Sunday, July 17, 2022

कहानी 4

             The Election results of Punjab were declared on 7th Feburary 1997 and BJP and Akali formed Goverment there. Jaanvi met Apoorv in club she said" Mr. Sita Ram Kesari is facing very awkward situation, as in Punjab Congress has lost and to add to his worries in U. P BJP and BSP had formed a Government in which for first six months Ms. Mayawati will be Chief Minister and after six months BJP will get the Post of C. M. But I feel that Ms. Mayawati will not leave her office even after six months." Apoorv said "But such arrangements are shame full as like this there will be no continuity in the Government. More over it is only an opportunist arrangement. Moreover Mr. Kalyaan Singh is also an old steward of BJP." Jaanvi said " On the other side relationship between Mr. Kesari and Mr. Devegoda is detoriting day by day. Neither Mr. Devegoda called Mr. Kesari in Iftaar party at his residence nor Mr. Kesari did it so. Mr. Kesari sent a deputation of senior leaders of Congress to call back Governor of U. P. Mr Romes Bhandari. He assured that it will be done within a day. But it is not done till date. Let us see what happens."
              7 फरवरी 1997 को पंजाब के नतीजे आएl अकाली दल और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई। काफी दिनों बाद जब जानवी मिली और आपस मे बात हुई कि कांग्रेस की हार से श्री सीताराम केसरी के लिए बड़ी अपमानजनक स्थिति बनी है। जले पर नमक डालने वाली बात तब हुई जब उत्तर प्रदेश में 19 मार्च 1997 को भारतीय जनता पार्टी ने मायावती को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना दिया। गठबंधन में यह समझौता हुआ कि 6 महीने बसपा का मुख्यमंत्री और 6 महीने भाजपा का मुख्यमंत्री रहेंगे। इतना खुल्लम-खुल्ला अवसरवादी समझौता पहली बार हमारे लोकतंत्र के इतिहास में हुआ। जानवी का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि 6 महीने बाद सुश्री मायावती इतनी आसानी से सत्ता वापस नहीं करेंगी। उधर श्री कल्याण सिंह भी पुराने खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपनी राजनीतिक चालें चलकर बाबरी मस्जिद विध्वंस तक कराया है। देखो अब आगे क्या होता है। उसने आगे कहा कि केंद्र में भी श्री सीताराम केसरी और श्री एच डी देवेगौड़ा के बीच घमासान चल रहा है। श्री एच डी देवेगौड़ा को श्री सीताराम केसरी ने अपने यहां इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाया, तो श्री देवेगौड़ा ने भी अपने यहां इफ्तार पार्टी में श्री सीताराम केसरी को नहीं बुलाया। अभी कांग्रेस के एक शिष्टमंडल को श्री सीताराम केसरी ने श्री एच डी देवगौड़ा के पास यह मांग लेकर भेजा कि राज्यपाल श्री रमेश भंडारी को तुरंत बदला जाए। जानवी का आगे कहना था की बताया जाता है कि श्री एच डी देवगौड़ा ने विश्वास दिलवाया था कि 24 घंटे में यह काम हो जाएगा। मगर अब तक तो हुआ नहींl देखो श्री सीताराम केसरी क्या कदम उठाते हैं।
        As per prediction Congress
withdraw  its support to Mr. H. D. Devegoda Government. When Apoorv and Jaanvi met in the club they were worried whether country is heading towards mid term Polls. Jaanvi said " Apoorv do you think that Congress will be benefitted by dislodging coalition government like this." Apoorv said "They may be trying to send a message to the country that coalition governments are unstable but it will also send a message that Congress is not a reliable coalition partner when not included in Cabinet. Rather I would say that it shall be made mandatory to be in Cabinet for a bigger party when it is supporting a smaller party's Government. But what next now." Jaanvi said "Mr.Kesari's line is that as no party wants election at this time. So many small parties will come in support of Congress and Sh. Lalu Prasaad Yadav can also be pulled out from Janta Dal as he is not comfortable there. Left support is seems to be out of reach because of very intimate relationship between Mr. Devegoda and Sh. Harkishan Singh Surjeet of CPI(M) and without which Government can not be formed. One 'B' plan is said to be in move to find out a third person who is acceptable to Congress and Janta Dal as the tussle was between Mr. Kesri and Mr. Devegoda. Any way picture will be clear on 11th April at the time of voting on Confidence Motion."
        जैसी की अटकलें लगाई जा रही थी आखिर 30 मार्च 1997 को कांग्रेस ने यूनाइटेड फ्रंट की श्री एच डी देवगौड़ा सरकार से समर्थन वापस ले लिया। शाम को क्लब में जानवी मिली तो बोली "लो देश में अस्थिरता का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया। अब तक जितनी भी गैर कांग्रेसी सरकारें बनी वह सब बीच में ही खत्म हो गई। कांग्रेस की यह सोच है कि उसे इससे से लाभ होगा। मगर वह शायद यह भूल रही है कि श्रीमती इंदिरा गांधी के बाद दो कांग्रेस सरकारें जो बनी वह भावनात्मक मुद्दों पर बनी है। चाहे वह 1984 में श्री राजीव गांधी की सरकार हो या फिर 1991 में श्री पी वी नरसिम्हा सरकार। जब भी कम संख्या वाली सरकार किसी ज्यादा संख्या वाले दल के बाहरी समर्थन से चलती है तो हमेशा अस्थिर रहती है। इसलिए यह जरूरी होना चाहिए कि ज्यादा सांसदों / विधायकों वाली पार्टी जब तक सरकार का हिस्सा न हो तब तक वह बाहर से समर्थन नहीं दे सकती।" अपूर्व बोला "वह तो ठीक है, मगर अब सरकार कैसे बनेगी।" जानवी बोली  "श्री सीताराम केसरी का यह ख्याल बताया जाता है कि श्री एचडी देवेगौड़ा सरकार के विश्वासमत हारने के बाद सब छोटे-छोटे दल कांग्रेस को समर्थन दे देंगे। जनता दल में श्री लालू प्रसाद यादव नाराज चल रहे हैं, उन्हें तोड़ लिया जाएगा। मगर समस्या वामपंथी मोर्चे की है। क्योंकि श्री हरकिशन सिंह सुरजीत पूरी तरह श्री एच डी देवेगौड़ा के समर्थन में है। उनके बिना सरकार का आंकड़ा पूरा नहीं होता हैं। देखो ऊंट किस करवट बैठता है। वैसे पता चला है कि बी प्लान पर भी काम चल रहा है। जिसमें की काफी लोगों की सोच है कि समस्या श्री एच डी देवेगौड़ा और श्री सीताराम केसरी के बीच में है। तो कोई तीसरा व्यक्ति देखा जाए जो कांग्रेस और यूनाइटेड फ्रंट दोनों को मान्य हो। वैसे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री सीताराम केसरी ने यह भी कहा है कि कांग्रेस सरकार बनाने को तैयार है। अब 11 अप्रैल 1997 के संसद में विश्वास मत के समय ही पता चलेगा कि क्या होता है।"
       Next few days were very hectic. So many parties were worried of the increasing impact of BJP. Mr. Mulayam Singh Yadav and Lalu Yadav were not happy in United Front. In Congress also there was a difference of opinion. Every one was not agreed with decision of withdrawal of support. But on 11th April in Parliament Devegoda Government was defeated. But all the hopes of cross voting from Janta Dal to Congress or vise versa 
 failed. Mr. Kesari faced a very tough time in meeting of Parliamentary Committee of Congress. Leaders like Mamta Baneerji were very annoyed that what would they reply to their voters when they will go to their constituency in case of Mid term poles. There was a hotchpotch every where. 
                 अगले कुछ दिन बहुत गर्मी के रहे। कांग्रेस में भी बहुत हलचल रही। श्री शरद पवार पर सबकी निगाहें हैं l क्योंकि वह श्री सीताराम केसरी के पार्टी के अंदर सबसे बड़े विरोधी माने जाते हैं। यूनाइटेड फ्रंट के अंदर भी सबकी निगाहें श्री लालू प्रसाद यादव पर हैं। वहीं श्री मुलायम सिंह यादव भी नाराज हैं। काफी घटक दलों को तो बढ़ते भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव का भी खतरा है और वह चुनाव नहीं चाहते। जनता बदलाव चाह रही है। उन्हें लगता है कि शायद बदलाव से भारतीय राजनीति में कोई रास्ता निकले। कांग्रेस में भी इस मामले पर काफी अंतर्विरोध है। जब 11 अप्रैल 1998 को विश्वास मत पड़े तो श्री देवेगौड़ा सरकार के पक्ष में कम और विरोध में ज्यादा वोट पड़े। मगर श्री एच डी देवेगौड़ा कांग्रेस का एक भी सांसद तोड़ने में कामयाब नहीं हुए। न ही श्री सीताराम केसरी यूनाइटेड फ्रंट का कोई सांसद तोड़ने में कामयाब हुए। 12 अप्रैल को कांग्रेस के सांसदों की मीटिंग में श्री सीताराम केसरी के निर्णय पर सवाल उठाए गए। कि क्या सोच कर श्री सीताराम केसरी ने यूनाइटेड फ्रंट सरकार से समर्थन वापस लिया। सुश्री ममता बनर्जी आदि कई नेताओ ने श्री सीताराम केसरी से पूछा कि वह अब अपने क्षेत्र में लोगों को क्या जवाब देंगे। हर तरफ अफरा-तफरी सी मची हुई है। 
           Neither M. P. 's of Congress nor of United Front were interested in Mid term polls. Now Mr. Kesari was worried to keep their M. P.s United. On the other hand the Convener of United Front Mr. Chander Babu Naidu who was not active due to differences with Mr. Devegoda, now he became active. In Mr. Devegoda's tenure United Front had contested all the elections by putting there candidates against Congress. Even the Utrakhand was announced as a new state with out consulting the Congress. That shows the gap between the two sides. Mr. Devegoda was of the opinion that Congress has not option but to support them. But now misconception ended. After a lot of discussion at last the conseuses was reached on the name of Mr. Inder Kumar Gujral. Mr. Gujral was having an image of Principled man. When he was I&B Minister in Mrs. Indira Gandhi time he refused to give coverage by Doordashan to a Congress rally because it was a party rally. In lieu of that he was shifted from I&B portfolio. On 21 April 1997 Mr. Inder Kumar Gujral was Sworned in as Prime Minister of India. It was in discussions that when the decision on his name was taken at that time he was sleeping. He was called in the meeting late in night and was informed about the decision. 
         अब प्लान बी पर काम शुरू हुआ। क्योंकि न तो कांग्रेस के अधिकतर सांसद और न ही  यूनाइटेड फ्रंट के अधिकतर सांसद और घटक दल कोई चुनाव चाहते थे। यूनाइटेड फ्रंट के कन्वीनर श्री चंद्रबाबू नायडू की भी श्री एच डी देवेगौड़ा से नहीं बनती थी। इसलिए वह अब तक निष्क्रिय थे। श्री एच डी देवेगौड़ा सरकार के दौरान जितने भी चुनाव और उपचुनाव हुए उन सब में यूनाइटेड फ्रंट ने अपने कैंडिडेट कांग्रेस के विरुद्ध खड़े किए। जिसके नतीजे दोनों के लिए निराशाजनक निकले। यह भी दोनों पक्षों के बीच तालमेल की कमी को दर्शाता था। यहां तक कि श्री एच डी देवे गौड़ा सरकार ने उत्तराखंड को अलग करने का निर्णय भी कांग्रेस से सलाह किये बिना कर लिया। कांग्रेस को यह लग रहा था की इस तरह तो उनकी प्रासंगिकता ही खत्म हो जाएगी। मगर अब अपने ही सांसदों का रुख देखकर श्री सीताराम केसरी भी घबरा गए। उन्हें लगा कि कहीं उनके कुछ सांसद मध्यविधि चुनाव की आशंका से घबराकर टूट न जाए। अतः उन्होंने भी बी प्लान पर काम करना शुरू कर दिया। श्री एच डी देवेगौड़ा के बदले किसी अन्य नाम पर चर्चा शुरू कर दी। मगर किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। अंत में एक नाम श्री इंद्र कुमार गुजराल के नाम पर सहमति बनी। जो कि काफी लंबे समय तक कांग्रेस सरकारों में भी मंत्री रह चुके थे। उनकी छवि एक सिद्धांतवादी नेता की रही है। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहते हुए सन् 1975 में जो यूपी से भरकर बसें इंदिरा जी के समर्थन में दिल्ली आई थी, उनका दिल्ली दूरदर्शन पर प्रसारण करने से मना कर दिया था और श्री संजय गांधी का अनुरोध ठुकरा दिया था। चाहे उन्हें उसके एवज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हटा दिया गया था। वही श्री इंद्र कुमार गुजराल को 21 अप्रैल 1997 को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी गई। कहा जाता है कि उन्हें आधी रात को उठा कर मीटिंग में बुलाया गया और फैसले की सूचना दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस को बस इतना फायदा जरूर हुआ कि पहले जिस तरह यूनाइटेड फ्रंट, कांग्रेस की परवाह नहीं करता था और उसे लगता था कि कांग्रेस के पास उसका समर्थन करने के सिवाय कोई और चारा नहीं है तो वह वहम मिट गया।
              One day Apoorv was in N. G. O office when he received a call from Nisha. She was inviting him and Jaanvi at her home because Jiveesh was in Mumbai and Vatika had gone to a Summer Camp. Apoorv agreed as he was not to inform any body since his relationship with Sandhi had gone to such a stage where they use to take information about each other from servant. He and Jaanvi both reached Nisha's home in the evening. As usual ladies took beer and Apoorv took whiskey. Then Nisha said "Apoorv you had promised me to tell about your married life. So, I think this is the high time to tell that." Jaanvi endorsed it and assured to add something wherever it required. Apoorv said " Mine is a very common story. My father was a clerk. I was good in studies and my father wants me to become an Engineer. But I could not become Engineer and after B. Sc. I joined bank. Sandhi's father was having a normal business at that time and he used to visit our bank as a customer. Sometimes Sandhi also came in his absence. Slowly we start talking to each other for bank's work and after some time we become good friends and then fall in love. We decided to marry and as an anticlimax our family agreed and we got married. Then Shandily born and now he is in college."
               एक दिन शाम को एनजीओ ऑफिस में बैठे हुए अपूर्व को निशा का फोन आया की जीवेश मुंबई गया हुआ है तथा वाटिका समर कैंप में नैनीताल गई हुई हैl क्यों न शाम को जानवी को भी निशा के घर पर बुला लिया जाए। अपूर्व ने भी हां में हां कर दी क्योंकि उसके यहां तो संधि और उसके बीच में संबंध इस स्तर पर पहुंच चुके थे कि एक दूसरे के बारे में जानकारी वह नौकर से लेते थे। खैर शाम को थोड़ी देर से अपूर्व, निशा के यहां पहुंचा। जानवी भी वहां आ चुकी थी। थोड़ी देर बाद महिलाओं ने बीयर खोल ली और अपूर्व को व्हिस्की दे दी। उसके बाद निशा ने पूछा "अपूर्व आपने 1 दिन कहा था कि आप अपने बारे में बताओगे। तो आज बता देंl क्योंकि आज मौका भी है और दस्तूर भी है।" जानवी ने भी जोर देकर कहा "आपके बैटर हाफ के बारे में मैं भी जो जानती हूं वह मैं तुम्हें बता दूंगी।" अपूर्व ने कहा "तो यह मिलीभगत है। खैर मेरी जिंदगी में कुछ ऐसा खास है ही नहीं कि मैं बहुत विस्तार से बता सकूं। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता हूं। मेरे पिता एक क्लर्क थे। मैं पढ़ाई लिखाई में अच्छा था, तो उनको यह उम्मीद थी कि मैं पढ़ लिखकर एक अच्छा आदमी बनू। मैं पढ़ाई में ठीक था मगर पिताजी की यह इच्छा थी कि इंजीनियर बनूं। उसे पूरी न कर सका। बीएससी की और बैंक में लग गया। संधि के पिता का तब छोटा सा व्यापार थाl वह बैंक में आया करते थे। उनसे अक्सर बातचीत होती रहती थी। कभी-कभी संधि भी काम से बैंक में आया करती थी। उससे भी बातचीत हो जाती थी।  यह बातचीत दोस्ती में परिवर्तित हो गई। फिर हमने शादी का निर्णय लिया। जिसे एंटीकलाइमैक्स की तरह हमारे परिवारों ने भी मान लिया। शादी हो गई और ठीक-ठाक जिंदगी की गाड़ी चलने लगी। शांडिल्य हुआ और वह अब अपनी पढ़ाई के अंतिम वर्ष में है। यह सब मेरी कहानी है।" 
         Jaanvi said "Apoorv what is this Yaar. Is this the story of your married life or the essay of 'My Cow'. Tell us how you used to spend time when in love, who purposed and now after marriage how is your relationship etc." Apoorv said "As far as question of purposing is there I must say that I am the last person to dare to purpose anyone. I could never understand up to what extent someone is interested to have relationship with me. Sandhi purposed me and there after I took the initiatives." Jaanvi while smiling said "Nisha I think you have also noted the hint. If anyone of us is interested then we have to purpose." Then turning towards Apoorv a bit seriously she said " As far as I know Sandhi she is very ambitious and you were her ambition and she fulfilled her ambition by marrying you. Now how is her behavior with you." Apoorv said " See Jaanvi in marriage life so many factors work. No doubt in the beginning physical relationship works. But after some time physical relationship goes to secondary place and emotional relationship becomes primary. After that if move towards psychological understanding then the couple becomes ideal couple. But in most of the cases after 2nd stage people use to turn towards emotional adjustment side. In this the couple start understanding each other's requirements and start fulfilling that and start adjusting accordingly. Inspite of this that they have different mental status and view points they keep adjusting. They do not dare to go for Divorce though exceptions like you are there. Generally people go on pulling their lives though they are divorced mentally and Psychologically. So me and Sandhi comes in that category."
             जानवी बोली "यार ,अपूर्व यह जिंदगी की कहानी बताई है कि 'माय काऊ'(My Cow)का essay पड़ा है। भाई, तुम्हारे और संधि के बीच में क्या प्यार की बातें हुई, कहां-कहां मुलाकाते हुई, किसने प्रपोज किया। तुम्हारे विचार क्या आपस में मिलते थे। कैसे लड़ते हो आदि बताओ तो कोई बात बने।" अपूर्व बोला "देखो, जानवी जहां तक प्रपोज करने का सवाल है, तो उस मामले में मैं बहुत ढीला हूं। आखिर तक समझ ही नहीं पाता कि कोई मुझसे किस हद तक संबंध बनाना चाहता है। तो प्रपोज तो संधि ने किया था। बाद में मैंने स्पीड पकड़ी थी"। जानवी हंसते हुए निशा से बोली "समझ गई कि अगर स्पीड पकड़वाने की इच्छा हो तो प्रपोज हxमें ही करना पड़ेगा।" फिर अपूर्व को कहा "क्योंकि संधि और मैं साथ कॉलेज में पढ़ी है। जहां तक मेरा अनुभव है वह बहुत महत्वाकांक्षी है। अगर उसे कुछ करना है तो बस करना है। जहां तक मुझे लगता है कि तुम भी उसकी एक महत्वकांक्षा जिसे उसने पूरा कर लिया। अब मैं जानना चाहती हूं कि महत्वकांक्षा पूरी होने के बाद अब उसका रवैया कैसा है।" अपूर्व बोला "देखो, जानवी पति-पत्नी के संबंधों में कई फैक्टर होते हैं। हालांकि इस रिश्ते का मूल आधार शुरू में शारीरिक होता है। मगर बाद में शारीरिक गौण और भावनात्मक और मानसिक अधिक हो जाता है। शरीर से भावनात्मक संबंध बनते हैं और वहां से मानसिक। जब कोई दंपति मानसिक वाली स्थिति में पहुंच जाते है, तो वह एक आदर्श दंपति बन जाते हैं। मगर अधिकतर लोग भावनात्मक के बाद समझौते वाली स्थिति में पहुंच जाते हैं। जहां वह एक दूसरे की जरूरत बन जाते हैं। और एक दूसरे की जरूरत समझते और पूरी करते रहते हैं। मानसिक एकरूपता न होने पर भी एक दूसरे को छोड़ने की हिम्मत तो तुम जैसे कुछ बुद्धिजीवी ही करते हैं। बाकी अधिकतर संबंध विच्छेद भावनात्मक तो हो जाते हैं, मगर कानूनी तौर पर वह नहीं हो पाते। बस जीवन की गाड़ी को घसीटते रहते हैं। अब क्योंकि हमारे समाज के काफी लोग पश्चिमी सभ्यता से वाकिफ होते जा रहे हैं, तो अब भावनात्मक के बाद अधिकारिक संबंध विच्छेद भी हमारे समाज ने स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मेरे और संधि के संबंध तो भावनात्मक समझौते वाले हैं।" 
         Then Nisha said " Can anyone spend one's whole life in compromise or adjustment." Apoorv said " See Nisha there are various types of adjustments or compromises. Some time both sides obeys the untold conditions and none of them try to dominate other. Such adjustments are managable. But where one side tries to dominate the other, those relationship are not managable. But we are in first type of relationship giving sufficient space to each other. That's why we are managing till date. " Then Jaanvi said " Leave it Yaar when ever you want to enjoy life, you come to me. Let us sleep now." Both Nisha and Jaanvi went to Nisha's room and Apoorv slept in Drawing Room. 
                  निशा बोली "अपूर्व क्या सारी जिंदगी एक समझौते में ही काटी जा सकती है।" अपूर्व बोला "देखो, निशा समझौते भी कई तरह के होते हैं। कुछ समझौते तो होते हैं जहां दोनों अपनी अपनी जगह उसका पालन करते हैं। कोई एक दूसरे के ऊपर प्रभुत्व दिखाने की कोशिश नहीं करता। वहां समझौता चल जाता है। जहां कोई एक दूसरे पर प्रभुत्व करने लगता है तो वहां समझौता नहीं चल पाता। हम दोनों अभी एक दूसरे को उसकी जगह देकर समझौते का पालन कर रहे हैं।" जानवी बोली "छोड़ो, यार क्या आदर्शवादी बातें कर रहे हो। हम तो बिंदास जिंदगी जीते हैं। कभी हमारी तरह जीने का मन करे तो आ जाना। चलो सोते हैंl" और वह दोनों निशा के कमरे में चली गई और अपूर्व ड्राइंग रूम में सोफे पर सो गया।     
          After taking approval from Governor, CBI registered cases in Fodder Scam. After this Mr. Lalu Prasaad Yadav started planning to come out of Janta Dal as he was feeling that some people in Janta Dal were trying to drag him in this case. On 17 March 1997 CBI arrested 5 senior officers of Bihar. On 23 June they filed a charge sheet in which 55 names including that of Mr. Lalu Prasaad Yadav and Congress leader and Ex. Chief Minister Mr. Jagannaath Mishra we're there. In charge sheet allegations of ignoring CAG report were levelled and Mr. Lalu Prasaad Yadav was Finance Minister of Bihar at that time. The opponent of Mr. Lalu Yadav took it as an opportunity and they demanded his resignation from President of Janta Dal. On 5th July 1997 Mr Lalu Yadav formed Rashtriya Janta Dal with 17 Lok Sabha and 8 Rajya Sabha M.P.s along with him. On 25th July 1997 Mr. Lalu Yadav resigned and Mrs. Rabri Devi became Chief Minister of Bihar. Congress and Jharkhand Mukti Morcha gave support to her. On 29th July court rejected anticipatory bail application of Mr. Lalu Yadav on 30th July he was arrested and sent to jail by CBI court. 
              इधर 10 मई 1997 को सीबीआई ने बिहार के राज्यपाल से चारा घोटाले मे केस चलाने की इजाजत मांगी और राज्यपाल ने उनको यह इजाजत दे दी। इससे श्री लालू प्रसाद यादव जो पहले से ही जनता दल से नाराज चल रहे थे वह और नाराज हो गए। उन्हें यह लगा कि जानकर उन्हें फंसाने के लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने अंदर ही अंदर जनता दल से नाता तोड़ने का मन बनाकर उस पर योजना बनानी शुरू कर दी। सीबीआई ने 17 जून 1997 को पांच बिहार के बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। 23 जून 1997 को सीबीआई ने पहला आरोप पत्र दायर किया। जिसमें श्री लालू प्रसाद यादव का नाम भी था। उसमें कुल 55 लोगों के नाम थे। आरोप पत्र में यह भी कहा गया कि इस बारे में सीएजी की रिपोर्ट को अनदेखा किया गया था। श्री लालू प्रसाद यादव राज्य के वित्त मंत्री भी रहे थे, तो यह आरोप लगा कि यह सब उनकी जानकारी में हुआ थाl  इससे पार्टी में श्री लालू प्रसाद यादव के विरोधी उनके त्यागपत्र की मांग उठाने लगे। आखिर श्री लालू प्रसाद यादव ने 17 लोकसभा सांसद और आठ राज्यसभा सांसदों के साथ 5 जुलाई 1997 को अपनी एक नई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बनाई। 25 जुलाई 1997 को श्री लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी पत्नी श्रीमती राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन गई। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (शिबू सोरेन) ने श्रीमती राबड़ी देवी को समर्थन दे दिया। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र का नाम भी इस घोटाले में आ चुका था। 29 जुलाई 1997 को सुप्रीम कोर्ट ने श्री लालू प्रसाद यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। 30 जुलाई 1997 को सीबीआई ने श्री लालू प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन उन्हें सीबीआई कोर्ट ने जेल भेज दिया।    
                 In club when Jaanvi and Apoorv met then Apoorv said "In my opinion the double standard of our political parties is exposed now. At one time Congress was creating a hue and cry against Fodder Scam. But now its own leader's name is there and they are supporting Mrs. Rabri Devi Government." Jaanvi said "I agree with you. Now in UP the date of transferring of C.M. office charge is approaching. I don't think she will hand over it to BJP." Apoorv said " Just in hurry to become Chief Minister Ms. Mayawati had given the post of speaker to BJP's Mr. Keshav Nath Tripathi. I think she will have to pay heavy price for this." But on 21st September 1997 Ms. Mayawati hand over charge of C.M office to Mr. Kalyaan Singh. When Apoorv and Jaanvi met in club in first week of October and discussed the UP affairs then Jaanvi said " Though transfer of power was smooth but now relations between Ms. Mayawati and Mr. Kalyaan Singh are not good. Mr. Kalyaan Singh is not happy with 6 months formula and trying for large scale defections from other parties. He is reversing the orders of previous Government. Let us see."
               जानवी और अपूर्व का विचार था कि राजनीति के चरित्र का दोहरा पाना उजागर होता जा रहा है। सत्ता के लिए किसी को भी समर्थन लेना और देना एक आम बात हो गई थी। आदर्शो की बात अब गौण हो चुकी थी। 1996 में चारा घोटाले के विरुद आग उगलने वाली कांग्रेस अब श्रीमती रावडी देवी सरकार को समर्थन दे रही है। जा॓नवी का कहना था कि अब ज्यों ज्यों 21 सितंबर 1997 नजदीक आता जा रहा है उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं l  21 सितंबर को सत्ता का हस्तांतरण होना है। कुछ लोगों का मानना है कि सुश्री मायावती सत्ता नहीं छोड़ेगी। मगर जानवी के अनुमान के विपरीत 21 सितंबर को सत्ता का हस्तांतरण शांति पूर्वक हो गया। कई दिनों बाद एक दिन शाम को अपूर्व को जब जानवी के साथ बैठने का मौका मिला तो उसने बताया कि सुश्री मायावती और श्री कल्याण सिंह के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। श्री कल्याण सिंह तोड़फोड़ की कोशिश कर रहे हैं। वह छह छह महीने वाली व्यवस्था से खुश नहीं है। उन्होंने पुरानी सरकार के फैसले भी बदलने शुरू कर दिए हैं। यह सब कुछ बातें इस गठबंधन को बनाने के समय से ही काम कर रही हैं। इसीलिए विधानसभा अध्यक्ष के लिए उन्होंने श्री केशव नाथ त्रिपाठी को नियुक्त करवाया था। जबकि सुश्री मायावती का कहना था कि यह पद उनको मिलना चाहिए। मगर सत्ता पहले पाने के लिए सुश्री मायावती ने उनकी बात मान ली थी। अब की स्थिति में भाजपा को उसका फायदा मिलेगा। 
         As predicted by Jaanvi on 21st October 1997 Ms. Mayawati withdraw support from the BJP Government. But Mr. Kalyaan Singh was well prepared and manage large scale defections from Congress, BSP, Janta Dal and other parties. The Governor asked Mr. Kalyaan Singh to prove Majority by 21st October. There was an apprehension of violence and unruly behavior in Assembly so arrangements of Camera was done by the Government. As soon as the proceedings started the MLAs of Congress and BSP came to the well of the house and started shouting there. In the meantime someone push out the Mike and threw it towards the other benches. With this free for all started. The members started throwing Mike, cushion, files etc.on one another. Some MLAs exchanged blows also. About 40 MLAs were injured. Speaker gave recognition to group of MLAs with Mr. Naresh Aggarwal. Perhaps this was the cost which Ms. Mayawati was paying for the hurry to become C.M. and giving speaker post to BJP. This was the Black Day of Indian Democracy. 
           कुछ दिनों बाद जानवी की बातें ठीक निकली। 19 अक्टूबर 1997 को सुश्री मायावती ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। राज्यपाल श्री रमेंश भंडारी ने श्री कल्याण सिंह को 21 अक्टूबर 1997 तक अपना बहुमत साबित करने को कहा। मगर श्री कल्याण सिंह तो अपनी तैयारी पहले से ही करके बैठे थे। उन्होंने कांग्रेस, जनता दल, बसपा आदि कई दलों से भारी दल बदल करवा दिया। सुश्री मायावती को भी इसकी भनक लग गई थी। श्री कल्याण सिंह ने विधानसभा में कैमरे का इंतजाम कर रखा था। हिंसा की आशंका पहले से ही थी। सत्र के शुरू होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायक हॉल के बीचो बीच आ गए। उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी किसी ने माइक उखाड़ कर दूसरे पर फेंका। इसके बाद विधानसभा अखाड़ा बन गई । माइक, फाइलें, गद्दीयां एक दूसरे पर फेंके जाने लगी। लाते, घूंसे भी चले और तकरीबन 40 विधायक घायल हुए। यह शायद भारतीय लोकतंत्र की सबसे शर्मनाक घटना थी। यह इस बात का सूचक है कि प्रजातंत्र किस ओर जा रहा है। हंगामे के बाद सभी विपक्षी विधायकों को बाहर कर दिया गया। श्री कल्याण सिंह सरकार ने बिना माईक के बहुमत हासिल कर लिया। इस समय सुश्री मायावती को अपना स्पीकर न होने का बहुत नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि स्पीकर ने श्री नरेश अग्रवाल की लोकतांत्रिक कांग्रेस को मान्यता दे दी।
           Next day when Jaanvi abd Apoorv discussed UP then Jaanvi said" You know Apoorv Mr. Kalyaan Singh and Mr. Naresh Aggarwal were in touch with each other for a long time. Mr. Naresh Aggarwal's hitch ended when Mr. Jitender Prasad who was the Godfather of Mr. Naresh Aggarwal was removed from Vice President of U. P. Congress. From Janta Dal also 3 out of 7 MLAs made a break away group." Apoorv said " But now Jaanvi the BJP who project themselves to be a party with difference is now behaving like Congress and other parties only." Jaanvi said " In BJP  also a group do not appreciate this act of Kalyaan Singh. In their opinion the Combination of BJP and BSP could have been a perfect combination of all the casts in State. In their opinion for short term gains Mr. Kalyaan Singh has turned the table of a long term game." 
         The Centre Government sent a report of this unruly session to President and requested him to impose President rule and dissolve the Assembly. But President sent it back to the Centre Government for reconsideration. But the they did not reconsider it and BJP Government in UP got the relief. But after this all those who shifted their loyalty were given the Ministerial posts and a Jumbo Cabinet of 93 members was sworn in. In political circles it was considered as Indirect bribes. The role of Mr. Keshav Nath was crticized widely for giving recognition to all defectors. 
              अगले दिन जब जानवी मिली तो उसने बताया कि श्री नरेश अग्रवाल और श्री कल्याण सिंह की खिचड़ी तो शुरु से ही पक रही थी। जब तक श्री जितेंद्र प्रसाद का उत्तर प्रदेश कांग्रेस की इकाई में प्रभाव था, तब तक श्री नरेश अग्रवाल को कांग्रेस छोड़ने में हिचकिचाहट थी। मगर जैसे ही श्री जितेंद्र प्रसाद प्रदेश कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट से हटे तो श्री नरेश अग्रवाल ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी। उधर जनता दल के भी 7 विधायकों में से तीन ने टूट कर अपना एक ग्रुप बना लिया। अपूर्व बोला "मगर जानवी भाजपा भी तो जो अपने आप को बड़ा सिद्धांत वादी मानती है। वह भी अब कांग्रेस के रास्ते पर चल पड़ी है।" जानवी बोली "भाजपा में एक ग्रुप कल्याण सिंह की इस नीति को नुकसानदायक मानता था। उनका कहना था कि भाजपा और बसपा का साथ, हिंदू वोट बैंक की सब जातियों को इकट्ठा रख सकता है। अब वह वोट बैंक बट जाएगा। उसके दूरगामी परिणाम होंगे।" अपूर्व बोला "आज देश में जो नेता है वह तुरंत परिणाम चाहते हैं। उन्हें तुरंत सत्ता चाहिए। किसी भी कीमत पर।" जानवी ने यह भी बताया कि विधानसभा मैं विश्वास मत प्राप्त करने के लिए हुई हिंसा, धांधली और दलबदल को लेकर राज्यपाल ने केंद्र को रिपोर्ट भी भेजी थी। उसमे श्री कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेज दी है। और राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की। मगर राष्ट्रपति ने इसको मानने से इनकार करते हुए केंद्र को दोबारा विचार के लिए वापस भेज दिया। पर केंद्र ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया और श्री कल्याण सिंह की सरकार बच गई। श्री कल्याण सिंह ने दूसरी पार्टियों से आये सभी विधायकों को मंत्री बना दिया। उनके मंत्रिमंडल में 93 मंत्री हो गए। देखा जाए तो यह खुले में अपरोक्ष राजनीतिक घूस है।  सबसे ज्यादा आपत्तिजनक तो स्पीकर श्री केशरी नाथ त्रिपाठी का सभी बागी विधायकों को मान्यता देना था। इसकी हर तरफ आलोचना हुई।  
           In August 1997 Jain Commission which was constituted to Enquire about Mr. Rajiv Gandhi murder case had submitted its report. Though Mr. Sita Ram Kesari had for the time being controlled his desire to become Prime Minister after Mr. Devagoda but he could not kill his desire to become P.M. In the month of November 1997 that report was leaked. Jaanvi told Apoorv that in political circles some people has doubt that the report was intentionally leaked by some ambitious people to destabilize the Government. In it's report Jain Commission had mentioned the name of DMK for helping LTTE. In the evening Jaanvi met Apoorv and while discussing this issue she said "these facts are already on record. But still some people from Congress are creating an issue to remove Ministers of DMK from Cabinet as they had helped killers of Mr. Rajiv Gandhi. Officially Congress asked Mr. Gujral to place the report in the Parliament but Mr. Gujral refused initially. On the other hand DMK is saying that a judjment in Mr. Rajiv Gandhi murder case will be given by Court on 28th January 1998 and Government may wait till than. But Mr. Sita Ram Kesari is dreaming of Prime Minister's chair. But most of the CWC members are against the idea of destabilizing the Government as it could be beneficial for BJP. But he was insisting that after withdrawal of support now the small parties will support Congress to avoid elections. Mr. I. K. Gujral had invited Mr. Parnav Mukharjee, Mr. Sita Ram Kesari and other senior leadership of Congress to explain that if DMK Ministers would be dropped then it will give a very negative signals. But Mr. Sita Ram Kesari was not interested to listen any thing." 
          At last on 20th November 1997 the report was placed before the Parliament. But after ruckus the Parliament was adjourned. Then Mr. I. K. Gujral on 27 November 1997 gave it in writing to Mr. Sita Ram Kesari that he was unable to withdraw DMK Ministers from Cabinet. On 28th November Congress withdraw it's support and Mr. I. K. Gujral sent the resignation to Hon'ble President. But he didn't request for dissolution of Parliament. When Apoorv and Jaanvi met in club they discussed this issue. Jaanvi said " The members of Mr. Kesari's Group are trying to gather support. But has got no response." Then Apoorv said " You know in United Front most of the constituents are regional parties and on National level they are having a little to do. They are focused on their local issues and they also have limited effect area. Janta Dal is also limited to a small area. Congress is also disintegrating. So in these circumstances it will be sucidal for Congress to go for another elections within 2 years. Already people has formed a view point that these large parties are supporting small parties for a limited time but they don't allow them to work. Let us see what happens? "
       कुछ समय बाद नवंबर 1997 में अचानक केंद्र में हलचल शुरू हो गई। श्री सीताराम केसरी ने अपनी महत्वाकांक्षा को श्री एच डी देवेगौड़ा से समर्थन वापस लेने के बाद वक्ती तौर पर दबा लिया था। मगर खत्म नहीं किया था। अगस्त के महीने में जैन कमीशन की रिपोर्ट जो कि श्री राजीव गांधी हत्याकांड की जांच पर थी, वह केंद्र को दे दी गई। वह नवंबर के महीने में लीक हो गई। जानवी ने अपूर्व को बताया कि राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह जान बूझ कर कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के इशारे पर किया गया है। वो केंद्र सरकार को गिराना चाहते हैं। जैन कमीशन ने एक टिप्पणी में द्रविड़ मुनेत्र कडषगम (डीएमके) पर लिट्टे को मदद करने का आरोप लगाया गया था। श्री राजीव गांधी हत्याकांड लिट्टे द्वारा की गयी थी। इसी बात को लेकर डीएमके पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस में एक ग्रुप जोर शोर से यह मांग करने लगा है कि डीएमके के मंत्री उस सरकार में नहीं रह सकते जो कांग्रेस  के समर्थन पर चल रही है। कांग्रेस ने रिपोर्ट को संसद में पेश करने के लिए जोर डाला है। जिस पर श्री इंद्र कुमार गुजराल ने इंकार कर दिया है। उधर डीएमके का कहना था कि रिपोर्ट में कुछ भी नया नहीं हैl यह सब बातें तो पहले ही रिकॉर्ड पर हैं और इसमें इसे दोबारा कहा गया है। फिर श्री राजीव गांधी हत्याकांड पर मद्रास हाई कोर्ट का फैसला 28 जनवरी 1998 को आना है। उसका इंतजार किया जाना चाहिए । 
                शाम को जब जानवी और अपूर्व क्लब मे मिले तो जानवी ने बताया कि "श्री  सीताराम केसरी की महत्वकांक्षा उन्हें सोने नहीं दे रही। प्रधानमंत्री श्री इंद्र कुमार गुजराल ने श्री सीताराम केसरी, श्री प्रणव मुखर्जी समेत कई मुख्य कांग्रेसी दिग्गजों को अपने यहां खाने पर भी बुलाया। उनके सामने स्पष्ट किया कि डीएमके को इस समय अगर मंत्रिमंडल से हटाया गया तो संबंध और भी खराब हो जाएंगे। कांग्रेस कार्यसमिति के भी अधिकतर सदस्यों का मानना था कि इस समय सरकार को गिराने से सीधा भाजपा को फायदा मिलेगा। मगर श्री सीताराम केसरी को यह लग रहा था की ढुल मूल सरकारों के दौर में यूनाइटेड फ्रंट के घटक दल कभी भी मध्यविधि चुनाव में नहीं जाएंगे, और जोड़-तोड़ करके श्री सीताराम केसरी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मगर श्री सीताराम केसरी यह भूल रहे है कि उनकी छवि एक जन नेता वाली नहीं है। बल्कि एक खजांची की है। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को जन भावना से जोड़कर जनता और पार्टी दोनों का फायदा करवाना ही एक सफल नेतृत्व के लिए जरूरी होता है। मगर श्री सीताराम केसरी की महत्वाकांक्षा सर्वप्रथम हो गई है। तथा अन्य विषय गौण हो गए है।" 
               अख़िर 20 नवंबर 1997 को रिपोर्ट को संसद में पेश किया गया। मगर हंगामे के बाद संसद को स्थगित कर दिया गया। श्री इंद्र कुमार गुजराल ने श्री सीताराम केसरी को पत्र लिखकर यह सूचना दी कि वह डीएमके मंत्रियों को नहीं हटा पाएंगे। श्री सीताराम केसरी ने 28 नवंबर 1997 को यूनाइटेड फ्रंट से अपना समर्थन वापस ले लिया। श्री इंद्र कुमार गुजराल ने राष्ट्रपति को लिखकर भेज दिया कि उनकी सरकार अल्पमत में आ गई है। अतः  अपना त्यागपत्र दे दिया। मगर संसद भंग करने की बात नहीं कही। कुछ हलचल श्री सीताराम केसरी समर्थकों ने सरकार बनाने के लिए की। जब अपूर्व और जानवी मिले और इस विषय पर बात हुई तो अपूर्व का विचार था कि श्री सीताराम केसरी भूल गए की यूनाइटेड फ्रंट अधिकतर क्षेत्रीय दलों का गठबंधन है। जिनका अपना सीमित प्रभाव क्षेत्र है। जनता दल का प्रभाव कुछ पॉकेट में ही सीमित रह गया है। कांग्रेस में लगातार  बिखराव हो रहा है। इन का वोट बैंक अपने राज्यों की समस्याओं के कारण क्षेेेत्रीय पार्टी लेती जा रही है। ऐसे में 2 साल के अंदर चुनाव घातक सिद्ध होंगे। पहले ही धारणा बनती जा रही है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़ी पार्टियां बाहर से समर्थन तो दे देती हैं। मगर सरकार को चलने नहीं देती। क्योंकि क्षेत्रीय दलों का ज्यादा कुछ राष्ट्रीय राजनीति में लगा हुआ नहीं होता। अतः श्री सीताराम केसरी को कोई समर्थन नहीं मिलेगा। 
         At last on 4th December 1997 President dissolved Parliament and advised Mr. I. K Gujral to continue as Caretaker P. M. till the new Government formed. This was the turning point for Congress from where it moved towards the uncertainty. As it was election time and it was not advisable to change Mr. Kesari at this juncture but after a lot of request from Congress workers on 29th December 1997 Mrs. Sonia Gandhi took the Primary membership of Congress. But she took decision not to contest any election this time but agreed for doing convessing for party. In club when Apoorv and Jaanvi met Jaanvi said " Apoorv Congress members are over enthusiastic after the joining of Mrs. Sonia Gandhi. In this enthuqsiasm Congress is not properly focusing on alliance with other parties. Moreover 7 years has passed after death of Mr. Rajiv Gandhi and sympathy wave is not there now. Moreover on Congress the blame of destabilizating 2 United Front Governments  will be harmful. But one benefit Congress will get that those who are annoyed with Mr. Sita Ram Kesari will be happy with the return of Mrs Sonia Gandhi. The Congress is fighting on the issue of Jain Commission, leadership of Mrs. Sonia Gandhi, inviting Foreign investors and Liberalization while on the other side BJP is fighting on the issue of Nationalism, restricted foreign investment to save our domestic industries and political stability. It is also expected that Mrs. Sonia Gandhi will take over the charge of Congress President after election." Apoorv said " That's obvious ".
             4 दिसंबर 1997 को राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी तथा देश में मध्य विधि चुनावों की घोषणा कर दी। अगले प्रधानमंत्री चुने जाने तक श्री इंद्र कुमार गुजराल को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा गया। यह एक ऐसा मोड़ था जहां से कांग्रेस  अनिश्चितता के जंगल में चली गई। अब कांग्रेस मे श्री सीताराम केसरी का विरोध बहुत बढ़ गया है। मगर चुनाव के समय में सेनापति को नहीं बदला जा सकता। इसलिए चौतरफा दबाव के बाद आखिर 29 दिसंबर 1997 को श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। 31 दिसंबर की रात को जब नव वर्ष की पार्टी में जानवी मिली तो उसने बताया कि इस बार श्रीमती सोनिया गांधी चुनाव तो नहीं लड़ेंगी मगर चुनाव प्रचार में पूरी तरह भाग लेंगी और चुनाव के बाद वह पार्टी की अध्यक्षा बनेंगी। कांग्रेस में श्रीमती सोनिया गांधी के सक्रिय होने से उत्साह की लहर है और यह उत्साह नहीं बल्कि अति उत्साह है। इसी उत्साह में कांग्रेस नए सहयोगियों की तरफ गठबंधन करने की ओर ध्यान भी नहीं दे पा रही है। कांग्रेस को यह लग रहा है कि श्रीमती सोनिया गांधी के आने से जैन कमीशन की रिपोर्ट के कारणों से लाभ मिलेगा। मगर क्योंकि श्री राजीव गांधी की हत्या को अब 7 साल के करीब हो चुके हैं इसलिए हमदर्दी की वो लहर अब नहीं है। इस दौरान कांग्रेस का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा और 2 यूनाइटेड फ्रंट की सरकारों को गिराने का आरोप भी कांग्रेस पर है। हां इतना जरूर है कि श्री सीताराम केसरी से जो लोगों की नाराजगी थी, वह श्रीमती सोनिया गांधी के आने से और वैकल्पिक नेता के रूप में उभरने से उस नाराजगी से होने वाला नुकसान कम हो सकता है। वैसे भी चुनाव प्रचार में अब तक जो मुद्दे बनते दिख रहे हैं, उनमें कांग्रेस तो आर्थिक उदारीकरण और वैश्वीकरण के जरिए विदेशी मुद्रा को आकर्षित करना, जैन कमिशन रिपोर्ट, और सोनिया गांधी की वापसी का मुद्दा बना रही है। भाजपा अपना कार्ड राष्ट्रवाद के नाम पर घरेलू उद्योग को बचाने, विदेशी निवेश को सीमित करने और राजनीतिक स्थिरता पर रखना चाहती है। 
      On 1st January 1998 Election Commission declared schedule of Lok Sabha Elections from 16th to 28th Feburary 1998. Mrs Sonia Gandhi held her first rally on 11th January 1998 at the same place where her Late husband Mr. Rajiv Gandhi was murdered. She gave the message that she was starting her political journey from the spot where her husband ended his journey. Mrs. Sonia Gandhi did a large number of rallies through out India. But in over enthusnism Congress didn't care of adding new alliance partners while BJP was focused to add allies. 
              अगले दिन 1 जनवरी 1998 को चुनाव आयोग ने 16 फरवरी से 28 फरवरी 1998 तक देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनावी गतिविधियां जोर से चल पड़ी। श्रीमती सोनिया गांधी ने 11 जनवरी को अपनी पहली चुनावी रैली वहीं पर की जहां श्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि जहां उनके पति ने अपनी राजनीतिक यात्रा अधूरी छोड़ी थी वहीं से उन्होंने उस यात्रा को आगे बढ़ाया है। श्रीमती सोनिया गांधी ने उसके बाद पूरे देश में ताबड़तोड़ रैलियां की। उधर भाजपा यह समझ रही थी कि उसका अकेले सत्ता में आना नामुमकिन है। इसलिए वह लगातार अपने गठबंधन में सहयोगी जोड़ते जा रही थी।
              During the Parliamentary elections focus once again was shifted to U.P.  On 21st Feburary the Governor sworned in Mr. Jagdambika Paul as Chief Minister late at night. Mr. Kalyaan Singh Government was dismissed. Mr. Jagdambika Paul used the same Trump card which Mr. Kalyaan Singh had used. He managed mass defections.  But immediatey Mr. Atal Bihari Bajpai announced to sit on fast up to death against this and BJP approached the court in the night. Court ordered the restoration of Mr. Kalyaan Singh Government and asked Mr. Kalyaan Singh to prove his majority in the house on or before 26th February. One interesting face was that of Mr. Naresh Aggarwal. He was the Dy. Chief Minister when Mr. Jagdambika Paul took the oath of Chief Minister. But when Mr. Kalyaan Singh took the oath of Chief Minister again he was in the cabinet. In 1992 Mr. Kalyaan Singh said a lot against Mr. Raju Bhaiya but in 1998 he took his help to manage mass defections from other parties and was included in Cabinet. 
          Interesting scene was seen in Secretariat next day. There were two persons in the same room claiming to be Chief Minister. Mr. Jagdambika Paul occupied the seat of Chief Minister early in the morning. Mr. Kalyaan Singh reached a bit late. He took the visitors chair in front of Mr. Jagdambika Paul as Mr. Jagdambika Paul wasn't ready to leave the office. He left the office only when Court Orders were shown to him. The 12 MLAs who were disqualified by Mr. Keshav Nath Tripathi earlier were got their membership restored by Mr. Tripathi because now they were supporting Mr. Kalyaan Singh. It was an open and shamefull drama of opportunism. May be its a hint to warn us of the politics of future. At last on 26th February Mr. Kalyaan Singh proved his majority. 
              16 फरवरी 1998 से चल रहे संसदीय चुनाव के बीच में ही उत्तर प्रदेश एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। 21 फरवरी 1998 को श्री कल्याण सिंह सरकार को समर्थन दे रहे लोकतांत्रिक कांग्रेस के श्री जगदंबिका पाल को रात 10:30 बजे राज्यपाल श्री रमेश भंडारी ने मुख्यमंत्री की शपथ दिलवा दी। श्री कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त कर दिया। जो चाल श्री कल्याण सिंह ने चली थी वहीं अन्य पार्टियों ने उनके साथ चल दी। पर रात को ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी आमरण अनशन पर बैठ गए। कोर्ट ने अगले दिन श्री कल्याण सिंह सरकार को बहाल कर के राज्यपाल के फैसले पलट दिया और 26 फरवरी 1998 तक कल्याण सिंह को विश्वास मत हासिल करने को कहा। इसमें दिलचस्प चेहरा रहे लोकतांत्रिक कांग्रेस के श्री नरेश अग्रवाल जब श्री जगदंबिका पाल मुख्यमंत्री बने तो श्री नरेश अग्रवाल उप मुख्यमंत्री बने। मगर जब श्री कल्याण सिंह फिर मुख्यमंत्री बने, तो वो भाजपा में चले गए और मंत्रिमंडल में फिर नजर आए। शायद यह प्रजातंत्र की आधुनिक परिभाषा है। वर्ष 1992 में श्री कल्याण सिंह ने राजू भैया के विरुद्ध न जाने क्या-क्या कहाl मगर 1998 में जब सुश्री मायावती ने समर्थन वापस लिया, तब राजू भैया की मदद से ही कई पार्टियों में तोड़फोड़ करवा कर विश्वास मत हासिल किया। उन्हें मंत्रिमंडल में भी लिया। अगले दिन सचिवालय में अजीब सा नजारा था। श्री जगदंबिका पाल सुबह जाकर सचिवालय में बैठ गए और श्री कल्याण सिंह बाद में आकर सामने की कुर्सी पर बैठ गए। एक ही समय में एक ही कमरे में एक ही राज्य के दो मुख्य मुख्यमंत्री बैठे हुए थे। श्री जगदंबिका पाल ने तब तक कुर्सी नहीं छोड़ी जब तक उन्हें कोर्ट के निर्णय की कॉपी नहीं दी गई। राजनीति में अवसरवाद की प्रकाष्ठा तो तब हुई जब 12 विधायक जिन्होंने सवंय स्पीकर श्री केसरी नाथ तिवारी ने अयोगय घोषित किया था उन्हें दोबारा योग्य घोषित कर दियाl क्योंकि वह श्री कल्याण सिंह का समर्थन करने को तैयार हो गए। आखिर 26 दिसंबर 1998 को श्री कल्याण सिंह ने अपना बहुमत साबित कर दिया ।
        The results of Parliamentry elections were declared on 2nd March 1998. It was a hung Parliament. The Congress couldn't improve its seats but BJP raised to 182 seats and with allies 265. In the evening when Apoorv met Jaanvi then she told that Congress miscalculated impact of Mrs. Sonia Gandhi's joining. No doubt some benefits of her joining were there but not up to the level which Congress was expecting. Mr. Sita Ram Kesari didn't participated much in the election. Mr. Kesari's supporters were saying that he was not allowed to participate. On the contrary Mr. Kesari's opponents were blaming Mr. Kesari had pushed the country in to mid term polls, just for his desire to become P.M. and whatever seats Congress could get was due to Mrs. Sonia Gandhi only. They were demanding resignation of Mr. Sita Ram Kesari. One more mistake of Congress was that they didn't focus on allies while BJP focused on it and get the benefits and even entered Tamilanaadu with the help of its allies. She further said "Now the political situation of Mr. Kesari is not good in Congress. On 5th March 1998 in the CWC meeting two resolutions were passed one was that Mrs. Sonia Gandhi may play a meaning full roles in party and in appointing leader of CPC. Mr. Kesari's supporters took it as revolt against Mr. Kesari. They advised Mr. Kesari not to call the meeting of CWC. But he assured them that he was elected by AICC so he can't be removed without calling AICC. But his opponent find out a clause in the Constitution that under special circumstances CWC can take any decision. Mr. Sita Ram Kesari was under termandus pressure to resign and pave way for Mrs. Sonia Gandhi. On 9th March he declared his resignation but under pressure from his supporters he took it back and said that he had shown his intention to resign but he had not resigned. The CWC meeting was called on 14th March 1998. In the meeting the first agenda was 'Thanksgiving' to Mr. Sita Ram Kesari for submission of his resignation (which he had taken back) and proposed the name of Mrs. Sonia Gandhi for President. Mr. Sita Ram Kesari immediately adjourned the meeting and moved to his room. A lot of senior leaders tried to persuade him. But he was adamant and at last the meeting was held under the Chairmanship of Vice President and Mrs. Sonia Gandhi was elected as the President of Congress. Though in the evening Mrs. Sonia Gandhi went to meet Mr. Sita Ram Kesari at his residence but that was of no use for him as his dream to be the P. M. was smashed forever. 
               28 फरवरी को संसदीय चुनाव खत्म हुए और 2 मार्च 1998 को नतीजे आए। कांग्रेस के बीते हुए कल के हसीन सपने उन्हें ले डूबे। गठबंधन न करने की नीति उन्हे महंगी पड़ी। जिससे कांग्रेस को श्रीमती सोनिया गांधी के प्रचार का भी ज्यादा फायदा नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। जबकि भाजपा ने अपने गठबंधन में नए नए सहयोगियों को जोड़ लिया था। लेकिन फिर एक बार हंग पार्लियामेंट आई। किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला। मगर भाजपा गठबंधन को बढ़ाकर खुद 182 सीटें ले गई और उसके सहयोगी दलों को कुल मिलाकर 265 सीटें हो गई। एआईएडीएमके के कारण भाजपा को तमिलनाडु जैसे राज्य में प्रवेश मिला। 3 मार्च को कांग्रेस ने कहा कि वह सरकार बनाएंगे। शाम को जब जानवी कलब आई तो उसने बताया कि कांग्रेस में श्री सीताराम केसरी की स्थिति खराब है। श्री सीताराम केसरी के समर्थकों का कहना है कि उनको चुनाव प्रचार में ज्यादा भाग नहीं लेने दिया गया। जबकि श्री सीता राम केसरी विरोधियों का कहना है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में भाग ही नहीं लिया और संगठन को तैयार किए बगैर अपनी महत्वकांशाओ के वशीभूत देश को चुनाव में धकेल दिया। यह जो सीटें मिली हैं वह श्रीमती सोनिया गांधी की मेहनत है। अतः श्री सीताराम केसरी को त्यागपत्र देकर श्रीमती सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहिए। 5 मार्च 1998 को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए बुलाई गई। उसमें दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। एक तो श्रीमती सोनिया गांधी पार्टी में ज्यादा अर्थपूर्ण भूमिका निभाएं और पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंटरी बोर्ड (सीपीपी )में नए नेता के चुनाव में अपनी भूमिका निभाएं। यह एक तरह से श्री सीताराम केसरी के विरुद्ध आवाज थी। क्योंकि उस वक्त श्री सीताराम केसरी ही सीपीपी के अध्यक्ष थे। इससे श्री सीताराम केसरी समर्थकों में खलबली मच गई। उन्होंने श्री सीताराम केसरी को अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी  (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग न बुलाने की सलाह दी। उसने यह भी बताया कि श्री सीताराम केसरी पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र देने के लिए दबाव बढ़ता ही जा रहा है। 9 मार्च 1998 को श्री सीताराम किसी ने अपना त्यागपत्र की घोषणा कर दी। मगर समर्थकों के दबाव में कुछ घंटे बाद ही वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मंशा जाहिर की थी। 14 मार्च 1998 को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग बुलाई गई। श्री सीताराम केसरी ने अपने समर्थकों को यह कहकर आश्वस्त किया था कि वह चुने हुए अध्यक्ष है अतः ए आई सी सी के इलावा कोई उन्हें नहीं हटा सकता ।मगर श्री सीताराम केसरी के विरोधियों ने संविधान में अनुच्छेद निकाल कर रखा था कि किसी खास परिस्थितियों में सीडब्ल्यूसी कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। अतः मीटिंग शुरू होते ही श्री सीताराम केसरी के इस्तीफे की घोषणा (जो उन्होंने वापस ले ली थी) के कारण उनका धन्यवाद दिया गया। श्रीमती सोनिया गांधी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। श्री सीताराम केसरी ने तुरंत मीटिंग स्थगित कर दी और अपने कमरे में चले गए। कई नेताओं ने उन्हें त्यागपत्र के लिए मनाने की कोशिश की मगर वह नहीं माने । आखिर उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रस्ताव पास करके श्रीमती सोनिया गांधी को अध्यक्ष बना दिया गया। श्री सीताराम केसरी की अध्यक्ष के कार्यकाल का इस तरह एक दुखद अंत हुआ। हालांकि उसी शाम श्रीमती सोनिया गांधी उनसे मिलने घर गई, मगर जो होना था वह तो हो चुका था।
           On 15th March 1998 Mr. Atal Bihari Bajpayi submitted letter of support of his allies to the President. The President appointed him as Prime Minister and was sworn in on 19th March 1998. With the support of Telgu Desham Party he proved his majority in the house on 28th March 1998. In the evening in club Apoorv met Jaanvi in club and while discussing politics Jaanvi said "It will not be an easy task for Mr. Atal Bihari Bajpayi to run this alliance Government as Ms. Jaylalita will try to run this Government with remote. BJP also know this and they will use this term to make a strong base for future Government." Keeping in mind to project Mr. Atal Bihari Bajpayi and Mr. Lal Krishan Advani as strong leaders on 11th and 13th May India did two Atomic test explosions. It gave a surprise to the world. In reply Pakistan also did the atomic test explosions. This was the 2nd Atomic test explosion as 1st was done in 1974. Immediately economic sanctions were imposed on India and Pakistan by so many countries. Though preparation for these tests were going on for a long time but the will power to take such decision was not there in the previous Governments. It improved the image of Mr. Atal Bihari Bajpayi Government. 
           15 मार्च 1998 को श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने राष्ट्रपति को अपने समर्थक दलों की चिठ्ठी दे दी और 19 मार्च 1998 को राष्ट्रपति ने उनको प्रधानमंत्री पद की शपथ दिला दी।  28 मार्च 1998 को तेलुगू देशम पार्टी के समर्थन से श्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया। शाम को जब जानवी क्लब में मिली तो उसने बताया कि संसद में विश्वास मत तो प्राप्त कर लिया मगर सुश्री जयललिता की पार्टी अन्नाद्रमुक के साथ श्री अटल बिहारी बाजपेयी की ज्यादा नहीं निभने वाली है। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली l क्योंकि सुश्री जयललिता सरकार को रिमोट से चलाने की कोशिश करेगी। इस बात को भाजपा भी अच्छी तरह जानती है। इस बार की सरकार से तो अपनी अगली सरकार की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। इसी तर्ज पर चलते हुए अचानक 11 मई और 13 मई 1998 को भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दिया। पहली बार यह परीक्षण 1974 में हुआ था l सारा विश्व चौक गया। ऐसा नहीं कि यह परीक्षण की तैयारी एकदम हो गई। इस परीक्षण के लिए तैयारी तो बहुत पहले से चल रही थी। मगर उस कार्य को अंजाम देने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति नेताओं में नहीं थी। मगर श्री अटल बिहारी बाजपेयी और श्री लालकृष्ण आडवाणी मे वह इच्छाशक्ति है और उन्होंने कर दिखाया। इसके पीछे एक और कारण है वो की श्री अटल बिहारी बाजपेयी और श्री लालकृष्ण आडवाणी की छवि को देश में ऐसे प्रस्तुत किया जाए कि वह देश को नेतृत्व देने में कामयाब है। जिसकी की कमी पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी।     विश्व भर में इस परीक्षण का विरोध हुआ। पाकिस्तान ने भी जवाब में परमाणु परीक्षण कर दिए। अमेरिका, यूरोपियन यूनियन तथा अन्य कई देशों ने भारत-पाक पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। इजराइल ने भारत का समर्थन किया l इस परीक्षण से देश में श्री अटल बिहारी बाजपेयी की छवि बहुत अच्छी हो गई।

                        -11-
       In Apoorv's own life he was very disturbed. Sandhi was spending a lot of time in Europe and now for last 6 months she was there only. She called him occasionally . She told that just to avoid hotel expenses she had taken one room apartment on rent. But Apoorv got information that she was staying there in Live in relationship with her Custom Clearance Agent. Though it may be a very normal practice there but in India most of the people had not even heard name of any such relationship. Apoorv was disturbed but could not discuss with anyone because their timing of reaching N. G. O. was different according to their convenience. One day when he reached N.G.O he was surprised to found Nisha sitting there. He asked" You are here at such a late hours. Is Vatika not at home." Nisha with tears in her eyes said" Yesterday it was Vatika's Birthday. We were expecting Jivesh to be here. But in the evening he gave a call to Vatika and gave his good Wishes. He promised to bring a lot of gifts in his next visit. Vatika had already fixed a get together with her friends. So she was so sad and crying. But being a child she started enjoying with her friends after some time. But I am not able to digest his such behavior. Today I have sent Vatika to her Grandma house just for a change. I want to think seriously about myself.  If possible I would request you to accompany me." Apoorv after a little hitch agreed to go with her. 

               इधर अपूर्व की अपनी जिंदगी में भी बहुत हलचल चल रही है। संधि का यूरोप में बहुत समय व्यतीत होने लगा है। पहले वर्ष में दो-तीन महीने ही वहां लगते थे मगर अब 6 महीने हो गए है। बस फोन पर कभी-कभी बात हो जाती है। उसने बताया तो यह है कि होटल का खर्चा बचाने के लिए उसने एक कमरे का अपार्टमेंट किराए पर ले लिया है और वह वही रहती है। मगर खबर यह मिल रही है की वह वहां पर वहां के अपनी ही कंपनी के कस्टम क्लीयरेंस एजेंट के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। वहां के समाज के हिसाब से यह एक साधारण बात हो सकती है। मगर हमारे समाज में शायद नाम भी ज्यादा नहीं सुना गया है कि लिव इन रिलेशनशिप क्या होती है। अपूर्व व्यक्तिगत रूप से काफी परेशान हैl वह किसी से बात भी इस बारे में नहीं कर पा रहा है। कलब में भी अब इकट्ठे नहीं हो पातेl क्योंकि एनजीओ में सब अपनी अपनी व्यवसताओ में से समय निकालकर अलग-अलग समय में आते हैं।                   एक दिन शाम को निशा काफी देर तक एनजीओ के ऑफिस में बैठी मिली। अपूर्व भी वहां पहुंच गया, तो उसे देखकर हैरान रह गया। वह दोनों काफी देर तक वहां बैठे बैठे काम के बारे में चर्चा करते रहे। अपूर्व ने समय देखा तो उसने निशा से "पूछा क्या बात है, आज वाटिका घर पर नहीं है क्या। इतनी देर कर दी।" निशा ने मुस्कुराते हुए मगर आंख में पानी लाते हुए कहा "वाटिका का कल जन्मदिन था। उम्मीद थी कि जीवेश जरूर मुंबई से आ जाएंगे। शाम को हमने बच्चों की एक पार्टी भी फिक्स कर दी थी। मगर शाम को जीवेश का फोन आ गया और वाटिका को शुभकामनाएं देकर कहा कि काम ज्यादा होने से नहीं आ पाऊंगा। और जब आऊंगा तो बहुत से खिलौने लेकर आऊंगा। वाटिका बहुत रोई मगर बाद में अपने फ्रेंड के साथ मस्त हो गई। मगर मैं अभी भी अपने आप को एडजेस्ट नहीं कर पा रही हूं। आज भी वाटिका बहुत उदास हो रही थी। तो मैंने उसे नानी के पास भेज दिया।" अपूर्व बोले "उसे तो तुमने वहां भेज दिया और तुम अकेले क्या करोगी।" निशा बोली "मैं अपने बारे में आज कुछ गंभीरता से सोचना चाहती हूं। अगर हो सके तो आप चलो।" अपूर्व ने कुछ सोचते हुए हां कर दी और वह दोनों उसके स्कूटर पर उसके घर की तरफ चल दिए। 
        After reaching home first they have tea and after ward she brought beer for her and whiskey for Apoorv. Then starting the discussion Apoorv said " Nisha now tell what is the problem. Jivesh has not gone to Mumbai for the first time. Then why you are so upset this time." Nisha said " Now Vatika is growing up and she has started understanding a bit about family and relationship between husband and wife. In near future she will be going to College. It may give a bad impact on her psychology." Apoorv said " You may convince her that due to family circumstances and to meet the family expenses he has to go to Mumbai and stay there." Nisha said "Apoorv she is mature enough to understand what we are discussing when he come home." Apoorv said "Do you discuss about Jivesh with Vatika in his absence." Jaanvi said " Not much but sometimes we discuss a little bit." Apoorv said "This is not fair. Parents should not make the kids a party in their relationship. It creates a negative impact on children. They become pre mature. After all they also will marry to someone in life. It will affect their view point about married life." Nisha said "Then you tell me Apoorv what should I do. Why only me shall bear the emotional as well as physical deficiencies." Apoorv said " See Nisha it's better to keep you busy somewhere. You can go to N.G.O office. Otherwise also avoid discussing your problems with others." Nisha started crying and said " May be I have troubled you by discussing my problems with you. In future I will take care." Apoorv said "Don't be crazy Nisha. If you feel me as  your well wisher then only you had talked to me. My advise was also as a well wisher. Please don't take it otherwise." But she kept crying and at last Apoorv get up and went near to her. To console her he start caressing her hairs. She get up and hugged him while crying. Ultimately out of emotions which were there in their mind but didn't expressed, at last came out of their heart and they entered into a relationship which they were avoiding for a long. 
            घर पहुंच कर दोनों ने चाय पी और निशा ने अपने लिए बीयर और अपूर्व के लिए व्हिस्की निकाल ली। साथ कुछ पकोड़े बना लाई। बात को शुरू करते हुए अपूर्व बोला "निशा यह बताओ कि ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ कि जीवेश मुंबई गया हो। तो फिर इतनी उदासी क्यों।" निशा बोली "अपूर्व अब वाटिका, पति पत्नी और परिवार के बारे में कुछ कुछ समझने लगी है। वह अब बड़ी होती जा रही है। शीघ्र ही कॉलेज भी जाने लगेगी। ऐसे में बताओ उसकी मानसिकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।" अपूर्व कुछ सोचते हुए बोले "तुम्हें वाटिका को समझाना होगा कि जीवेश वहां पर परिस्थिति वश रह रहा है। कभी-कभी परिवार के लिए घर से बाहर रहना पड़ता है।" निशा बोली "अपूर्व जब जीवेश आते हैं तो हमारी बातें तो वह सुन रही होती है। तो वह क्या समझती नहीं कि जीवेश वँहा कैसे रहते हैं।" अपूर्व बोला "निशा एक बात बताओ कि तुम जीवेश की अनुपस्थिति में वाटिका से जीवेश के बारे में कुछ डिसकस तो नहीं करती।" निशा बोली "ज्यादा तो नहीं मगर कई बार कुछ बात तो हो ही जाती है"। अपूर्व बोले "देखो निशा यह तो ठीक नहीं है। पति-पत्नी के संबंधों में बच्चों की हमदर्दी लेने के लिए उन्हें पार्टी नहीं बनाना चाहिए। इससे बच्चे समय से पहले ही परिपक्व हो जाते हैं। आखिर उन्हें भी भविष्य में किसी का पति या पत्नी बनना होता है। इस तरह की बातें उनकी जिंदगी के प्रति दृष्टिकोण पर गहरा असर डालती है।" निशा बोली "तो आप बताओ मैं जीवेश से भी बात न करूं, वाटिका से बात न करूं। क्या मैं अकेली बैठी रहूं। शारीरिक और भावनात्मक दोनों अभाव को सहन करती रहूं।" अपूर्व बोला "अपने को व्यस्त रखो। निशा अब तो एनजीओ भी चल रही है। यहां भी अपना समय व्यतीत कर सकती हो। जरूरी नहीं है कि अब अपने दुखड़े दूसरे को सुनाए जाएं।" निशा रोने लग पड़ी और बोली "शायद मैंने आपको भी अपने मन की व्यथा सुना कर परेशान किया है। आगे से अब कभी बात नहीं करूंगी"। अपूर्व ने कहा "निशा, तुम पागल हो क्या, जो मेरी इतनी सी बात का बुरा मान गई। तुमने मुझे अपना समझा तो यह सब बतलाया। मैंने तुम्हें अपना समझा तो तुम्हें यह समझाया। इसमें रोने की क्या बात है।" मगर निशा रोती रही और अपूर्व को उसे चुप कराने के लिए उठ कर जाना पड़ा। उसने उसे प्यार से पुचकारा तो उसके सब्र का बांध टूट गया। और वह उसके कंधे पर लग कर रोने लगी। अपूर्व आहिस्ता आहिस्ता उसके बालों को सहलाता रहा। मगर नशे की हालत में वह हमदर्दी की भावना एक आवेश में बदल गई। बहुत समय से जिस संबंध से दोनों चाहते हुए भी बच रहे थे वह अपनी पूर्णता को प्राप्त हो गया।
             In the morning he get up and after taking tea he went back to his home. From there after having a bath he went to his Branch. During bank's routine whenever he got some break he started thinking about yesterday night. He was unable to understand that he was not feeling any guilt. He was talking to himself "May be due to the reason that family bonds are getting weak. With Globalization not only imported articles has entered our houses but western culture has started impacting our life style also. Whom to blame either Sandhi, me, Jivesh or Nisha? In fact no individual is to blame. Our society is in a period of transformation". 
        In the meantime Apoorv received a call from Nisha. She asked " Apoorv have you taken your lunch." Apoorv said " I just had it." Apoorv felt it nice because after so many years someone has asked him this question. Otherwise for years together no body has even asked him whether he has carried his lunch or not. Nisha said "Apoorv yesterday I got sentimental." Apoorv said "It's O. K. Now atleast your emotional grudges have came out." Nisha said " But what about the new relationship we have developed." Apoorv said " Nisha emotionally we had made this relationship a long back though we have accepted it physically yesterday. Any way leave it. Have you brought back Vatika." Nisha said" No I will go today evening. That's why I have called you. I am going to Mummy house so I will not be able to come to N.G.O office today." Apoorv said " O. K then see you tomorrow evening in N.G.O office." Apoorv felt that Nisha's tone was changed a lot today. She was not having the pain of being neglected by someone. But having the satisfaction that there is someone who cares for her. After that Apoorv and Nisha started meeting almost every day in N.G.O office and started sharing their problems and routine to each other. Jaanvi also used to visit them when ever she get time to do so. 
                सुबह उठकर वह चाय पीकर घर जाकर नहा धोकर अपने बैंक चला गया। जब भी बैंक के काम से उसे फुर्सत मिलती तो कल रात की घटना के बारे में ध्यान आ जाता। अपूर्व यह सोचता कि विदेशी कॉल सेंटर और कंपनिया, विदेशी संस्कृति साथ लेकर आई है। हमारे समाज में यह परिवर्तन का दौर है। आज अगर उसे अपने आपको कोई अपराध बोध नहीं हो रहा तो शायद समाज की बदलती हुई मान्यताएं हैं। हमारे रिश्तो में जो ढीलापन आता जा रहा है वही समाज को इस ढीले ढाले रिश्ते वाले समाज में परिवर्तित करता जा रहा है। तभी लंच में निशा का फोन आया "अपूर्व आप लंच कर रहे हो क्या"। अपूर्व को अच्छा लगा कि बरसों बाद किसी ने लंच के बारे में पूछा। वरना वर्षों से कोई यह भी नहीं सोचता कि वह लंच लेकर भी जाता है या नहीं। अपूर्व ने कहा "हां कर रहा हूं"। निशा बोली "कल मैं कुछ ज्यादा ही भावुक हो गई थी।" अपूर्व बोला "कोई बात नहीं अच्छा है कि अंदर का गुबार निकल गया।" निशा बोली "भावनाओं का गुबार तो निकल गया। मगर यह भी तो सोचो कि एक और सम्बन्ध भी तो हमारे बीच बन गया"। अपूर्व बोला "निशा देखो ऐसा नहीं है कि यह संबंध सिर्फ शारीरिक संबंध की वजह से बना हो। यह संबंध तो हम भावनात्मक रूप से पहले ही बना चुके थे। बस कल उसे हमने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। खैर छोड़ो वाटिका को ले आयी क्या।" निशा बोली "नहीं आज शाम को जाऊंगी। इसलिए फोन किया है कि आज एनजीओ ऑफिस नहीं आऊंगी।" अपूर्व बोला "ओके, तो फिर कल शाम को एनजीओ ऑफिस में मिलते हैं।" अपूर्व सोच रहा था कि आज निशा की आवाज में कितनी संतुष्टि है। अहवेलना की पीड़ा नहीं है। बल्कि किसी के अपना होने की संतुष्टि है। उसे खुद भी बहुत अच्छा लग रहा है कि किसी को उसके खाने, आने -जाने की चिंता तो है। उसके बाद अपूर्व और निशा अक्सर शाम को एनजीओ ऑफिस में समय निर्धारित करके मिलने लगे और अपनी व्यक्तिगत बातें एक दूसरे से शेयर करने लगे। जानवी भी कभी-कभी बीच में आती तो तीनों बैठकर राजनीति पर चर्चा करते।  जानवी भी अक्सर बताती रहती कि जयललिता जब तब एनडीए सरकार को धमकी देती रहती है कि वह अपना समर्थन वापस ले लेगी। पीछे कावेरी के पानी के विभाजन को लेकर भी काफी धमकियां दी।  लगता नहीं है कि यह सरकार ज्यादा दिन चलेगी।
        After few days Apoorv received a call from Sandhi. She informed that she would be visiting India on Deepawali. She asked Apoorv to call Shandily also. Apoorv called him and asked him to come home on Diwali. Sandhi reached a week before Shandily. This time Sandhi was a bit changed. She met Apoorv very warmly and was talking a lot of interest in the house hold affairs. On the other side Jivesh was also in Delhi and Nisha was also busy. After looking at the interest taken by Sandhi in house hold now Apoorv was feeling a little guilty for his relationship. He was having a feeling that he may be wrong while judging Sandhi. So, he called Jaanvi and request her to meet him in the evening. When they met Apoorv told Jaanvi the whole story of developing relationship between him and Nisha. After listening to him she said " Don't have any guilty feeling about all these things. Don't feel that you have done something which you could haven't done. As far as Sandhi's behavior is concerned so in European countries it's normal that you are sharing an apartment in a live in relationship and getting apart when you don't feel comfortable. They like such relationship because there is no commitment in it. Please don't take it otherwise and you should not get disturbed after seeing a little warm behavior of Sandhi. Please don't think that she is very loyal to you. In fact I knew it that something new has cropped up between you and Nisha. Perhaps you both have reacted in a revengefull attitude against your partners. Any guilty feeling at this stage will be dangerous for Nisha. As far as Sandhi is concerned she may go back there and may be back in her life style there again. As you told that after that  incident you and Nisha are only involved emotionally and not physically. So, let it continue like that and wait for some more time to judge Sandhi. If you ditch Nisha at this stage then she will be no where." After that they started discussing other issues. 
           तभी एक दिन संधि का फोन आया कि वह दिवाली पर दिल्ली वापस आ रही है। उसने यह भी कहा इस बार शांडिल्य को भी यहीं पर बुला लो। अपूर्व ने शांडिल्य को भी फोन कर दिया और दिवाली पर घर बुला लिया। संधि तो शांडिल्य के आने से एक हफ्ता पहले ही घर आ गई। इस बार संधि कुछ बदली सी लग रही थी। वह अपूर्व के साथ बड़ी गर्मजोशी से पेश आई। दिवाली से पहले घर की सजावट में भी बहुत दिलचस्पी से लगी रही और कहीं भी यह नहीं लग रहा था कि अभी निकट भविष्य में उसका विदेश जाने का कोई इरादा है। उधर जीवेश भी दिवाली मनाने घर आया हुआ था। अतः निशा भी व्यस्त है। अब अपूर्व को थोड़ा थोड़ा  अपराध बोध सा होने लगा। उसे लग रहा है कि संधि के बारे में उसने कुछ ज्यादा ही गलत तो नहीं समझ लिया। एक दिन शाम को उसने जानवी को क्लब में डिनर के लिए बुलाया। बातचीत में अपूर्व ने उसे अपने और निशा के संबंध के बारे में बताया। संधि के बदले स्वभाव के बारे में भी सब कुछ बता दिया। इस पर जानवी से सलाह भी मांगी। जानवी ने कहा "संधि के स्वभाव का सवाल है, तो उन देशों में इस तरह के लिव इन संबंध एक आम बात है। यह संबंध वहां पर पसंद ही इसलिए किए जाते हैं कि उनमें कोई कमिटमेंट नहीं होती। जब चाहे उसे खत्म किया जा सकता है। वह भारत नहीं है जहां तथाकथित अनैतिक संबंध भी बड़ी कमिटमेंट से निभाए जाते हैं। इसलिए संधि के बदले व्यवहार को देखकर उसे सती सावित्री मानने की कोई जरूरत नहीं है। जहां तक निशा के साथ का संबंध है तो मुझे तो काफी दिन से कुछ ऐसा लग रहा था। तुम्हारी बात सुनकर ऐसा लगता है कि तुम्हारे दोनों के इस संबंध का जो आधार है वह प्रतिशोधत्मक है। तुम दोनों अपने अपने लाइफ पार्टनर की अवहेलनात्मक हरकतों से बैचन थे। अपने आहत मन को शांत करने के लिए यह तुम्हारा संबंध बना। अब किसी तरह का अपराध बोध तो और भी घातक सिद्ध होगा। वैसे भी उस दिन के बाद तुम्हारा और निशा का कोई शारीरिक संबंध तो बना नहीं। सिर्फ भावनात्मक आश्वासनात्मक संबंध ही है। तो उसे चलने दो। क्योंकि मैं संधि को जानती हूं कि जो अब पृष्ठभूमि उसकी बन चुकी है, वह दोबारा उस माहौल में कभी भी जा सकती है। उसमें कभी कोई अपराध बोध नहीं होगा। अगर इस समय तुमने निशा को कोई अपराध बोध में धकेल दिया तो, वह पूरी तरह टूट जाएगी। इसलिए इस संबंध को न खत्म करो और न ज्यादा इसे बढ़ने दो। बस यथास्थिति बनी रहने दो। उसके बाद वह अन्य चर्चा करने लगे। 
   Next few days were of Celebrations of Diwali. They all went to some of their friends and relatives. They went to Nisha's home and Sandhi met her very warmly. They went to Jaanvi's house and had a lot of fun there. Apoorv was thinking that if Sandhi maintains her this life style then they can reestablish their family life. After Diwali they returned back to their daily routine and Sandhi again got busy in her business. 
             अगले कुछ दिन दिवाली की गहमा गहमी में निकले। संधि के साथ कई मित्रों और संबंधियों के यहां जाना हुआ। संधि सब से मिलकर बहुत प्रसन्न नजर आई। निशा के घर भी गए। वहां भी संधि ने निशा पर बहुत स्नेह दिखाया। जानवी के घर पर भी खूब हंसी मजाक हुआ। लगा की संधि अपने आपको रिचार्ज करके आई है। दिवाली भी खूब मजे से शांडिल्य के साथ बनाई। अपूर्व सोच रहा था कि की संधि अगर इसी तरह परिवार का ध्यान दें तो यह बिखरता आशियाना फिर से आबाद हो सकता है। दिवाली के शोर-शराबे के बाद सब अपनी अपनी सामान्य जीवन में आ गए। संधि भी अपने व्यापार में धीरे-धीरे व्यस्त रहने लगी।
           In December the political activities were speed up. The difference of opinion cropped up between Chief of Naval staff and Defence Minister Mr. Jeorge Farnadis. The A. C. C (The committee who decides the appointments at very senior level) decided to appoint Vice Admiral Mr. Harinder Singh as the the Deputy Chief of Naval staff. But Admiral Vishnu Bhagwat refused to accept these orders. He also Publicly gave statements in this matter. Government took this as the disobedience and removed him from his post. Actually the relations between Admiral Vishnu Bhagwat and Deputy Chief of Naval staff Mr. Harinder Singh were very stressed and they had approached Hon'ble Courts also against each other. It was giving a wrong signals in public. On 30th December 1998 when Admiral Vishnu Bhagwat was packing up for the day end at that he received the orders of his removal from the post and in few minutes Vice Admiral Sushil Kumar took charge from him. Same day Defence Secretary Mr. Ajit Kumar was also transfered. 
               
           
           दिसंबर में फिर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी। चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल विष्णु भागवत और रक्षा मंत्री श्री जॉर्ज फर्नांडिस के बीच मतभेद उभर कर सामने आने लगे। ए सी सी कमेटी जो सरकार में उच्च पदों पर नियुक्ति करती है, उसने वाइस एडमिरल श्री हरेंद्र सिंह को नेवी का डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ़ बनाने का फैसला लिया। मगर एडमिरल विष्णु भागवत ने उन आदेशों को मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं वह इस विषय में सार्वजनिक तौर पर बोले भी। जिसको सरकार ने सरकारी आर्डर को न मानने की तरह लिया। उन्हें पद से हटा दिया गया। असल में एडमिरल विष्णु भागवत और वॉइस एडमिरल हरेंद्र सिंह के बीच संबंध काफी समय से खराब चल रहे थे। आपस मे मामले कोर्ट तक पहुंच चुके थे। ऐसे मामलों से जनता के बीच गलत संदेश जा रहे थे। 30 दिसंबर 1998 को जब एडमिरल विष्णु भागवत अपने दिन का कार्य पूरा करके प्रस्थान की तैयारी में थे। तभी उन्हें पद से हटाने का आदेश मिला और कुछ समय के अंदर वाइस एडमिरल सुशील कुमार ने उनसे चार्ज ले लिया। उसी दिन डिफेंस सेक्रेट्री श्री अजीत कुमार की भी बदली कर दी गई।
     Admiral Vishnu Bhagwat was the first head of any Branch of Defense Services in Independent India who was removed like this. It created a ruckus in political circle. AIADMK, CPI and some other opposition parties also came in his favour but of no use. He went to Supreme Court also but got nothing from there. He went to President of India. President listened to him but didn't give him any assurance. His Admiral rank was also taken back. He was considered as a staunch supporter of India's own Defense equipments than purchasing these from other countries. That's why some people considered him to be impractical also. 
            एडमिरल विष्णु भागवत स्वतन्त्र भारत में पहले ऐसे डिफेंस के किसी ब्रांच के चीफ ऑफ स्टाफ थे जिन्हें इस तरह पद से हटाया गया। इस पर काफी शोर मच गया। एडमिरल विष्णु भागवत सुप्रीम कोर्ट में भी गए मगर वहां से भी कुछ नहीं मिला। वह राष्ट्रपति के पास भी गए जो की रक्षा सेनाओं के प्रमुख है, उन्होंने भी सिर्फ उनकी बात सुनी मगर कोई आश्वासन नहीं दिया। एआईएडीएमके की सुश्री जयललिता ने, सीपीआई तथा अन्य कई विपक्षी पार्टियों ने भी काफी शोर मचाया। एडमिरल विष्णु भागवत का एडमिरल रैंक भी वापस ले लिया गया। एडमिरल विष्णु भागवत के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वह सेना में स्वदेशी शस्त्रों तथा उपकरणों के कट्टर समर्थक हैं। तथा विदेशी हथियार और उपकरणों को खरीदने के सख्त विरोधी हैं। उनके विरोधी हालांकि उन्हें अव्यावहारिक कहते हैं। अगले दिन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी अपने दत्तक पुत्री तथा दामाद के साथ वाइस एडमिरल हरेंद्र सिंह के यहां पर पोर्ट ब्लेयर में नववर्ष मनाने गए। इस पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए मगर उनका यह कहना था कि उनका प्रोग्राम पहले से ही बना हुआ था।
             Like every year there was a big New Year Party at Apoorv's house. Shandily was in Delhi for Industrial Training, so Apoorv and Sandhi were sharing the same bedroom. Other wise also the relations between Sandhi and Apoorv had improved a lot. Shandily was supposed to go back to college in First week of February. One day while on the dining table Sandhi asked Shandily " Are you interested to join me in business". Shandily said "No Mumma I will prefer to join a job." It disappointed Sandhi. In first week of February Shandily went back. Due to business season in Europe Sandhi also started preparing to go back. Apoorv was in a fix 'what to do'. He was not able to decide if Sandhi offer him to come along with her then whether he may accompany her while taking leave from bank or refuse her. But Sandhi never asked him to come along and went back to Europe in 2nd week of February. 
          हमेशा की तरह नव वर्ष की पार्टी हुई खूब जोर शोर से मनाया गई। मगर अपूर्व को ऐसा कुछ भी नहीं लगा जो नया हो। हर साल एक रात को सब इकट्ठा होकर जशन मनाते हैं  अगले दिन से वही अपने जीवन की समस्याओं में उलझ जाते हैं। वही काम, वही नौकरी कुछ भी तो नहीं बदलता। बस बदलती है सिर्फ तारीख। शांडिल्य का अंतिम समेस्टर है तथा वह इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए नई दिल्ली में ही है। आजकल शांडिल्य अपने कमरे में है इसलिए अपूर्व और संधि को साथ एक ही बेड रूम में सोना पड़ता है। इससे सन्धि और अपूर्व के संबंध भी मधुर हो गए हैं। फरवरी के शुरू में शांडिल्य को वापस जाना है। एक दिन रात के खाने के समय बात हुई संधि ने शांडिल्य से पूछा कि क्या वह उसके साथ व्यापार में शामिल होना चाहेगा। शांडिल्य ने साफ मना करते हुए नौकरी करने की इच्छा व्यक्त की। अब संधि को थोड़ी निराशा हुई ।फरवरी के अंत में  शांडिल्य वापिस चला गया। क्योंकि यूरोप में सीजन शुरू होने वाला है इसलिए संधि ने भी अपने जाने की तैयारी शुरू कर दी। अपूर्व समझ नहीं पा रहा कि वह क्या करें। एक बार तो उसका मन हुआ कि वह भी छुट्टी लेकर साथ चला जाए। मगर संधि ने उसे एक बार भी साथ चलने को नहीं कहा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में संधि भी यूरोप चली गयी। 
            Apoorv again started the same routine of going to N. G. O office or club. In the evening when Jaanvi met him then he told her that Sandhi had gone back to Europe. Jaanvi said " Apoorv you give up you typical Indian Middle Class thinking because you are a husband of a business women who has fully adopted Western Culture. There it is a common practice to share apartment to save money when you are away from home. It is also not necessary if you sharing apartment with someone of opposite gender then you are having any affair with him/her. It was better if you had any doubt then you could have talk to Sandhi clearly."
             अपूर्व का फिर वही शाम को एनजीओ ऑफिस या क्लब जाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को जानवी मिली तो उससे बात हुई कि सन्धि चली गई है। तो उसने कहा "अपूर्व तुम अपने भारतीय मध्यम वर्गीय सोच छोड़ दो l क्योंकि संधि तुम्हारी पत्नी है और वह अब पूरी तरह पाश्चात्य संस्कृति को अपना चुकी है। वहां यह बड़ी साधारण सी बात है कि तुम अगर अपने घर से दूर हो तो खर्चा बचाने के लिए अपार्टमेंट शेयर करते हो। उसमें जरूरी नहीं है कि स्त्री किसी पुरुष के साथ अपार्टमेंट शेयर नहीं करेगी। मगर यह भी जरूरी नहीं है कि अगर कोई स्त्री पुरुष किसी अपार्टमेंट को शेयर कर रहे हैं तो उनका कोई संबंध ही होगा। यह दोनों की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह किस तरह रहते हैं। तो इसमें तुम्हें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। अगर मन में ज्यादा  संशय था तुम्हें संधि से बुला कर बात कर लेनी चाहिए थी।"      
             Then they turned their discussion towards politics. Jaanvi told Apoorv "On 19-20 February 1999 India and Pakistan will be starting a bus service between Lahore and Delhi. Indian Prime Minister Mr Atal Bihari Bajpai and Pakistan Prime Minister Mr. Nawaz Sharif both want to reduce tension between the two countries. Both countries are facing Economic sanctions after Atomic Tests. These restrictions can be relaxed only if they reduce the tension between them. So on 20 th February Mr. Atal Bihari Bajpai along with Foreign Minister Mr. Jaswant Singh, Mr. Shatrughn Sinha, Mr. Javed Akhtar and other prominent personalities will go to Lahore in first bus. But it is also s rumor that Pakistan Army is not in favour of this." At last Mr. Atal Bihari Bajpai went to Pakistan in the Bus and Mr Nawaz Sharif welcomed him warmly on Indo-Pak border. Mr. Bajpai went to Lahore and he also visited 'Minare Pakistan' where in 1940 Mr. Jinnah had announced to raise the demand of Pakistan. Some hardliners from both sides had opposed this initiative. But Mr. Atal Bihari Bajpai stood to his commitment. There was also a bailetral agreement signed between the two countries to improve the relations between the two countries following the Shimla Agreement. 
                उसके बाद बातचीत राजनीति की तरफ मुड़ गई। जानवी ने यह भी बताया कि 19-20 फरवरी 1999 को दिल्ली और लाहौर के बीच बस सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दोनों चाहते हैं कि भारत-पाक में तनाव कम किया जाए। दोनों देशों के परमाणु परीक्षण से दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय स्थिति खराब हुई है। कई तरह के पाबंदियां भी लगी हुई हैं। यह तभी ही खत्म हो सकती हैं जब दोनों को संबंधों में सुधार हो। इसी संदर्भ में विभिन्न स्तर की बातचीत के बाद, 20 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी पहली बस में पाकिस्तान जाएंगे। उनके साथ विदेश मंत्री श्री जसवंत सिंह, केंद्रीय मंत्री और अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा, श्री जावेद अख्तर और श्री कपिल देव जैसे कई गणमान्य लोग भी जाएंगे। मगर सुनने में आया है कि पाकिस्तान की सेना इसके पक्ष में नहीं है और खास तौर पर जनरल परवेज मुशर्रफ। 19-20 फरवरी 1999 को श्री अटल बिहारी बाजपेयी बस लेकर लाहौर गए। बॉर्डर पर श्री नवाज शरीफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह लाहौर भी गए और मीनारें पाकिस्तान भी गए l जहां 1940 में मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान बनाने की घोषणा कि थी। पाकिस्तान में इस यात्रा का विरोध भी हुआ। कई कट्टरवादी संगठनों ने पाक सेना के गुप्त इशारों पर इस यात्रा का विरोध किया। भारत में भी कई  संगठन इस यात्रा के विरोध में थे। मगर श्री अटल बिहारी बाजपेयी के दृढ़ निश्चय से ही यह यात्रा सफल हो पाई। इसमें एक द्विपक्षीय समझौता भी किया गया, कि शिमला समझौते का पालन करते हुए दोनों देश शांति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। श्री अटल बिहारी बाजपेयी की मीनारें पाकिस्तान की यात्रा के बाद, पाक प्रधानमंत्री ने तो यहां तक कह दिया है कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी पाकिस्तान में इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि वह अगर पाकिस्तान में भी चुनाव लड़े तो जीत जाएंगे। 
              In March BJP Government at centre was under termandus pressure from Ms. Jaylalita for withdrawal of Enforcement Directorate and dismissal of DMK Government in Tamil Nadu. She was also demanding the reinstatement of Admiral Vishnu Bhagwat. Looking at her some other constituents of NDA were also raising the list of their demands and hence after consulting it's senior leaders Mr. Atal Bihari Bajpai refused to accept her demands. At last she withdrew her support. The Government was asked to prove its majority in the house. Mr. Parmod Mahajan was given the responsibility of arranging new allies to get required strength to prove majority. But at the time of voting on confidence motion Ms. Mayawati, Mr. Saifuddin Sauz and Mr. Girdhar Gaumang took part in the voting. It was a rumor that Ms. Mayawati abstain from voting, Mr. Girdhar Gaumang had became the chief Minister two months back but he didn't resign as Member of Parliament had came to vote. As a result the Government lost the Confidence Vote by one post. Though the vote of Mr. Girdhar Gaumang had raised so many eyebrows but there was no clarity in the Constitution so nothing could be done. Mr. Atal Bihari Bajpai kept sitting in his seat for few moments in a shocked condition and then left the house. 
            मार्च के महीने में  भाजपा सरकार दबाव में थी। सुश्री जयललिता रोज नई मांगे के साथ खड़ी हो जाती। कहां जाता है कि वह चाहती थी कि उन पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के जो केस है वह हटा लिए जाएं तथा डीएमके सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए। कहा जाता है इस सब के पीछे जनता पार्टी के श्री सुब्रमण्यम स्वामी का हाथ है। वह एडमिरल विष्णु भागवत को वापस पद पर नियुक्त करने की मांग भी कर रही है। उनको देखकर एनडीए के बाकी घटक दलों की भी मांगे बढ़नी शुरू हो गई हैं। अतः श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों से सलाह करके सुश्री जयललिता की मांगे मानने से इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि सुश्री जयललिता ने अपना समर्थन वापस ले लिया। श्री प्रमोद महाजन ने यह आश्वासन श्री अटल बिहारी बाजपेयी को दिया है कि अन्य दलों के सांसद से जुगाड़ करके बहुमत का प्रबन्ध प्राप्त कर लिया जाएगा। राष्ट्रपति ने 17 अप्रैल 1998 को श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार को संसद में बहुमत हासिल करने को कहा। राजनीतिक जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी को पूरा विश्वास था कि वह बहुमत प्राप्त कर लेंगे। मगर आखिरी समय में श्री गिरिधर गमांग जो उड़ीसा के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने भी वोट दिया। सुश्री मायावती के बारे में खबर थीं कि वह वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी, वह भी आ गई। और नेशनल कान्फ्रेंस के सैफुद्दीन सोज भी सदन में आ गए और आंकड़ों का गणित बताता है कि सुश्री मायावती और श्री सैफुद्दीन सोज ने भी सरकार के विरोध मे वोट दिया। श्री गिरधर गमांग उड़ीसा के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने अभी 2 महीने पहले ही विधानसभा का चुनाव जीता है। मगर लोकसभा से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने भी सरकार के खिलाफ वोट किया। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 1 वोट से गिर गई। श्री गिरिधर गमांग के वोट देने पर काफी विवाद भी हुआ। मगर क्योंकि ऐसी स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट नीति नहीं है अतः उसे सही माना गया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी कुछ देर हैरान बैठे रहे। फिर चुपचाप सदन से उठकर बाहर चले गए।
             On 26th April 1999 Lok Sabha was dissolved. The issue of Foreign Origin of Mrs. Sonia Gandhi was not only there in the plank of BJP election campaign but within Congress also some leaders like Mr. Sharad Pawar, Mr. P. A. Sangma and Mr Tariq Anwar were of the opinion that Mrs. Sonia Gandhi should declare before elections that she wouldn't be a candidate for Prime Minister post. Annoyed by this Mrs Sonia Gandhi resigned from the post of Congress President and took back her resignation only when all of them were expelled from the party for six years. In the Shimla Agreement it was mentioned that during the harsh winter the Military posts at very high altitude will be vacated. In Pakistan a tussle was going on between Military and Civil Government. The Pakistan Military was having an eye on the Daras Sector Highway which connect Ladakh with Kashmir. So in that winter without informing the Civil Government Pakistan Military took a decision and in winter they occupied those Military posts. 
                    26 अप्रैल 1999 को लोकसभा भंग कर दी गई। संसदीय चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई। श्रीमती सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को लेकर भाजपा हमेशा हमलावर रही है। कांग्रेस में भी एक धड़ा था जो कि यह विचार रखता था कि श्रीमती सोनिया गांधी को चुनाव से पहले यह नकार देना चाहिए कि प्रधानमंत्री पद की दावेदार होंगी। इस विदेशी मूल के मुद्दे को श्री शरद पवार, श्री तारिक अनवर और श्री पी ए संगमा ने कांगेस के अंदर भी उठाया। इससे नाराज होकर श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। आखिर इन तीनों को 20 मई 1999 को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। तब श्रीमती सोनिया गांधी ने अपना इस्तीफा वापस लिया। उधर एक और घटनाक्रम हुआ। शिमला समझौता जो 1972 में हुआ था, उसमें भारत और पाक में यह समझौता हुआ था कि सर्दियों में बहुत ज्यादा ऊंचाई पर जो सैनिक चौकियां हैं, जहां पर तापमान बहुत ज्यादा कम हो जाता है, उन्हें सर्दियों में खाली कर दिया जाएगा। मगर पाकिस्तान में सेना और सिविल सरकार में सत्ता संघर्ष चल रहा था। फरवरी में श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की यात्रा के समय भी पाकिस्तान सेना उनकी यात्रा के विरुद्ध थी। पाकिस्तान सेना कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाली द्रास सेक्टर सड़क पर कब्जा करना चाहती थी, ताकि वह लद्दाख को बाकी देश से अलग कर सकें।पाकिस्तान में सेना ही सर्वोच्च मानी जाती हैl इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी नहीं बताया और जनरल परवेज मुशर्रफ ने आतंकवादियों के साथ पाक सेना को चुपचाप इन सैनिक चौकियों में भेज दिया।
         On 3rd May 1999 some herdsmen informed our Army that they have seen some strangers near those military posts. On 5th May 1999 our army sent a team of army men and officer to investigate the matter. The Pakistan Army killed them and left defaced bodies of those soldiers. On 9th May Pakistan attacked our Ammunition Depot in Kargil and destroyed it. It was not clear to India that upto what extent Pakistan was ready to escalates war. On 10th May again some Pakistan Army people were seen in Drass area. This time some more troops were sent to check them. They started firing on our troops from our posts which they had occupied in winter. A war started with Pakistan. Indian Army was facing a disadvantage of going from lower altitude to higher altitude because our military posts on the top of hills were occupied by Pakistan Deceitfully. Our Army was facing heavy casualties due to this. Army was repeatedly requesting for Air Strikes but Defence Committee was not giving the permission of Air strike because they were apprehending that if Air Strikes started then it may be converted into a full scale war. Famous for scam  the Bofors Guns when were brought to the border they did a wonderful job and acted deadly against the Pakistan Army. Ultimately on 26th May 1999 our Air Force was allowed to intervene. Initially our two Aeroplanes were gun down and one was accidentally lost. Afterwards our Air Force striked the enemy Force deadly. Our Bofors Guns from Ground and Air Force from sky had created havoc in Pakistan Army. At last on 9th June our Indian Army took back two Advance Military Camps. On 13th June our Army won back Drass and Toling and on 20th June two posts of Tiger Hill were back with our Army and by first week of July we won back the whole Tigers Hill. 
                3 मई 1999 को कुछ गडरियो ने भारतीय सैनिकों को बताया है कि कारगिल इलाके में कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। 5 मई को सैनिकों की टुकड़ी जांच के लिए भेजी। मगर पाक सैनिकों ने उन पांचों को पकड़कर कैद कर लिया और हत्या करके उनके क्षत-विक्षत शव छोड़ दिए। 9 मई को पाकिस्तानी सेना ने कारगिल में भारतीय सेना के गोला बारूद स्टोर पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया। भारत अभी समझ नहीं पा रहा था कि पाकिस्तान की कितनी तैयारी है और वह किस हद तक लड़ना चाहते हैं। 10 मई को द्रास क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठिए देखे गए। उसी दिन कश्मीर घाटी से कुछ और सैनिक टुकड़ियों कारगिल में भेज दी गई। वहां पर लड़ाई शुरू हो गई। हमारी सेना को मुश्किल यह आ रही है कि हमारी जो चौकियां पहाड़ों की चोटी पर थी। उन पर पाकिस्तानी सेना ने धोखे से कब्जा कर लिया था। अब हमारे सैनिकों को नीचे से ऊपर जाने में बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा था और हमारे सैनिक काफी शहीद हो रहे थे। एयरफोर्स को युद्ध में उतारने के लिए बार-बार गुजारिश की गई मगर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति इसकी इजाजत नहीं दे रही थी। बार-बार कह रही थी कि एयर फोर्स को उतारने से यह लड़ाई कंही पूरी तरह युद्ध में न बदल जाए। घोटाले के लिए बदनाम  बोफोर्स तोपों को जब युद्ध के मैदान में उतारा गया तो उसने अपने दुश्मनों पर  कहर बरसाया। एयर चीफ मार्शल ने बार-बार कहा कि हमें एलओसी के उस पार थोड़ा सा आगे जाने की इजाजत दी जाए। मगर वह नहीं मिली। 26 मई को जनरल परवेज मुशर्रफ की भारत को धमकी के बाद एयर फोर्स को मैदान में उतारा गया। शुरू में कुछ धीमी गति के बाद और दो विमान गिराए जाने और एक विमान दुर्घटना के बाद भारतीय वायु सेना उतरी और उन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों के ऊपर जबरदस्त हमले किए। नीचे बोफोर्स और ऊपर से आग उगलते भारतीय वायु सेना के विमान और आगे बढ़ते हमारे थल सेना के जवानों से पाकिस्तानी घुसपैठिए घबरा गए। अखिर 9 जून को भारतीय सेना ने दो अग्रिम चौकियों पर कब्जा वापस ले लिया। 13 जून आते-आते द्रास और तोलिंग पर कब्जा वापस ले लिया। 20 जून तक टाइगर हिल की दो चौकियों पर कब्जा भी वापस ले लिया। जुलाई के शुरूआत में टाइगर हिल पर भी कब्जा वापस कर लिया गया। 
          On 5th July 1999 after meeting the American President Mr. Bill Clinton the Prime Minister of Pakistan announced the withdrawal of their troops. On 14th July 1999 our Prime Minister Mr. Atal Bihari Bajpai announced the victory of India. It was decided to celebrate Victory Day on 26th July 1999. When Jaanvi and Apoorv met in the club then Jaanvi told Apoorv " In experts opinion if our Government had allowed thr Army to cross the LOC then the results could have achieved faster. By crossing the LOC we could have break their Supply line from back and could have put the Pakistan Army in a big trouble. But Government may be facing some International pressure or some political compulsions because in war time there are so many factors playing which we common citizens don't understand."

                   5 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिलने के बाद पाक प्रधानमंत्री ने अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा कर दीl 14 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने विजय की घोषणा कर दी। 26 जुलाई को विजय दिवस बनाने की घोषणा हुई। मगर यह बात चर्चा में रहेगी कि एयर फोर्स को युद्ध में उतारने में देरी हुई। जिससे हमारी सेना को हानि उठानी पड़ी। दूसरा हमारी सेना को अगर एलओसी के थोड़ा पार करने की इजाजत मिल जाती तो हम पाकिस्तानी सेना को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते थे। अगर हमारे विमान पीछे से जाकर पाकिस्तान के हथियारों व अन्य सामान की अपूर्ति पर हमला करती, तो पाकिस्तानी सेना मुश्किल में पड़ सकती थी। मगर हमारी सरकार का सेना को सख्त आदेश था कि किसी भी हालात में एलओसी पार न करें। शायद उनकी कोई राजनीतिक मजबूरियां हो सकती हैं या अंतरराष्ट्रीय दबाव उसका कारण हो सकते हैं।
             Immediately after war there was the General Election in India. From 5th to 3rd October 1999 Elections took place in 5 phases. The BJP had made 'Swadeshi vs Videshi' as it's election plank. On the issue of Foreign Origin leaders like Mr. Sharad Pawar had already left Congress and had made new party Nationalists Congress Party. It was a shock for Congress and due to war the emotional feeling of Nationalism was very strong in the heart of Indians. Apart from this BJP was adding more and more allies in NDA on the other hand Congress was not taking any initiative to add new allies to UPA. During this period Apoorv, Nisha and Jaanvi met so many times. Jaanvi told that the Campaigning Machinery of BJP was very strong due to help of RSS. They are perfect in Whispering Campaign. In this they use to stand in the public place like Tea shops etc. There during their normal discussion they start praiseing the good works of their party and start criticizing the opposition parties very casually. In their neighborhood also they adopt the same taqnique. This is called the Whispering taqnique and it leave a lot of impact on floating voters. 
       लड़ाई खत्म होते ही चुनाव था। 5 सितंबर 1999 से लेकर 3 अक्टूबर 1999 तक देश में 5 चरणों में संसदीय चुनाव हुआ। श्री शरद पवार ,श्री तारिक अनवर और श्री पी ए संगमा जैसे नेताओं के विदेशी मूल के मुद्दे पर चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने और नई पार्टी (एनसीपी) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। अनायास ही भाजपा को मुद्दा मिल गया। उनके 'विदेशी बनाम स्वदेशी' अर्थात 'सोनिया गांधी बनाम श्री अटल बिहारी बाजपेयी ' के मुद्दे को बल मिल गया। अभी हाल ही में कारगिल युद्ध की वजह से देश में राष्ट्रवाद की भावना ज्वलंत थीl इसके अलावा भाजपा अपने एनडीए में लगातार नए नए सहयोगी जोड़ रही थी। उधर कांग्रेस अभी भी गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही थी। चुनाव के दौरान अपूर्व, जानवी और निशा अक्सर मिलते रहतेl जानवी यह बताती रही कि भाजपा का प्रचार तंत्र बहुत मजबूत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता 'कानाफूसी' जिसे राजनीति में 'व्हिस्परिंग' भी कहा जाता है उसमें बहुत माहिर है। इसमें सुबह सैर में, चाय की दुकानों पर ग्रुपों में खड़े होकर पार्टी का गुणगान करते हैं। पड़ोस में रहने वाले से बातों बातों में पार्टी की उपलब्धियां बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं। और विरोधियों की कमियों को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं। इससे न्यूट्रल वोट काफी हद तक प्रभावित होते हैं। जबकि कांग्रेस प्रचार में काफी पीछे है। 
            When the election results were declared the BJP got the same number of seats 182 while Congress got a set back and got only 114 while in last election they got 141 seats. Though the vote percentage of Congress had raised as compare to last election and even they got more votes than BJP. The BJP made the Government with the help of their allies and Telgu Desham Party. DMK had replaced AIADMK in the government formation and was inducted in Cabinet also. It was Mr. Parmod Mahajan who managed to add the party like DMK as their allies because DMK was supposed to be Anti Brahman party. Now they were in their cabinet also. 
           जब नतीजे सामने आए तो भाजपा को उतनी ही सीट मिली जितनी पहले थी (182 )।जबकि कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ। उसे सिर्फ 114 सीटें मिली। जबकि पिछली बार 141 सीटें मिली थी। गौर करने लायक बात यह है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत पिछली बार से बढ़ा था l उसे भाजपा से ज्यादा वोट मिले। जहां तक सरकार बनाने का सवाल है तो क्षेत्रीय दलों का बोलबाला हैl एनडीए ने तेलुगू देशम पार्टी के समर्थन से श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में आसानी से सरकार बना ली। अब की बार एआईएडीएमके की जगह डीएमके भाजपा के साथ है और सरकार में भी हैl यह श्री प्रमोद महाजन की ही कामयाबी बताई जा रही है कि डीएमके जैसी पार्टी जो ब्राह्मण विरोधी है, उसे एनडीए में लाकर और सरकार में भी लिया गया।
                     -12-
      After Elections it was festival season. Sandhi and Shandily both came to Delhi to celebrate Diwali but in first week of December they went back as Sandhi was having Christmas season and Shandily's went back because it was his final year and some Placements interview were expected. There was a rumour that the moment the century changes to 2000 all the computers will start behaving abnormally. Nisha was very nervous but Apoorv and Jaanvi were counseling her that nothing was going to happen. On 24th December 1999 an incident shocked the country. On that day at 5.00 p. m.  flight of Air India- IC 814 took off from Kathmandu Nepal and was heading towards Delhi.When the Aeroplane entered in the Indian territory it was hijacked by the terrorists. The pilots very smartly reduced the speed of the plane and with a great difficulty they convinced the terrorists that they were having very little fuel which can at the most take them to Delhi or Amritsar. The pilots also informed Central Control Room about the incident. The Hijackers asked pilots to take the plane to Amritsar. As soon as the news of hijacking goes to public there was a panic every where. The Aeroplane landed at Amritsar airport. Hijackers asked the Airport Authority to fill the fuel in the Aeroplane. As no decision was taken in between by Centre about the strategy to be adopted so nothing could be done. When the Hijackers saw a fuel tanker moving towards the plane at a bit faster speed they immediately asked the pilots to move towards Lahore. The plane take off towards Lahore. There were 180 passengers in the plane. 

             चुनाव के बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो गया। हर तरफ त्योहारों की गहमागहमी थी। संधि इस बार दिवाली पर आई और शांडिल्य भी आया। मगर दिसंबर के पहले हफ्ते में दोनों वापस चले गए। संधि का कहना था कि उसका क्रिसमिस का सीजन है और शांडिल्य का आखरी साल है। प्लेसमेंट के लिए कंपनियों ने आना है। सर्दी दिल्ली में बढ़ती जा रही है। मगर अफवाहों का बाजार गरम है। यह अफवाह बड़ी जोर से फैल गई है कि सन् 2000 आते ही सब कंप्यूटर फेल हो जाएंगे, बिजली गुल हो जाएगी, जो हथियार कंप्यूटर से जुड़े हैं वह चल जाएंगे, न जाने क्या-क्या अफवाहें थी। हालांकि वैज्ञानिक और सरकारें लगातार इसका खंडन कर रहे हैं। मगर अफवाहों का बाजार गर्म है। निशा बहुत घबराई हुई है। जबकि अपूर्व और जानवी उसे समझा रहे हैं कि ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। तभी देश को एक घटना ने हिला दिया। 24 दिसंबर 1998 की शाम को 5:00 बजे नेपाल में काठमांडू से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर आईसी 814 ने उड़ान भरी।  विमान में कुल 180 यात्री थे। जैसे ही भारतीय वायु सीमा में प्रवेश किया तो हथियारबंद अपहरणकर्ताओं ने विमान पर कब्जा कर लिया। विमान के चालक दल ने सेंट्रल कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दे दी। चालक दल ने चतुराई दिखाते हुए विमान की गति बहुत कम कर दी और अपहरण कर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि विमान में ईंधन बहुत कम है। यह दिल्ली और ज्यादा से ज्यादा अमृतसर तक जा सकता है। अपहरणकर्ताओं ने विमान को अमृतसर ले जाने का आदेश दिया। जैसे ही खबर आई सारे देश में खलबली मच गई। अमृतसर हवाई अड्डे पर उसमें ईधन भरने का आदेश दिया गया। इन चार पांच घंटों में सरकार कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं तय कर पाईl जब अमृतसर हवाई अड्डे पर एक ईंधन का टैंकर बड़ी तेजी से विमान में तेल भरने के लिए बढा तो आतंकवादियों को कुछ शक हो गया। उन्होंने चालक को तुरंत विमान उड़ा कर पाकिस्तान में लाहौर की तरफ बढ़ने को कहा। अब विमान तुरंत उड़ गया। 
         In Lahore the Pakistan Authorities switched off all the lights of Lahore Airport as they didn't want to be marked as a party in the incident. But looking at the safety of the passengers the Indian Government requested Pakistan Government to provide fuel to the plane and start negotiations with Hijackers. The Pakistan authorities filled the fuel but ask the Hijackers to take away plane from their territory immediately. In between they killed one passenger Mr. Roopan Katiyal by stabbing him. He was newly married. The whole country was shocked. The Hijackers took the Aeroplane towards Dubai. The Indian Government requested Dubai Government to negotiate with hijackers but they refused. In Dubai Hijackers demanded food for them and passengers. Dubai Government made them agree to release 25 passengers in lieu of that. They released 25 ladies, kids and senior citizens and hand over the body of Mr. Roopan Katyal also. Opposition parties were raising the questions on the Government that when plane was in India the Government could not decide in 5 hours how to deal with the situation. Now Government was requesting other Governments to negotiate with Hijackers. 
            पाकिस्तान में लाहौर हवाई अड्डे की सारी बत्तियां बुझा दी। क्योंकि वह प्रत्यक्ष रूप से इस घटना में अपना हाथ नहीं दिखाना चाहते। अभी कुछ समय पहले ही कारगिल युद्ध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी काफी किरकिरी हो चुकी थी। मगर यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भारत सरकार ने पाकिस्तान से अनुरोध किया की विमान को उतर जाने दिया जाए। अपहरणकर्ताओं से बातचीत करके विमान को छुड़ाया जाए। पाकिस्तान ने तेल तो भर दिया मगर विमान को तुरंत पाक सीमा से बाहर जाने का आदेश दिया। अपहरणकर्ताओ ने इस बीच एक यात्री श्री रूपन कटियाल की हत्या भी कर दीl उसे चाकू से गोदकर मार दिया गया। वो अभी नवविवाहित था। यह जानकर पूरा देश शोक में डूब गया। दुबई में अपहरनकर्ताओ ने खाने पीने के सामान की मांग की। वहां पर अधिकारियों ने बदले में महिलाओं बच्चों और वृद्धों को को छोड़ने की मांग की। अपहरणकर्ताओं ने 25 लोगों को छोड़ा और श्री रूपन कटियाल की लाश को भी दुबई में अधिकारियों को सौंप दियाl भारत सरकार ने वहां की सरकार से अपहरणकर्ताओं से बातचीत करने की गुजारिश की। मगर उन्होंने मना कर दिया। विरोधी पार्टियां आरोप लगाने लगी कि जब विमान हमारी अपनी सीमा में था तब तो सरकार कोई बातचीत न कर पाई अब दूसरे देशों से बातचीत करने का अनुरोध कर रही है। 
        After Dubai the Aeroplane was headed towards Kandhar where Taliban were in power. As the plane landed there the Taliban sorrunded the plane. Taliban Government was not recognized by Indian Government so how to start negotiations was a big problem. Then the Indian High Commissioner in Pakistan was authorised to find out ways to start negotiations. Taliban offered to mediate between Hijackers and Indian Government. The relatives of the passengers in India were pressurizing Government to take steps to save their near and dears. So Indian Government started negotiations through Taliban. The Hijackers demanded 20 lakhs American Dollars and release of 36 terrorists from various jails of India. The whole of the NDA itself was divided on the issue of release of terrorists. Some were saying that release of terrorists was not advisible because the release of terrorists will endanger the life of millions of people in world and it would encourage them in future to do such acts. But some other were saying that since Aeroplane was in Kandhar and no action was possible so to save our people we may negotiate with them. Though apparently Taliban had warned the Hijackers that no blood shedding would be tolerated on their soil but internally the Hijackers had the full sympathy of Taliban and Pakistan. At last Foreign Minister Mr. Jaswant Singh took three hard core terrorists Masood Azahar, Mustak Ahmed Jargar and Ahmd Umar Syed Shekh to Kandhar himself and brought our people back. His personal visit faced a lot of criticism. 
                अपहरणकर्ता विमान को लेकर कंधार की तरफ चल पड़े। उस वक्त वहां तालिबान की सरकार थी। जैसे ही विमान वहां उतरा उसे तालिबान ने घेर लिया। क्योंकि तालिबान की कोई मान्यता नहीं है और कंधार में तालिबान का ही राज है इसलिए बातचीत शुरू करने में भी समस्या आई। इसके लिए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग को बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया। तालिबान ने बीच में मध्यस्थ बनकर बातचीत शुरू करने की पेशकश की। भारत सरकार के पास उसे माननेेे के अलावा कोई चारा नहीं था। उधर भारत में अपहृत विमान के यात्रियोंं के रिश्तेदारों मेंं भी बेचैनी फैल गयी। वह सरकार पर दबाव डाल रहेे थे की उनके सम्बन्धीयो को बचाया जाए। एक ग्रुप का मानना है कि अमृतसर में कोई कमांडो एक्शन होता और उसमें कोई हानि भी होती तो उसे एक एक्सीडेंट की तरह लिया जाता। मगर अब रिश्तेदारों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख अमेरिकी डालर और 36 आतंकवादियों को जो भारत में कैद है उन्हें रिहा करने की मांग कीl आतंकवादियों को छोड़ने के मामले में मंत्रिमंडल से लेकर नीचे तक सब बटे हुए थे। एक ग्रुप का यह कहना था कि अगर इन आतंकवादियों को भावनाओं में बहकर छोड़ दिया गया तो न जाने कितने ही और लोगों को वह मारेंगे। कन्धार में तालिबान की हुकूमत थी। तालिबाान ने ऊपरी तौर पर अपहरणकर्ताओंं को यह चेतावनी दी की उनके क्षेत्र में कोई खून खराबा नहीं होने दिया जाएगा। अतः वह किसी भी यात्री की हत्या न करें। अंदर से तालिबान और पाकिस्तान की आई एस आई पूरी तरह अपहरण कर्ताओं के साथ थी। वह जानते थे कि जितना समय गुजरता जाएगा भारत सरकार पर उतना ही दबाव बढ़ता जाएगा। वही हुआ आखिर में तीन आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर, मुस्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को विशेष विमान से स्वयं विदेश मंत्री श्री जसवंत सिंह कंधार लेकर गए। इस बात की भी काफी आलोचना हुई। 
           This agreement was implemented on 31st December 1999. Jaanvi, Nisha and Apoorv were sitting together. On one side Nisha was very happy that the passengers were saved and was praising Mr. Atal Bihari Bajpai Government. But Apoorv and Jaanvi were happy that the Passangers were saved but was not happy with Mr. Atal Bihari Bajpai Government's decision. Jaanvi was of the opinion that if Government could have wait for some more time then the results would have been better. The Hijackers were also under pressure because no other country was ready to give them shelter. It was a psychological war and patience was important. Taliban also to improve its International image would have forced Hijackers to compromise only by taking money.. Apoorv was of the view that if action would have been taken in Amritsar then the casualties may be considered as accident. That delay in taking decision cost dearly to India. Now only time will tell how was the decision. It was a hot topic for some time in Media but after some time everything faded away. 
            यह समझौता 31 दिसंबर 1999 को हुआ। जानवी, अपूर्व और निशा इकट्ठे बैठे थे। जहां निशा इस बात से बहुत खुश थी और श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार की प्रशंसा कर रही थी वही जानवी और अपूर्व यात्रियों के छूट जाने से तो खुश थे, मगर आतंकवादी छोड़ना श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार की नाकामी मांन रहे थे l  उन्हें लग रहा था कि इस मानसिक दबाव की लड़ाई को ठीक से लड़ा जाता तो कुछ समय बेशक और लग जाता मगर बेहतर समझौता हो जाता। क्योंकि तालिबान अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं को सिर्फ पैसे लेकर छोड़ने को मजबूर करता। अब तो यह इतिहास ही बताएगा कि भविष्य में यह आतंकवादी क्या करते हैं। उनके अनुसार यह निश्चित रुप से श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार का एक बहुत कमजोर निर्णय है। उसके बाद काफी समय तक यह विवाद अखबारों में बना रहा। संसद में भी शोर मचा। कई तरह के बातें पहले सुर्खियों में नजर आई फिर आहिस्ता आहिस्ता सब नेपथ्य में चला गया।

                      -13-
           It was the first week of February when Apoorv got a call from Shandily that he had got an offer from a Company in Banglore and he has accepted that. Apoorv asked him to visit Delhi before going to Banglore. Shandily agreed to this and asked whether Sandhi was also expected. Then Apoorv said "better you ask her yourself." Apoorv didn't ask any more questions in this regard because he well understood the cold relationship between his mother and father. When he visited Delhi then Apoorv and Shandily discussed about their family in details. Shandily asked his father "Dad didn't you know about the nature of Muma before marriage. Didn't you feel that she was too open minded and it will be difficult for her to adjust with you because you are from a middle class family." Apoorv said " She was a bit Childish but I thought that she will be O. K.after marriage. But when she started visting abroad with her father, then there was a drastic change in her nature." Shandily said "Didn't you stop her. Or you were having inferiority complex that you belong to a middle class family and didn't know about the Life Style of High Class family and you took it as their normal life style. I am a son of a middle class minded father and ultra modern mother. About you I am of firm opinion that you must satisfy yourself first and then move ahead and also may be a bit more open minded. About my mother I am having a firm opinion that she is trying to keep Indian family as an Insurance cover for any Emergency otherwise she is enjoying her life there. I think now you must think about yourself boldly and if needed take divorce from her and start your life a fresh." From this Apoorv got the hint that Shandily was aware of his relationship with Nisha and live in relationship of Sandhi in Europe. 
           
               फरवरी का प्रथम सप्ताह था l शांडिल्य का अपूर्व को फोन आया कि उसे बेंगलुरु में एक कम्पनी ने ऑफर दी है। उसने उसे अपनी सहमति दे दी है। अपूर्व ने कहा कि वह जाने से पहले कुछ समय दिल्ली में भी बिता जाए। शांडिल्य ने पूछा कि क्या संधि भी आ रही है तो अपूर्व ने कहा कि वह उससे स्वयं बात कर ले। अब शांडिल्य काफी समझदार हो गया था। वह अपने मां-बाप के बीच उदासीन रिश्ते को समझता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में शांडिल्य एक सप्ताह के लिए दिल्ली आया। इस बार उसने अपूर्व से खूब बातें की। शांडिल्य ने अपूर्व से पूछा कि जब उनकी शादी हुई तो क्या उसको संधि के स्वभाव के बारे में नहीं पता था। क्या उसको नहीं लगा था कि वह ज्यादा ही खुले विचारों की है और अपूर्व एक मध्यमवर्गीय संस्कारों वाला व्यक्ति है। अपूर्व ने उसे बताया कि शादी से पहले ही वह चुलबुली तो थी मगर अपूर्व को लगता था की शादी के बाद वह ठीक हो जाएगी। मगर वह अपने पिता के साथ व्यापार में जब विदेश जाने लगी तो उसके विचारों में बहुत परिवर्तन आ गया। शांडिल्य ने जवाब दिया कि अपूर्व ने उसे उसे रोका क्यों नहीं। क्या अपूर्व अपने अंदर हीन भावना पाल रहा था, कि वह मध्यम वर्गीय सोच रखता है और वह उच्च वर्गीय समाज को नहीं समझता। शांडिल्य ने आगे कहा कि वह एक उच्च वर्गीय मानसिकता वाली मां और एक मध्यमवर्गीय सोच वाले पिता की संतान है। उसका यह मानना है कि पिता को थोड़ा स्वाभिमानी और थोड़े खुले दिमाग का होना चाहिए। अगर वह पहले खुद को संतुष्ट कर सके तभी वह काम करना चाहिए। दुविधा का रास्ता उसे छोड़ना चाहिए। शांडिल्य का संधि के बारे में यह कहना था कि जब उसने फैमिली भारत ने बना रखी है, तो उसे भारतीय संस्कृति का भी ख्याल करना चाहिए। वह अपने दोनों हाथों में लड्डू रखना चाहती है। पश्चिमी देशों के खुले समाज का आनंद तो लेना चाहती है, मगर किसी मुश्किल का अकेले सामना नही करना चाहती। वह भारत में फैमिली को एक इंश्योरेंस की तरह रखना चाहती है। इससे अपूर्व को यह पता चल गया कि शांडिल्य संधि की लिव-इन संबंधों के बारे में जानता है और अपूर्व और निशा के संबंधों के बारे में भी उसको कुछ एहसास है। शांडिल्य ने तो अपूर्व को यहां तक कह दिया कि अपूर्व को अगर घुटन होती है तो उसे संधि से कानूनी रूप से संबंध तोड़ कर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर लेनी चाहिए।
            After a week when Shandily went back Apoorv was relaxed a lot. He felt that Shandily had started having his own point of view about everything. He called Jaanvi and said "Can we meet in the evening." Jaanvi asked him in a jolly mood "What are your intentions." Apoorv also replied in a jolly mood " That you will realize in the evening only." She called him to her flat in the evening. When Apoorv reached there in evening she offered him a coffee. While having coffee they started discussion on the policy of Privatization of Public Sector. Jaanvi told that Government was under tremendous pressure from MNC to withdraw subsidises. Both were of the opinion that Government had some Social Responsibilities also. Everything couldn't be evelulated on Profit and loss basis. Some departments like health, defense, education and transportation etc must be run with the point of view of Social Security. After all every citizen is paying taxes directly or indirectly. So for poor people subsidy must be given. 
               सप्ताह बाद जब शांडिल्य वापस गया तो अपूर्व को खुद को बहुत हल्का महसूस हुआ। अपूर्व अब निश्चिंत है कि शांडिल्य अब समस्याओं पर अपना स्वयं का स्वतन्त्र दृष्टिकोण रखने में समर्थ हो चुका है। उसने जानवी को फोन किया और शाम को अकेले मिलने के बारे में पूछा। जानवी ने हंसते हुए पूछा "नीयत तो ठीक है"। अपूर्व ने भी हंसते हुए कहा  "यह तो शाम को पता चलेगा"। शाम को वह जानवी के फ्लैट पर पहुंचा । फ्लैट एक करीने से सजा हुआ और एक कलाकार की अभिरुचि रखने वाला लग रहा था। वह अपूर्व और अपने लिए काफी बनाकर ले आई। दोनों काफी पीते हुए पहले तो आम राजनीति पर बात करते रहे कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार जिस तरह से निजीकरण कर रही है, उस तरह से तो पब्लिक सेक्टर का बहुत नुकसान हो जाएगा। विदेशी निवेशको का भारत पर दबाव हैं की सब्सिडी खत्म की जाए। दोनों का यह मानना है कि सरकारी विभाग अगर शुद्ध मुनाफे के लिए चलाए जाएंगे तो गरीब आदमी का क्या होगा। रेल, स्वास्थ्य, परिवहन आदि कई ऐसे ही विभाग है, जहां सरकार जो टैक्स के द्वारा कमाती है उसे जनकल्याण के लिए खर्चना चाहिए। टैक्स तो गरीब आदमी भी जब कुछ बाजार से खरीदता है तो जीएसटी देता है। उस वस्तु की कीमत में कुछ टैक्स जुड़ा होता है। जो सरकार को इनडाइरेक्ट मिलता है। क्योंकि देश में अन्य सामाजिक सुरक्षा के साधन उपलब्ध नहीं है तो सरकार को सब्सिडी तो देनी ही चाहिए। 
          After finishing the coffee Jaanvi asked " So Apoorv now let us discuss on the topic for which you are here." Apoorv told her everything which was discussed between him and Shandily and asked for her advice. She said " See Apoorv I have indirectly advised you so many times to come out of your middle class complex and start living with an open mind. I am not saying that with a revengefull attitude you adopt the Sandhi's life style. What I am saying is that you don't confine yourself to the Right and Wrong boundaries of Middle Class. You come out of those and manage your life in an open and comfortable manner. Sandhi is enjoying her life well and she must be knowing about relationship between you and Nisha. But I think she never asked you about that. You may also be having some objections about her life style. But you never dare to ask her because you don't want to loose her company may be so short of a month or two in a year. You don't want to go along with her because you don't want to end your illusion that Sandhi is not doing anything of that type there which in your mind is a sin. So come out of such confusion and manage your life. 
             कॉफी खत्म करते हुए जानवी ने कहा "हां, तो अब बताओ क्या कहना चाह रहे थे और क्यों अकेला मिलना चाहा रहे थे।" अपूर्व ने जानवी को शांडिल्य से हुई सारी बातचीत कह सुनाई, और पूछा कि आगे उसे क्या करना चाहिए। उसकी मित्र होने के नाते क्या राय है। जानवी बोली "देखो अपूर्व, मैंने तुम्हें पहले भी इंडायरेक्टली कई बार कहा है कि तुम्हें अपनी मध्यम वर्गीय हीन भावना से बाहर निकलना होगा। या तो तुम अपनी मध्यम वर्गीय सोच को छोड़ दो या फिर अपने दिमाग को खुला करो, जैसे संधि कर रही है। मैं यह तो नहीं कहूंगी कि प्रतिशोध के लिए उसकी तरह जीना शुरु कर दो। मगर मैं यह जरूर कहूंगी कि अपने आपको तथाकथित मध्यमवर्गीय सही गलत के घेरे में ना बांधो। संधि तो अपनी जिंदगी जी रही है। इसलिए तुम भी अपनी जिंदगी जियो। जहां तक मैं समझती हूं कि तुम्हारे और निशा के संबंध के बारे में उसे जरूर पता होगा। मगर उसने कभी भी कोई एतराज नहीं दिखाया। तुम्हें संधि की जीवन शैली पर ऐतराज तो है मगर फिर भी वह साल में एक दो महीने परिवार के नाम पर तुम्हारे साथ आ जाती है। तो उसे खोने के डर से अपने मन को समझाते रहते हो, कि नहीं सन्धि ऐसा कुछ नहीं कर सकती। इसी डर से कि कहीं तुम्हारा भ्रम ना टूट जाए, तुम कभी उसके साथ विदेश जाकर उसके रहने का तौर तरीका नहीं देखने जाते। तो इस भ्रम से बाहर निकलो। 
            See in India till upto few years back marriage was the only legal relationship between unknown men and women. Then for last few years love marriages are started getting social approval now. In our Urban and Rural areas undercover relationships has started developing. Migrant workers are turning towards big cities in search of jobs. They can't afford to bring their families along with them. They don't afford to visit their village frequently. Some time they failed to control their physical needs and they enter into the relationships which are not approved by their society. Generally now a days their society has also started avoiding to intervene in such relationship unless it becomes a scandal. But if it becomes a scandal then some time they give illicit punishments.  
                 देखो, स्त्री पुरुष के संबंध के बारे मे तो हमारे भारत में शादी ही एकमात्र रास्ता माना जाता था। फिर अब काफी ज्यादा प्रेम विवाह होने लगे और उसे भी सामाजिक मान्यता मिलने लगी। हमारे गांव में और गरीबी में रह रहे शहरी लोगों में काफी ज्यादा शादी के बिना भी चोरी छुपे संबंध बड़ी संख्या में होने लगे। प्रवासी मजदूर गांवों से शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। वह अपना परिवार गांव में छोड़ आते हैं उन्हें साल 2 साल में एक बार ही जा पाते हैं। इसलिए शहर में वह कई बार अपनी शारीरक मांगों पर कंट्रोल नहीं कर पाते और आसपास में संबंध बना बैठते हैं। ऐसे संबंधों को उनका समाज तब तक अनदेखा करता रहता है जब तक कि कोई स्कैंडल न बन जाए। अगर कोई स्कैंडल बन जाए तो समाज के नाम पर कोई भी घृणित सजा दे देता है। 
           In middle class the Society has became a very weak organization. Now such relationship are seen as a Bipartite problem and not as a Social problem. In such cases the other party either keep avoiding it or at the most get seaprated by taking divorce and society generally do not intervene. As the husband and wife usually stay together in middle class so such relationships are very rare in middle class. In upper class no body bother about such relationship. But such relationships may be used to take divorce if decided otherwise. I am not saying it is happening everywhere but I am saying this as a general conception. 
         मध्यम वर्ग में तो समाज नाम की संस्था बहुत कमजोर होती जा रही है। सामाजिक दंड आदि की व्यवस्था तो खत्म होती जा रही है। तो ऐसे संबंधों को दूसरा पार्टनर या तो अनदेखा करता रहता है या तलाक ले लेता है। अब यह सामाजिक नहीं द्विपक्षीय समस्या के रूप में देखा जाने लगा है। बल्कि मध्यमवर्गीय परिवार में अधिकतर पति- पत्नी साथ साथ रहते हैं। इसलिए ऐसे संबंधों की गुंजाइश बहुत कम होती है। उच्च वर्गीय परिवारों में ऐसे संबंधों पर कोई ध्यान नहीं देता। अगर किसी और वजह से कोई एक दूसरे को छोड़ना चाहता है तो ऐसे संबंधों को कारण बनाया जाता है। मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि यह सब के लिए अनिवार्य है। मैं तो सिर्फ एक जनरल विचार रख रही हूं।" 
            Apoorv said "Jaanvi whatever you said was focused on the physical relationship. But in human life apart from physical relationship there are emotional and social relationship also existing. In rural areas the people are afraid of Religious and Social believes and traditions. Even middle class also weigh everything generally from religious view point. I feel that it is not true that the concept of society is not existing in middle class but I agree that it has contracted to me, my counterparts, my parents, my brother and sisters and my children. Distant relatives, friends, neighbors are missing. As far as emotional relationship is concerned so it is but natural that when men and women are working together in almost every field, then some time people get emotionally attached with any of the colleague. But it is also a fact that in most cases it never get converted into any physical relationship. As far as Rural Society is concerned I must say that physical requirements are given very little importance there and religion and society are so dominating in their mind that they even do not think of such relationships. I am from a middle class Rural family so I have seen them very closely." Then they kept silent for few moments. 
                अपूर्व बोला "जानवी, तुम्हारी  जितनी भी व्याख्या है वह सिर्फ शारीरिक दृष्टि से देखी गई है। मगर मानव समाज में शरीर के इलावा भावनात्मक और सामाजिक पहलू भी होते हैं। ग्रामीण देहाती समाज की जहां तक सवाल है वहां पर धार्मिक मान्यताएं और समाजिक बदनामी का डर बहुत होता है। यहां तक कि मध्यम वर्ग भी धर्म भीरु होता है। और वह हर बात को पाप पुण्य की दृष्टि से तोलता है। मध्यम वर्ग में ऐसा नहीं है कि समाज का भय बिल्कुल खत्म हो गया है। इतना जरूर है कि अब व्यक्ति के लिए समाज की परिभाषा छोटी होकर उसका अपना परिवार, मां, बाप और भाई बहन हो गए हैं। पड़ोसी और दूर के संबंधी गायब हो चुके हैं। जंहा तक बात  भावनात्मक संबंधों की है, तो किसी और से जुड़ने से ऐसा तो नहीं है कि अपने पहले साथी से भावनात्मक संबंध खत्म हो जाते हैं। आज के समय में जब समाज में स्त्री- पुरुष हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं तो आपस में भावनात्मक संबंध बनने के मौके आते रहते हैं। यह भी जरूरी नहीं है कि भावनात्मक संबंध शारीरिक संबंधों में बदल जाएं। बल्कि मध्यम वर्ग में तो अधिकतर भावनात्मक संबंध कभी भी शारीरिक संबंधों में नहीं बदलते। जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों का सवाल है तो वहां पति- पत्नी के बीच बहुत ही गूढ़ भावनात्मक सम्बंध होते हैं। वहां पर शारीरिक आवश्यकताओं को बहुत ही कम महत्वता दी जाती है। वहां पर धर्म और समाज का दिमाग पर इतना प्रभाव होता है कि वह इस तरह के सम्बन्ध के बारे में सोचना भी पाप समझते हैं। मैं ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं, तो मैं उनके दृष्टिकोण को  महसूस कर सकता हूं।" अब अपूर्व और जानवी के बीच थोड़ी देर चुप्पी रही। 
                Jaanvi said " Apoorv I agree that emotions do have it's importance. But for opposite gender the physical attraction do play it's role. Some time emotional relationship turns into physical relationship and some time vice versa. There are only few exceptions like me those who keep physical relationship and emotional relationship seaprated. You and Nisha both are very emotional. In emotions by chance you both have entered into a relationship. Now you both are trying to come out of this guilt. I will advise you that for the time being let it continue like this only. Vatika will take admission in the college in coming months. Then you may take a decision in consultation with Nisha." 
           जानवी बोली "देखो अपूर्व मैं मानती हूं की भावनाएं भी अपना एक महत्व रखती है। मगर विरोधी लिंग के व्यक्तियों में भावना के अतिरिक्त शारीरिक संबंधों का भी महत्व होता है। कई बार शारीरिक आकर्षण से शुरू होकर भावनात्मक संबंध बन जाते हैं। और कई बार भावनात्मक संबंध से शुरू होकर शारीरिक संबंधों पर जाकर बात खत्म होती है। मेरे जैसे कुछ अपवाद हैं जो शारीरक संबंधों को भावनात्मक संबंधों से अलग अलग रखते हैं। अब एक तो तुम बहुत संवेदनशील हो और दूसरे निशा बहुत संवेदनशील है। अपनी अपनी भावनाओं में बहते हुए घटनाओं के भँवर में फंसकर अचानक शारीरिक संबंध बना बैठे। तुम दोनों बहुत मुश्किल से अपने अपराध बोध से अपने आप को निकाल रहे हो। मैं तो यही कहूंगी कि अभी जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। कुछ महीने बाद वाटिका कॉलेज में एडमिशन ले लेगी, तो हो सकता है कि वह दिल्ली से बाहर एडमिशन ले ले। तब निशा से खुलकर बात कर लेना।" फिर खाना खाकर अपूर्व घर वापस चला आया।
                   -14-
        At that time the demand for small states was on the peak. Process for new small states were in progress. The extremist activities in Kashmir were on rise. Due to Aeroplane Hijack incident the image of India was changed to as a soft nation. The Government was also trying to start negotiations with seapartists groups but the seaperatists groups were insisting that Pakistan should be included in the talks.  Indian Government made it clear to them that J&K is the integral part of India and there is no question of including Pakistan in the talks. Initially one group Hizbul Mujahidin who agreed to talk to Government was also backed out later. Subramanyam Committee which was constituted to enquire about the reasons and lapses of Kargil war had also submitted its report and barring Confidential portion the report was placed in the Parliament. The purpose of the committee was not to fix anyone's accountability but was to find out remedies in general. The Committee pointed out towards the failure of our Secret Services. It recommended that a group of Ministers may be formed to discuss the coordination between different wings of Security Services and frame a system for its smooth running. The committee also recommended the post of Chief of Defence. It also recommended that more young people may be inducted in the Defense forces. Government formed a Group of Ministers to discuss the Subramanyam Committee's recommendations and take necessary steps in the matter. On 20th March American President Mr. Bill Clinton visited India. On the same day 36 Sikhs were masscared in J&K. Bihar Assembly recommended formation of Jharkhand State. 
                   इस वक्त देश में राज्यों को छोटा करने की मांग भी बहुत जोर पकड़ रही थी। नित्य नए-नए आंदोलन हो रहे थे। कुछ नए राज्यों के बनने की प्रक्रिया चल रही थी। विमान अपहरण कांड के बाद से हमारे देश की छवि एक नरम राष्ट्र की बन गई थी। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं बढ़ती जा रही थी। सरकार अलगाववादी नेताओं से बातचीत शुरू करने की भरसक कोशिश में है। मगर अलगाववादियों के भी कई ग्रुप हैं। पाकिस्तान इतना शरारती है कि हर ग्रुप के आतंकवादी जो भारत में गड़बड़ी करना चाहते हैं उन सब को सहायता देता है। उसका मकसद कश्मीर नहीं बल्कि भारत में गड़बड़ी फैलाना है। ऐसे में कई ग्रुप अड़े हुए हैं कि पाकिस्तान को भी वार्ता में शामिल किया जाए। जबकि भारत हमेशा से यह मानता है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसलिए भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान को वार्ता में डालने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हिज्बुल मुजाहिदीन जो वार्ता के लिए तैयार हुआ था उसने बहाना बनाकर सीजफायर को बीच में ही तोड़ दिया। सुब्रमण्यम कमेटी की रिपोर्ट भी आ चुकी है। उसके गोपनीय हिस्से को छोड़कर बाकी को सदन के पटल पर रखा जा चुका है। यह कमेटी कारगिल युद्ध के तुरंत बाद बनाई गई थी। इस आयोग को पूरे हालात पर समीक्षा करनी थी, कि वह कौन सी कमियां हमारे सिस्टम में थी, जिनकी वजह से कारगिल में घुसपैठ हुई और हमें यह जंग लड़नी पड़ी। इस कमेटी को किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं निश्चित करने थी। बल्कि जनरल कारण ढूंढने थे और आगे के लिए अपनी सलाह देनी थी। कमेटी ने खुफिया तंत्र की नाकामी को एक बहुत बड़ी कमी बताया। कमेटी का यह भी कहना है कि सरकारी सेवा में जवान लोग ज्यादा होने चाहिए। कमेटी का प्रस्ताव है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वह विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए सिस्टम बनाएं। एक चीफ ऑफ डिफेंस का पद बनाया जाए। सुरक्षा से संबंधित विभागों में समन्वय कैसे स्थापित किया जाए उस पर सरकार ने एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की कमेटी बनाई है, जो सुब्रमण्यम कमेटी की रिकमेंडेशंस पर आगे काम करेगी। 20 मार्च 2000 को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की यात्रा पर आए। 20 मार्च 2000 को ही कश्मीर में 36 सिखों की हत्या कर दी गई। उसी दिन पाकिस्तान ने भारत के साथ लंबी गैस पाइप लाइन बिछाने की घोषणा कर दी। उधर अलग राज्यों की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। अखिर बिहार विधान सभा ने झारखंड राज्य बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया। 
            Along with Foreign investments foreign culture was also started entering into India. 8 Reporters of a TV channel in Mumbai were arrested for giving incentives to 2 girls for doing acts of obscenity on the road. The young Generation who was brought up in a joint family were attracted by the openness of Western lifestyle. But they were not able to assess the loneliness, insecurity behind the disintegration of families. In February when Shandily went back to his job then Apoorv was feeling loneliness. Sandhi was out of India for last one year and Shandily had also gone to Banglore and he may not be coming back permanently to Delhi in near future. Apoorv almost daily spend his evening in N.G.O.and after that he use to go to Club as he didn't feel like going home because there was no one waiting for him at home. He stayed there upto late night. Nisha was also busy because Vatika was busy in the preparation of Examination and Entrance Exams. Occasionally they used to talk on phone. Jivesh was almost completely cut off from Nisha and there was no contact between them for last few months. He even didn't call her. Vatika had grown up and started understanding the problems. 
               अब विदेशी निवेश के साथ-साथ विदेशी संस्कृति का भारत में आगमन हो रहा था। एक टीवी चैनल के आठ पत्रकारों को इंसेंटिव देकर मुंबई में सड़क पर दो लड़कियों को अश्लीलता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ग्रिफ्तार कर लिया गया। देश की नौजवान पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता की तरफ झुकी जा रही थी l संयुक्त परिवारों की बंदिशें में बड़े पले युवा पीढ़ी को पश्चिमी देशों की निरंकुश जिंदगी आकर्षित कर रही थी। उस आजादी के पीछे कितना अकेलापन है, उसका वह अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे l परिणाम परिवार नाम की समाजिक संस्था में बिखराव और असुरक्षा की कितनी पीड़ा है, वह अभी समझ नहीं पा रहे थे l फरवरी में शांडिल्य के जाने के बाद से ही अपूर्व को अपने आप में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। संधि को गए 1 वर्ष से ज्यादा हो गया था। अब उसके द्वारा स्थाई रूप से वापस आकर परिवार में रहने की आशा बहुत कम हो गई थी। अपूर्व को उम्मीद थी कि शांडिल्य शायद दिल्ली में कोई नौकरी पा लेगा। तो वह भी अब खत्म हो गई। ऑफिस के बाद शाम को वह एनजीओ से जब वापस घर की ओर मुड़ता तो उसे लगता कि वह घर क्यों जा रहा है। अक्सर वह आधे रास्ते से क्लब चला जाता और देर रात तक वहीं रहता। निशा अब व्यस्त थी क्योंकि वाटिका की परीक्षा नजदीक थी और उसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी करनी थी। फोन पर बात हो जाती पर मुलाकात बहुत कम हो पाती। जीवेश ने तो अपना संबंध निशा से करीब करीब तोड़ ही लिया है। अब तो कई महीने से न तो वह आया और न ही फोन आया। वाटिका अब बड़ी हो गई है। अब वह काफी कुछ समझती है।
           In June 2000 Vatika's result was declared. She couldn't got admission in Delhi and joined B. Tech in IT branch in a college near Chandigarh. Apoorv went along with Nisha for Vatika's admission in college and to leave her in hostel. After that when they turned towards Delhi then Apoorv suggested Nisha to spend two days in Kasoli. She agreed immediately because she also had a lot of things to discuss with Apoorv. After reaching Kasaoli they took a room in a hotel and Apoorv mentioned her as his wife. After checking in the room Nisha made coffee and they both sit near the window while having Coffee Mugs in their hand. It was the month of July and darkness of evening was slowly coming down to cover the whole valley. Clouds were also coming down like smoke. Kasoli is a small hill station near Chandigarh at a distance of about one hour journey. 
            जून में वाटिका का रिजल्ट आया और उसे दिल्ली में दाखिला नहीं मिला ।आखिर उसे चंडीगढ़ के पास एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की आईटी शाखा में दाखिला मिला। जुलाई में जब कॉलेज खुले तो निशा के साथ के साथ अपूर्व को वाटिका को हॉस्टल में छोड़ने जाना पड़ा। वाटिका को हॉस्टल में छोड़कर अपूर्व ने वापसी में निशा को प्रस्ताव रखा कि क्यों न एक-दो दिन कसौली में रहा जाए। निशा भी दिल की बातें उससे कहना चाहती थी तो उसने अपूर्व का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार कर लिया। कसौली पहुंचकर अपूर्व ने निशा को अपनी पत्नी बताकर एक होटल में कमरा लिया। कमरे में आकर निशा ने अपूर्व के कहने पर कॉफी बना ली और दोनों खिड़की के पास पर्दा हटाकर कुर्सी पर बैठ गए। शाम धीरे धीरे ढल रही थी। जुलाई का महीना था l बादल रह-रहकर पहाड़ पर उतरकर धुआ सा फ़ैला देते थे। कसौली एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो चंडीगढ़ से करीब 1 घंटे का रास्ता है। 
               After finishing coffee Apoorv get up and stood behind Nisha and hold from her shoulders. For few moments they remain silent and keep watching into valley. Like valley their own life was also covered with smoke of uncertainty and loneliness. Then Apoorv said "Do you know Nisha why evening is so beautiful because this is time when the day leaving it's brightness and night do not force it's darkness and they both mingled together leaving their individuality behind. This is the height of faith and dedication towards each other. From here after there remains no individualistic identity and both mingled together to become one. Like this we are also standing at a turning of our life where we have entered into a relationship and surrendered our individuality. But now this is to decide together that how to manage the things as 'we'." Nisha said "Apoorv when first time I met you I was very much impressed by your sober personality and way of talking. When we became good friends then I was impressed by your sincere advises. You never advised me to leave Jivesh while in such circumstances gents usually try to take benefit of the situation and try misguide ladies. Then we entered into a relationship when you were trying to pacify me. After that relationship I got a chance to look into your life and now I am surprised that how you are so cool in such adverse circumstances. Now I have surrendered me emotionally and physically. Now it is your duty to manage our life." Apoorv said "O.K then let us think and decide afterward. We will find out a way so that you are not to live alone". Then they came out of the hotel for a walk and came back after having dinner. 
               कॉफी खत्म करके अपूर्व आकर निशा की कुर्सी के पीछे उसके कंधों पर हाथ रख कर खड़ा हो गया। कुछ देर चुप चाप दोनों घाटी में देखते रहे। फिर अपूर्व ने निशा से बोला "जानती हो निशा, शाम इतनी खूबसूरत क्यों होती है। क्योंकि यदि दिन और रात्रि का संधि काल होता है। सन्धि काल वह होता है जहां दिन अपनी रोशनी को भूल और रात अपने कालीमा को भूल एक दूसरे में विलीन हो जाते हैं। यह एक दूसरे पर विश्वास और समर्पण की चरम सीमा है। यंहा अपने अस्तित्व को ही नकार दिया जाता। है इसी तरह अब हम भी जीवन के संधि काल में खड़े हैं। यहां पर हम एक दूसरे को समर्पण तो कर चुके हैं , मगर आगे यह संबंध क्या रूपरेखा होगी उस पर अब हमें विचार कर लेना चाहिए"। निशा बोली "अपूर्व मैं जब तुम से शुरू में मिली तो तुम्हारे गंभीर व्यक्तित्व और वॉक शैली से बहुत प्रभावित हुई। फिर जब अच्छे दोस्त बने तो मेरे को निजी राय देने में आपकी ईमानदारी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। आपने कभी भी मुझे जीवेश को छोड़ने की सलाह नहीं दी। जबकि ऐसे समय में अधिकतर पुरुष अपने स्वार्थ के लिए स्त्री को हमेशा बढ़ावा देते हैं। फिर हमारा आत्मीय संबंध अचानक ही हुआ l जब मैं बहुत परेशान थी, तुम मुझे सांत्वना दे रहे थे। उस संबंध बनने के बाद ही मुझे तुम्हारी जिंदगी में झांकने का मौका मिला। मैं हैरान थी कि ऐसी विपरीत परिवारिक परिस्थिति में भी तुम कितने शांत रहते हो। अब मैं पूरी तरह समर्पण पहले ही कर चुकी हूं। अब सोचने की जिम्मेदारी तो तुम्हारी है"। अपूर्व बोला "तो ठीक है हम बाद में आराम से सलाह करते हैं। मैं कोई रास्ता सोचता हूं कि तुम्हें अकेले न रहना पड़े।" थोड़ी देर बाद वे घूमने निकल गए। और रात को बाहर खाना खाकर वापस रूम में आ गए।     

         After coming back they changed their clothes and entered into their bed. Then they start discussing their future plans. Apoorv said " As Vatika will be in hostel for next 4years. So you will be alone at home. Can you shift to Chandigarh." Having tears in her eyes Nisha said " Is this the alternative plan you are having for me in your mind. Look Apoorv, if we didn't have entered in this relationship out of emotion on that day then I would have not even dare to purpose you. But now Shandily is not expected back in Delhi in near future. So you are also alone. But still you are not taking us as 'we' and treating us as 'you' and 'me'. It's very bad. Now I am really upset because I was confident that as you are taking care and planning of everything, so I was not planning for anything." But Apoorv intercepted her and said " Wait Nisha I just asked your opinion but like an ideal Indian wife you start firing at me. Exactly I needed a wife like you only but got Sandhi, who believes that you think of yourself and I will take care of myself. But still we live like husband and wife. Now you listen to me about my decision. It is final that you are shifting to my 1st floor as I have got it vacated from my tenant last month. For the time being you will enter like a tenant and rest we will plan later." Nisha hugged him with joy and after that they slept worry less like an ideal husband and wife. 
                 अपने अपने रात के कपड़े बदल कर आकर बिस्तर में बैठकर उन्हें उन्होंने बात शुरू की। अपूर्व बोला "देखो निशा, वाटिका को होस्टल जाने के बाद तुम वहां बिल्कुल अकेली रह जाओगी। क्या तुम्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर सकती हो।" निशा ने आंखों में आंसू भर कर कहा "क्या यही सोचा है तुमने मेरे लिए और अपने लिए? अपूर्व में तुम्हें पहले भी कह चुकी हूं, कि उन भावनात्मक क्षणों में जो मैंने तुमसे संबंध बनाया, वह अगर न बना होता तो आज तक भी तुमसे कभी प्रपोज नहीं कर पाती। तुम्हारी नेचर देखकर तो यह लगता है कि तुम तो मेरे से भी ज्यादा घबराते हो। अब तुम भी अकेले रहते हो और शांडिल्य भी अब दिल्ली नहीं आने वाला। तुम हमें 'एक' न देख कर 'मैं और तुम' की तरह देखते हो। यह तो बहुत गलत है। मैं तो ऐसा सोच कर ही परेशान हो गई हूं । मैं तो कुछ सोचती ही नहीं की क्योंकि मैं निश्चिंत हूं कि तुम सोच रहे हो।" अपूर्व बोला "अरे, ठहरो तो सही। मैंने तो सिर्फ एक बात तुमसे पूछी थी। मगर तुम टिपिकल भारतीय पत्नी की तरह मुझ पर बरस पड़ी। बस ऐसी ही एक पत्नी मैं चाहता था। मगर मिली मुझे संधि जैसी। जो कहती है कि तुम अपना सोचो और मैं अपना सोचूंगी। मगर फिर भी रहेंगे हम पति-पत्नी। अब फैसला सुन लो । मैंने अपने घर में ऊपर वाला हिस्सा जो किराए पर दे रखा है, वह अगले महीने खाली हो रहा है। वहां पर तुम शिफ्ट कर रही हो। फिलहाल बताया जाएगा कि तुम किराएदार हो। बाकी बाद में देखा जाएगा।" अब निशा खुशी से अपूर्व के गले लिपट गई और एक आदर्श पति पत्नी की तरह दोनों निश्चितता से सो गए।

No comments:

Post a Comment