Sunday, July 17, 2022

कहानी 5

                     -15-
               One day Nisha, Jaanvi and Apoorv were sitting in the NGO office and were discussing the economic policy of BJP Government. Jaanvi said " Whatever BJP was talking about Swadeshi was about Privatisation by Indian Companies and Congress was talking about Privatisation by Foreign investors. Privatisation was on the agenda of both parties. Both the parties are pushing the country towards privatisation. Apparently it seems that Government Or Public Sector employees are not working so privatisation is better but when there will be decline in Government jobs then the people will feel the effects of this policy. Every body knows about the exploitation in the Private sector. 
एक दिन एनजीओ ऑफिस में बैठे हुए तीनों में आर्थिक नीतियों पर बात छिड़ गई। जानवी कह रही थी "अब देश में श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार अपने आर्थिक एजेंडे पर भी कदम बढ़ाने लगी है। स्वदेशी के नाम पर जो चुनाव लड़ा था, वह असल में स्वदेशी निजीकरण का था। जहां कांग्रेस विदेशी निवेशकों को भारत में बुला रही थी, वहा यह सरकार भारत में निजीकरण के इरादे से बढ़ रही है। निजीकरण दोनों के एजेंडे में है। सार्वजनिक क्षेत्र को इन दोनों ही सरकारों द्वारा निजीकरण की तरफ धकेला गया। जनता को देखने में लगता है कि यह सरकारी या अर्धसरकारी कर्मचारी काम नहीं करते। अतः उन्हें निजी हाथों में दे देना ही ठीक है। मगर इसका दुष्प्रभाव तब देखने को मिलेगा जब सरकारी कर्मचारियों की संख्या में कटौती होगी। उनके बच्चों को आगे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। जबकि प्राइवेट सेक्टर में किस तरह शोषण होता है वह सब जानते हैं।" 
         On the other side Nisha said "The talent is recognized in Private sector only. There promotion is given only for hard work not for anything else. The salary which is given in Private sector is far higher then in Public sector or Government sector. Efficiency in Private sector is far better then Government or Public sector. So what is harm if Government sector and Public sector are handed over to Private Sector." Then Apoorv said " No doubt highly placed officials are getting handsome salaries in Private sector but employees at lower levels are exploited by the employers in Private sector and they are getting very less salary. More over there is no job security at all." Then Jaanvi " Bajpai Government is going to start a new department  disinvestment which shows the clear intention of Government to promote Privatisation."
             वही निशा का कहना था  "प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले की कदर है। वहां जितना वेतन मिलता है वह सरकारी क्षेत्र में नहीं मिल सकता। न ही सरकारी क्षेत्र में काम के बल पर कोई पदोन्नति मिलती है। इसलिए सरकारी उपक्रमों में निजी क्षेत्र को भागीदारी देने में क्या हर्ज है।" अपूर्व बोला "यह तो सही है कि जो अच्छी पढ़ाई लिखाई करके अच्छी पोस्ट पर निजी क्षेत्र में जाता है। उसको तो अच्छे पैसे मिलते हैं। मगर नीचे स्तर पर काम करने वालों को बहुत कम पैसे मिलते हैं। नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं होती।" तब जानवी ने कहा "श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार एक अलग कार्यालय निजी करण के लिए खोलने जा रही है। यह उनकी निजीकरण की मंशा साफ दिखाता है l" 
            At last on 24th July Mr. Arun Shauri was given the responsibility of newly formed Disinvestment Ministry. Though allegations were levelled against Government that they were in collusion with some industrialists and were going to destroy the Public sector. But Congress Government of Mr. Narsimha Rao had started disinvestment program so they also can't deny the responsibility. In September for first time in the history of Independent India the Ex Prime Minister of India Mr. Narsimha Rao and S. Buta Singh were awarded the punishment of 3 years imprisionment for bribing the M.P's for voting in favor of Government during the Confidence Motion. But also were given the bail on the security of Rs. 2 lacs.to allow them to go for appeal. Out of the 4 M.P's one Mr. Shailender Mehto had became Approver. 
          आखिर 24 जुलाई को श्री अरुण शौरी को विनिवेश मंत्रालय का मंत्री बना दिया गया। आरोप लगे कि सरकार पूंजीपतियों से सांठगांठ करने वाला निजीकरण कर रही है। मगर यह निजीकरण तो श्री नरसिम्हा राव सरकार ने शुरू किया था।यह सब चल ही रहा था, तभी सितंबर में पहली बार भारत के किसी भूतपूर्व प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में 3 साल की कैद हुई। श्री पी वी नरसिम्हा राव और श्री बूटा सिंह को विश्वास मत हासिल करने के लिए, सांसदों को घूस देने के आरोप में 3 साल की कैद की सजा दी गई। मगर साथ ही ₹2,00,000 की राशि पर जमानत दे दी गई। ताकि वह आगे अपील कर सकें। चार सांसदों को घूस दी गई थी। उनमें से एक श्री शैलेंद्र महतो को सरकारी गवाह बनाया गया। 
           In the meantime reorganisation of states had got momentum. On 1st November 2000 Chattisgarh State out of Madhya Pradesh was formed. Uttranchal (lately named as Uttarakhand) from Uttar pradesh was also formed. On 25 th November Jharkhand states was formed by dividing Bihar State. On 15th November 2000 in another important incident Mrs. Sonia Gandhi was challenged by Mr. Jitender Prasaad in the internal election of Congress. Mrs. Sonia Gandhi easily won the election. On 22nd December 2000 in an Extremist attacks 3 Defense personls were killed  in Lal Qila Delhi. The Extremist came under the cover of Sound and light program. Police got a piece of paper from there on which one telephone number was written. On the basis of that clue Police caught Mohd. Ashfaf or Mohd. Aarif an extremist of Lashkar-e-Taiba. Government was criticized by the opposition for lenient approach. 
       इसी बीच राज्यों का पुनर्गठन शुरू हो गया। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश में से छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। नवंबर 2000 मे उत्तर प्रदेश में से निकाल कर उत्तरांचल का निर्माण हुआ। यह देश का 27 वां राज्य था। 15 नवंबर को बिहार में से निकालकर झारखंड का निर्माण राष्ट्र के 28 में राज्य के रूप में हुआ। 15 नवंबर को ही आजाद भारत में  कांग्रेस के इतिहास में श्री जितेंद्र प्रसाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए गांधी नेहरू परिवार से आने वाली श्रीमती सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद पर चुनाव की चुनौती दी। चुनाव में श्रीमती सोनिया गांधी आराम से जीत गई। वर्ष का अंत आते-आते 22 दिसंबर 2000 की रात 9:00 बजे के करीब लाल किले मे आतंकवादी हमला हुआ। 3 सैनिक शहीद हो गए। आतंकवादी लाइट एंड साउंड प्रोग्राम की आड़ में निकल भागे। पुलिस को वँहा एक पर्ची गिरी मिली जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था l उस नम्बर की मदद से पोलिस ने हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकवादी मो. अशफाक उर्फ मोहम्मद आरिफ को गरिफ्तार कर लिया। मगर विपक्ष श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के बार-बार अलगाववादियों से बातचीत करने पर सवाल उठा रहा हैl जबकि सरकार का कहना है कि वो समस्या का समाधान करना चाह रही है। इसीलिए सीजफायर भी किया गया मगर यह आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
         On Diwali eve of year 2000  Sandhi neither came nor any phone call was received by Apoorv from her. Nisha had shifted to the upper portion of the Apoorv's house. Nisha was looking after all the home affairs. Jaanvi also used to come to their place occasionally. Shandily also didn't come because he had just joined the new job. Vatika could not come due to Semester Exams. New Year party was also organized at residence and as usual it was a great party. On 1st January 2001 the name of Calcutta was changed to Kolkata. It was of no significance except this you may say that it was an emotional gift to West Bengal. On 26th January when the whole country was celebrating Republic Day and was enjoying Republic Day Parade suddenly a breaking news started flashing on their TV sets. Earthquake of 7.6 frequency had hit the Kuch, Bhuj and other areas of Gujarat. Several villages of Bhuj and Bhuj city was almost ruined. About 1600 people died and over one lack people were injured. Army was called for rescue operation and help started pouring in from every side. 
            इस बार संधि न दिवाली पर आई और न कोई फोन आया। निशा ने अपूर्व के ऊपर वाले हिस्से में शिफ्ट कर लिया। जानवी भी अक्सर अब उनके पास घर पर ही आ जाती। निशा अब सुबह ही नीचे आ जाती और नौकर के साथ मिलकर सब घर के इंतजाम करती। शांडिल्य भी इस बार नहीं आ पाया क्योंकि नई नौकरी थी और वाटिका भी नहीं आई, क्योंकि उसके सेमेस्टर के इम्तिहान नजदीक थे। नव वर्ष पर इस बार घर पर ही पार्टी रखी गई और मित्रों को बुला लिया। पार्टी बहुत शानदार रही और इस तरह 2000 विदा हुआ। 1 जनवरी को कलकाता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया। इसमें कोई खास फर्क नहीं पड़ता मगर लोगों को को भावनात्मक रूप से खुश करने की बात है। 26 जनवरी 2001 को जब देश टीवी पर गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम देख रहा था तभी फ्लैश न्यूज़ आने लगी गुजरात के कच्छ और भुज क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और विस्तृत जानकारी आने लगी पूरा देश स्तब्ध हो गया। भूकंप की तीव्रता 7.6 के करीब बताई गई और यह करीब 2 मिनट तक आते रहे। भुज शहर और कई गांव करीब-करीब पूरी तरह तबाह हो गए। भूकंप का असर पूरे गुजरात में हुआ और पाकिस्तान के निकट निकटवर्ती क्षेत्रों में भी हुआ। करीब 16 सौ लोगों की मौत की आशंका तथा एक लाख से ऊपर घायलों की संख्या बताई गई। सेना को मदद के लिए बुला लिया गया। मलबे में से लोगों को निकाला गया। तुरंत ही हर तरफ से सहायता मिलने लगी। 
             Now it was a challenge for Gujarat Government to rehabilitate the quake effected areas. After earthquake General Parvez Musharaf called Mr. Atal Bihari Bajpai and passed on his empathy for loss of life and property. Actually after becoming President of Pakistan by removing Mr. Nawaj Sharif the image of General Parvez Musharaf was at its low. So just to improve his image in international community General Parvez Musharaf had extended his hand of friendship towards India. But he had not withdrawn his support to the extremist in J&K. These extremist were trying to create disturbance in Kashmir with support of Pakistan while Indian Government was repeatedly extending ceasefire deadline. 
               गुजरात मे भूकम्प पीड़ित क्षेत्रों के नव निर्माण की चुनौती गुजरात सरकार के सामने थी l भूकंप के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने भारतीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को फोन करके संवेदना प्रकट की तथा सहायता की पेशकश की। इस समय श्री परवेज मुशर्रफ की अंतरराष्ट्रीय स्थिति बहुत खराब है। जिस तरह से उन्होंने चुने हुए राष्ट्रपति श्री नवाज शरीफ को हटाकर सत्ता हथियाई उसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ा। ऐसे समय में वह भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा कर अपनी छवि सुधारना चाह रहे हैं। उधर कश्मीर घाटी में स्थिति सुधरती नजर नहीं आ रही। श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार एक तरफ युद्ध विराम को लगातार बढाती चली जा रही हैl दूसरी तरफ आतंकवादी पाकिस्तान की शह पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
           At the same time a Investigative magzine Tehlka did a sting operation of corruption in defense deals. They make a company dealing in Defense equipments and machinery components. They started from low rank officers for finding corruption in deals but they were surprised when they saw the links leading to very high rank officers and politicians. The National President of BJP Mr. Bangaru Laxman was found taking bribe of ₹one lac and President of Samta Party Mrs. Jaya Jaitley was seen taking ₹ two lacs bribe in the sting operation. They both were forced to resign. There was ruckus in the country. The opposition was demanding resignation from the Government. The Government constituted an enquiry commission under the Chairmanship of a Retired Supreme Court Judge. Military suspended a number of high rank officers and constituted another enquiry committee. But the opposition leaders were adamant on the resignation of Mr Jorge Faranadis as the President of his Samata party had found to be taking bribe in the sting operation. Even one constituent of NDA the Trinmool Congress leader and Railway Minister Ms. Mamata Banarji resigned of her post because Mr. Jorge Faranadis was not resigning. 
                 तभी तहलका नामक एक खोजी पत्रकारिता करने वाले ने रक्षा सौदों में होने वाले भ्रष्टाचार पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया। उन्होंने एक रक्षा उपकरणों की फर्जी कंपनी वेस्टेंड बनाई। हालांकि उन्होंने निचले स्तर पर अधिकारियों से बातचीत शुरू की मगर बढ़ते बढ़ते इसमें कई वरिष्ठ सेना के ऑफिसर और कई राजनेता सम्मिलित दिखे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंगारू लक्ष्मण इसमें एक लाख रिश्वत लेते हुए दिखाए गए। श्री जॉर्ज फर्नांडिस की समता पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती जया जेटली ₹2,00,000 लेती दिखी। पूरे देश में हंगामा मच गया l श्री बंगारू लक्ष्मण और श्रीमती जया जेटली को अपने अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। विरोधी दलों ने सरकार से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज को सौंप दी। सेना के कई वरिष्ठ ऑफिसर निलंबित कर दिए गए। सेना ने भी इस पर जांच के लिए एक आयोग का गठन किया। मगर विपक्ष श्री जॉर्ज फर्नाडिस के इस्तीफे पर अड़ गया l क्योंकि स्टिंग में ढाई लाख रुपए उनकी पार्टी को भी मिले थे। सिर्फ विपक्षी ही नही एन डी ए की घटक दल तृणमूल कांग्रेस की सुश्री ममता बनर्जी ने श्री जॉर्ज फर्नाडिस के इस्तीफा न देने के विरोध में रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।      
            At last on 16th March 2001 Mr. George Faranadis resigned from his post. Under the cover of this incident the Government took ahead it's agenda of Privatisation. The Minister of Parliamentary affairs Mr. Parmod Mahajan announced the opening of Defense equipments manufacturing for Private Sector and 26 % foreign investors participation in Defense equipments manufacturing. The reason given behind such decision was to save foreign exchange and to eliminate brokers from Defense deals. While opposition was criticizing this because they gave the arguments that by this the secret of our Defense will become vulnerable. Even some wings of RSS were opposing this. 
                    अखिरकार 16 मार्च 2001 को श्री जॉर्ज फर्नाडीज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी प्रकरण की आड़ में श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने अपना निजीकरण का एजेंडा आगे बढ़ाया और संसदीय कार्यों के मंत्री श्री प्रमोद महाजन ने सैन्य सामग्री बनाने के काम को निजी क्षेत्र के लिए खोलने और 26% तक विदेशी निवेश की अनुमति देने का ऐलान किया। उसके पीछे कारण यह दिए जा रहे हैं कि इससे बिचौलियों पर कंट्रोल पाया जा सकेगा। विदेशी मुद्रा की बचत होगी। जबकि विरोधी पक्ष यह कह रहा है कि निजी क्षेत्र और खासकर विदेशी निवेश से हमारी सेना के गुप्त रहस्य बाहर जाने का खतरा बना रहेगा। संघ परिवार की भी कुछ संस्थाएं इसका विरोध करें रही हैं।
           After exams Vatika came to Delhi for a week. During those days Nisha was managing her kitchen on her floor. Vatika didn't ask any questions about her relationship with Apoorv. Though she understood the relationship between Nisha and Apoorv. She dealt with Apoorv as usual because she knew him well for last so many years. One day Jaanvi came to meet Nisha and Apoorv then Nisha said "I was worried about Vatika's reaction. But she didn't show any reaction and even she didn't ask me anything." Apoorv said " I was also surprised when Shandily gave me the advise to reorganize my life."
             उधर वाटिका भी एक हफ्ते के लिए आई और वापस हॉस्टल चली गई। निशा उन दिनों अपना और वाटिका का खाना ऊपर ही अलग बनाती रही। मगर वाटिका इतनी समझदार हो चुकी है कि वह निशा और अपूर्व के संबंधों को समझ रही थी। उसने किसी तरह की नाराजगी भी निशा से नहीं दिखाई। वह पहले भी अपूर्व को जानती थी और उसने पहले की तरह ही व्यवहार किया। उसके जाने के बाद एक दिन जानवी आई और तीनों आपस में बात कर रहे थे तो निशा ने कहा "मैं तो बहुत घबरा रही थी कि न जाने वाटिका कैसी प्रतिक्रिया देगी। मगर उसने तो कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दिखाई।" अपूर्व बोला "मैं तो हैरान रह गया जब शांडिल्य ने मुझे मेरी जिंदगी फिर से संगठित करने की सलाह दी।" 
       Jaanvi said " Look we shall not feel surprised. Though you are from Upper Middle class family but your kids did their schooling from the Convent Schools. Those Schools are following the Western culture. Moreover their friends circle was from Upper class families and you may be feeling that you people are doing something extraordinary but in the circle in which our kids are moving at there it is very normal thing. That's why they were not surprised and you people also should not feel surprised if you come to know that they have gone through one or two breakups till date. You look at me. I took divorce from my husband because I believe in socialist ideology and my husband though is not a supporter of Capitalism but feels that Communism has failed in the world. Even today he use to visit my home occasionally and even stay at my home but he has to check it whether I am free or not. I don't mix emotional and physical relationship. With so many people I have emotional relationship but I don't involve them in physical relationship because I know that they will not be able to differentiate and would find them in an emotional turmoil. You are such a couple who can't think of any relationship without emotions. Me and Sandhi type people sometimes make physical relationship just for the reason that we find someone attractive. We are of the opinion that if you get good jeans at one place and top at other place then why can't we took it from two different shops. But you people want to purchase a matching suit from the same shop. So, now come out of your guilty feelings and live a confident life." Nisha said while laughing "Yaar plz don't at my suit." Jaanvi said " Yaar atleast I can be a 'Dupatta' to your suit." Then after that they started discussing other issues. 
        जानवी बोली "देखो हमें इस बात पर हैरान नहीं होना चाहिए। आप लोग चाहे स्वयं उच्च मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। मगर हमने बच्चों को पढ़ने कॉन्वेंट स्कूलों में डाला है। वहां पर उनका एक्सपोजर पश्चिमी सभ्यता वाली शिक्षा प्रणाली से हुआ। दूसरी बात उनके साथ पढ़ने वाले काफी बच्चे उच्च वर्ग के उन घरों से आते हैं जो पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रभावित हैं। आप दोनों के मन में यह बात है कि जो हम करने जा रहे हैं, वह समाज में असाधारण है। मगर हमारे बच्चे जो अपने सर्कल में देख रहे हैं और सुन रहे हैं वहां यह  बड़ी साधारण सी बात है। हो सकता है कि वह अब तक 1-2 ब्रेकअप भी कर चुके हो। मुझे स्वयं को देख लो मेरे लिए बड़ी साधारण सी बात है। मैंने और मेरे भूतपूर्व पति ने बिना किसी झगड़े के सिर्फ इसलिए अलग होने का फैसला किया कि हमारी सोच नहीं मिलती। मैं वामपंथी विचारधारा से प्रभावित हूं और मैं यह तो नहीं कह सकती कि वह पूंजीवाद का समर्थक है। मगर इतना जरूर कि वह वामपंथी विचारधारा को फेल हो गया मानता है। तुम्हें यह सुनकर हैरानी होगी कि अभी भी कभी-कभी वह रात रुकने के लिए मेरे पास आ जाता है। मगर उसे मेरे से पहले पूछना पड़ता है कि क्या मैं फ्री हूं। मैं भावनात्मक संबंध और शारीरिक संबंधों को अलग-अलग देखती हूं। कई लोगों से मैं सिर्फ भावनात्मक संबंध रखती हूंl यह सोचते हुए कि मैं अगर उनसे भावनात्मक संबंध के साथ अगर शारीरिक संबंध बना लिए तो यह भावनाओं के भवर में फंस जाएंगे l मैं उनसे शारीरिक संबंध नहीं बनने देती। तुम्हारी जोड़ी वैसी ही है। जो शारीरिक संबंधों को तभी मान्यता देती है जब कोई भावनात्मक संबंध बने। मेरे और संधि जैसे लोग कई लोगों से इसलिए भी शारीरिक संबंध बना लेते हैं क्योंकि वह जिस्मानी रूप से हमें आकर्षित करते हैं। हमारी सोच यह है कि अगर एक जगह पर जींस अच्छी लगती है और दूसरी जगह पर टॉप। तो मैं दोनों अलग-अलग दुकानों से खरीद लूंगी। मगर तुम्हारे को एक ही जगह से मैचिंग सूट चाहिए। इसलिए मेरी तो यही सलाह है कि तुम अपनी कुण्ठाओ से बाहर निकलो। जब तुम्हारे दूसरे साथी अपनी जिंदगी तुम्हारे सामने खुल कर जी रहे हैं, तो तुम भी अपनी जिंदगी बिना किसी कुंठा के जियो।" निशा ने हंसकर कहा "यार, तुम मेरे सूट पर तो नजर मत डालना।" जानवी हंसकर बोली "यार दुपट्टा तो बन सकती हूं"। और फिर उनकी और बातें शुरू हो गई। 
             Jaanvi told that the victims of earthquake were not getting aid properly. People were frustrated against Mr. Kesho Bhai Patel and Mr. Narender Modi were giving the feed back to Central team of BJP. It seems that BJP Central team had makeup it's mind to change Mr. Kesho Bhai Patel. 
                जानवी ने बताया कि गुजरात भूकंप में मिली सहायता लोगों तक ठीक ढंग से नहीं पहुंच रही। इसलिए लोगों में मुख्यमंत्री श्री केशव भाई पटेल के विरुद काफी असंतोष है। इसी असंतोष की खबरें श्री नरेंद्र मोदी ने जिन्हें पार्टी ने गुजरात से हटाकर पार्टी के केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी थी। वह पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचा रहे हैं। लगता है कि पार्टी ने श्री केशुभाई पटेल को बदलने का मन बना लिया है। 
On 24th May 2001 India invited Pakistan for a discussion on Kashmir and all other issues. General Parvez Musharraph was waiting for this call for a long. Once India had called Pakistan for talks then General Parvez Musharraph automatically got International recognition. The talks were to be held in Mid July. On 14th July General Parvez Musharraph came to India. The focus of media in both the countries was on this issue only. The Pakistani media was trying to project Pakistan as very flexible nation since after Kargil war and coup by General Parvez Musharraph the image of Pakistan had turned to be of a very hostile nation. The meeting between Indian Prime Minister Atal Bihari Bajpai and General Parvez Musharraph of Pakistan was scheduled on 15th and 16th July. On 15th July media was full of speculative news about the talks on the basis of their source (Sutra). Some channels were saying that the final draft was ready and only on some words controversy was there. Some had started giving the details also. 

               तभी 24 मई 2001 को भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बात करने के लिए न्योता भेज दिया। श्री परवेज मुशर्रफ इसके लिए बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। जब भारत ने श्री परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में बुला लिया, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका विरोध अपने आप ही बहुत कम रह गया। वार्ता जुलाई के मध्य में होने की बात हुई। 4 जुलाई को देश का पहला एफएम रेडियो स्टेशन भी बेंगलुरु में रेडियो सिटी के नाम से शुरू हुआ। यह निजीकरण की तरफ श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार का एक और कदम था। 14 जुलाई 2001 को श्री परवेज मुशर्रफ भारत आए। सारे मीडिया का ध्यान उन पर टिका हुआ था। दोनों देशों के नागरिकों में एक अलग सी उत्कंठा थी। कई दिन पहले से ही सारे मीडिया पर यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार कुछ निकल कर आएगा। खास तौर पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति पूरे विश्व को दिखा रहे थे कि वह बहुत सकारात्मक हैं। क्योंकि उन पर कारगिल युद्ध छेड़ने और श्री नवाज शरीफ की तख्ता पलटने की छाप लगी हुई थी। 15-16 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के बीच अकेले वार्ता होनी है। साथ में विदेश मंत्रियों ने भी मिलना था। 15-16 जुलाई को सारा दिन टीवी पर यही खबरें चलती रही। कभी कहा जाता कि समझौते की रूपरेखा तैयार हो गई है। कभी कहा जाता कि कुछ शब्दों या वाक्य को लेकर आपत्ति है। यहां तक कि कुछ चैनल पर तो सूत्रों के हवाले से समझौते की डिटेल भी देनी शुरू कर दी गई।
        Then suddenly the breaking news was there that a draft was sent to Mr. Lal Krishan Advani for discussion in the Cabinet. There were a lot of points which needed a careful discussion because the credibility of Mr. Parvez Musharraph was at its low in India due to Kargil war. But in the meantime General Parvez Musharraph addressed a Press Conference and in that he disclosed so many points which were under consideration and were not decided. Otherwise also it was violation of protocol because according to protocol the head of both the Countries use to Address a Joint Press conference at the end of talks. Due to this act of General Parvez Musharraph mood  of the Indian delegates suddenly changed and talks were failed. At the end of talks Mr. Atal Bihari Bajpai was so annoyed that he even didn't go to see off General Parvez Musharraph upto his car. 
             तभी खबर आई कि एक मसौदा जो श्री परवेज मुशर्रफ ने श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को सौंपा है उसे उन्होंने मंत्रिमंडल में विचार करने के लिए श्री लालकृष्ण आडवाणी को भेज दिया है। उसमें कई बातें गौर करने की हैं। क्योंकि कारगिल युद्ध में विश्वासघात करके श्री परवेज मुशर्रफ ने अपने व्यक्तिगत क्रेडिबिलिटी को काफी नुकसान पहुंचाया है। अभी इस मसौदे पर विचार हो ही रहा रहा था कि परवेज मुशर्रफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी और वह भी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंसI उसमें कुछ ऐसे बातें कहीं जो अवांछनीय थी या अभी विचाराधीन थी। इससे सारा माहौल बिगड़ गया और वार्ता नाकाम हो गई। अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस वार्ता की समाप्ति पर होती हैI जिसमें दोनों देशों के राष्ट्रपति या पीएम होते हैं। मगर श्री परवेज़ मुशर्रफ ने यह प्रोटोकॉल तोड़ दिया। वार्ता समाप्त होने पर और नाकाम होने पर श्री अटल बिहारी बाजपेयी हाथ मिलाकर बड़े गुस्से से निकल गए और श्री परवेज मुशर्रफ को कार तक भी छोड़ने नहीं गए। 
            Pakistani media was cursing that it all happened due to Mr. Lal Krishan Advani while Indian media was saying that it all happened after meeting of Hurriyat leader Mr. Sayed Ali Shah  Gillani with General Parvez Musharraph. Jaanvi told Apoorv that talks were failed because Pakistan was not ready to condemn extremism in Kashmir and wasn't ready to hand over Gangsters Dawood to India. According to her General Parvez Musharraph came to India to get him a recognition as a President of Pakistan and in that he got the success. 
         पाकिस्तान के मीडिया ने यह शोर मचा मचाया कि यह सब श्री लालकृष्ण आडवाणी के वजह से हुआ है। जबकि भारतीय मीडिया ने इसे श्री परवेज मुशर्रफ की और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की मुलाकात के बाद हुआ बताया। जानवीं ने अपूर्व को बताया कि पाकिस्तान द्धारा आतंकवाद की निंदा न होना भी एक कारण था। दाऊद इब्राहिम को भारत को सौंपने की भी पाकिस्तान तैयार नहीं था। उसका यह भी कहना था कि श्री परवेज मुशर्रफ समझौता करने नहीं बल्कि अपने आप को पाकिस्तान का राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दिलवाने आया था। उसमें वह कामयाब हो गया।इसके बाद कई दिन तक टीवी पर दोनों देशों में शोर मचता रहा, कि भारत और पाक ने समझौते का एक सुनहरा मौका खो दिया।  
         In the meantime fedup of internal infighting Mr. Atal Bihari Bajpai offered to resign in a Cabinet meeting. But Cabinet declined his request. Few days after failure of Indo-Pak talks the Government declared the whole J&K state as disturbed area barring Ladakh. On the other side Ms. Jaylalita was in trouble because on 21st September Supreme Court had cancelled her membership of Legislative Assembly due to the punishment awarded to her due to corruption charges. So, she also resigned from the post of Chief Minister. In Income tax raids on her house and office papers of many properties in Cennai and Hyderabad, 28 Kg Gold, 780 Kg Silver, 10500 Sarees, 750 pair of shoes, 91 watches, paper of farm houses and one tea garden in Nilgiri area were found. She was criticised every where. 
                इधर गठबंधन की अंदरूनी झगड़े से परेशान होकर श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा प्रकट की। मगर मंत्रिमंडल ने उसे अस्वीकार कर दिया। भारत-पाक वार्ता फेल होने के कुछ दिनों बाद ही जम्मू कश्मीर में लद्दाख को छोड़कर बाकी सब जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया। उधर  सुश्री जयललिता के लिए मुश्किलें बढ़ गयी। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में सुश्री जयललिता को हुई सजा के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दी। और उनका मुख्यमंत्री बनना अवैध घोषित कर दिया। इससे उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा। सुश्री जयललिता के पास जांच के दौरान चेन्नई में कई मकान, हैदराबाद की कईं सम्पति के कागजों के अलावा 28 किलो सोना, 800 किलो चांदी ,10500 साड़ियां, 750 जोड़ी जूते, फार्म हाउस और  नीलगिरी में चाय का बागान, 91 घड़ियां बरामद हुई इससे पूरे देश में उनकी बहुत आलोचना हुई।

         Year 2001 was also in headlines due to Telagi Stamp Scam. The main accuse of this scam was Abdul Karim Telagi. He was caught in Jaipur in 2001. He had faced very hard life during his childhood. He worked as a vegetable seller and other meager works. Then after studies he went to Dubai and earned good money there and came back to India. Then he started illegal business of factitious passports. In 1991 he was arrested by police and in jail he met a person who gave him the idea of duplicate stamp papers. After coming out of jail he took the license of Stamp papers seller. He bought a condmn printing press from Government Printing press which was used for printing Stamp papers earlier. Then arranging other necessary items he started printing duplicate stamp papers on that. Initially he was mixing the   duplicate and genuine stamp papers and selling them but later on he appointed sales boys who were selling these stamp papers to so many institutions and organizations. When he was arrested he told the authorities that he was having his contacts everywhere at every level. One interesting name out of them was of Mr. Dilip Kamath an Assistant Inspector of police whose salary was ₹9000 and he was having the assets of ₹100 Crores. The total amount of the Scam was around ₹20000 Crores. So many people were caught in this Scam but still it was said that all could not be arrested. (In 2006 he was awarded 30 years imprisionment and ₹206 Crore fine. He died on 26th October 2017).

                वर्ष 2001 एक और बात के लिए बहुत चर्चा मे रहा l वो था तेलगी द्धारा किया गया स्टांप पेपर घोटाला l इस घोटाले का मुख्य अभियुक्त था अब्दुल करीम तेलगी l उसे 2001 मे अजमेर से गरिफ्तार किया गया l उसने अपना बचपन बहुत गरीबी मे कभी सब्जी बेचकर या और छोटे छोटे काम करके गुजारा था l फिर वो पढ़ाई कर दुबई चला गया l वंहा से पैसा कमाकर फिर वापिस भारत आयाl वापिस आकर वो जाली पासपोर्ट बनाने के धन्धे मे लग गया l 1991 मे उसे पुलिस ने पकड़ लिया और उसे जेल जाना पड़ा l जेल मे उसे एक व्यक्ति मिला जिसने उसे जाली स्टांप बनाने के बारे मे बताया l बाहर आ कर उसने स्टांप पेपर बेचने का लाइसेंस ले लियाl  उसने नासिक की सरकारी टकसाल से एक कण्डम प्रिंटिंग की मशीन खरीद ली l जिस पर पहले स्टांप पेपर छापने का काम किया जाता था l फिर बाकी जुगाड़ करके उसने जाली स्टांप पेपर छापने शुरू कर दिये l पहले तो वो असली और नकली मिला कर स्टांप पेपर बेचता था l फिर उसने आगे लड़के रख लिए जो भारी कमीशन पर वो स्टांप पेपर विभिन्न कम्पनियों और संस्थाओ को बेचते थे l कहा जाता है की उसकी हर स्तर पर सेटिंग थी I पूछ ताछ मे उसने कई अधिकारियों के नाम लिए l सबसे दिलचस्प नाम एक असिस्टेंट पोलिस इंस्पेक्टर दिलीप कामथ का आयाl  जिसकी मासिक आय 9000 रुपए के करीब थी और उसकी सम्पति करीब 100 करोड़ की थी l  यह घोटाला करीब 20 हजार करोड़ का बताया गया l इसमे बहुत लोग पकड़े गये l मगर अब भी लोगो का कहना था की काफी लोग बचकर निकल गये है l (2006 मे तेलगी को 30 वर्ष की कैद और 202 करोड़ का जुर्माना लगाया गया l 26 अक्टूबर 2017 को उसकी मौत हो गई l) 

         Nisha and Apoorv were leading a normal life now. Those with whom they took the oath of to be together forever were no where in their life. They had ditched them and now they believe that only those relations means in life which you meant by heart. One day Apoorv and Nisha were discussing the future of their relationship. Apoorv said" Nisha I think that I will not face any resistance from Sandhi but you have to take consent from Jivesh for Divorce." Nisha immediately rang up Jivesh and when he took the call she put the call on speaker and said " Jivesh, Vatika has taken admission in a college near Chandigarh and I have shifted to a new house. So whenever you come to Delhi please give me a call I will give you my new address." Jivesh said" See Nisha don't try to be formal. I know that you are in live in relationship with Apoorv. I have visited Delhi so many times during this period but I didn't contact you, because I feel suffocation in your house. Just for the reason that you will be helpful for me in any crisis and for that tomorrow I am not an emotional fool to sacrifice my today. So you may get the divorce papers ready and in my next visit to Delhi I will sign them." With that he disconnected the phone. 


            उधर अपूर्व और निशा का जीवन बड़ी स्वाभाविक तरीके से चल पड़ा। बिना किसी बंधन के दोनों एक बंधन में बंधे हुए हैं। जिनके साथ जीवन भर साथ निभाने के अग्नि के समक्ष फेरे लेकर वचन दिए थे, वह सब बेमानी हो गए। अब उनका यह मानना है की जो बंधन मन से माने जाएं वही सार्थक हैं ।अपूर्व और निशा एक दिन यह बात कर रहे थे कि उनके रिश्तो का भविष्य क्या है। अपूर्व का कहना है कि संधि से उसे संबंध विच्छेद करने में कोई समस्या नहीं होगी। पर निशा को जीवेश से बात करनी पड़ेगी। जीवेश का पिछले 6 महीने से कोई संपर्क नहीं है। मगर निशा ने वहीं बैठे बैठे ही अपूर्व के सामने फोन मिलाया। जीवेश ने फोन उठाया तो निशा ने फोन स्पीकर पर लगा दिया। निशा ने कहा "जीवेश कैसे हो"। जीवेश ने कहा "कहो कैसे याद किया"। निशा ने कहा "जीवेश मैंने वाटिका को चंडीगढ़ के पास कॉलेज में दाखिल करा दिया है। अब मैंने वहां से शिफ्ट कर लिया है। जब भी आओ तो फोन कर लेना। मैं एड्रेस दे दूंगी।" जीवेश बोला "देखो, निशा शिष्टाचार मत करो। तुम्हें भी पता है कि मैं दिल्ली कई बार आया, मगर मैं तुमसे नहीं मिला। मेरा तुम्हारे घर में दम घुटता है। सिर्फ इस सोशल सिक्योरिटी से कि मैं अगर कभी मुश्किल में पड़ा तो तुम मेरा साथ दोगी। उस आने वाले कल को मैं अपने आज पर निछावर कर लूं। कितना भावनात्मक पागल मैं नहीं हूं। मैं जानता हूं कि तुम अपूर्व के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हो। अगर तुमने निर्णय ले लिया हो तो कागज बनवा कर रख लो। मैं जल्दी ही दिल्ली आऊंगा और तुम्हें तलाक के लिए हस्ताक्षर कर दूंगा।" इतना कहकर उसने फोन काट दिया।

           After the call was over the tears filled the eyes of Nisha. The memories of Golden days which she spent with Jivesh started moving like a film before her eyes. Apoorv was watching her silently. It usually happens that when we are very much annoyed with someone but when we finally depart then all the good things between us starts hitting our memories. The loss of last hope of any compromise which was there in heart use to be very painful. Apoorv silently stood behind her and she get up and huged Apoorv. Both were silent but conversant of each other feeling. 
                  फोन काटने के बाद निशा की आंखों में आंसू आ गए। वह यादों के पल जो उसने जीवेश के साथ गुजारे थे वह उसके सामने चलचित्र की तरह चलने लगे। अपूर्व चुपचाप उसकी तरफ देखता रहा है। यह होता है कि जब हम किसी से बहुत नाराज होते है क्योंकि उसने हमें बहुत तंग किया है मगर जब उससे भी बिछड़ने का वक्त आता है, तो मन फिर उसकी अच्छी बातों को याद करना शुरू कर देता है। उससे उम्मीद टूटने से पीड़ा होती है, कि शायद सब कुछ ठीक होने की जो उम्मीद कहीं मन के एक कोने में छुपी हुई थी, वह भी खत्म हो गई। अपूर्व चुपचाप जाकर निशा के पीछे खड़ा हो गया और निशा के बालों को सहलाने लगा। निशा उठी और अपूर्व से लिपट कर आंसू बहाने लगी। दोनों चुप थे मगर एक दूसरे की स्थिति समझ रहे थे।

               India got rewards for its peace keeping efforts and on 23rd September 2001 sanctions were lifted from it which were imposed pro Nuclear Test. In the evening when Apoorv and Jaanvi met in club then Jaanvi told Apoorv that Mr. Kesho Bhai Patel's days were limited. After BJP's defeat in by poles and Panchayat elections the image of Mr. Kesho Bhai Patel was at its low. Mr. Narender Modi who was in Delhi for last few years had made his position strong in BJP Central team and RSS. His name was in the top contenders of the CM post. Since Mr. Narinder Modi was out of Gujrat for last so many years so it was difficult to create consensus on his name. So responsibility of this was given to 3 senior leaders of BJP who were Mr. Madan Lal Khurana, Mr. Jaina Krishnamoorti and Mr. Kusha Bhai Thaakre. But when these 3 leaders met Mr. Kesho Bhai Patel to advise him to resign he got agitated and refused to resign. He sent some of his well wishers to Delhi to convince high Command but that was of no use. Then he threatened to give up active politics. But that was also ignored. At last taking responsibility of defeat of BJP in by election he resigned from the post of Chief Minister. She also told that Mr. Narinder Modi would be the New Chief Minister. But Apoorv said " Will  Mr. Narinder Modi be acceptable to the people of Gujarat because he is out of state for 5 years. The election of State Assembly are due in very near future." Jaanvi said "Only time will tell." On 7th October 2001 Mr. Narinder Modi took the oath of the Chief Minister of Gujarat. His image was of a RSS man. 
                     भारत-पाक वार्ता का इनाम भारत को मिलाl जब 23 सितंबर 2001 को परमाणु परीक्षण की वजह से व्यवसायिक प्रतिबंध हटा लिए गए। एक दिन शाम को जब जानवी और अपूर्व मिले तो जानवी ने उसे बताया कि श्री केशुभाई पटेल की जल्दी छुट्टी हो जाएगी। गुजरात में उपचुनाव और पंचायत चुनाव में हार से उनकी हालत पतली है। श्री नरेंद्र मोदी पिछले कई साल से दिल्ली में है, और उन्होंने संघ और भाजपा की केंद्रीय समिति में अपनी अच्छी जगह बना ली है। उनका नाम मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है। क्योंकि वह पिछले 5 साल से गुजरात से बाहर है तो यह हो सकता है की उनका नाम प्रदेश में इतनी आसानी से सविकार्य न हो। इसलिए प्रदेश समिति से इसे स्वीकार करवाने की जिम्मेदारी तीन वरिष्ठ नेताओं श्री मदन लाल खुराना, श्री जैना कृष्णमूर्ति और श्री कुशाभाऊ ठाकरे को दी है। जब तीनों ने जाकर श्री केशुभाई से इस्तीफा देने की बात की तो वह नाराज हो गए और इस्तीफा देने से मना कर दिया। अपने कुछ समर्थकों को दिल्ली भी भेजा। मगर जब वहां से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की धमकी दी। मगर जब कुछ नहीं हो सका तो आज केशुभाई पटेल ने उप चुनावों की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है।" जानवी से अपूर्व ने पूछा "जब श्री नरेंद्र मोदी इतने समय से गुजरात से बाहर हैं। तो क्या वह जनता का विश्वास जीतकर 2003 में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा को जीता पाएंगे या नहीं"। निशा बोली "यह तो समय ही बताएगा।" आखिर वही हुआ 7 अक्टूबर 2001 को श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। उनकी छवि आर एस एस के प्रतिनिधि के रूप में थी।
            On 13th December 2001 at about 11.30 a.m Apoorv came out of the bank for smoking. Suddenly a flash of breaking news started appearing on the TV screen 'Extremist attacked Parliament'. Everyone was stunned. People started gathering in front of TV sets. Apoorv called Jaanvi to know details of the incident. She told "the extremists could not enter the Parliament and encounter is going on at the outer skirts of Parliament House. Few minutes back Parliament was adjourned due to ruckus in Parliament on the issue of 'Coffins Scam'. After adjournment Mr. Atal Bihari Bajpai, Mrs. Sonia Gandhi and few more M.P's has left the building but Mr. Lal Krishan Advani and so many other M.Ps are still present in the building. Also some media persons are there in the building. I will let you know the details after some time." 
                  13 दिसंबर 2001 का दिन था। सुबह 11:30 बजे के करीब अपूर्व अपने बैंक के बाहर सिगरेट पीने के लिए पान की दुकान पर गया। अचानक टीवी पर फ्लैश न्यूज़ आने लगी। 'भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला' जितने लोग वहां खड़े थे वह स्तब्ध रह गये। जिस को भी खबर पता चली वह किसी न किसी टीवी वाली जगह पर पहुंच गया। हर तरफ बेचैनी थी। अपूर्व ने जानवी को फोन करके पूछा, तो उसने बताया कि आतंकवादी संसद की बाहरी सीमा में हैं। अभी कुछ देर पहले ताबूत घोटाले पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। संसद कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई। प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी, विपक्ष की नेता श्रीमती सोनिया गांधी वहां से बाहर चले गए। संसद से काफी सांसद भी वहां से बाहर चले गए। श्री लालकृष्ण आडवाणी और काफी सारे सांसद अभी भी अंदर है। काफी मीडिया वाले भी अंदर हैं। मुठभेड़ चल रही है। जैसे कुछ पता चला बताऊंगी। 
          After an hour it was announced that the encounter had ended and all the five extremists were killed. But 9 security persons and other people were martyred and few were injured. The news started pouring in. It was told that all the M.Ps were safe. At, about 11.00 a.m the Parliament was adjourned. At 11.30 Vice President was to leave and his convey was ready. At the same time a white Ambassador was seen to be moving towards the convey which was unusual. The Security persons signaled them to stop. But driver in panic tried to back and hit a car. An emergency was declared and all the gates were locked. The extremists tried to blow the car with the help of explosive. But as soon as the extremists came out of the car the security persons started firing. The extremists were constantly trying to enter the Parliament and were throwing hand grenade and were doing firing on Security persons. But our Brave Security persons failed all their attempts and killed them. 
           करीब 1 घंटे बाद पता चला कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। सभी सांसद सुरक्षित हैं। पांचों आतंकवादी मारे जा चुके हैं तथा 9 सुरक्षाकर्मी तथा अन्य लोग शहीद हुए हैं। काफी लोग घायल हुए हैं। आहिस्ता आहिस्ता खबरें आने लगी। शाम को जानवी मिली तो उसने बताया कि सुबह 11:00 बजे सदन में ताबूत घोटाले पर बहस के दौरान हुए हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। 11:30 के करीब उपराष्ट्रपति को जाना था, इसलिए उनका काफिला तैयार खड़ा था। तभी एक सफेद एंबेसडर गाड़ी काफिले की तरफ बढ़ती नजर आई। यह एक असमान्य बात थी। तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया। ड्राइवर घबराकर बैक करते हुए काफिले की एक गाड़ी से टकरा गया। तुरन्त सारे गेट बंद कर दिए गए। पांचों आतंकवादियों ने कोशिश की कि वह कार को विस्फोटक बांध कर उड़ा दे। जैसे ही वह बाहर निकले तो सुरक्षाकर्मी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकवादी लगातार संसद के अंदर आने की कोशिश करते हुए हथगोले फेंकने लगे तथा फायरिंग करते रहे। मगर हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों ने उनके सारे प्लान को फेल कर दिया तथा पांचों को मौत के घाट उतार दिया। 
                The whole country unitedly stood against Pakistan for it's this cowardly act. More forces were deployed on the LOC and tension was high on the border. Statments from both the sides were coming to warn each other. Even the New Year was Celebrated at a very low pitch. But afterwards the International Community intervene and pacify both the sides and confrontation was not allowed to precipitate. For just an eye wash Pakistan arrested few leaders of LET and Jash e Mohamad. (The main accuse in India Afjal Guru was hanged in February 2013). The whole nation will always remember the Sacrifice of our Brave Security persons who lost their lives in this incident. 
                 सारा देश पाकिस्तानी आतंकवादियों के विरोध में एकजुट होकर खड़ा हो गया। पाकिस्तान के साथ एलओसी पर तनाव बहुत बढ़ गया। फौजियों की तैनाती होने लगी। लड़ाई के हालात बनने लगे। दोनों तरफ से बयान लगातार आ रहे थे।नया वर्ष भी लोगों ने कोई उत्साह से नहीं मनाया। मगर धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय दबाव दोनों देशों पर पड़ने लगा। पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर दिखावे के लिए कार्रवाई की और उनके कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। भारत ने भी नरम प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सारा देश उन शहीद सुरक्षा कर्मियों की शाहदत को याद कर सदा कृतज्ञ रहेगा l(इस केस मे अफ़जल गुरु को फरवरी 2013 मे फांसी दे दी गई l ) 
          One day Apoorv and Jaanvi met in the club in the evening. They were discussing India-China bilateral relations. Jaanvi said " Do you know Apoorv that India and China are now discussing how to increase the trade between them. On one side BJP is a rightist party of India and China is suppose to be a country ruled by leftists. Moreover China has always opposed India and supported Pakistan on all forums. In January 2002 Air travel between India and China has resumed after 40 years. Pakistan has always betrayed India and on 22nd January 2002 extremists attacked American culture centre in Kolkata in which 5 Policemen died and 20 injured. America also never give one-sided support to India. They always try to maintain balance between India and Pakistan though they know that Pakistan is extending support to extremists. But Russia has always supported India and has supported India's Kashmir Policy also. Now this new goodwill gesture. Is it not strange." Apoorv said " If the relationship between two neighbors can be improved by this then there is no harm in this. Let us see."
           जानवी से काफी बातें अपूर्व को पता चलती रहती हैं। जानवी ने बताया कि भारत और चीन के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने के लिए अंदर ही अंदर बात चल रही है। खुद को दक्षिणपंथी विचारधारा की बताने वाली भाजपा एक ऐसे देश के साथ संबंध बनाना चाह रही है जो कि धुर वामपंथी विचारधारा की बात करता है। चीन लगातार हर फोरम पर भारत का विरोध और पाकिस्तान का समर्थन करता है। इसके बावजूद जनवरी 2002 में 40 साल बाद भारत और चीन के बीच वायु सेवा शुरू हो गई। संबंध आगे बढ़ाने की बातें होने लगी। वंही पाकिस्तानी शांति की बात करके पीठ में छुरा घुटने पर आमादा है। 22 जनवरी 2002 को कोलकाता में अमेरिकन कल्चर सेंटर में पर आतंकवादी हमला हुआ। 5 पुलिस वाले मारे गए और 20 घायल हुए। जहां अमेरिका जब भी भारत और पाकिस्तान की बात होती है, तो कभी भी भारत को एक तरफ एक तरफा समर्थन नहीं देता, चाहे पाकिस्तान की कितनी गलती हो। मगर रूस हमेशा से भारत का समर्थक रहा है। वह भारत को खुला समर्थन देता रहा है। इस बार भी रूस ने भारत की कश्मीर नीति का खुलकर समर्थन किया।
          On 27th February 2002 very unfortunate incident happened at Godhra Railway station in Gujrat. Some Hindu Pilgrims were coming in Sabarmati Express from Ayodhya  after participating in a religious ceremony. As soon as train came out of Godhra Railway station suddenly emergency chain was pulled and when the train stopped it was found that flames were coming out from 
S 6&7. With in few moments the flame spread very quickly which was unusual. Fire generally takes some time to spread and people get some time to come out. But this quick spread raised doubts of conspiracy in the fire incident. Some reporter friends of Jaanvi told her that according to some venders at Railway station a fight was break up between passengers and some shopkeepers on the Station and the shopkeepers called their local supporters. They pelted stones and were indulged in arson. But there was no confirmation of this. But most of the people were of the opinion that this was an incident of arson. 59 people were died in this incident. The whole nation was sad and everyone criticized this incident.Specially the Hindu community of Gujarat were sad and agitated. Because most of the people who died were from Hindu community. A Bandh call was given by VHP. 54 dead bodies were sent to Ahemdabad in an open Truck and these were handed over to a single person. This was a negligence of the administration as dead bodies should be handed over to the relatives of the person who died. 
        तभी 27 फरवरी 2002 को एक अत्यंत दुखद घटना गुजरात के गोधरा स्टेशन पर हुई। साबरमती एक्सप्रेस मे अयोध्या से कुछ राम भगत एक धार्मिक प्रोग्राम में सम्मिलित होकर आ रहे थे। जैसे ही गोधरा स्टेशन से गाड़ी निकली तो किसी ने चेन खींचकर गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन के ऐस 6 और 7 अपार्टमेंट में से लपटें निकलने लगी। आग बड़ी तेजी से फैल गई। जो कि एक अस्वाभाविक बात थी। आमतौर पर आग धीरे-धीरे फैलती है और लोगों को बाहर निकलने का मौका मिलता है। एकदम से फैली आग ने षड्यंत्र की आशंका को बल दिया। जानवी के कुछ पत्रकारों मित्रों ने उसे बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि स्टेशन पर राम भक्तों और कुछ स्थानीय दुकानदारों मैं बहस और मार पिटाई हुई। स्थानीय दुकानदारों ने अपने कुछ समर्थकों को बुला लिया और पथराव और आगजनी की। मगर सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई। ज्यादातर लोगों का ख्याल है कि ज्वलनशील पदार्थों से आगजनी की गई। इस घटना में 59 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। पूरे देश में एक दुख और आक्रोश की लहर फैल गई। गुजरात में इस घटना से बहुत असंतोष फैल गया। मृतकों में ज्यादातर हिंदू थे और एक धार्मिक प्रोग्राम से आ रहे थे। हिंदू समुदाय में एक गुस्से की भावना फैल गई। विश्व हिंदू परिषद ने बंद का आह्वान दे दिया। 54 शवों को ट्रकों में अहमदाबाद भेजा गया। यह प्रशासन की लापरवाही रही। यहां तक कि एक ही व्यक्ति को सारे शव सौंप दिया गए। जबकि वह उनके रिश्तेदारों को मिलने चाहिए थे। 
           The whole state was in grip of Religious Fanatism and riots had started through out the state. Reporter friends of Jaanvi told her that Gulbarga Housing Society was completely burnt. When reporters along with Police reached there they found smoke everywhere. Some survivors who were stranded in some corners of burning houses or rooftops etc. were called out. 69 people died in that society in riots. Similar was the situation in Naroda Patia and Naroda Village. For 3days news of riots kept coming from various areas of state. These riots refreshed the memories of 1984 riots. It was also pointed by some sources that 19 bodies out of 54 dead bodies were not recognized or claimed by anyone. After riots allegations and counter allegations were levelled against one another. Some were trying to do Minority Appeasement and some were busy in Majority Appeasement. The common citizens were surprised to see all this. These riots presented a very negative image of India abroad. In NDA also there was division on this issue. Because of his style of functioning people were expecting some actions from Mr. Atal Bihari Bajpai. Jaanvi told Apoorv that Mr. Atal Bihari Bajpai was interested to take resignation from Mr. Narinder Modi but Mr. Lal Krishan Advani was not in favour of it. Most of the close associates of Mr. Atal Bihari Bajpai were not from RSS background while Mr. Lal Krishan Advani was from RSS background. Due to confusion no decision was taken in this matter in March 2002. But two important incidents happened in March 2002,one was acquital of Ms. Jaylalita from corruption cases and other was acquital of Mr. P. V. Narsimha Rao from bribery case. 

            पूरे राज्य में धार्मिक उन्माद फैल गया और जगह जगह दंगे होने लगे। जानवी के पत्रकार मित्रों ने बताया कि गुलबर्गा सोसाइटी पूरी तरह जला दी गई। जब पत्रकार पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो हर तरफ धुआ ही धुआ था। कुछ लोग जो जलते हुए घरों की छतों पर या आड़ में कहीं बैठे थे, उन्हें बाहर निकाला गया। उसमें 69 लोगों की मृत्यु हुई। नरोदा पाटिया और नरोदा गांव में सुबह से शाम तक ऐसा दंगा चलता रहा। 3 दिन तक गुजरात से हिंसा की खबरें आती रही और फिर केंद्रीय बलों को बुलाकर शांति स्थापित की गई। इन दंगों ने 1984 में सिख विरोधी दंगों की याद दिला दी। पता यह भी चला कि गोधरा में जले हुए 54 में से 19 शवों की तो पहचान ही नहीं हो सकी कि वह कौन थे। दंगों के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कुछ नेता अल्पसंख्यक तुष्टीकरण करते पाए गए तो कुछ बहुसंख्यक की तुष्टीकरण करने में जुट गए। मगर आम इंसान हैरान सा था, यह सब देखकर कि क्या हो रहा है। इन दंगों ने एनडीए में भी दरार डाल दी। गुजरात दंगों की पूरे विश्व में चर्चा हुई। सारे देश में तनाव का माहौल हो गया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की कार्यशैली देखते हुए लगा कि वह कुछ कदम लेंगे। जानवी ने बताया कि यह चर्चा है कि वह श्री नरेंद्र मोदी से त्यागपत्र लेना चाहते हैं। मगर श्री लालकृष्ण आडवाणी इसके विरोध में है। असल में श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जो नजदीकी सहयोगी मंत्रिमंडल में है वह ज्यादातर आर एस एस की पृष्ठभूमि के नहीं है। वंही श्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले लोग हैं। इसी कन्फयूजन में मार्च का महीना निकल गया। मार्च के महीने में दो और बातें हुई। एक तो सुश्री जयललिता दोबारा मुख्यमंत्री बन गई। उनकी अपील पर एक कोर्ट ने उनको दोषमुक्त कर दिया। दूसरा श्री पी वी नरसिम्हा राव भी भ्रष्टाचार के मुकदमे से बरी हो गए।

               Now everyone was wacthing keenly towards National Executive Meeting of BJP in Goa. Because in his first visit after riots a reporter asked Mr. Atal Bihari Bajpai about riots then in his reply Mr. Atal Bihari Bajpai said" Mr. Narinder Modi ko apne Raaj Dharm ka Palan krna chaiye (Mr.Narinder Modi should fulfill his Administrative duties). In reply Mr. Narinder Modi said "Vahi to kr rhe hai Sahab" ( I am already doing it). Then to avoid any dramatic situation Mr. Bajpai said "He is already doing it."
           For Goa meeting Mr. Atal Bihari Bajpai and Mr. Lal Krishan Advani were in the same plane. They thoroughly discussed the Gujarat situation while traveling. Mr. Atal Bihari Bajpai was of the opinion that riots had badly impacted the Party's Secular image. So, Mr. Narinder Modi should resign. But Mr. Lal Krishan Advani was insisting that Mr. Narinder Modi had taken the reins of the state just few months back. Any change in leadership could demoralize the cadre. But after discussion Mr. Lal Krishan Advani agreed to ask Mr. Narinder Modi to resign. Mr. Narinder Modi submitted his resignation in the meeting and narrated the reasons of riots in state. After that there was a ruckus in the meeting. Most of the members were not in the favour of his resign and had outrightly rejected it. So his resignation was not acceped. Jaanvi told Apoorv that some parties of NDA were annoyed because no action was taken in the matter. At last Lokjan Shakti Party came out of NDA and Mr. Ramvilas Paswan resigned as Central Minister on 29th April 2002. Some other parties who were having a sizeable number of Muslim votes were also feeling uncomfortable. 
                   सारी निगाहें अब भाजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव की गोवा में मीटिंग पर टिक गयी। गुजरात दौरे मैं जब दंगों के बाद श्री अटल बिहारी बाजपेयी का पहला गुजरात दौरा था उसमें एक पत्रकार के सवाल के जवाब में श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा " श्री नरेंद्र मोदी को राजधर्म का पालन करना चाहिए।" तब श्री नरेंद्र मोदी ने कहा "वही तो कर रहे हैं साहब"। तब श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कठिन स्थिति को टालते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी वही कर रहे हैं। गोवा की मीटिंग में श्री अटल बिहारी बाजपेयी और श्री लालकृष्ण आडवाणी एक ही प्लेन में गए। उन दोनों के बीच गुजरात को लेकर काफी गहन चर्चा हुई। श्री अटल बिहारी बाजपेयी को लग रहा था कि गुजरात दंगों से पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि को धब्बा लगा है। अतः श्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए। वही श्री लालकृष्ण आडवाणी का कहना था कि श्री नरेंद्र मोदी को हटाने से पार्टी के कैडर में गलत संदेश जाएगाl क्योंकि श्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बने अभी चंद महीने ही तो हुए हैं। मगर श्री अटल बिहारी बाजपेयी के कहने पर श्री लालकृष्ण आडवाणी ने श्री नरेंद्र मोदी को मीटिंग में अपना त्यागपत्र देने के लिए कह दिया। मीटिंग में श्री नरेंद्र मोदी ने दंगों के कारण बताएं और हालात बताते हुए पूरी जानकारी दी तथा त्याग पत्र देने का प्रस्ताव दिया। मगर इससे मीटिंग में शोर मच गया और ज्यादातर सदस्यों का यही मानना था कि श्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अतः श्री नरेंद्र मोदी का त्यागपत्र अस्वीकार कर दिया गया। जानवी से पता लगा कि एनडीए के कई घटक दल अभी भी श्री अटल बिहारी बाजपेयी पर श्री नरेन्द्र मोदी को हटाने का दबाव बना रहे हैं। उनकी बात न मानने से वह उनसे नाराज हैं। कई राज्यों में जहां मुस्लिम वोट काफी मात्रा में है वह घटक दल काफी परेशान है। अखिर 29 अप्रैल 2002 को श्री राम विलास पासवान ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया और अपनी लोक जन शक्ति पार्टी को भी एनडीए से बाहर कर दिया।
          In between Jivesh came to Delhi and Nisha gave him her address. In the morning when Nisha and Apoorv were taking breakfast then their servant came in and told them that a Gentleman was on the gate and wanted to meet Nisha. Apoorv asked him to take the guest in. They both surprised to see that he was Jivesh. Apoorv casually ask him to take breakfast along with them. But he told that he had already taken at the Airport. Both Nisha and Jivesh finished their breakfast silently and after that Apoorv said "O.K. Jivesh see you in the evening" and left for his office without waiting for any reply. For few moments there was a silence between them. Then Nisha said " Come Jivesh let's go upstairs". Nisha gave instructions to the servant for lunch and started moving towards stairs. Jivesh followed her with his bag in his hand. 
             इसी बीच जीवेश दिल्ली आया। निशा ने उसको अपना पता दे दिया। अपूर्व और निशा ऑफिस जाने के लिए डाइनिंग टेबल पर बैठे नाश्ता कर रहे थे, तो नौकर ने बताया कि कोई साहब निशा से मिलना चाहते हैं। अपूर्व ने उन्हें अंदर बुलाने को कहा। मगर जीवेश को देखकर दोनों चौक गए। अपूर्व ने सहज होकर उससे नाश्ता करने को कहा, मगर जीवेश ने यह कहकर मना कर दिया कि वह एयरपोर्ट पर करके आया है। उसके बाद अपूर्व और निशा ने चुपचाप नाश्ता किया। नाश्ते के बाद अपूर्व बोला "ठीक है जीवेश शाम को मिलते हैं"। और वह बिना किसी जवाब का इंतजार किए चला गया। निशा और जीवेश के बीच काफी देर तक चुप्पी रही। फिर उस चुप्पी को तोड़ते हुए निशा बोली "आओ जीवेश ऊपर चलते हैं।"  जीवेश ने चुपचाप अपना बैग उठाया और निशा की तरफ देखने लगा। निशा ने नौकर को दोपहर के खाने के लिए निर्देश दिए और सीढ़ियां चढ़ने लगी। जीवेश भी चुपचाप उसके पीछे चलने लगा। 
            After going upstairs for some moments they kept silent. Then Jivesh said " Nisha it seems that you have taken all the decisions." Nisha said " In your opinion upto what time I should wait." Jivesh said " I do not mean that. I just want to see whether still  we have anything left between us to carry on our life together." Nisha said "How? As we were running earlier. I have heard a lot about your relationship with other girls. But I ignored it because I was getting my part of love, care and affection. Then you started ignoring me but still I kept silent because you were properly taking care of Vatika. Then you opened an office in Mumbai and started spending time there. You appointed a Lady Manager there and took a flat for her. Then your frequency of visit to Delhi started reducing. After some time it comes to halt. You even don't know in which college & in which subjects Vatika is studying. Now when I decided to take divorce, it hurts your ego. Even then you imagine that when you will come to Delhi you will find me to be a very frustrated and disheartened women. But when you find me happy and in live in relationship with Apoorv then that disturbed you."
            ऊपर जाकर दोनों बैठ गए और एक दूसरे की चुप्पी तोड़ने का इंतजार करने लगे। अखिर जीवेश बोला " निशा लगता है कि सब कुछ निर्णय ले चुकी हो"। निशा बोली "तो तुम्हारे ख्याल से कब तक इंतजार करना चाहिए था"। जीवेश बोला "मेरा मतलब यह नहीं था। मुझे लगा कि शायद हमारे बीच में अभी भी कुछ ऐसा बचा है, जिसको लेकर हम जिंदगी को चला सके"। निशा बोली "कैसे चला सके, जैसे आज तक तुम चलाते आए हो। पहले तुम्हारे अन्य स्त्रियों के संबंधों के बारे में सुनती रही। मगर मैं चुप थी क्योंकि मुझे मेरे हिस्से का प्यार और केयर की कमी तुमने कभी महसूस नहीं होने दी। फिर आहिस्ता आहिस्ता तुमने मेरी परवाह करने कम कर दी। तब भी मुझे लगता था कि मुझे न सही पर वाटिका के लिए तुम बहुत चिंतित रहते हो। फिर तुमने मुंबई में ऑफिस खोला और तुम अपना कुछ समय वहां बिताने लगे। वहां के भी समाचार मिलने लगे कि तुम्हारी मैंनेजर ही तुम्हारे फ्लैट में रह रही है। फिर तुम्हारा दिल्ली आना कम होता चला गया। और फिर बंद हो गया। तुम्हें तो यह भी नहीं पता, कि वाटिका कौन से कॉलेज में पढ़ रही है। कौन से विषय में पढ़ रही है। अब जब तुमसे मैंने अलग होने की बात की तो, तुम्हारे अहम को चोट पहुंची। फिर भी तुम्हें उम्मीद थी कि जब तुम मुझे दिल्ली आकर देखोगे तो एक निराश और टूटी हुई स्त्री की तरह। मगर अब मुझे अपूर्व के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में खुश देख रहे हो, तो शायद काफी परेशान हो"। 
             Jivesh said " Yes I am surprised a little but after finding you in live in relationship with Apoorv now I am a bit relaxed because Apoorv is not that type of person to ditch anyone. I don't know how you entered into this relationship but now I am not worried about Vatika. Can I know whether Sandhi and Apoorv are divorced legally." Nisha said "No. Because Sandhi has not visited India in last two years. But we feel that she will not create any problem in this." Jivesh said " Nisha as a friend I will advise you to keep my letter of consent with you only till Sandhi signed her letter of consent. You keep free your individual identity. My experience of live in relationship is such that I am the financially dominating partner so the other partner maintained the house as my house and not our house. They never like to spend a single Paisa on anything. This is my 4th live in relationship but now I feel that it has Commercialised fully. In India we have learnt live in relationship from Western Countries but have drawn our rules to maintain this. In Western Countries they use to take a well maintained house and share the expenses fifty- fifty. They will live together for the time which suits them and whenever they feel uncomfortable they get apart. They never feel any emotional idealism. I am happy to see the understanding between both of you. I will advise you to maintain your separate set up till Apoorv get the divorce".  After that Apoorv took the papers from Nisha and signed those. 

          जीवेश बोला "हां मैं हैरान जरूर हुआ वह भी अपूर्व के साथ लिव इन रिलेशन में देखकर। मगर कुछ निश्चिंत भी हुआ हूँ। क्योंकि अपूर्व किसी को धोखा देने वालों में से नहीं है। मैं नहीं जानता कि तुम्हारे संबंध कैसे बने। मगर मुझे वाटिका की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। क्या मैं जान सकता हूं कि संधि का संबंध विच्छेद हो गया कि नहीं"। निशा बोली "नहीं, संधि विदेश में है और 2 साल से भारत नहीं आई। आशा है कि उसे संबंध विच्छेद करने में कोई एतराज नहीं होगा।" जीवेश बोला "देखो, निशा एक मित्र के नाते मैं तुम्हें सलाह देना चाहता हूं। जब तक संधि का संबंध विच्छेद का सहमति पत्र न मिल जाए, तब तक मेरे वाला पत्र भी अपने पास रखना। अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बनाए रखना। मेरा जो लिव इन रिलेशनशिप का अनुभव है, वह यह है कि क्योंकि मैं आर्थिक रूप से डोमिनेटिंग पार्टनर था, तो मेरी जो दूसरी पार्टनर घर को हमेशा मेरा घर समझकर संभालती थी। घर में उसका लगाव कभी नहीं होता। घर में उन्हें किसी वस्तु पर पैसा खर्चना यहां तक कि सब्जी खरीदना भी भारी लगता है। मै अभी तक तीन लड़कियों के साथ रहा हूं। अब चौथी रिलेशनशिप चल रही है। मगर मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं सारा खर्चा करता हूं तो बदले में मैं उनसे क्या पाता हूँ। यह एक शुद्ध व्यवसायिक संबंध हो गया है। हमने पश्चिमी सभ्यता से लिव इन रिलेशनशिप तो सीख ली, मगर उसके नियम हमने अपने बना डाले। पश्चिम में जो लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं वह ज्यादातर वैल मैन्टेनेड घर किराए पर लेते हैं। जो भी खर्चा होता है वह आपस में शेयर कर लेते हैं। जब तक वह इकट्ठे रह सकते हैं रहते हैं । नही तो अलग हो जाते हैं। हमारे देश की तरह भावनात्मक आदर्शवाद में नहीं पड़ते। मुझे तुम दोनों की समझदारी देख कर अच्छा लगा। कि तुमने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को अभी तक नहीं छोड़ा और ऊपर अलग फ्लैट में रहती हो। जब तक अपूर्व का तलाक नहीं हो जाता तब तक तुम उसे बनाए रखना।" जीवेश ने निशा से सम्बन्ध विच्छेद के कागज लेकर हस्ताक्षर कर दिए। 
         Then Nisha asked Jivesh " What were the reasons that you get away from me." Jivesh remain silent for some time and then said " See Nisha my business is of that type where late night parties and physical relationship is very common. But after enjoying the late night party and sleeping with other lady when I use to come back I found a different atmosphere at home and I myself feel guilty of me. Though I tried to satisfy my conscious by taking extraordinary care of Vatika and your's. But still I could not satisfy myself. Ultimately I started avoiding coming home. After some time I opened one office in Mumbai and I started living my style of life there. But after seeing you happy here now I am free of any guilty feeling. 
         निशा ने जीवेश से कागज लेते पूछा " वो ऐसी क्या कमी थी मुझमें कि तुमने यह सब किया।" जीवेश कुछ पल चुप रहा फिर बोला "देखो निशा मैं जिस तरह का बिजनेस करता हूं, उसमें देर तक पार्टियां और शारीरिक संबंधों को सिर्फ शरीर की आवश्यकता समझ कर लिया जाता है। मैं रात को पार्टी के बाद किसी महिला मित्र के साथ एक रात बिता कर घर आता तो एक अलग माहौल होता था। मैं खुद को अपराधी मानने लगता था। पहले तो मैं तुम्हारा ज्यादा ध्यान रखकर अपने संस्कारों को संतुष्ट करना चाहता था। मगर फिर भी मैं खुद को संतुष्ट नहीं कर पाता था। आहिस्ता आहिस्ता मैं अपने अपराध बोध से भागने के लिए घर पर आना कम कर दिया। फिर मुंबई में ऑफिस खोला और वही मस्त हो गया। अब हम दोनों एक ही जैसी जिंदगी जीते हैं, इसलिए कोई अपराध बोध नहीं। अब तुम्हें खुश देखकर मैं अपने को अपराध मुक्त कर रहा हूं।"   
              In the meantime the servant called them at the ground floor for lunch. When they came back to upper floor after lunch then Nisha brought the FDRs which were in their joint name. Jivesh endorsed all the FDRs in Vatika's name in place of his name. After that he looked at his watch and asked servant to bring taxi. The taxi came and Jivesh went to the Airport. After his departure Nisha fell down on her bed. She was sad and tired. Till then she was having atleast a hope that Jivesh's name was there with her but now she was having nothing at her back though her hand was holded firmly by Apoorv. Nisha who was afraid of talking of Love Marriage was discussing about Live-in-relationship. This was the change that was slowly coming into our life style without our notice. In the evening Nisha gave those papers to Apoorv but he asked her to keep it safely with her.  
        . 
                   नीचे नौकर ने खाना खाने के लिए बुला लिया। खाना खाने के बाद जब वह ऊपर आए तो निशा ने सब एफडीआर निकालकर जीवेश के सामने रख दी जो दोनों के संयुक्त नाम पर थी। जीवेश ने उन सब के लिए उसको लिख कर दे दिया कि जब मेचोर हो जाए तब उसके नाम की जगह वाटिका का नाम जोड़ दिया जाए। उसके बाद उसने घड़ी में टाइम देखकर नौकर को आवाज देकर टैक्सी मंगाई और एयरपोर्ट चला गया। जाते-जाते निशा को आश्वासन दे गया कि हम दोस्तों की तरह मिलते रहेंगे। उसके जाने के बाद निशा बिस्तर पर गिर गई। उसे हमेशा लगता था कि जर्जर ही सही एक दीवार हमेशा उसके पीछे खड़ी है। मगर आज उसे लग रहा था कि उसके पीछे सिर्फ शून्य है। प्रेम विवाह की बातें करने से घबराने वाली निशा आज लिव इन रिलेशनशिप में खड़ी है। उसकी व्याख्या कर रही है। यही तो है वह सामाजिक परिवर्तन जो चुपके से हमारे जीवन में आ रहा है। बिना यह महसूस कराएं कि वह हमारे जीवन में आ चुका है। शाम को अपूर्व ने जानवी को कलब बुलाया और उसे बताया कि जीवेश आया था और चला गया। निशा ने कुछ ज्यादा तो नहीं बताया मगर संबंध विच्छेद के कागज उसके सामने रख दिए। जिसे अपूर्व ने निशा को वापस संभाल के रखने के लिए दे दिए। 
                   Apoorv called Jaanvi in the club next day evening and told her everything in details. After that they started discussing the politics. Jaanvi said " You know Apoorv some game is going on between BJP and BSP. Central leadership of BJP is interested to be associated with BSP because 14 Loksabha M.Ps of BSP can be helpful in case any constituent of NDA come out of the alliance. But the State leadership is not in favour of this. The State leaders like Mr. Rajnath Singh, Mr. Lal ji Tandon and Mr. Kalraj Mishr are against this because according to them the state is divided on the basis of Caste and Ms. Mayawati is very vocal against the upper castes. That's why she is not liked by the BJP cadre in state. They also inform their Central leadership that her attitude is very arrogant for her allies. As transfer is a big issue in the state and it is also their grievance that she don't listen the recommendations of the allies. They requested their Central leadership to clear all these issues with her. They are being informed by their Central leadership that Government will be run on the basis of Common Minimum Prograam and a Co-ordination Committee will be formed who will take all major decisions. But for forming Government they also need support of 14 MLAs of Rashtriya Lok Dal, 2 each of Loktantrik Congress and Janta Dal United and few Independents. So like this no Principles no ideology is considered. They only have one motto, how to grab power." Apoorv said " You are right Jaanvi. On one side it is BJP who claimed it to be a party with difference then you look at BSP who always talked of Dalits and see Rashtriya Lok Dal who claims to be s Secular party, these parties nothing have common among them. But for power they are together. What type of politics has started in our country. Politics which was a social service is taking shape of a business now. Let's see what happens." On 3rd May 2002 Ms. Mayawati became Chief Minister of Uttar Pradesh with out any Dy.C.M. and without any rotation formula. 

                      उसके बाद राजनीति पर बात शुरू हो गई। जानवी से पता चला कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा में फिर कोई खिचड़ी पक रही है। केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि बसपा का समर्थन लेने से उसकी संख्या में 14 सांसदों की बढ़ोतरी हो जाएगी तथा अगर कोई घटक दल गुजरात दंगों को लेकर छोड़ता है तो सरकार की स्थिरता को कोई खतरा नहीं होगा। वहीं राज्य का नेतृत्व इसके विरुद्ध है। उत्तर प्रदेश जातीय समीकरण पर बुरी तरह से बटा हुआ है। भाजपा के नेतृत्व में  श्री राजनाथ सिंह, श्री काल राज मिश्र और श्री लाल जी टन्डन के  बारे में बताया जा रहा है कि वह इसके विरुद्ध है। उन्हें लगता है कि सुश्री मायावती हमेशा गैर दलित जातियों के विरुद्ध बोलती है। जिसकी वजह से भाजपा वोट बैंक उन्हें पसंद नहीं करता। उनका आरोप है कि सुश्री मायावती अपने सहयोगी पार्टियों की नहीं सुनती। उत्तर प्रदेश में स्थानांतरण का बहुत महत्व है क्योंकि यह एक बहुत ही बड़ा राज्य है। उसमें भी सुश्री मायावती किसी की नहीं सुनती। अतः राज्य के नेतृत्व ने यह दबाव बनाया कि उनसे यह सब बातें पहले ही स्पष्ट कर ली जाएं। जानवी ने आगे बताया की सूत्रों से पता चला है की सरकार एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम से चलाई जाएगी। एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनेगी जो कि सभी महत्वपूर्ण फैसले लेगी। मगर भाजपा और बसपा के मिलने से भी बहुमत की बात नहीं बन रही इसलिये राष्ट्रीय लोकदल के 14 विधायकों के समर्थन की भी जरूरत है। जनता दल यू और जनतांत्रिक कांग्रेस दोनों के के दो- दो विधायकों को भी साथ में लेना पड़ेगा। कुछ निर्दलीयों को भी साथ लेने की बात चल रही है। यानी भानुमति का कुनबा इकट्ठा किया जा रहा है। अपूर्व बोला "कहां एक तरफ तो भाजपा जो सत्ता में आने से पहले पार्टी विद ए डिफरेंस कही जाती थी, दूसरी तरफ दलितों की बात करने वाली सुश्री मायावती, तीसरे राष्ट्रीय लोकदल जो अपने को हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष दल के तौर पर पेश करता रहा है, यह सब क्या चरित्र भारत राजनीति का उभरता जा रहा है l राजनीति जो पहले जनसेवा का एक क्षेत्र माना जाता था अब एक व्यापार बनता जा रहा है। देखो आगे-आगे क्या होता है"। और वही हुआ 3 मई 2002 को सुश्री मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बन गई। इस बार कोई रोटेशन का फार्मूला नहीं है और न ही कोई उपमुख्यमंत्री है।
              On one evening when Apoorv, Nisha and Jaanvi were sitting in the NGO's office and were discussing the 1984 Bhopal Tragedy in which thousands of people died and lakhs were the sufferers who were dying every day instead of dying once. Jaanvi was very agitated because she came to know that CBI had filed an application in the court to change the nature of crime from Genocide to Unintentional Accident just to dilute the punishment of Chairman Mr. Varen Anderson. In protest against this application the Social Activist from India to U. S. took a United stand. They were demanding that Mr. Anderson who was declared as Absconder should be arrested and handed over to India to prosecute him. But the Government was doing it because they didn't want to annoyed foreign investors. On 29th June 2002 the 3 organizations of family members of the persons who died in that accident sat on an indefinite hunger strike in Delhi. In U. S. A a social activist Ms. Dayana Wilson announced to sit on hunger strike in front of Dow Chemicals in Texas from 17th July 2002 to 15th August 2002. On 18th July 2002 the Magistrate announced that no decision will be taken on this application. Then the hunger strikes were called off. On 28th August 2002 the Magistrate dismissed the CBI's request. The Magistrate directed CBI to accelerate the process of deportation of Mr. Anderson. This incident was the indication that our society was heading towards a change and Business interest were getting preference over the human ethics. In the meantime Dr. A. P. J Kalam was elected as the President of India. 
                   मई 2002 में एक दिन शाम को अपूर्व, निशा और जानवी एनजीओ ऑफिस में यूनियन कार्बाईड में 1984 में हजारों लोगों की मृत्यु और रोज मर मर के जीते हुए अपाहिज लोगों के बारे में बातचीत कर रहे थे। जानवी बहुत उत्तेजित थी। सीबीआई ने भोपाल में चेयरमैन वारेन एंडरसन को आरोपों के 'अपराधिक नरसंहार' से बदलकर 'असावधानी से दुर्घटना' केस में बदलने के लिए अर्जी लगाई l ताकि उसके चेयरमैन वारेन एंडरसन की सजा को कम करवाया जा सके। ऐसी अर्जी लगते ही भारत से लेकर अमेरिका तक मानवाधिकार कार्यकर्ता विरोध करने लगे। उनका कहना है कि अमेरिका के पास ताकत है तो क्या बाकी सभी देशों में रहने वाले इंसान नहीं है। क्यों इतना समय गुजर जाने के बाद जब कि वारेन एंडरसन को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। उसे पकड़कर भारत के प्रत्त्यापन करने की मांग करने की बजाय उसके आरोप कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। ताकि उसके प्रत्यारोपण की जरूरत न पड़े। जानवी ने यह भी बताया कि कहा जा रहा है कि सरकार इसलिए ऐसा कर रही है क्योंकि वह चाहती है कि विदेशी निवेशकों के भारत में निवेश करने पर कोई बुरा असर न पड़े। मगर यह तो एक भगोड़े को इनाम देने वाली बात हो गई। 29 जून 2002 से दुर्घटना में मृतकों के परिवार की 3 संस्थाओं ने दिल्ली में अनिश्चित काल की भूख हड़ताल शुरू कर दी। अमेरिका में एक डायना विल्सन नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्क्सेस मैं डाउ केमिकल्स के बाहर 17 जुलाई से 15 अगस्त 2002 तक भूख हड़ताल कर दी। 18 जुलाई 2002 को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट की यह घोषणा के बाद कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं होगा। दिल्ली की भूख हड़ताल वापस ले ली गई। अखिर 28 अगस्त 2002 को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट ने यह फैसला सुनाया कि सीबीआई की मांग खारिज की जाती है। उन्होंने सीबीआई को आदेश दिया कि तुरंत प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को तेज करके अपराधी को भारत लाया जाए। अब हमारा समाज मानव बाद में पहले व्यापारी बनता जा रहा था। जिसकी छाप दिखनी शुरू हो गई है। इसी बीच राष्ट्रपति का चुनाव हो गया था और डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने भारत के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली।

                         -16-
               In the month of October one day Nisha asked Apoorv " Please ask Sandhi when is she coming to Delhi." Apoorv while smiling said " Are you feeling unsecured." Nisha said nothing but stared at him silently. Apoorv make a call to Sandhi and put the phone on speaker. Sandhi picked up the phone after few rings and said " How are you Apoorv. How is life going on." Apoorv wanted to say that not bad as it was with you and life is better now, but said " Fine. So when you are coming to India." Sandhi said " Not now because it is Christmas and New Year season. So there is a great rush of work here. I will try to come in February. If you are missing me then you may come here." Apoorv said " It is very difficult to take permission etc. from Bank so please try to come earlier possible." She said "O.K. Please ask Shandily also to give me call some time." In the meantime in background a girl said " Mummy is it my bread." Sandhi immediately said "O.K". and disconnected the phone. Apoorv and Nisha both smiles and Apoorv said to Nisha " You may also think accordingly." Nisha said " We have crossed that age." Apoorv said 
" In Western Countries people start thinking of getting married in this age. When we have become so modern to get married in this age, why can't we think of that also." Then they laughed together. 
                अक्टूबर के महीने के मध्य में निशा ने हिम्मत करके अपूर्व से कहा "संधि से पूछो कि वह कब आ रही है।" अपूर्व ने मुस्कुरा कर कहा "कहीं असुरक्षा की भावना तो तुम्हें नहीं घेर रही।" निशा ने कुछ भी नहीं कहा और अपूर्व की तरफ खामोशी से देखने लगी। अपूर्व ने तुरंत फोन को स्पीकर पर डालकर सन्धि फोन लगाया l कुछ ही घंटियो के बाद संधि ने उठा लिया और बोली "कैसे हो अपूर्व। कैसी चल रही है जिंदगी।" अपूर्व ने कहना चाहा कि जैसा सोच कर तुम छोड़ गई थी, वैसी नहीं। तुम्हारी आशा के विपरीत अब ठीक चल रही है। मगर अपूर्व ने कहा "ठीक है। बताओ तुम्हारा आने का प्लान कब है।" संधि बोली "अभी तो क्रिसमस और नववर्ष की धूम है। बहुत काम है। फरवरी में देखती हूं। क्यों क्या बहुत याद आ रही है तो यहीं आ जाओ।" अपूर्व ने कहा "नहीं बैंक से विदेश जाने की आज्ञा लेने के लिए बहुत झंझट है। तुम जल्दी आने की कोशिश करो।" संधि ने कहा "ठीक है। शांडिल्य को भी कहो कभी कभी फोन कर लिया करें।" तभी पीछे से लड़की की आवाज आई "मॉम इस इट माय ब्रेकफास्ट।" संधि ने जल्दी से "ओके" कहा और फोन काट दिया। अपूर्व निशा एक दूसरे की तरफ देख कर मुस्कुरा दिए। अपूर्व ने मुस्कुराकर निशा को कहा "तुम भी कुछ सोचो"। निशा ने शर्मा कर कहा "यह सब सोचने की हमारी अब उम्र नहीं है।" अपूर्व बोला "निशा इस उमर में तो विदेश में लोग शादी की बात सोचते हैं। जब हमें इतने विदेशी हो गए हैं कि हम इस उमर में शादी की कोशिश कर रहे हैं। तो आगे सोचने में क्या हर्ज है।" और दोनों जोर से हंस दिए। 
            Shandily came home in Christmas holidays along with his friends and Vatika also came in vacation. There was a hustle and bustle at home. Nisha told Vatika everything about Jivesh's visit. Taking a deep breath Vatika said " Ma'ma now you live your life freely without any guilt." Apoorv also told Shandily about his telephonic discussion with Sandhi. Shandily said " Dad you might have got a clear picture now. Please don't become a holiday destination for anyone. Now you do according to your wish." Time never stopped for anyone. It was moving with its own speed. Now Nisha got her transfered to a near by branch of Apoorv's branch. Now they started going and coming back together. Though people were trying to raise fingers but they knew about Apoorv's nature so they draw a result that being neighbors and being a part of same union they may be doing so. Jaanvi also use to come there and occasionally stayed there also. 
           क्रिसमस पर शांडिल्य अपने दोस्तों के साथ दिल्ली आया और वाटिका भी छुट्टियों में घर आई। हर तरफ रौनक हो गयी और सब  तरफ खुशी छा गयी।  निशा ने वाटिका को जीवेश की दिल्ली आने की पूरी बात बता दी। और कागज भी दिखा दिए। वाटिका ने गहरी सांस लेकर कहा "मम्मी अब अपनी जिंदगी खुलकर जियो। किसी अपराध बोध के साथ नहीं।" अपूर्व ने भी अपने संधि से हुई बात के बारे में बताया तो शांडिल्य ने कहा "डैड अब तो आपकी हर गलतफहमी दूर हो गई होगी। अब आप किसी का हॉलिडे डेस्टिनेशन मत बनना। जैसा आपका मन करे वैसा करो।"
समय अपनी रफ्तार से गुजरता रहा। अब तो निशा ने अपनी ट्रांसफर अपूर्व की पास वाली ब्राच में करवा ली। दोनों इकट्ठे आते और जाते। हालांकि बैंक में लोग उनके संबंधों को लेकर बातें करने लगे मगर यह कह कर चुप हो जाते कि राजनीतिक गुरु और  शिष्या की भावना से शायद अपूर्व की किराएदार के रूप में रह रही है। कभी-कभी शाम को एनजीओ से जानवी भी साथ आ जाती। तीनों काफी देर तक बातें करते रहते। जानवी वहां सो भी जाती।
             In such an evening Nisha asked Jaanvi " How much political interference is there in Press or Electronic media." Jaanvi said " As much interference is their as much a husband is having in her wife's life. In fact for running a media house may be print media or electronic media a big amount of money is needed. The person or organization who is running media house is not an ordinary man or organization. The main source of income for media house is advertisements. In this a major chunk of advertisement comes from Government advertisement. To get Government advertisement the media house generally have sympathetic inclination towards a political party or a political group and they get advertisements from the various Governments through them." Nisha further asked Jaanvi " Previously news were there that in Bollywood females are facing physical exploitation but now exploitation of female workers in media houses are also in News. What do you say about that." Then Jaanvi replied " See Nisha wherever in system a person come to a position of obliging someone else then that gives a space for exploitation may be physical or of any other type. It is there not only in Film industry or Media houses but it is there in almost every industry may be that of a man or women.Some where it is less and some where it is more. Just to control these fault lines some procedures and rules are framed in the system. Secondly our Social system had became very weak. People are not much afraid of bad name in the society. In the name of modernization just by saying ' It's Ok. Yaar' anything can be justified. 
             ऐसी ही एक शाम को जब निशा ने जानवी से पूछा " जानवी पत्रकारिता में  राजनीतिक दखल कितना है"। जानवी ने कहा "उतना ही जितना एक पति का पत्नी के जीवन में होता है। आजकल मीडिया चाहे वह प्रिंट हो या इलेक्ट्रॉनिक हो उसको चलने के लिए बहुत पैसा चाहिए। यह पैसा किसी साधारण व्यक्ति के पास नहीं हो सकता। जो कंपनी चला रहा है उसकी आमदनी का मुख्य स्रोत विज्ञापन होते हैं। जिसमें सरकारी विज्ञापन की बहुत मात्रा होती है। इसलिए यह सब किसी न किसी पार्टी के साथ सहानुभूति रखते हैं। ताकि उनके द्वारा इन्हें केंद्रीय और राज्य सरकारों से विज्ञापन मिलते रहे।" निशा ने पूछा "जानवी जो आजकल रोज खबरें आती हैं कि बॉलीवुड के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी महिला कर्मियों का शारीरिक शोषण होना शुरू हो गया है। उसके बारे में क्या कहना है।" जानवी बोली "देखो निशा, शोषण चाहे शारीरिक हो या अन्य किसी तरह का, यह हमेशा से ताकतवर द्वारा कमजोर का होता रहा है। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ही क्यों, हर इंडस्ट्री में हो रहा है। कहीं कम और कहीं ज्यादा। जब व्यवस्था में किसी एक को दूसरे को फायदा पहुंचाने की स्थिति में लाया जाता है, तो वहां पर शोषण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सिस्टम को चलाने के लिए व्यवस्थाएं और नियम बनाए जाते हैं। दूसरा समाज में बदनामी का डर इंसान को शोषण करने से रोकता है। आजकल समाज का डर खत्म हो रहा है। व्यवस्था ढीली डाली हो चुकी है। जिस में जगह-जगह लूप  होल है। खास तौर पर आधुनिकता के नाम पर। इसलिए यह शारीरिक शोषण स्त्री का हो या पुरुष का बढ़ता जा रहा है। सब चलता है की तर्ज पर।" 
            Nisha said " If we start taking care of Social ethics then it's not fair for us to live like this." Jaanvi said " In your case circumstances has played a big role. Because your better half betrayed you then only you are pushed to such a situation. You should not feel any guilt because when society had not pointed out them then how can they point out you."
           निशा बोली "अगर समाज की मान्यताओं को माने तो हमारा इस तरह रहना भी गलत है।" जानवी बोली "तुम्हारा इस तरह रहना विशेष परिस्थितियों के कारण हुआ। तुम्हारे बैटर हाफ ने तुम्हें इन परिस्थितियों में धकेला। इसलिए तुम्हें कोई अपराध बोध नहीं रखना चाहिए। जब समाज ने उन्हें कुछ नहीं कहा। उनका तुम्हें भी कहने का का कोई हक नहीं बनता।"
             After repeated push up Sandhi came to Delhi in first week of April. But instead of coming to Apoorv he straight way went to her father's house which her Manager in Delhi has renovated for her. She asked Apoorv to come next day. Apoorv went there in the morning at breakfast. When Apoorv went in she warmly hugged him and said "So how are you Apoorv." Apoorv said " I am fine. Because we are meeting after three years, do you find any change in me." Sandhi said " You are looking younger. Of course with a beautiful young live in partner you are also becoming young." Apoorv started looking here and there uncomfortably. With having a mild smile on her face Sandhi said " I love your these stylish postures only." Apoorv was thinking that Sandhi always behaved like this in past also when ever she had to attract him. She said again " Let us have breakfast." They went to dinning table and started taking breakfast. Sandhi asked Apoorv " Have you informed Shandily about my visit." Apoorv said " Yes I have informed him but he said that he may not be able to come because he is not getting leave. But he is trying."
                After breakfast she sat along with Apoorv and asked " So, now tell me why were you so eager to meet. Is there any special reason." Apoorv said very seriously " See Sandhi you know well that we were having almost no relationship of husband and wife for a long time. You have not visited India for last so many years. Nisha was also feeling neglected by her husband. So we came close to each other and it resulted in live in relationship between us". Sandhi asked " So what do you want me to do." Apoorv said "Jivesh has signed the divorce papers. I request you also to sign it so that me and Nisha could enter into a valid relationship". Sandhi said " Why don't you let it continue like this only. By this atleast I kept me attached to my country. Frankly speaking I feared that you may get involved with Jaanvi. But I am really shocked to find you in relationship with a woman like Nisha of Middle class mentality." Apoorv said " After divorce also you are always welcome at home as a friend." Sandhi said "I am a practical woman. When I could not come to meet my husband for last three years, so how would I come to meet my friends. Anyway I will discuss with Shandily and if possible I would go to meet him. Then we will sit together to decide about what we have in common and decide over our future relationship." As per his habbits Apoorv kept silent and then said " O. K. Sandhi I have to send an urgent report to H.O. for that I am going to bank. So, see you soon." Sandhi said " Bye." With that Apoorv came out of her house. 

              बड़ी कोशिशों के बाद आखिर संधि ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भारत आने का प्रोग्राम बनाया। नियत समय वह दिल्ली पहुंची। मगर वह घर न आकर अपने पिता के घर में चली गई। क्योँ कि उसके पिता के मृत्यु के बाद घर खाली पड़ा था। भारत में अपने मैनेजर को कह कर उसकी साफ सफाई करवा ली थी। अगले दिन अपूर्व को बैंक से छुट्टी लेकर आने को कहा। नाश्ते के समय अपूर्व वहां पहुंचा तो संधि ने उसके गले में बाहें डाल कर अपूर्व का स्वागत किया। संधि बोली "आओ अपूर्व कैसे हो"।  अपूर्व ने मुस्कुरा कर कहा "ठीक हूं, बाकी तुम बताओ। तुम्हें कैसा लग रहा हूँ। वर्षों बाद देख रही हो।" संधि बोली "पहले से जवान लग रहे हो। हां भाई इतनी सुंदर जवान और अपने से छोटी लिव इन पार्टनर के साथ तो जवान ही होगे।" अपूर्व ने झेपकर कर इधर-उधर देखना शुरू कर दिया। संधि हंस कर बोली "तुम्हारी इन्हीं अदाओं पर तो हमें प्यार आता है"। अपूर्व ने मन ही मन सोचा कि यह तो संधि की खासियत है कि पहले भी जब उसे लगता था की अपूर्व कभी निशा से मिलकर आया है। तो वह अपना प्यार उस पर उड़ेल देती थी। फिर वह बोली "आओ नाश्ता करते हैं"। दोनों नाश्ते की टेबल पर बैठ कर नाश्ता करने लगे। संधि ने पूछा "अपूर्व तुमने शांडिल्य को बता दिया है न कि मैं आ रही हूं ।" अपूर्व ने कहा "हां मैंने कहा था। मगर उसने कहा कि उसे छुट्टी नहीं मिल रही। कोशिश कर रहा है।" नाश्ते के बाद संधि ने अपूर्व के पास बैठते हुए कहा "तो बताओ अपूर्व हमारी याद कैसे आ रही थी।  इतना फोन करके बुला रहे थे।" अपूर्व ने गंभीरता से कहा "देखो संधि, इतने वर्षों से हमारे बीच पति पत्नी के संबंध न के बराबर ही रहे हैं। अब तो तुम कई वर्षों से आई ही नहीं। ऐसे में निशा भी अपने पति द्वारा नजरअंदाज हो रही थी। दोस्ती की वजह से हम एक दूसरे के नजदीक आ गए और समय के साथ यह दोस्ती एक लिव इन रिलेशनशिप में बदल गई।" संधि ने पूछा "अब तुम मुझसे क्या चाहते हो"। अपूर्व ने कहा "जीवेश ने तो संबंध विच्छेद के कागज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब अगर तुम भी कर दो तो मैं और निशा एक प्रमाणित बंधन में बंध सके।" संधि बोली "मगर अपूर्व ऐसे ही चलने दो, जैसे चल रहा है। मेरे को भी लगता है कि मैं अपनी जड़ों से कहीं न कहीं जुड़ी हुई हूं। मगर सच बोलू, मुझे तो लग रहा था कि तुम जानवी से संबंधों में उलझ जाओगे। मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि निशा जैसी साधारण मध्यमवर्गीय लड़की तुम्हारे साथ ऐसे संबंध बना लेगी।" अपूर्व ने कहा "संधि हम संबंध विच्छेद के बाद भी तो दोस्त रह सकते हैं। तुम जब चाहे हमारे पास आ सकती हो।" संधि बोली "यार अब यह आदर्शवादी बातें मत करो। मैं एक प्रैक्टिकल महिला हूं। जब पति से मिलने मैं 3 साल तक नहीं आ सकी तो दोस्त के पास क्या आऊंगी। मुझे सोचने का मौका दो। मैं शांडिल्य से भी बात करूंगी और हो सका तो उसको मिलने जाऊंगी। फिर अब जो भी कुछ हमारे बीच इकट्ठा है उस पर भी विचार करेंगे। और फैसला करेंगे"। अपूर्व अपनी आदत के अनुसार खामोश रहा।  तब अपूर्व ने कहा "अच्छा संधि चलता हूं बैंक तो जाना पड़ेगा कुछ रिपोर्ट भेजनी है"। संधि बोली "ठीक है फिर मिलेंगे"।
                Apoorv explained everything to Nisha on phone. Nisha called Jaanvi to their residence in the evening. After dinner Apoorv explained everything to both of them. Then Jaanvi asked Apoorv " What was her body language." Apoorv said " It seems that she has fully adopted European culture. She doesn't mind that I am in relationship with Nisha. Whatever a little attachments for India she has her mind is the only reason due to which she doesn't want to leave me." Jaanvi said " I know her well that she never leave anything which she thinks to be of her. You have to be mentally prepared for other legal options." Nisha asked surprisingly " What type of legal options." Apoorv said "Nisha you don't worry. She has came back after three years. She is staying at her father's house. These reasons are sufficient to get one-sided divorce. As far as I think she is having a family there also. I will meet a lawyer tomorrow and get prepared a legal notice in this matter. We have to be prepared for everything." 
            Apoorv called her again after few days. But she said that she was busy so she couldn't look into the matter. Then Apoorv got a call from Shandily that Sandhi had visited him. She stayed with him for two days. She was saying that whatever share she was having in common that she wants to give it to Shandily. But Shandily refused and said this all should go to Apoorv only. This was enough for Apoorv to tolerate Sandhi's intentions. He called her and asked her to meet urgently. She called him next day morning. 
              अपूर्व ने आकर निशा को सारी बात फोन पर बता दी। शाम को निशा ने जानवी को भी बुला लिया। रात के खाने के बाद अपूर्व ने उन दोनों को पूरी बातचीत सुनाई। तब जानवी ने अपूर्व से पूछा कि संधि की बॉडी लैंग्वेज कैसी थी। अपूर्व ने कहा "जानवी मुझे लगता है कि वह काफी हद तक यूरोप के रंग में रंग गई है। मेरा अगर निशा से कोई संबंध है तो उसका उसे कोई एतराज नहीं है। मगर उसमें थोड़ी भारतीयता बाकी बची है। उसके कारण वह मुझे पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहती"। जानवी बोली "मैं उसे अच्छी तरह जानती हूं। वह जिस चीज को अपना मानती है उस पर अपना अधिकार इतनी जल्दी नहीं छोड़ती। तुम्हें अन्य कानूनी विकल्पों के लिए भी तैयार रहना होगा।"। निशा ने हैरान होकर पूछा "कैसे कानूनी विकल्प"। अपूर्व ने कहा "निशा तुम परेशान मत हो। मैं कल वकील से मिलकर कानूनी नोटिस बनवा कर तैयार कर लेता हूं। अब वह 3 साल बाद आई है और अपने पिता के घर ठहरी है। इतने साल तक अलग रहने पर एकतरफा तलाक मिलने की संभावना काफी होती है। जहां तक मैं समझता हूं कि संधि ने वहां पर भी अपना एक परिवार बना रखा है। चलो देखते हैं। अब हमें हर तरह तैयार रहना होगा।" कुछ दिन इंतजार करने के बाद फिर अपूर्व ने संधि को फोन किया तो उसने फिर बहाना बना दिया। कि काम में व्यस्त रहने की वजह से वह ध्यान नहीं दे पाई। फिर शांडिल्य का फोन आया तो उसने बताया कि संधि आई थी। 2 दिन उसके पास रहकर गई है। वह चाहती है कि जो कुछ भी संधि का हिस्सा है वह शांडिल्य को दे देगी। मगर शांडिल्य ने उसे मना कर दिया और कह दिया कि वह सब अपूर्व को ही मिलना चाहिए। अब अपूर्व के सब्र का बांध टूट गया। उसने संधि को फोन किया और उसे तुरंत मिलने को कहा। संधि ने अगले दिन सुबह अपूर्व को बुला लिया। 
               When Apoorv reached there he was formally attended. The warmness was missing. After having tea Sandhi asked "So Apoorv how are you. Is there anything urgent to discuss." Apoorv said " Sandhi I have given you some documents to sign. Have you signed those." Sandhi said   "I don't understand what objections do you have to let it continues like this only." Apoorv said " Look Sandhi our Indian society is still not mature enough to understand relationship between me and Nisha. That's why I want you to sign these papers." Sandhi said " O.K. But we were having some FDRs in our joint name. What happened to those." Apoorv said " I got it transferred in my single name as they got matured. But those were the investments from my salary. We didn't have a single FDR from your income." Sandhi said " See Apoorv you cannot throw me out of your life like this." Apoorv said " Does it means that you are not signing these documents." Sandhi said " You may think whatever you like." Apoorv came out from there fuming and next day the legal notice was sent to her. After a week Apoorv came to know that she had left for Europe without giving any reply. But when the notice was sent to her address in Europe then she signed that and send it back to Apoorv. 


                जब अपूर्व वहां पहुंचा तो बड़ा औपचारिक रूप से उसे बुलाया गया। पहले वाला जोश इस बार नहीं था। सोफे पर बैठा कर चाय पीकर संधि ने कहा "और अपूर्व कैसे हो। कैसे याद किया।" अपूर्व ने कहा "मैंने तुम्हें कुछ कागज दिए थे हस्ताक्षर करने के लिए। उनके बारे में क्या किया।" संधि बोली "मुझे समझ नहीं आता कि जैसा चल रहा है वैसा चलने देने में तुम्हें क्या एतराज है।" अपूर्व बोला "अभी हमारा समाज इतना परिपक्व नहीं है कि मेरे और निशा के संबंधों को सम्मान की दृष्टि से देखें। इसलिए मैं चाहता हूं कि संबंध विच्छेद के कागजों पर हस्ताक्षर कर दो।" संधि बोली "अच्छा यह बताओ कि हम दोनों के नाम से कुछ पैसा बैंक में था। उसका क्या हुआ।" अपूर्व ने कहा "एफडीऑर जैसे जैसे मैं मेंचोर हुई तो तुम्हारे यहां न होने की वजह से मैंने अपने अकेले नाम पर करवा ली।मगर संधि वह तो वह रकम थी जो मैंने बचाई थी। तुम्हारे व्यापार से तो कभी कोई एफडीआर नहीं बनी।" संधि बोली "अपूर्व मुझे दूध में से मक्खी की तरह निकाल रहे हो। मुझे यह मंजूर नहीं है।" अपूर्व ने कहा "तो इसका मतलब कि तुम हस्ताक्षर नहीं करोगी"। संधि बोली "मतलब तुम जो मर्जी निकाल लो"। अपूर्व गुस्से में उठ कर बिना कुछ कहे चला आया। अगले दिन वकील का नोटिस उसे भेज दिया। पता चला कि सप्ताह बाद भारत से वह वापस चली गई। उसने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी बार फिर उसे जब यूरोप के पते पर नोटिस भेजा। तो उसने संबंध विच्छेद के कागज पर हस्ताक्षर करके भेज दिए।

No comments:

Post a Comment