sign the Accord. Actually the venue was cleared off as it was understood that the talks had failed. Some Historians have the opinion that the talks has not failed. Mrs. Indira Gandhi signed this Accord to neutrilize the 1948 mistake of India in United Nation. (United Security Council).
तब आजादी मिलने के बाद कश्मीर के महाराजा श्री हरि सिंह भारत या पाकिस्तान मे विलय के लिए फैसला लेने मे देर लगा रहे थे l तभी पाकिस्तान की सेना ने कबाइलियों के साथ मिलकर कश्मीर पर हमला बोल दिया l कश्मीर की रियासत के पास इतनी सेना नही थी की वो सुरक्षा कर सके l कबाइली लगातार श्रीनगर की तरफ बढ़ रहे थे l मगर रास्ते मे ही वो बारामूला मे लूटमार मे व्यस्त हो गए और महाराजा श्री हरि सिंह ने भारत मे विलय को स्वीकार कर लिया और भारत ने अपनी सेना श्रीनगर भेज दीl जिसने कबाइलियों को खदेढ़ना शुरू कर दिया और काफी हिस्से पर अपना कब्जा वापस ले लिया I तभी भारतीय प्रधानमंत्री इस मामले को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ले गए l युद्धविराम की शर्तें अगस्त 13, 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्तावित की । इसमे पाकिस्तान को अपने नियमित और अनियमित सनिको को पूरी तरह से हटाने और भारत को राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने के लिये आवश्यक सैनिक रखने का प्रस्ताव था। इस शर्त के पूरा होने पर जनमत संग्रह करके राज्य के भविष्य और मालिकाना हक तय करने का निर्धारण होता। मगर पाकिस्तान ने कभी भी अपनी सेनाएँ वंहा से नही हटाई और यह युद्ध विराम कभी भी लागू नही हुआ l जिसकी सेनाए जंहा थी वंही बैठ गई और वो लाइन ऑफ कंट्रोल बन गई l अब पाकिस्तान हमेशा जनमत संग्रह की बात तो करता है मगर उसकी मूल धारा कि पाकिस्तान पहले अपनी सेनाए पूरे कश्मीर से हटायेगा, वो बात उसने नही मानी उसकी बात नही करता l इसलिए वो प्रस्ताव तो तभी अमान्य हो गया था l और इस समझौते से आगे के लिए भारत- पाक वार्ता का आधार शिमला समझौता बन गया है न कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव l अब यह तो वक्त बताएगा कि पाकिस्तान इस पर भी कितना खरा उतरता है l
Actually after getting Independance the Maharaja Hari Singh was not taking decision to either merge with India or Pakistan. In the mean time tribals along with regular Pakistan Army in the cover of Tribals entered the Kashmir. Kashmir was not having that much Millitary structure to counter that attack. The Tribals were moving towards the Shrinagar. But due to their lust they got busy in arson in Baaramullah. At that crucial juncture Maharaja Hari Singh accepted the merger of Jammu and Kashmir in India and Indian Army and Air Force was rushed to Shri Nagar. Indian Army countered the Tribals and started pushing them back. The local Kashmiri population was in support of the Indian Army. The most popular Leader of that time in Kashmir Mr. Shaikh Abdulla supprted the merger with India. But in the mean time Indian Prime Minister took this matter to UN Security Council. On 13th August 1948 UN Security Council purposed the cease fire. They put the following terms and conditions. 1.The Pakistan had to withdraw all their Regular and Tribals from Kashmir. India will keep minimum Forces in Kashmir. 2.Then after that Plebiscite will be held in Kashmir. But the Pakistan never fullfilled the First condition of that cease fire and that cease fire never took place in true sense. The Forces from both sides stopped where they were. Now without full filling their part Pakistan always make hue and cry for the second part. Just to neuralize that UN Security Council Resolution Mrs. Indira Gandhi made this Accord as the base for all future negotiations. But How far Pakistan will follow this no body knew.
1974 मे भारत ने शांति पूर्ण कार्यो मे इस्तेमाल के लिए परमाणु परीक्षण किया इसे 'समाइलइंग बुधा' का नाम दिया l यह परीक्षण अत्यन्त गोपनीय था l कुल 75 लोगो ने इस परीक्षण पर काम किया था l 1971 के युद्ध मे जब अमेरिका ने अपना एक युद्ध पोत पाकिस्तान के समर्थन मे जो परमाणु हथियारों से लैस था उसे बंगाल की खाडी मे खडा कर दिया था l तब रूस ने भारत के समर्थन मे एक पन्डुबी जो परमाणु मिसाइल से लैस थी उसे समुद्र मे उतार दिया था l मगर उस वक्त ही श्रीमती इंदिरा गाँधी ने यह फैसला किया था की परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए l और 1974 मे बुद्ध जयन्ती के दिन 18 मई 1974 को यह परीक्षण किया गया l यह प्रोग्राम विज्ञानक श्री राजा रामान्ना की अध्यक्षता मे किया गया l
India did a Nuclear Test for Peaceful purpose in1974. 'Smiling Budha' was the name given to this Project. Indian Authorities kept it a top Secret. Hardly 75 people were involved in this Project. While during the Bangla Desh war the USA sent their famous 7th Fleet, a Nuclear capable War Ship in Bay of Bengal to put pressure on Indian side. Though Russia had came openly in support of India and sent a Nuclear capable Marine to help India if the war esclate. At that time Mrs. Indira Gandhi had decided to esclate Indian Nuclear Capability. This Test was the result of that program.
1971 के युद्ध के बाद कई तरह की समस्याएं देश मे सिर उठाने लगी। 1974 आते-आते तेल की आपूर्ति की समस्या, महंगाई, राज्यों में सूखा आदि की समस्या के कारण बढ़ते आक्रोश की वजह से सरकार की राजनीतिक स्थिति काफी बिगड़ गई थी। इसी दौरान श्री जयप्रकाश नारायण ने एक आंदोलन शुरू कियाl जिसमें पार्टी रहित प्रजातंत्र की बात कही गई थी। शुरू में यह बिहार छात्र आंदोलन के नाम से शुरू हुआl पर धीरे-धीरे सभी विरोधी पार्टियां इससे जुड़ती चली गई। हालांकि उन सभी पार्टियों का अपना राजनीतिक उद्देश्य था l वह अपने आप में सक्षम नहीं थी की उनको जनता का इतना समर्थन मिले कि वह अपने दम पर सरकार बना सके। इसीलिए आहिस्ता आहिस्ता श्री जयप्रकाश नारायण जी के झंडे तले वो दल इकट्ठे होने शुरू हो गए। अपूर्व के दिमाग में उन दिनों की अखबारों की टिप्पणियां घूमने लगी जिसमें श्री जयप्रकाश नारायण को एक जन नेता के रूप में पेश किया गया। यह आंदोलन पूरे देश में आहिस्ता आहिस्ता फैल गया। जून 1975 में दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में श्री जयप्रकाश नारायण ने एक विशाल जनसभा आयोजित की जिसमें श्री जयप्रकाश नारायण ने मुख्य प्रमुख कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता की पंक्तियों को सुनाया जिसमें कहा गया कि
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है
अपूर्व आज भी याद करके सिहर जाता है कि उस समय कितना असंतोष जनता के दिलों दिमाग में थाl कितनी बेचैनी हर तरफ फैली हुई थी।
But after 1971war India started facing a lot of difficulty due to droughts, increase in crude oil, Inflation etc.and Goverment was facing their anger. During this time Sh. Jai Parkash Narain gave blessing to a students movement in Bihar. After finding that the agitation is getting support of the masses, the opposition parties stated extending their support to this movement. Slowly this movement was converted in to a political agitation and Sh. Jai Parkash Narain gave the Slogan of Party Less Democracy. Parties started gathering under the banner of Sh. Jai Parkash Narain though parties were having their own agendas. Slowly Sh. Jai Parkash Narain was emerging as a popular mass leader. Slowly this movement was spreads to almost all the states of India. In 1975 Sh. Jai Parkash Narain held a big Public meeting in Ramlila Ground of Delhi. He quoted the peom of Mr. Ramdhari Singh Dinkar in which Goverment was asked to leave the kingadam as the common men are coming. Apoorv remembered how discontentment was there among the General Public.
इसी दौरान 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का एक फैसला आयाl जिसमें कि श्रीमती इंदिरा गांधी को अवैध तरीके से चुनाव लड़ने का दोषी माना गया l 6 साल के लिए उनके कोई चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गयी। उन पर चुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप माना गया था। श्रीमती इंदिरा गाँधी ने इस ऑर्डर के खिलाफ स्टे के लिए सुप्रीम कोर्ट मे अर्जी लगायी l 23 जून को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे तो दिया मगर आंशिक l श्रीमती इंदिरा गांधी संसद की कार्यवाही मे भाग तो ले सकती थी मगर वोट नही कर सकती थीl हालांकि बाद में नवम्बर 1975में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था। मगर इस दौरान श्री जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जनता मोर्चा बनाकर सभी विरोधी पार्टियों ने श्रीमती इंदिरा गांधी के इस्तीफे को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया । सिविल डिसऑबेडिएंस आंदोलन को शुरू किया गया। पूरे देश में आंदोलन को लेकर बहुत हलचल मच गई। हर तरफ लोगों के जत्थे आंदोलन करते नजर आने लगे। हालात को अपने विरुद्ध काबू से बाहर होता देख श्रीमती इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति श्री फखरुद्दीन अली अहमद के हस्ताक्षर करा कर देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। सभी मुख्य विरोधी नेताओं को जेल में डाल दिया गयाl जिनमें श्री जयप्रकाश नारायण भी थेlअपूर्व अपने उन दिनों की घटनाओं को याद कर आज भी सिहर उठा। वह उस समय कॉलेज में पढ़ता था और यूनियन का नेता था। वह एक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का भी कॉलेज में चेहरा माना जाता था। उस वक्त सीपीआई तो सरकार के आपात काल के निर्णय के साथ थी जबकि सीपीआईएम आपातकाल के निर्णय के विरुद्ध जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के साथ थी। सीपीआई के एक छात्र नेता तिवारी ने जैसे ही अपूर्व को देखा तो बोला "अरे यार तुम तो छोटे नेता हो अभी तक बाहर घूम रहे हो। तुम अंदर नहीं पहुंचे" I यह सोच कर की अपूर्व उस वक्त कितना घबरा गया था वो आज हंस पड़ा। मगर अपूर्व की किस्मत अच्छी थी की तिवारी की इतनी औकात नहीं थी की उसकी बात ऊपर सुनी जाती। इसीलिए शायद अपूर्व पकड़ा नहीं गया। मगर आज अपूर्व सोचता है अगर उस वक्त एक डेढ़ साल अंदर लगाया होता तो अब तक कहीं ना कहीं विधायक या सांसद बन गया होता। उस वक्त के कई छात्र नेता आज कहां के कहां पहुंच गए। और वह यह सोच कर हंस पड़ा की वह खादी के कुर्तेऔर पजामे में कैसा लगता। फिर वो सोचने लगा कि न जाने कितने ही लोगों ने उस आंदोलन में अपनी कुर्बानियां दी और अपने भविष्य को दाव पर लगा दिया ।मगर फायदा तो कुछ चंद एक नेताओं ने उठाया। अपूर्व याद कर रहा था कि उन दिनों कैसे डर डर कर अपने कॉलेज जाता था और चुपचाप अपनी क्लास में हाजिर होकर वापस आ जाता था। सब नेतागिरी भूल गया था। जैसे ही उसे नौकरी मिली वह चुपचाप दिल्ली से खिसक गया।
In the meantime Hon'ble Allahabad High Court gave a judgement against Mrs. Indira Gandhi for using Unfair means in her Elections and debared her from contesting any election for 6 years. She was held guilty of using Goverment agencies in her election campaign. She was given time to file an Appeal in Supreme Court. She filed an Appeal in Supreme Court for stay but she could get only partial stay on 23 June allowing her to participate in the Parliament proceedings but was not allowed to cast her Vote in Parliamentry resolutions. After this High Court decision all the Opposition Parties demanded her resignation and called for a Civil Disobediance movement. It disturbed the whole country. Thousands of People came out in the streets every where. After seeing that the sitution is going out of control Mrs. Indira Gandhi imposed internal Emergency in the country on 26 th June after getting the order signed by the Hon'ble President Sh. Fakhrudin Ali Ahemad. All the main opposition leaders including Sh. Jai Parkash Narain were arrested. Though Apoorv was also a leader of his student union but luckily he did escape the attention of the authorities. After completing his graduations he got a job outside Delhi and he joined immediately. The whole family took a sigh of relief. But today Apoorv was thinking that had he been got arrested in Emergency then today he may have got the seat of MLA/MP. Imagining him to be dressed in Kurta paayajaama he started smiling.
इमरजेंसी में हर तरफ अधिकारी निरंकुश हो गए थे l उनको ऊपर से दबाव था की नसबंदी कराई जाए और उसके मासिक लक्ष्य उन्हें दिए जा रहे थे। हालांकि नसबंदी कराने का और परिवार नियोजन करवाने का सुझाव खराब नहीं थाl मगर जिस तरह से नीचे निरंकुश अधिकारियों ने लोगों की जबरदस्ती नसबंदी शुरू कर दी और यहां तक कि कुंवारे लड़कों की भी जबरदस्ती नसबंदी कर दी और 70 साल के बूढ़ों की भी नसबंदी कर दी, उससे जनता में आक्रोश फैल गया। सभी अखबारों पर पाबंदियां थी की वह सरकार के विरोध कुछ न छाप सके और अपने अखबार को छापने से पहले उसका एक संस्करण उसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजना होता थाl उसके बाद ही वह छप्प सकता था। उस वक्त श्रीमती इंदिरा गांधी के सुपुत्र श्री संजय गांधी का पूरा प्रभाव सरकार पर था। हालांकि वह किसी भी संवैधनिक पद पर नहीं थे मगर पूरा प्रशासन उनके कहने पर चलता था। सरकार पूरी की पूरी प्रधानमंत्री के घर से चल रही थी और अखबारों पर अंकुश लगाने के कारण जो आक्रोश जनता में फैल रहा था या जो ज्यादतियां जनता के साथ हो रही थी उसकी खबर प्रधानमंत्री या उनके सहयोगीयों को नहीं मिल पा रही थी।बस चंद स्वार्थी लोगों की टोलियां प्रधानमंत्री के 20 सूत्रीय कार्यक्रम का महिमा गान करते हुए हर तरफ घूम रही थी।
Autocracy was seen every where during the Emergency. The officials were given the targets for Sterlization. Though the idea of Family Planning was not bad but the execution senselessly was creating an havoc in the mind of people. Even unmarried boys or 70 years old people were not spared. People were scared of all these things but no body was there to raise their Grivances. Press Censor ship was imposed on the very first day. All the News Paper were asked to send the copy of the News paper to the Special Cell created in the Information and Broadcasting Ministry and it could be published only after getting their approval. During this period the younger son of Mrs. Indira Gandhi, Mr. Sanjay Gandhi was having full influence in the Goverment though he was not on any Constitutional position. Mrs. Indira Gandhi was not getting information of the discontentment among the public. She was sorrounded by some selfish people always praising the 20 points prograam and giving her the Rosy picture. The orders of Hon'ble Allahabad High Court regarding Mrs. Indira Gandhi were reversed by Hon'ble Supreme Court in November 1975.
ऐसा नहीं था की उस दौरान कोई अच्छा काम नहीं हुआ। बहुत से अच्छे काम भी इम्रजेंसी के दौरान हुए। जैसे कि अब सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी समय पर आना शुरू हो गए थेl रेलवे टाइम से चलनी शुरू हो गई थीl जमाखोरी खत्म हो गई थीl हर वस्तु पर दुकानदार अब दाम की पट्टी लगाना शुरु हो गए थे। भ्रष्टाचार में निचले स्तर पर काफी कमी आई थीl मगर क्योंकि पारदर्शिता नहीं थी इसलिए सरकार तक आलोचनाएं नहीं पहुंच पा रही थी l और इन ज्यादतियों के नीचे उनके अच्छे काम भी दब कर रह गए थे। डर का ऐसा माहौल था की जब प्रधानमंत्री ने अपनी खुफिया एजेंसी और अपने नेताओं से जनता के माहौल के बारे में पूछा तो सबने एक सुर में डर के मारे यह कह दिया की बहुत अच्छा हैl जनता आपके फैसलों से बहुत खुश है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगियों से सलाह कर यह फैसला किया की देश में इम्रजेंसी हटा ली जाए तथा आम चुनाव कराए जाएं। कहा जाता है कि श्री संजय गांधी चुनाव के खिलाफ थेl क्योंकि 2 साल तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल पहले ही संसद से बढ़वा लिया था l अपूर्व को याद करके हंसी आ गई की 21 मार्च 1977 को जब इमरजेंसी हटने और चुनाव होने की घोषणा हुई तब भी अपूर्व जैसे लोग डर के मारे खुशी जाहिर नहीं कर रहे थे। उन्हें डर था की कहीं उनको खुशी जाहिर करते देखकर कोई शिकायत न कर देl कंही इमरजेंसी वापस लेने की घोषणा को वापस न ले लिया जाएl उन सबको अंदर कर दिया जाए। मगर जब आहिस्ता आहिस्ता विरोधी पक्ष के नेता जमानत पर वापस आने शुरू हो गए या छोड़ दिए गए l तब जाकर लोगों में भय कम हुआ। इसी बीच फरवरी मे भारत के राष्ट्रपति श्री फखरू दीन अली का देहांत हो गया l
It was not that everything which had happened in Emergency was bad. A lot of good things was also happening. Rails were running in time. Office staff in Goverment offices were punctual. Shop were putting the rate tag on each and every articles. Corruption at the lower level was considerably reduced. But these good works were neutrlized by the attrocities in the name of Family Planning and the criticism was not visible due to censor ship of the Press and fear of arrest. When feed back was taken by Mrs. Indira Gandhi from the leaders of her own party and the Goverment agencies, all of them due to fear said that people are very happy and 'All is Well'. Then she withdraw the Internal Emergency and announced General Elections in the country. From internal Sources some people were saying that Mr. Sanjay Gandhi was not in favor of holding General Elections. But she gave go ahead to Election Commisson to conduct the General Election in the country. Internal Emergency was withdrawn on 21st March 1977. Slowly the opposition leaders were released from the prisons. Then the opposition started gearing UP for Elections. In the mean time Mr. Fakhrudin Ali Ahmed died. Mr. B. D. Jatti took the office as care taker President.
तभी नौकरानी पानी का जग और ड्राई फ्रूट वहां पर रख गई ।अपूर्व ने अपना एक पेग बनाया और और अपने आज की जिंदगी के बारे में सोचने लगा। आज के लाइफ़ स्टाइल में कितना फर्क आ गया है। पहले पिता कमाते थे और घर में सब आराम से गुजारा करते थे। शायद तब एक आम परिवार की जरूरतें बहुत कम थी। उसने अपने पिता को शादी ब्याह या किसी फंक्शन के अलावा कभी ड्रिंक लेते नहीं देखा थाl मगर आज के समय में शाम को अगर वह समय पर घर आ जाए तो यह पक्का माना जाता था कि आज शाम को वह ड्रिंक लेगा। इतना ही नहीं अब वह एक पिता की हैसियत से अपने पुत्र को यह नहीं पूछता की वह जिस पार्टी में जा रहा है, वह एक ड्रिंक पार्टी है कि नहीं। ऐसा पूछना पिछड़ेपन की निशानी माना जाता है। वो यह भी जानता है की उसकी पत्नी संधि अपने क्लाइंट के साथ पार्टियों में ड्रिंक ले लेती है। मगर आजकल इसे उच्च मध्यमवर्गीय परिवारों में एक आम चलन माना जाता है। हालांकि उसके एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार के पूर्वाग्रह कभी-कभी उसको इसके लिए समझाते हैं l मगर वह खुद भी अपने दो पैग लगाकर इन सब बातों को अनदेखा कर जाता है। क्योंकि संधि के साथ शादी का निर्णय उसका अपना था और उसका पुत्र शांडिल्य उन दोनों की शादी का ही परिणाम था। अपूर्व को इस बात की तसल्ली है की शांडिल्य अपनी मां की बजाए उसकी सोच पर ज्यादा गया था। यह सोचते सोचते उसका ध्यान फिर एक बार अपने विद्यार्थी जीवन और उसके बाद की घटनाओं की तरफ चला गया।
In the mean time the maid served dry fruits and water to Apoorv for his drinks. Apoorv prepared a drink and started thinking of the difference of life style of Today's life with life style of that time. At that time the necessities of life were very limited and even single earning member was able to feed the whole family. He recollect that he has never seen his father to be taking drinks except on the special occassions like Marriage and other family functions. But today if he comes back well in time at home it is almost certain that he will be taking drinks. Even his son may be taking drinks in the party and he can never ask, because asking like that is the sign of Backwardness. He knows that his wife Sandhi is occassionaly taking drinks with her Companies clients. But in Today's time it is very common in the Upper Middle Class families. To overcome his Middle Class sentiments he also use to take two drinks and forget every thing. It was a sigh of consolation that his son is having leaning towards his way of thinking. While thinking all these he once again turned towards his students life.
जैसे ही चुनाव प्रचार का काम शुरू हुआ तो इंदिरा जी को यह अच्छी तरह समझ आ गया की इमरजेंसी लगाने का और तुरंत बिना किसी होमवर्क के हटाने का निर्णय दोनों ही उनके खिलाफ जाने वाले हैं। श्री जयप्रकाश नारायण ने जनसंघ, बी एल डी, समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस (o) का विलय करके जनता पार्टी बनवाई l मगर स्वयं उन्होंने कोई पद नहीं लिया। यह शायद एक गलती थी। विभिन्न विचारधारा की पार्टियों का आपस में विलय रणनीति कारों को एक अच्छा निर्णय नहीं लग रहा था l क्योंकि सीपीआईएम एक वामपंथी पार्टी और दूसरी तरफ जनसंघ जैसी एक दक्षिणपंथी पार्टी वाला मोर्चा दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। और छोटे बड़े दल का हर नेता अपनी बड़ी-बड़ी आकांक्षाओं को लेकर जनता पार्टी में आया था। जिसमें कि कांग्रेसी (ओ)के नेता मोरारजी देसाई जैसे लोग और जनसंघ के श्री अटल बिहारी बाजपेयी और श्री लालकृष्ण आडवाणी जैसे लोग शामिल थे। महत्वकांक्षए तो चौधरी चरण सिंह, चौधरी देवीलाल,श्री जॉर्ज फर्नांडिस आदि अनेक दलों के नेताओं की भी प्रधानमंत्री बनने की थी। उधर श्री जगजीवन राम ने भी मन्त्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी बना ली थी और वो मोर्चे का हिस्सा बन गए l अब कांग्रेस पर भी दबाव आ गया l जंहा पहले ज्यादातर पुराने सांसदो को हटाकर यूथ कांग्रेस के लोगो को टिकट देने की योजना थी मगर अब कंही श्री जगजीवन राम के साथ न लोग चले जाए इस डर से पुराने लोगो को ही टिकट दिये जाने लगे l श्री हेमवती नंदन बहुगुणा और श्रीमती नन्दनी सत्यपति जैसे नेता पहले ही श्री जगजीवन राम के साथ जा चुके थे l श्री चन्द्र शेखर जिन्हे किसी समय कांग्रेस मे यंग टर्क कहा जाता था वो भी आपातकाल मे जेल यात्रा कर चुके थे l जनता तो इनकी आकांक्षाओं से परे एक आकांक्षा लेकर चल रही थी की श्रीमती इंदिरा गांधी को लोकतंत्र की हत्या के लिए सजा दी जाए और इमरजेंसी में हुई ज्यादितियो के लिए दण्ड दिया जाए। चुनाव हुए और उत्तर भारत और मध्य भारत मे जनता ने जनता पार्टी को भारी बहुमत दियाl मगर दक्षिण भारत मे कांग्रेस को कुछ सफलता मिली l यहां तक कि श्रीमती इंदिरा गांधी भी अपने चुनाव में हार गई।
He remembered that immediately after starting her Election campaign Mrs. Indira Gandhi realized the mood of the public. She under stood that feed back given to her was not realistic. Encouraged by the mood of people Mr. Jai Parkash Narain perue the leaders of various parties to give united challange to Congress. At last he sucessfully get nergec Jansangh, BLD, Samajwadi Party and Cong (O) and formed Janta Party. He did not take any official position in party. Some historians feel that his such decision became counter productive. These alliance was of the parties having different ideology. All the leaders from the small parties were having very big ambitions. Mr. Morarji Desai, Mr. Atal Bihari Bajpayi, Mr. Lal Krishan Advani, Choudhry Charan Singh, Choudhry Devi Lal were all the big names and were the claimant of Prime Minister post. Mr. Jagjivan Ram also quit the Congress and resigned from his Ministirial post. He formed a new Party and named it Congress for Democracy. Mr. Hemvati Nandan Bahuguna and Mrs. Nandni Satyapati accompnaid him. They entered in to alliance with Janta Party. Left Party CPI( M) was also an alliance partner of Janta Party. Initially the Congress decided to give more Party tickets to Youth Congress leaders but after the departure of Mr. Jagjivan Ram they took U Turn and gave tickets to Old safe guards to avoid defection. But these actions could not change the mind of the public. The public especially in north and Central India voted against the attrocities in Emergency and voted out Mrs. Indira Gandhi's Goverment. Even Mrs. Indira Gandhi was defeated from Raebraeli Constituency. Though Congress got some seats from South India.
अपूर्व को याद आया की कैसे उन लोगों ने भी उस दिन कितना जश्न मनाया था। ऐसा लग रहा था जैसे कि भारत में दिवाली का त्यौहार हो। श्री जयप्रकाश नारायण के नेता पद लेने से इनकार करने पर हरेक अपने आपको नेता समझ रहा थाl यही आगे चलकर उनके पतन का कारण बना। अगर श्री जयप्रकाश नारायण नेता पद ले लेते तो शायद हरेक अपनी अंदर की इच्छाओं को कंट्रोल कर लेता। मगर उनके इनकार करने पर जनता पार्टी ने श्री मोरारजी देसाई को अपने नेता का पद दिया और देश का प्रधानमंत्री बना दिया। उन्हें आते ही मन्त्री मण्डल बनाने मे कई चुनौतियो का सामना करना पड़ा l श्री जगजीवन राम और चौधरी चरण सिंह की पार्टियों को मन्त्री मण्डल मे शामिल करने के लिए श्री जय प्रकाश नारायण को बीच मे डालना पड़ा l श्री बी डी जत्ती उस वक़्त कार्य वाहक राष्ट्रपति थे l सरकार ने बनते ही आपात काल मे पास किये गए निर्णयो को खत्म कर दिया l अभियव्यक्ति की स्वतन्त्रता बहाल कर दी l प्रेस पर से हर तरह की रोक हटा दी l परिवार नियोजन को समाजिक प्रोग्राम बना दिया l जो जज उनकी मर्जी के खिलाफ ट्रांसफर कर दिये गए थे उनको वापिस कर दिया इत्यादि l
Apoorv recollect how the people Celebrated that day. It was just like Diwali. Everyone was happy. Now the question of who will be the leader came out prominantly in the Alliance. Denial by Mr. Jai Parkash Narain to accept any position further complicated the matter. Had Mr. Jai Parkash Narain accepted the position then the others may have controlled their aspirations. But after his denial all other came out with their claim to be the leader. Ultimately Janta Party elected Mr. Morarji Desai as the leader of their Party and he became the Prime Minister of India. But he faced a lot of problems in constituting his cabinet. Mr. Jai Parkash Narain was forced to intervene to solve the issues of seats in cabinet between followers of Mr. Jagjivan Ram and Choudhry Charan Singh. After coming in to power the Goverment reversed the contravarsial decisions of previous Goverment during Emergency. The Freedom of Expression was restored. Press Censorship ends, Family Planning was made only a Social Program and the contravarsial transfers of Judges without their consents were reversed.
उधर जनता सरकार मे अक्सर खिचातानी की खबरे आती रहती थी l कांग्रेस फार डेमोक्रेसी चाहती थी की जिन राज्यो मे कांग्रेस सरकारे है वो सरकारे भंग कर दे और दुबारा चुनाव कराये जाए, क्योंकि हालात इस वक़्त पक्ष मे है l अगर पुराने प्रावधान को माना जाए और विधान सभाओ की अवधि जो आपात काल मे पांच से 6 साल कर दी गयी थी उसे वापिस 5 साल कर दिया जाए तो भी 7 विधान सभा मे चुनाव हो सकते थे l जबकि श्री जगजीवन राम सभी 9 राज्यो मे चुनाव चाहते थे l वैसे भी सविधान संशोधन के लिए 2 तिहाई बहुमत चाहिए था जो कि कांग्रेस को साथ लिए बगैर सम्भव नही था l मन्त्री मण्डल मे प्रस्ताव लाया गया की आपात काल मे जो राष्ट्रपति को शक्ति दी गयी थी की वो किसी भी विधान सभा को भंग कर सकते है, उसका प्रयोग करके ये विधान सभाये भंग कर दी जाए l काफी लोग इसके खिलाफ थे कि आपात काल के किसी भी प्रावधान का प्रयोग किया जाए l मगर काफी बहस के बाद इसको इस्तेमाल करके विधान सभाये भंग करने का सुझाव राष्ट्रपति को भेजा गया l मगर राष्ट्र पति ने इस पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया l बड़ी विकट सिथति पैदा हो गयी l आखिर मे सरकार ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति को कहा कि सविधान के मुताबिक अगर राष्ट्रपति सरकार की सलाह नही मानता तो उसे त्याग पत्र देना होगा l तब जाकर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किये और 9 विधान सभाएं भंग कर दी गयी l
Every thing in Janta Party Goverment was not satisfactory. From time to time news of difference of opinion were simmiring out. Actually Congress for Democracy was of the opinion that Congress ruled 9 state assemblies may be dissolved and fresh electons be held as the time is favorable for Janta Party and allies. That could be done only by the powers given during the Emergency to the President to dissolve any assembly. But some of the leaders of Janta Party were not in favor of using the powers given in the Emergency. Also if the Amendment during Emergency of increasing the tennure of the Assembly from 5 to 6 years was to be reversed even then only 7 assembly could be dissolved. But for that also 2/3 Majority was required and that could be done only if Congress supported that. But Mr. Jagjivan Ram was adament for the dissolution of all the 9 assemblies. Ultimately it was decided by the Cabinet to send the recommendation to the Hon'ble President for dissolution of all the 9 Assemblies. But the President Sh. B. D. Jatti returened the Recommendations to the Cabinet. It created a very aukward situation. At last the attention of President was drawn towards the Provisions of Constitution saying that President Shall either accept the recomendation of the Cabinet or other wise resign. Then President Mr. B. D. Jatti signed the orders of dissolution of 9 assemblies.
फिर शाह कमीशन का गठन किया l जो कि इमरजेंसी के दौरान हुई ज्यादितियो को लेकर जांच के लिए बनाया गया था। उस कमीशन का रोज शाम को दिल्ली दूरदर्शन पर प्रसारण किया जाता था। मगर उस कमीशन का गठन इतनी जल्दबाजी में किया गया की उसके गठन के लिए जरूरी प्रकियाओ का पालन भी नहीं किया गया। उसी की आड़ में श्रीमती इंदिरा गांधी और उनके अन्य साथियों ने शाह कमीशन के सामने प्रस्तुत होने से मना कर दिया।उनका कहना था इसका गठन ही असंविधानिक तरीके से बदला लेने की नीयत से किया गया है। इधर सरकार तो बन गई मगर हर नेता की महत्वआकांक्षा जोर पकड़ने लगी। अलग-अलग विचारधारा की पार्टियों का एक भानुमति का पिटारा बन गया। आपस में कलह में होने लगी l एक दूसरे की टांग खींचने लगे। जनसंघ के काफी नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपना नाता तोड़ने से इंकार कर दिया। उनका कहना था की क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है इसलिए वह इसके सदस्य बने रहेंगे। जबकि बाकी लोगों का कहना था की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक कट्टरवादी संगठन है l अतः इसके साथ संबंध जनता पार्टी के लिए सही नहीं है। इसी दौरान श्रीमती इंदिरा गांधी आंध्र प्रदेश में हुए एक उपचुनाव से जीत कर संसद में आ गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कर विवाद बढ़ता गया। कांग्रेस मे भी बहुत अच्छी सिथति नही थी l श्री बरुआ जैसे लोगो का विचार था की ऐसे हालत के लिये जिम्मेदार श्री संजय गांधी और श्री बंसी लाल जैसे लोग है l आख़िर श्री बंसी लाल को 6 साल के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया l
Then the Goverment constituted Shah Commission to investigate the attrocities during the Emergency. The Shah Commission proceedings were shown on T. V every evening. The Commission was constituted in such a hurry so that certain formalities were not full filled. Taking advantage of those Loop holes Mrs. Indira Gandhi did not appear before that Commission. They said that the Commission is unconstitutional and the only purpose of this Commission was to take revenge. The aspirations of different Sections of Janta Party did start coming out in open. They started doing leg pulling of one another. Then the issue of R. S. S membership errupted but many of the old JanSangh members refused to give up their R. S. S. membership as in their opinion R. S. S is not a political entity and was only a Social Orgainization. While other sections of Janta Party were saying that R. S. S was a hard liners Orgainization and any association with them will be harmful for the Party. In the mean time Mrs. Indira Gandhi won a by election from Andhra Pardesh and made a come back. The internal condition of the Congress was also not good. A section of Congress leaders were of the opinion that Congress faced such a defeat due to the wrong doings of Mr. Sanjay Gandhi and Mr. Bansi Lal. At last Mr. Bansi Lal was expelled from the Party for six years. There was a division in Congress Party and after division Mrs. Indira Gandhi renamed her faction as Cong(I)
अब कांग्रेस (आर) मे विभाजन के बाद श्रीमती इंदिरा गाँधी ने अपने ग्रुप का नाम कांग्रेस (आई) कर दिया l शाह आयोग की सिफारिशों के आधार पर इमरजेंसी के दौरान हुई ज्यादतियों के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी हो गई l जिसके विरोध में श्री संजय गांधी के आह्वान पर देश में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के समर्थन में अपनी गिरफ्तारियां दीं l इस मुद्दे पर जनता पार्टी सरकार के अंदर ही मतभेद हो गए l गृहमंत्री के नाते गिरफ्तारी का आदेश श्री चरण सिंह का था l प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई इससे सहमत नहीं थे l और भी मसलों पर भी मतभेद बढ़ते गए l चौधरी चरण सिंह ने सरकार से इस्तीफा दे दिया l बाद मे आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए चौधरी चरण सिंह और श्री जगजीवन राम दोनों को उप प्रधानमंत्री बना दिया गया l मगर कुछ ही समय बाद समाजवादी नेताओ के ग्रुप ने श्री मधु लिमये के नेतृत्व मे जनसंघ से आये नेताओं की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सदस्यता को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया l नतीजा समाजवादी ग्रुप के उत्तर प्रदेश से श्री राम नरेश यादव, बिहार से श्री कर्पूरी ठाकुर और हरियाणा से श्री देवी लाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा l
On the Recommendations of Shah Commission Mrs. Indira Gandhi was arrested. Mr. Sanjay Gandhi gave a call for Agitation against this. Thousands of volunteers of Congress were arrested. The difference errupted with in the Janta Party. Choudhry Charan Singh as the Home Minister issued this order while Mr. Morarji Desai was against this. Apart from this issue on some other issues various factions of Janta Party were not seeing Eye to Eye as a result Choudhry Charan Singh resigned as a Minister. But after intervention of other leaders the issue was settled and Mr. Jagjivan Ram and Choudhry Charan Singh both were made the Deputy Prime Minister. But after some time the issue of dual membership of R. S. S again raised by the Socialist Group under the leadership Mr. Madhu Limey. Ultimately Choudhry Devi Lal from Haryana, Mr.Karpoori Thakur from Bihar, Mr. Ram Naresh Yadav from Uttar Pradesh were forced to resign as Chief Minister of their states.
उधर श्रीमती इंदिरा गांधी ने जनता पार्टी की लड़ाई को देखते हुए अपने दाव चलने शुरू कर दिए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का लालच दिया। इसी लालच में चौधरी चरण सिंह कुछ सांसदों को लेकर जनता पार्टी से अलग हो गए और श्रीमती इंदिरा गांधी ने उन्हें बाहर से समर्थन कर दिया। आखिर 29 जुलाई 1979 को जनता पार्टी की सरकार गिर गई और चौधरी चरण सिंह ने नए प्रधानमंत्री की शपथ ली। मगर उनके प्रधानमंत्री बनते ही श्रीमती इंदिरा गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओं ने उन पर दबाव डाला की उनके विरुद्ध चल रहे सभी मुकदमों को तुरंत वापस ले लिया जाए। जिसके लिए चौधरी चरण सिंह राजी नहीं थे। अंत में 29 दिन के बाद 20 अगस्त 1979 को उनकी भी सरकार गिर गई l देश में मध्यविधि चनाव की घोषणा कर दी गई। श्री जय प्रकाश नारायण का दिखाया, बिना पार्टी के जनतंत्र का सपना जनता का टूट गया l उसके बदले मिली इस जनता पार्टी की सरकार का जो हाल होते देखा उसे देख कर जनता बुरी तरह निराश हो गई। जनता पार्टी जो एक बार टूटनी शुरू हुई तो भारतीय जनता पार्टी से लेकर जनता दल और अन्य कई टुकड़ों में विभाजित होती चली गईl एक बार जो विभाजन जनता दल में 1979 से शुरू हुआ वह विभिन्न रूप में 2018 में भी श्री शरद यादव को निकालते हुए भी चल रहा है। उधर श्रीमती इंदिरा गांधी भी अपने आप को जनता के बीच एक बदले की भावना से पीड़ित नेता के रूप में पेशकर जाने लगी। श्रीमती इंदिरा गाँधी अपनी आपातकाल की गलतिया भी मान रही थीl इन नेताओं के आपस में लड़ाई से लोगों की सहानुभूति श्रीमती इंदिरा गांधी को फिर से मिलने लगीl लोगों को लगने लगा की श्रीमती इंदिरा गांधी ही देश को सक्षम रूप से चला सकती हैं lअतः 1980 में हुए चुनाव हुए l जनता पार्टी ने श्री जगजीवन राम को प्रधान मन्त्री के उम्मीदवार के रूप मे उतारा l मगर चुनाव मे श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व मे कांग्रेस फिर एक अच्छे बहुमत के साथ जीत गयी और श्रीमती इंदिरा गांधी फिर प्रधानमंत्री चुनी गई l 14 जनवरी 1980 को उन्होंने फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस तरह एक आंदोलन का बड़ा बुरा पटाक्षेप हुआ। 23 जून 1980 को श्री संजय गांधी की विमान दुर्घटना मे मृत्यु हो गयी जिसे वह स्वयं उड़ा रहे थे l श्रीमती इंदिरा गांधी के लिए और कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था l उसके बाद श्री राजीव गांधी ने राजनीति मे कदम रखा l
While looking at the development in Janta Party, Mrs. Indira Gandhi started playing her cards. He lured Choudhry Charan Singh of the Post of Prime Minister of India and he agreed. He came out of the Janta Party along with his followers. A group of M. P of Janta Party came out and made a new group. Mrs. Indira Gandhi extended her support to them. At last Choudhry Charan Singh took the oath of Prime Minister of India on 29th July 1979. After taking oath Choudhry Charan Singh the Congress mounted pressure on him to with draw all cases against them either in Center or States. Ultimately Choudhry Charan Singh refused to bow down as a result he was out of power on 20th August 1979. The mid term polls were declared in India. The dream of Party Less Democracy could not mature and the people of India did get disapointment from the Janta Party Goverment. Once the Janta Party started dis integrating its factions kept on dis integrating till today. The last dis integration was done in 2018 while expelling Mr. Sharat Yadav from Janta Dal (U). When the elections were declared then Mrs. Indira Gandhi started going to the people showing herself as the victim of revengeful attitude of Janta Party Goverment. She also apologized for the attrocities during the Emergency. At last elections were held in January 1980 and she came back with a thumping majority. People had seen the leaders of Janta Party fighting among them selves and the people reached a conclusion that no body else was capable of running the Country except Mrs. Indira Gandhi. She took the oath of Prime Minister on 14th January 1980. It was a bad end of an agitation. But very soon on 23 June 1980 Mrs. Indira Gandhi got a big set back when her younger son Mr. Sanjay Gandhi died in an Air mishap. He himself was flying the plane. It was a big shock for Party also. Then Mr. Rajiv Gandhi was forced in the politics by her.
अपूर्व के दिमाग में यह चल रहा था की नकारात्मक तथा आलोचनात्मक राजनीति से सत्ता हासिल तो की जा सकती है, मगर उसे चलाने के लिए तो सकारात्मक विचारधारा और कार्यप्रणाली की जरूरत होती है, काम करने की जरूरत होती हैl किसी की कमियों को उजागर करके ज्यादा देर तक जनता का विश्वास नहीं मिलता। काम करने के लिए एक स्पष्ट विचारधारा जरूरी है जैसे कि श्रीमती इंदिरा गांधी का झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर था, जबकि उनके पिता श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का झुकाव मध्य वर्गी था। वह जहां एक तरफ निजी कंपनियों जैसे टाटा बिरला इत्यादि के बड़े-बड़े प्लांट लगाने के पक्षधर थे वहीं पर वह सरकारी उपक्रम जैसे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे सार्वजनिक संस्थान बनाने के भी पक्ष में थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने योगस्लाविया के राष्ट्रपति जनरल टीटू, इजिप्ट के राष्ट्रपति नासिर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकरणो आदि के साथ मिलकर गुटनिरपेक्ष राष्ट्रों का एक ग्रुप बनाया। उस वक्त अमेरिका के नाटो संगठनों का एक ग्रुप था और दूसरा ग्रुप सोवियत रूस के समर्थक देशों का थाl इनके बीच में एक शीत युद्ध चल रहा था। हालांकि श्रीमती इंदिरा गांधी स्पष्ट रूप से सोवियत रूस के खेमे में नहीं गई मगर फिर भी अपने पिता से अलग उनका झुकाव सोवियत संघ की तरफ था। इसीलिए 1971 के बांग्लादेश युद्ध में जब अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपना सातवां बेड़ा भेजा तब कहा जाता है कि रूस ने भारत की हर मदद करने की स्पष्ट घोषणा कर दी थी।
Apoorv was thinking that one can not satisfy the masses for ever by only crtisizing the others. Negative politics can help any one to down grade opponent but after that one has to work hard and prove better then the previous one. Mrs. Indira Gandhi was having leaning towards the left while her father and first Prime Minister of India Pandit Jawahar Lal Nehru was having centerist ideology means he was in favor of keeping balance between Public Sector and Private Sector. On one side Bokaro Steel Plant was structured on the other side Jamshed Ji TATA was allowed to come up with TISCO. He also started Non allien movement with Marshal Titoo, Indonasia President Sukarno and Egypt President Nasirin the period when the whole world was caught between Cold War of USA and USSR. Though Mrs. Indira Gandhi did not officially joined Russian group but she was having inclination towards them. It was visible when Russia sent the Marine in 1971 war with Pakistan.
जहां जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही श्रीमति इंदिरा गाँधी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी थी वही श्रीमती इंदिरा गांधी ने दोबारा सत्ता में आते ही अपने विरोधियों को नजरअंदाज कर दिया। शायद यही उनकी खासियत थी की वह अपने विरोधियों को कभी चर्चा में नहीं आने देती थी। तभी नौकरानी ने खाना रखकर अपूर्व की तन्मयता भंग कर दी। वह अपना खाना खाकर नौकरानी को भेजकर घर को अंदर से बंद कर आकर बिस्तर पर लेट गया। उसको पता था की हर एक के पास अपनी एक चाबी है जब भी कोई आएगा तो वह बाहर से खोल लेगा। वैसे भी उसको किसी का इंतजार नहीं था बस एक एहसास था कि उसके साथ वाले बिस्तर पर कोई लेटेगा। एहसास भी इंसान के अंदर न जाने कब पनप जाते हैं और फिर अचानक वह जमकर वहां का हिस्सा बन जाते हैं। एहसास कुछ बोलते नहीं हैं मगर वह अपने होने का एहसास कराते रहते हैं। यह सब सोचते सोचते न जाने कब अपूर्व की आंख लग गई और वह निंद्रा के आगोश में चला गया।
On one side Janta Party had started legal action against Mrs. Indira Gandhi immediately after coming in to power, on the other side Mrs. Indira Gandhi totally ignored her opponents. This was her nature to not talk about her opponents. In the mean time the maid brought his meals. After taking meals he allowed maid to leave and locked from inside and come back and went to his bed room. Every one had their own keys so need to wait for any body.
- 2 -
आज दोपहर को अपूर्व को अचानक याद आया कि आज उनकी यूनियन की ऑल इंडिया की मीटिंग है। अपूर्व ने जब से बैंक ज्वाइन किया तभी से वह यूनियन का एक सक्रिय कार्यकर्ता रहा है। अचानक अपूर्व को ध्यान में आया कि आज निशा भी मीटिंग में आएगी। तकरीबन 5 साल पहले जब निशा, अपूर्व की ब्रांच में ट्रांसफर होकर आई थी तो अपूर्व ने प्रथम दृष्टया उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वो अक्सर लोगो से जल्दी खुलता नही था lयूनियन के नेता होने के कारण उसके संबंध बैंक के उच्चाधिकारियों से थे l तो उसे कई बार लोग अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास करते रहते थे। अपूर्व सोचता था कि आज के भौतिक सुखों के लिए जीवन के मूल्य कितने बदलते जा रहे हैं। ज्यादातर स्त्री, पुरुष अक्सर अपने से ऊपर के अधिकारियों की कमजोरियां ढूंढते रहते हैं। आर्थिक प्रभाव डालकर या कई बार शरीरिक समझौते तक अपने सम्पर्क बनाने के लिये कर लिए जाते हैं। निशा जब ब्रांच में आई तो अपूर्व को याद है कि यूनियन की तरफ से हड़ताल की अपील की गई थी। कंप्यूटर के विरोध में की गई हड़ताल कीअपील के निशा विरुद्ध थी। ब्रांच की मीटिंग में बहुत विचार विमर्श हुआ। जहां निशा मानती थी की कंप्यूटर के आने से देश प्रगति करेगा वही अपूर्व का कहना था की कंप्यूटर की यहां जरूरत नहीं है l क्योंकि एक बहुत बड़ा हिस्सा जनता का बेरोजगार हो जाएगा और बैंकों में कंप्यूटर आने से बैंकों में छटनी होगी। अंत में फैसला हुआ कि अगले दिन होने वाली हड़ताल को सफल बनाया जाए तथा उसके बाद अब अपूर्व निशा के साथ यूनियन के पदाधिकारियों के पास जाएगाl वहां निशा अपना पक्ष रखेगी l
Apoorv suddenly recollect that there is a meeting of their Union in the evening. Right from the begining when he joined Bank's job he was active in his Union. Then he also recollect that Nisha will also be coming in the meeting. About 5 years back when Nisha joined his branch, he did not care much because by nature he usually do not mix up with the people easily. He knew that as he is having relations with high ups in the bank and to take benefit of that some time many people tried to be close to him. In today's materialistic world people are ready to go to any extent of compromise to get their work done. But after few days of Nisha's joining the Branch, there was a strike call from Union to protest against the Computerization. But Nisha was not agreed to the cause of this strike. In her opinion Computers are necessary for the Development but Apoorv was of the opinion that Computers are not necessary as we are having surplus man power and Computerization will further add to unemployment in the country. A lot of discussion took place in the branch and ultimately it was decided to make the call of strike sucessful and after strike Apoorv will take Nisha to the senior leaders and matter will be discussed there.
हड़ताल सफल रही।अगले दिन निशा को अपने साथ लेकर अपूर्व अपने यूनियन के सक्रेटरी श्री शर्मा जी के पास गया l करीब 2 घंटे के विचार विमर्श के बाद निशा को सिर्फ आंशिक रूप से यह समझाया जा सका कि कंप्यूटर वही लगने चाहिए, जहां बहुत ज्यादा समय इंसान को काम करने में लग रहा हो। बाकी जगह रोजमर्रा की जिंदगी में कंप्यूटर को नहीं लगाया जाना चाहिए l क्योंकि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। मीटिंग के बाद शर्मा जी ने अकेले में अपूर्व को कहा कि निशा को यूनियन का सक्रिय कार्यकर्ता बनाओ l मीटिंग के बाद उन दोनों को अपूर्व के दो पहिया वाहन पर घर आने तक मैं 2 घंटे लगे। बाइक में आते हुए अपूर्व को निशा के स्पर्शों ने एक विचित्र से अनुभूति दी। अपूर्व की शादी को 20 साल हो चुके हैं l उसका जीवन एक स्थापित ढर्रे पर चल रहा है। वही बैंक की नौकरी,वही यूनियन के आंतरिक कलह और प्रबंधकों के साथ झगड़े। उसकी पत्नी सन्धि भी अपने आयात निर्यात के कार्य में इतनी बिजी रहती है कि वह अक्सर देर से आती है और थक कर सो जाती है। बेटा शांडिल्य भी रात को अक्सर देर से आता है। अपूर्व और संधि में एक अनकहा समझौता सा हो गया है। प्रौढ़ अवस्था के इस मोड़ पर उनको एक दूसरे के साथ रहने की इतनी आदत पड़ चुकी है कि एक दूसरे के बिना जिंदगी के बारे में उस सोच भी नहीं पाते। शरीरक रूप से एक दूसरे से बहुत कम ही संपर्क हो पाता है। जिंदगी इसी तरह चल रही है। निशा भी एक रूटीन शादीशुदा जिंदगी ही जी रही है। अपूर्व की ब्रांच में आने के बाद उन दोनों में आत्मीयता बढ़ने लगी। वह लंच भी इकट्ठे करते थे। पारिवारिक जीवन में संवेदनाओं का अभाव अक्सर इंसान को अनजाने में ही बाहर कहीं बिना किसी अप्रत्यक्ष एहसास के जोड़ देता हैl एक अनजाने से सम्बंध में बांध देता हैl जिसका उसको पता भी नहीं लगता। अपूर्व और निशा भी एक ऐसे ही संबंध की तरफ आहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहे थे। जिसका उनको स्वयं भी पता नहीं था। इन्हीं सब बातों में उलझा हुआ अपूर्व अपने आज की मीटिंग के हॉल में पहुंच गया।
The Strike was sucessful. The next day Apoorv and Nisha went to their Central Union office to discuss the issue. After discussion for more than 2 hours even the senior leaders were partially able to convince her that computers may be used only at those places where process is time consuming and early response is needed. In day to day work computers should not be used. After meeting the Secretary of the Union Mr. Sharma advised Apoorv to make her active as she is having a good analytical view point. While coming back from meeting on bike Apoorv got strange but sweet feeling of physical touches of Nisha. Apoorv's married life is 20 years old. His life is going on a set life Style. He remains busy with union, his wife remain busy with her business and use to come late in the night. After coming back she usually go to sleep immediately. Their son also usually comes late in the evening. Apoorv and Sandhi are having a silent under standing that at such middle age they have become so habbitual of each other that they can not imagine of getting apart. Though they are having physical intimacy very rarely. Nisha was also having a routine family life.
मीटिंग में आज फिर कंप्यूटरीकरण पर चर्चा होनी थी। आहिस्ता आहिस्ता सब कार्यकारिणी के सदस्य मीटिंग में पहुंच गए। निशा भी मीटिंग में आ चुकी थी। बातचीत शुरू हुई और सब ने अपने अपने विचार रखें। कई मुद्दों पर तीखी बहस भी हुई। इसमें निशा ने भी अपने विचार मीटिंग में रखें। सबका मत था की कुछ यूनियन- प्रबंधकों से मिलकर कंप्यूटर को अंधाधुन्ध लाने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मा जी ने अपने अनुभव बताए कि एक समय था जब बैंकों में कोई यूनियन नहीं थी और बैंक कर्मचारी बड़े ही खस्ताहाल में थे। उस वक्त एक कहावत थी कि बैंकों के कर्मचारियों को उनके बच्चे संडे वाला पापा बोलते हैं। क्योंकि उस समय कर्मचारी सुबह ही जब बच्चे सो रहे होते थे तो घर से निकलता था और जब घर में पहुंचता था तब रात को बच्चे सो चुके होते थे। उसको संडे को बच्चों को मिलने का समय मिलता था। फिर यूनियन बनी स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ। प्रबंधकों और यूनियनों के बीच में समझौते होने शुरू हुए। प्रबंधकों ने चाल चलकर अपने आदमी अब यूनियन को कमजोर करने के लिए यूनियनों के बीच में डालने शुरू कर दिए। उन एजेंटों को प्रबंधकों ने समझाया की कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगे पूरी कराकर जैसे ट्रांसफर इत्यादि करवाकर, उन कर्मचारियों को अपने पक्ष में कर लोl और आहिस्ता आहिस्ता यूनियन पर कब्जा कर लो।
The agenda of meeting was again Computerization. Slowly members were reaching. Nisha had also reached. The discussion started and every one gave their view point. Nisha also presented her opinion. On some issues sharp discussion also took place. But every body in the meeting was of the opinion that some unions in conivence with Management are trying to impose the Computerization blindly. Then Secretary Sharma Ji narrated his experiences and said "When I joined the bank at that time there was no Union and bank employees in a lighter mood were called as 'Sunday waale Papa'. Because the bank employees use to leave home when children were sleeping and came back only when the children were in the bed. They use to meet the childern on Sunday. Then employees started orgainizing them in Trade Unions. After ward under the pressure of Unions the service conditions started improving. The Unions started entering in to settlements with Managements. Then Managements started their game plan by pouring their own people in unions and asked them to increase their influence by getting the meager issues of employees settled with the blessings of Managements and get control of the Union.
यही हुआ उनकी चाल कामयाब हुई और यूनियनों में प्रबंधकों के अपने आदमी सत्ता में आ गए। इसीलिए आज यह स्थिति है कि प्रबंधक और यूनियन कि लोग मिलकर देखते हैं की कैसे कम से कम फायदे कर्मचारियों को दिए जाएं और प्रबन्धको को कैसे फायदा पहुंचाया जाए।अब तो एक नई बात शुरू हो गई है 'गिव एंड टेक'। जबकि यूनियन के पास देने के लिए कुछ भी नहीं होता l उसने जो भी लेना होता है प्रबंधकों से लेना होता है l अगर यूनियन कुछ देगी तो वह अपने अधिकारों का समर्पण प्रबंधक के सामने कर देगी। इसीलिए आज कुछ लोगों ने इस तरह के कर्मचारी विरोधी फैसले प्रबंधकों के साथ मिल कर लिए हैं l जैसे कुछ वेतन वृद्धि के बदले कंप्यूटरीकरण आदि के फैसले। वेतन वृद्धि दिखाई जाएगी कि 15% वेतन वृद्धि है जबकि असल में 5- 6 पर्सेंट होती है बाकी सब आंकड़ों की बाजी गिरी। इन सब बातों के साथ मीटिंग खत्म हुई। मीटिंग के बाद निशा और अपूर्व घर जाने के लिए बाहर निकले।
They suceeded in their move and controlled some of the Unions. In today's circumstances those unions are entering in to agreement with the Management in which employees are getting marginal benefits. Most of the benefits they are showing to employees are figure jugglery only. They are aggeragating the benefits figure while the employees are getting very less than what they are showing. Now they have added a new concept of 'Give and Take'." He further said"I do not know from whrre this concept came in unions. As far as I know whatever we are earning is by selling our labor and time and getting wages for that. What else can we give to the Managements? What ever rights we are enjoying today are the results of a very long struggle. Give and take is the language used by business men. Where both are of same status. But it is not applicable in employees-employer's relationship. That's why these unions are entering in to anti employees settlements such as large scale computerization in Banking Industry." With this the meeting ended.
एक खामोश अंडरस्टैंडिंग थी उनके बीच में l वह बिना कुछ कहे साथ साथ पैदल चलने लगे। सब कुछ शांत था। कहीं कोई उदासीनता नहीं, कहीं कोई दबाव नहीं, कंही कोई कामना नहीं बस, कुछ पल साथ रहने की इच्छा थी। यह कहना गलत होगा कि अगर कोई स्त्री पुरुष एक दूसरे के साथ समय बिताने की इच्छा करें तो वहां कोई आकर्षण नहीं होता। प्रकृति के नियम अनुसार स्त्री- पुरुष में एक शारीरिक आकर्षण हमेशा बरकरार रहता है। मगर हां यह निर्भर करता है कि शरीर पर किसका कितना कंट्रोल है। चलते चलते अपूर्व के सुझाव पर एक सामान्य से कॉफी हाउस में बैठ गए। अपूर्व ने पूछा "और सब ठीक चल रहा है निशा।" निशा बोली "क्या ठीक चल रहा है। ब्रांच में काम का दबाव बढ़ता जा रहा हैl प्रबंधक नियमित कर्मचारी न रखकर अनुबंध पर कर्मचारी रखते हैं। पर अनुबंध के कर्मचारियों के दिमाग में तो होता है की वह तो अनुबंध कर्मचारी हैं। उनमें से कुछ घपला करने के बाद भी घबराते नहीं है l दो-तीन साल बाद नौकरी बदल लेते हैं। जबकि नियमित कर्मचारी हमेशा दबाव में रहता है कि उसे तो यहीं पर नौकरी करनी है। यहां पर उसका प्रोविडेंट फंड, पेंशन, ग्रेचुटी सब कुछ है। हमें तो अनुबंध कर्मचारियों के काम को ज्यादा ध्यान से चेक करना पड़ता है।" अपूर्व बोला "हां, तुम अपना ख्याल रखना। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले ध्यान से देख लेना। खैर और बताओ घर में सब ठीक चल रहा है। और बिग बॉस (पति) का क्या हाल है।" निशा बोली "उनका क्या होना है। वही ढाक के तीन पात। रोज एजेंसी में नई नई लड़कियों रखते है। मैं भी कई बार देख चुकी हूं पराई औरतों के साथ। मगर उनके चेहरे पर पश्चाताप की कोई रेखा नहीं आती। झगड़ने पर कह देते हैं कि निशा हमारे मिजोरम में स्त्री को पूर्णता स्वतंत्र देखा जाता है। इन सब बातों को हम बुरा नहीं मानते। अगर तुम भी किसी से दोस्ती करना चाहो तो स्वतंत्र हो।"
Apoorv and Nisha came out and started moving on foot. There was quite and calm every where. They were moving together without taking the help of utterance of words. There was no desire, no Expectations, no desire of a relationship, their only desire was to spend few moments together. But it is also true that when ever a Male and Female meets then they always have some physical attraction which is but natural. But humans are having one more charcterstic that is how to control that attraction. That control was dominating their relationship. On Apoorv's suggestion they both entered a Coffe Shop. Now to start with Apoorv said "So, every thing is fine". Nisha says" Nothing is fine. Managements are hiring Contract employees. They know that they are here for 2-3 years. So, they are more prone to commit frauds. On the other side we the permanat employees are having all our terminal benefits in the control of the Management. So, we have to be very vigilant." Apoorv said" Off course you have to be extra careful while checking the documents you are signing. Any way how about Big Boss (her husband)." Nisha said " Nothing can be done in his case. Every day he is employing new girls as employees.I have seen him roaming with so many girls. When I asked him, he plainly says that in their Mizoram it is very common. If I wish I can also have male friends."
असल में निशा और जीवेश की लव मैरिज थी। जिवेश मिजोरम का रहने वाला है वह अपनी भाभी के द्वारा निशा के जीवन में आया था। निशा एक मध्यमवर्गीय उत्तर भारतीय परिवार की लड़की है। वैसे जितना स्वतंत्र विचारों वाला जीवेश खुद को दिखाता था उतना था नहीं। अपूर्व ने निशा से पूछा " वाटिका कैसी है। उसकी पढ़ाई कैसी चल रही है।" निशा की बेटी का नाम वाटिका है। निशा बोली "ठीक है। आजकल वह अपने स्कूल के वार्षिक उत्सव में होने वाले नृत्य की तैयारी कर रही है। "अपूर्व ने कहा "एक बात बताओ निशा, ऐसा कैसे चलेगा। वाटिका आहिस्ता आहिस्ता बड़ी होती जा रही है। तुम दोनों के तनावपूर्ण संबंधों को कुछ कुछ समझने लगी है। हालांकि वह पति पत्नी के संबंधों को अभी समझ नहीं पाती मगर और चार-पांच साल तक वह समझने लगेगी। ऐसे में उसके सेडिस्टिक होने का खतरा बढ़ जाएगा (ज्यादा आक्रामक होने को भी तो सेडिस्टिक माना जाता है)। वैसे भी कार्यशील दंपति की इकलौती संतान के अंतर्मुखी होने की बहुत संभावना होती है। विशेषता जब घर में दादा दादी या कोई बड़ा न हो या संयुक्त परिवार न हो।" निशा बोली "मगर सर मेरे पास कोई विकल्प भी तो नहीं है। अगर तलाक ले भी लूं तो कोई हल नहीं है। समाज में हालांकि कुछ कुछ तलााक होने लगे हैं। मगर अभी भी हमारे भारतीय समाज में तलाकशुदा महिला को बड़ी बेचारी की नजर से देखा जाता है। उसको रोने देने के लिए अपना कंधा बढ़ाने वाले पुरुषों की तो लाइन लग जाती है मगर अपनाने को कोई तैयार नहींं होता। बच्चे भी तो बड़े होकर पिता की तरफ आकर्षित हो जाते हैं । क्योंकि उनके साथ हमेशा न रहकर उनके हर पहलू से वाकिफ नहीं होते। कभी वीकेंड में बिताया जाने वाला पिकनिक टाइम या मॉल की शॉपिंग उन्हें आकर्षित करती है। वैसे भी बेटियों को अभी भी समाज में पिता की अनुपस्थिति में एक असुरक्षा की भावना होती है। फिर मैं यह भी सोचती हूं कि हमने प्रेम विवाह किया है। यह मेरे और जीवेश के बीच का मामला है। वाटिका को अभी और बड़ा होने दिया जाए l जब कुछ और समझने लगेगी तब आपस में सब समझ कर इस बारे में कोई निर्णय करूंगी।" माहौल को हल्का करते हुए अपूर्व ने निशा से पूछा "कहीं उन कंधा देने वालों में मेरा नाम भी तो तुमने शामिल नहीं कर दिया।" निशा ने हंसकर कहा "आप तो आंसू पोछने वाले हमदर्द हो।" तभी निशा ने घड़ी देखते हुए कहा "अब हमें चलना चाहिए।" और दोनों अपनी-अपनी कैब बुक करवा कर चल दिए।
In fact Nisha and Jivesh had a love marriage. Jivesh entered in the life of Nisha through her sister in law. Jivesh belongs to Mizoram. While Nisha was from a normal middle class family of Northen India. Apoorv asked Nisha" How is Vatika(her daughter). How her studies are going on. " Nisha said "She is O. K. Now a days preparing herself for dance program in the Annual Day function of the school." Apoorv said "How long it will do like that. She is growing up and in next 4 to 5 years she will start understanding the Husband-Wife relationship. In such circumstances there is every possibility of getting her to be a introspective. Other wise also if no elderly person is there to attend the child of working couple then the child may become feel neglected. Nisha said" But Sir, I don't have any solution. Even today(1980's) divorce is not widely accepted. There may be so many men who can offer their shoulders to cry but no body will be ready to accept as wife. After a certain age even the children are attracted by the weekend meetings with father because they are not living with him 24*7.When they meet him it is just like a picnic. I do not want to push Vatika in such a situation. Even today the girl child not living with her father, always feel insecured. Let her grow up then I will take decision after consulting her." In a lighter vein Apoorv said"In which category you placed me, people offering their shoulder or well wisher. " Nisha said while smiling "of course well wisher." After looking at their watches they decided to leave and booked their cabs.
रास्ते में अपूर्व यह सोचता रहा कि हम किस तरफ जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अपूर्व और संधि की शादीशुदा जिंदगी आदर्श रूप से चल रही है। उनकी जिंदगी में भी कई जगह सलवटे है। बचपन से ही मध्यम वर्गीय परिवार में पले बढ़े अपूर्व के लिए यह स्वीकार करना मुश्किल नहीं तो आसान भी नहीं है, कि उसकी पत्नी देर रात अपनी कंपनी के विदेशी मेहमानों से व्यापारिक मसलों पर बातचीत करने के लिए देर तक ड्रिंक करके घर आए। सन्धिअपने पिता की कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर है। उसके पिता काफी वृद्ध हो चुके हैं तथा और कोई न होने के कारण वही सारा काम देखती है। सन्धि उच्च वर्गीय परिवारिक परिवेश मैं पली-बढ़ी है। अपूर्व को मध्यम वर्गीय संस्कार बार-बार पीछे मुड़ कर देखने को मजबूर करते हैं। वह यह समझ नहीं पाता की यह उसकी कुंठाएं हैं या मध्य वर्ग से उच्च वर्ग में आने की परीक्षा, जिसमें वो बार-बार असफल हो जाता है। विशेषता जब वह निशा जैसी अपने सहकर्मी तथा महिला मित्र से मिलता है तो उससे वैचारिक रूप से ज्यादा समन्वय मिला पाता है। तभी संधि का फोन आ गया "जानू तुम कहां हो"। अपूर्व बोला बस रास्ते में हूं और 10 मिनट तक पहुंच जाऊंगा।" "ठीक है आ जाओ डिनर इकट्ठा करेंगे।" सन्धि ने जवाब दिया। जब अपूर्व घर पहुंचा तो संधि और शांडिल्य उसका खाने पर इंतजार कर रहे थे। हाथ मुंह धो कर वह भी खाने की मेज पर आ गया। खाना डालते हुए संधि ने पूछा "कैसी रही मीटिंग।" अपूर्व ने कहा "ठीक रही जैसा होता हैl सबको अपनी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा पर मानना वही पड़ेगा जो ऊपर से आदेश आया है। यह अजीब सा आंतरिक प्रजातंत्र है।" शांडिल्य बोला "मगर डैड, यह भी तो अव्यवहारिक है कि हर फैसला पहले नीचे से विचार करवा कर लिया जाए। ऐसे तो कोई फैसला हो ही नहीं सकेगा।" तब सन्धि बोली" पहले अंडा आया या मुर्गी आई इस पर फैसला बड़ा मुश्किल है। इसलिए इस बात को यहीं खत्म करो खाने पर ध्यान दो।"
In the way to home Apoorv was thinking that which way their life is moving. His family life is also not an Ideal married life. There are so many wrinkels in their married life also. It is not easy for Apoorv to digest that his wife is coming late after having drinks with the clients from abroad. She have her own compulsion as she is the Managing Director of her father's business. She is the only child and her mother is not alive. Otherwise also she has grown up in the atmosphere of an Upper Class business family. While Apoorv belongs to a Middle class family and his family ethics do not permit this life style. So, he some time found him in a mess up. Whenever he meet his colleagues like Nisha who are typical middle class wifes then he some time regret to marry with upper class Lady like Sandhi. In the mean time he received a call from Sandhi. She asked" Where are you Janu." He replied "just on the way." She said"O. K. We will take dinner together."
When he reached home Sandhi and Shandily were waiting on the Dinning Table. After getting freshed up he came to Dinning Table. Sandhi start serving the dinner and asked"How was the meeting". He said "It was O. K. As usual evey body get the chance to give their view point but at last every body have to accept the decision which comes from Central Team. I don't know what type of internal democracy is this." Then Shandily said "Dad it is not practical to take decision only after taking approval from base level." Then Sandhi said"Please stop this topic and concentrate on the meals."
खाने के बाद शांडिल्य अपने कमरे में सोने चला गया तथा वहां से हल्के म्यूजिक की आवाज आने लगी। संधि और अपूर्व अपने बेडरूम में आकर कपड़े बदल कर लेट गए। दोनों अपने अपने मोबाइल पर व्यस्त हो गए। कुछ समय पश्चात संधि ने आहिस्ता से अपूर्व के सीने पर हाथ रखकर उसके बालों को छेड़ना शुरू कर दिया। अपूर्व इस निमंत्रण को जानता था। हालांकि उम्र के इस मुकाम पर शारीरिक संबंध गौण हो जाते हैं, और साथ-साथ रहने की एक आदत सी पड़ जाती है। अपूर्व यह महसूस करता था कि जिस दिन भी वो यूनियन की मीटिंग में जाकर आता था, उस दिन संधि को लगता था कि शायद अपूर्व आज निशा से जरूर मिला होगा। तो उस दिन वह उसको आमंत्रण जरूर देती थी। शायद वह जानती थी कि अपूर्व और निशा में एक दूसरे के लिए छुपा हुआ आकर्षण है। शायद अपूर्व और निशा भी यह आकर्षण महसूस करते थे। मगर फिर भी वह अपने-अपने दायरे में सिमटे रहते थे। संधि शायद अपूर्व को यह निश्चिंत करने के लिए की उसकी सभी शारीरिक जरूरतों के लिए वह सदा मौजूद है उसे आमंत्रण दे देती थी। जबकि कहा यह जाता है की स्त्रियों में ईर्ष्या ज्यादा होती है l मगर स्त्रियों में धैर्य भी बहुत होता है। अंत तक कोशिश करती हैं कि पति इस सीमा तक न जाए कि उससे अलग हो जाए। स्त्रिया को जब अपने पति के बाहर आकर्षण का सर्वप्रथम पता लगता है तब आक्रामक रुख दिखा कर पति को डराने की कोशिश करती हैं। या आखिरी दौर में जब लगता है कि पति संबंध विच्छेद कर लेगा तब आक्रामक होती है। इस बीच ज्यादातर वो समझौते और वापिस आकर्षित करने की कोशिश करती रहती है। जबकि पुरुष समानयता असहनशील होते हैं। वह किसी भी समय पत्नी के किसी के प्रति आकर्षण को बर्दाश्त नहीं करते। सृष्टि के आरंभ से ही यह समाज सदा पुरुष प्रधान रहा है। विकसित देशों में भी पूरी तरह नारी समानता अभी भी एक सपना है। पुरुष नारी को स्वतंत्र तो देखना चाहता है, मगर पड़ोस में अपने घर में नहीं।अपूर्व भी कोई अपवाद नहीं है। उसने संधि के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया और थोड़ी देर बाद वह दोनों गाढी नींद में सो गए।
After dinner Shandily went to his room and played light music. Apoorv and Sandhi also came to their bedroom. After changing the cloth they came to their beds and get busy with their mobiles. After some time Sandhi"Are you not going to sleep soon." Apoorv was expecting this because his past experience is such that when ever he come back from Union meeting where Nisha is also there, then most of the time he gets such invitations from Sandhi. Perhaps she under stand that some hidden attraction is growing between Apoorv and Nisha. She behaves like that just to assure him that she is always there for all his needs. Generally it is considered that Ladies are more jealous. But apart from jealousy they are having a lot of patience also. Generally wnen any wife came to know of the intimacy of her husband then she become aggresive at first stage or otherwise become aggresive when she came to know that they are going apart. In between she always try to get him back by using all means. While the males are generally impatient and do not accept any relationship of his wife at any moment. Society is always man dominated from the begining and Gender Equality is still a dream even in Developed Societies. Any way he accepted her invitation and switched off the lights.
-3-
आज जैसे ही अपूर्व ऑफिस पहुंचा तो उसके एक कर्मचारी ने मिठाई का डब्बा उसके आगे कर दिया और बताया की उसकी ओबीसी कैटेगरी में प्रमोशन हो गई है। अपूर्व ने मिठाई का टुकड़ा उठाते हुए उसे मुबारकबाद दी। उसके जाने के बाद अपूर्व के सामने सात नंवबर 1990 की रात घूमने लगी। उस दिन सब लोग टीवी के सामने इकट्ठे होकर बैठे थे। लोकसभा की कार्यवाही देर रात तक चल रही थी।तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही थी। देश पिछले कुछ समय से विभिन्न आंदोलनों के अंधड़ में फंसा हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को श्रीमती इंदिरा गांधी जी की निर्मम हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में हमदर्दी की लहर पर चढ़कर कांग्रेस एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा में आई थी। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी सिमट कर सिर्फ 4 सीटों पर रह गई थी। श्री राजीव गांधी जोकि श्री संजय गांधी की दुर्घटना में मृत्यु के बाद ही राजनीति में सक्रिय हुए थे उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया। श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों में पूरे भारत को झुलसा दिया। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की बहुत ही वीभत्स कोशिश हुई। मगर ज्यादातर सामान्य नागरिकों ने इसे हिंदू सिख दंगा नहीं बनने दिया। हिंदू और सिख कभी अलग करके देखे ही नहीं जा सकते। प्राचीन काल में पंजाब में घर के सबसे बड़े लड़के को सिख बना दिया जाता था और देश तथा समाज को समर्पित कर दिया जाता था। शादी ब्याह दोनो संप्रदाय में सामान्य होते थे। सिख तो ज्यादातर कांग्रेस के समर्थक ही माने जाते थे। मगर पंजाब की आंतरिक राजनीति की खीचतान की वजह से पंजाब के हालात बिगड़े।
Today an emploee of Apoorv branch offered him sweets as he got promotion in OBC categeory. He took one piece and congratulate him. After that fellow leaves he again went to the flash back. He recollect the night of 7th November 1990 when they all at home were sitting in front of TV sets as the discussion on 'No Confidence Motion' against Sh. V. P. Singh Goverment was going on. Country was facing so many agitations during last years. Due to sympathy wave in 1984 Congress got thumping majority after the painful murder of Mrs. Indira Gandhi. The BJP was rounded off to 4 seats in Lok Sabha election of 1984. Mr. Rajiv Gandhi was sworn in as the new Prime Minister of India after gruesome murder of Mrs. Indira Gandhi. The painful and unfortunate riots took place in the country. The Sikhs were mercylessly killed and their houses and business were burnt and gutted. Though efforts were done to convert these riots in to communal riots but the common people failed their such efforts and stood with their Sikh brothers at most of the places. Hindu are Sikhs are not seaprable. In past in Punjab it was a tradition to convert eldest son as a Sikh in almost every family. Marriges are still common between the two communities. Otherwise also Sikhs were supposed to be stonch supprters of Congress. It was the politics of some leaders of Punjab that was responsible for such a situation.
सन 1978 की बैसाखी के दिन अमृतसर में निरंकारीयों को एक सम्मेलन करने की इजाजत पंजाब सरकार ने दी। उस समय प्रदेश में अकाली दल की सरकार थी। जबकि सन्त जरनैल सिंह भिंडरवाला के नेतृत्व में बनी एक नई पार्टी "दल खालसा" को यह मंजूर नहीं था। दल खालसा के कार्यकर्ताओं का एक समूह निरंकारीयों के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ उनके सम्मेलन में जा पहुंचा। सम्मेलन में पहुंचकर एक कार्यकर्ता सरदार फौजा सिंह ने अपनी तलवार निकाल ली और निरंकारी बाबा पर हमला कर दिया। बाबा के एक अंगरक्षक ने उस व्यक्ति को गोली मार दी। उसके बाद सम्मेलन में झगड़ा शुरू हो गया l जिसमें 12 दल खालसा के कार्यकर्ताओं की तथा तीन निरंकारी कार्यकर्ताओं की जाने गई। अकाली सरकार अपने राजनीतिक दुविधा के कारण कोई कोई निश्चित कदम नहीं उठा पाई और स्थिति बिगड़ गई। कोर्ट ने निरंकारी अंगरक्षक को अपनी रक्षा के लिए गोली चलाने के मुकदमे में बरी कर दिया। मगर दोनों तरफ से मन में एक दूसरे के खिलाफ वैर भावना बढ़ चुकी थी। 24 अप्रैल 1980 को निरंकारी गुरु बाबा गुरचरण सिंह की दिल्ली में हत्या कर दी गई। जिसका की शक दल खालसा के अनुयायियों पर ही गया। 9 सितंबर 1981 को जालंधर के हिंद समाचार ग्रुप के समाचार पत्र ग्रुप के संपादक लाला जगत नारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भी संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के आलोचक थे ।संत जरनैल सिंह भिंडरावाला को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो चौक मेहता के गुरुद्वारे में चले गये। उस समय के मुख्यमंत्री सरदार दरबारा सिंह इस बात को लेकर अड़े हुए थे की सन्त जरनैल सिंह भिंडरावाला को जरूर ग्रिफ्तार किया जाए।मगर केंद्र इसके लिए राजी नहीं था। कई लोगों की मध्यस्थता के बाद 20 सितंबर 1981 को संत जरनैल सिंह भिंडरावाला ने अपनी गिरफ्तारी दे दी।
It was the auspicious day of Baisakhi in 1978 when Akali Dal Goverment of Punjab allowed Nirankari community to hold a Conclave in Amritsar. But newly formed 'Dal Khalsa' under the leader ship of Sant Jairnail Singh Bhinderwala was against this. Their volunteers reached the Conclave and start protesting there. As a result quos took place there and one Sardar Fauza Singh attacked towards Nirankari Baba with sword and in reply the body Guard of Nirankari Baba opened fire at him. Then the positon aggravated and 15 people were killed, out of 12 were of Dal Khalsa followers and 3 Nirankaries. Due to political compulsion Akaali Dal led Punjab Goverment did not take concrete steps. Later on Court acquitted the Guard. But that incident created enemity between the two sides. On 24th April Nirankari Guru Baba Gurcharan Singh was murdered in Delhi. The doubt was towards Dal Khalsa. On 9th September 1981 the Head of Hind Samachar Group Jallandhar, Lala Jagat Narain was shot dead. He was a known critc of Sant Jarnail Singh Bhinderawala. When police went to arrest Sant Jairnail Singh Bhinderawala he entered the Gurudwara at Chowk Mehta. But then Chief Minister Sardar Darbara Singh was adamant to arrest him at any cost. But center was against this. At last on 20 September 1981 Sant Jairnail Singh Bhinderwala surrendered before police.
उसके बाद पूरे पंजाब में आंदोलन छिड़ गया और अंत में सरदार दरबारा सिंह की कांग्रेस सरकार प्रदेश में गिर गई । 14 अक्टूबर 1981 को देश के तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने संसद में यह घोषणा कर दी कि संत जरनैल सिंह भिंडरावाला को रिहा किया जा रहा है, क्योंकि उनका लाला जगत नारायण की हत्या मैं कोई हाथ नहीं पाया गया। सब आश्चर्यचकित थे कि यह फैसला तो अदालतें करती हैं। मगर यह उम्मीद की जा रही थी की संत जरनैल सिंह भिंडरावाला की रिहाई के बाद पंजाब में शांति हो जाएगी। मगर कुछ ही समय में लाला जगत नारायण के पुत्र की, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री एचएस मनचंदा की, पुलिस के डीआईजी श्री अटवाल की तथा अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। अब संत जरनैल सिंह भिंडरावाला पंजाब में एक बहुत बड़ी ताकत बन चुके था। कहा जाता है कि हालांकि उनका उदय पंजाब के दो प्रमुख कांग्रेस के स्तंभ के बीच की आपसी लड़ाई में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हुआ था, मगर अब वह अकाली नेताओं के लिए भी खतरा बन चुके थे। उस वक्त पंजाब में अकालियों के तीन मुख्य नेता थे। एक ग्रुप सरदार प्रकाश सिंह बादल का था, दूसरा ग्रुप संत हरचरण सिंह लोंगोवाल का था, और तीसरा ग्रुप सरदार गुरचरण सिंह तोहरा का था। इन तीनों को भी अब संत जरनैल सिंह भिंडरावाला से अपनी राजनीतिक शख्सियत को खतरा महसूस होने लगा था। हालांकि श्री गुरुचरण सिंह टोहड़ा को संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के नजदीक माना जाता था। उधर एक राजनीतिक घटना क्रम मे 1982 मे ज्ञानी जैल सिंह भारत के राष्ट्रपति बन गए
After this an agitation was started in Punjab and at last Sardar Darbara Singh Goverment was outsteded. All of a sudden Home Minister of India Giani Jail Singh announced in Parliament on 14th October 1981 that there is no proof that Sant Jairnail Singh Bhinderwala was involved in Lala Jagat Narain's murder, so it is decided to free him from Jail. It was surprising because only courts can acquit any accused. How Parliament can give such judgement. But any way there was a feeling in the people of Punjab that Peace will return back after release of Sant Jairnail Singh Bhinderwala. But on the contrary son of Lala Jagat Narain, Delhi Gurdwara Prabhandak President S. H. S. Manchanda, Police D. I. G Mr. Atwal, Ex Jathedar of Akaal Takht Giani Partap Singh were murdered. At that time Sant Jairnail Singh Bhinderwala was emerging as a power center in Punjab. His emergance was due to power struggle between 2 prominent Sikh leaders of Congress. But now he was a threat to Akaali's also. The politics of Akaali was moving around three groups. Mr. Parkash Singh Badal, S. Gurcharan Singh Tohra and Sant Harcharan Singh Longowal. With emergence of Sant Jairnail Singh Bhinderwala all the three were feeling a threat to their political carriear. Though S. Gurcharn Singh Tohra was supposed to be close to Sant Jairnail Singh Bhinderwala. In the mean time Giani Jail Singh was elected as the President of India.
1 जून 1984 को पंजाब मे कर्फ्यू लगा दिया गया l 3 जून 1984 से पंजाब में अनाज के लेने ले जाने पर रोक लगाने का आंदोलन छेड़ने की संत हरचरण सिंह लोंगोवाल ने घोषणा की थी। उस दिन ही गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस था l उस दिन काफी भीड़ होने की उम्मीद थी l केंद्र के पास गुप्तचर एजेंसियों की खबरें थी की अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में जहां सन्त जरनैल सिंह भिंडरवाला रहते थे वहां पर उनके काफी बड़ी संख्या मे हथियारबन्द समर्थक छुपे हुए हैं। उनका इस आंदोलन से फायदा उठाने की सरकार को आशंका थी। 5 जून 1984 को स्वर्ण मंदिर परिसर में केंद्र ने सेना भेज दी। 6 जून 1984 तक परिसर में सेना और जरनैल सिंह भिंडरावाला के अनुयायियों के बीच में गोलीबारी चलती रही। भिंडरावाले के समर्थकों को हथियार चलाने और सैन्य बलों का सामना करने का प्रशिक्षण मेजर जनरल शाहबेग सिंह ने दिया था l मेजर जनरल शाहबेग सिंह ने बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी के लोगों को पाकिस्तानी सेना का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया था l उस अनुभव का उपयोग मेजर जनरल शाहबेग सिंह ने सन्त भिंडरावाले के समर्थकों को प्रशिक्षित करने में किया था l पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके अलावा पूरे पंजाब से पत्रकारों को निकाल दिया गया था। संत जरनैल सिंह भिंडरवाला के समर्थकों द्धारा आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया l सेना ने भी टैंको का इस्तेमाल किया l इस सेना की कार्रवाई में संत जरनैल सिंह भिंडरावाला तथा मेजर जनरल शाहबेग सिंह की मृत्यु हो गई। मेजर जनरल कुलदीप सिंह बरार के हाथों में ऑपरेशन ब्लू स्टार की कमान सौंपी गई थी l इस ओपरेशन मे काफी सैनिकों और संत जरनैल सिंह भिंडरवाला के अनुयायियो तथा साधारण नागरिको की मृत्यु हुई l सिखो के आस्था स्थल अकाल तख्त को भी काफी नुकसान पहुंचा l
On 1st June 1984 Curfew was imposed in Punjab. Sant Harcharn Singh Longowal had declared an agitation from 3rd June. On 3rd June it was the Martyr Day of Guru Arjun Dev Ji. A big crowd was expected in the Golden Temple. Goverment had the intelligence Reports that so many Armed followers of Sant Jairnail Singh Bhinderwala were there along with him in Akaal Takht. Goverment at last on 5th June send the army to flush out the seapratist from the Golden Temple. The cross firing started between the seapratist and Security Forces. The seapratist were trained by Major General Shehbag Singh who had earlier gave training to Indian Army in 1971 Bangla Desh war. A curfew was imposed in Punjab and all Press Reoprters were asked to leave Punjab immediately. In this action the seapratist used modren weapons and Army was also forced to call Army tanks to counter them. The name given to this Operation was Operation Blue Star and it was led by Major General Kuldeep Singh Brar. In this Operation Sant Jairnail Singh Bhinderwala, Major General Shabag Singh along with hundreds of seapratist were killed. So many Army people and General public were also lost their lives. Akaal takht was also damaged.
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बद सिख कम्युनिटी में रोष फैल गया। आपरेशन ब्लू स्टार की कार्यवाही हमेशा विवादों में घिरी रही। अलग अलग पक्षो के अलग अलग दावे आते रहे। उसी का नतीजा हुआ कि 31 अक्टूबर 1984 को श्रीमती इंदिरा गांधी के दो सिख अंगरक्षको ने उनको गोलियां मारकर हत्या कर दी। उससे एक दिन पहले ही उड़ीसा मे एक रैली को संबोधित करके लौटी थी lइंदिरा गांधी ने अपने भाषण में कहा था "जब मैं मरूंगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा।" यह भाषण उन्होंने भुवनेश्वर में दिया था। उनके इंटरव्यू के लिए बाहर से एक टीम आई हुई थी। पीटर उस्तीनोव उन पर एक फिल्म बना रहे थे l वो उनकी एक इंटरव्यू लेने आये थे l जब श्रीमती इंदिरा गांधी उस गेट से करीब 11 फीट दूर पहुंच गई जो एक सफदरजंग रोड को एक अकबर रोड से जोड़ता है नारायण सिंह ने देखा कि गेट के पास सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह ड्यूटी पर था।संतरी बूथ में कॉन्सटेबल सतवंत सिंह अपनी स्टेनगन लिए खड़ा था l श्रीमती इंदिरा गांधी संतरी बूथ के पास पहुंची तो बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को हाथ जोड़ते हुए इंदिरा ने खुद कहा-नमस्ते। तभी बेअंत सिंह ने अचानक अपने दाईं तरफ से .38 बोर की सरकारी रिवॉल्वर निकाली और श्रीमती इंदिरा गांधी पर तीन गोलियां इंदिरा दाग दी l बेअंत सिंह अपने साथी पर चिल्लाया और कहा 'गोली चलाओ' l तभी संतरी बूथ पर खड़े सतवंत सिंह की स्टेनगन भी इंदिरा गांधी की तरफ घूम गई और एक मिनट में सतवंत सिंह की स्टेनगन की तीस गोलियों ने इंदिरा के शरीर को भूनकर रख दिया। उसी वक्त उन्हे आल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट ले जाया गया l वंहा पर उन्हे बचाने की हर कोशिश की गई l मगर कुछ नही हो सका l वहीं बाकी सुरक्षा गार्डों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया. (कुछ लोगों की मानें तो दोनों ने सरेंडर किया था l) लेकिन तभी बेअंत सिंह ने पकड़ छुड़ाकर भागने की कोशिश की, और इसी मे उसे गोली लगी और वहीं पर ढेर हो गया l
After Blue Star Operation a lot of anguish was there in Sikh Community. Different view points were expressed by different sections. So many claims and counter claims were made regarding deaths and damage in the Golden Temple. This anguish culminated on 31st October 1984 when Mrs. Indira Gandhi was killed by her two Sikh body guards. Mrs. Indira Gandhi had returned from a tour of Oridissa where in her last public speech she said that 'her last drop of blood will be for nation'. On that day one TV team was there to record her interview for a documentary film. When she was just 11 feet away from the Gate that connects 1 Safdar Jung Road to 1 Akbar Road she saw that Sub Inspector Satwant Singh was standing on his duty on the gate and one costable Beant Singh was standing in his cabin with a stain gun. She herself called both of them 'Namaste' but Satwant Singh pulled out his revolver and shot at her and called Beant Singh to shoot at her. Then Beant Singh also open fire with his Stain gun and pour 30 bullets in her body. She was immediately taken to the the All India Institute of Medical Science. But she could not be saved and in the meantime the other guards take hold of satwant Singh and Beant Singh. Out of them Beant Singh tried to to escape but he was shot dead.
उस दिन होम मिनिस्टर श्री प्रणब मुखर्जी, श्री राजीव के साथ पश्चिम बंगाल में दौरे पर थे l उन्हे तुरन्त वापसी बुलाया गया l राष्ट्रपति भी बाहर थे, उन्हे भी तुरन्त वापिस बुलाया गया l श्री राजीव गांधी को प्रधानमंत्री की शपथ दिलवाई गई l अगले 3 दिनों के भीतर दो और लोग- केहर सिंह और बलबीर सिंह को भी पकड़ लिया गया जिनका इस साजिश मे हाथ बताया गया l 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर 1984 तक पूरे देश में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों सिखों की मौत हुई l दिल्ली मे ही 2000 से ज्यादा लोगो की मौतों की आशंका बताई गई l दिल्ली मे भी दंगो के तांडव मे भारी संख्या मे सिखों को मार दिया गया l दिल्ली मे तो जब राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ऐम्स मे से निकले तो उन्हे भी भीड़ ने घेर लिया l उनके अंग रक्षो ने बड़ी मुश्किल से वंहा से निकाला l सरे आम सिखो के घर जला दिये गए l उन्हे घरों से वाहनों से निकालकर मारा गया l इन तीन दिनो तक मौत का ताण्डव होता रहा l पुलिस की भूमिका भी सवालों मे रही l कहा जाता है कि जो 31 अक्टूबर को हुआ उसे तत्कालीन गुस्सा कहा जा सकता है, मगर जो 1,2 नवम्बर को हुआ वो साजिश थी l आरोप यह लगे कि कांग्रेस के नेता वोटर लिस्ट लेकर भीड़ के साथ चल रहे थे और सिख लोगो के घर उनको बता रहे थे l सबसे ज्यादा आलोचना श्रीमती इंदिरा गांधी के पुत्र और ततकालीन प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी के बयान की हुई कि 'जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है'l इन दङ्गो का प्रभाव पंजाब पर बहुत गहरा पड़ा l दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों मे सिखों पर हुए हमलो की बातें जब पंजाब मे पहुंची तो उनका प्रतिकूल असर वँहा के नौजवानों के दिमाग पर पड़ा l कई राष्ट्र विरोधी ताकतो ने उनमे से कई नौजवानों को गुमराह कर दिया l पंजाब कई वर्षो तक हिंसा की आग मे जलता रहा l जिन नेताओ के नाम दङ्गो मे होने का शक था उनमे से कई की सिख चर्मपंथियो ने हत्या कर दी l
On that day Home Minister Mr Pranav Mukherjee was on the tour of West Bengal along with Mr Rajiv Gandhi. The President of India Gyani Jail Singh was also out of India. All of them were immediately called back. Immediately Mr Rajiv Gandhi was sworn in as Prime Minister of India. In next three days two other person Kehar Singh and Balbir Singh were caught for hatching the consipracy of murder of Mrs. Indira Gandhi. From 31st October to 2nd November1984 riots break up throgh out India. Delhi was worst affected. Thosands of Sikhs were mercylessly killed on the streets. Their houses and businesses were put to fire and gutted. In Delhi it self more than 2000 Sikhs were estimated to be killed. Even on 31st October the President Giani Jail Singh came out of AIIMS he was sorrounded by mob. The body guards take him out with a great difficulty. It was a free for all situation. The finger was also raised towatds the role of Police. On 31st October it may be a spontenous reaction but on 1and 2 November the riots were seem to be orgainized one. It was blamed that Congress leaders were seen to be leading the mob having Voter lists in their hands and pointing towards the Sikh's residences. The most contraversial statement was of elder son of Mrs. Indira Gandhi and Prime Minister Mr. Rajiv Gandhi when he said 'When a big tree falls then the Earth feels vibrations'. Punjab gets very wrong messages from these riots. So many anti national forces took advantage of this situation and misguided the youth. As a result the situation in Punjab became very volatile and faced the violance by the seapratists. The Sikhs seaperatists killed so many leaders who were blamed to be having roles in Riots.
मगर1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीती और श्री राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। पंजाब के कुछ नेताओं की महत्वकांक्षाओ के चलते देश और पंजाब को कितना नुकसान हुआ। अगले कुछ वर्षो तक पंजाब हिंसा की आग में जलता रहा। सत्ता में आने के बाद श्री राजीव गांधी और संत हरचरण सिंह लोंगोवाल के बीच 24 जुलाई 1985 को एक समझौता हुआ। मगर 25 जुलाई 1985 को सरदार प्रकाश सिंह बादल और सरदार गुरचरण सिंह टोहड़ा ने इस समझौते का विरोध कर दिया। हालांकि संत लौंगोवाल का कहना था कि यह समझौता सबकी सहमति से लिया गया है। मगर 20 अगस्त 1985 को सन्त हरचरण सिंह लोंगोवाल की हत्या कर दी गयी। 1 सितम्बर 1985 को सरदार सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री बने और वो 1987 तक मुख्यमंत्री रहे।
But in Lok Sabha elections in 1984 the Congress party got thumping majority and Mr. Rajiv Gandhi again became the Prime Minister. All this episodes shows that how the Punjab was destroyed by the aspirations of some leaders. The Punjab remained burning for next few years. On 24th July 1985 an accord was signed between Sant Harcharan Singh Longowal and Prime Minister Mr. Rajiv Gandhi. But on very next day S. Gurcharan Singh Tohara and S. Prakaash Singh Badal opposed this accord. While according to Sant Harcharan Singh Longowal the consent of all these people was taken. On 20th August 1985 Sant Harcharan Singh Longowal was murdered. On 1 September 1985 Mr. Surjit Singh Barnala became the Chief Minister of Punjab and remained on this position up to 1987.
No comments:
Post a Comment