There was excitement every where as Mr. Atal Bihari Bajpai was going on a trip to China. On 22nd June 2003 he reached China. He got a Grand Welcome there. In the club also people were discussing this visit. Jaanvi, Apoorv and Nisha were also discussing it. Jaanvi also was in favour of Mr. Bajpai's visit. Her argument was that when Country like U.S who believes in Capitalist economy can deal with China then India should also increase its business ties with China. But Apoorv said "U.S and China do not have any border dispute between them. So pure commercial tie up is possible between them. But India and China has a border dispute and China had back stabbed India in 1962 which India can't forget so easily. We always have tension at Indo China border which naturally have its impact on our business relationship. So our's is a very complex situation. Let us see."
उधर देश में श्री अटल बिहारी बाजपेयी की चीन यात्रा को लेकर बहुत उत्सुकता है। आखिर 22 जून 2003 को श्री अटल बिहारी बाजपेयी चीन पहुंचे। चीन में उनका भव्य स्वागत हुआ। शाम को क्लब में भी श्री अटल बिहारी बाजपेयी की चीन यात्रा पर बातचीत ही छाई थी। जानवी, निशा और अपूर्व के अपने टेबल पर भी यही बात छाई रही। जानवी ने भी आज श्री अटल बिहारी बाजपेयी की इस यात्रा का समर्थन किया। उसका कहना है कि जब अमेरिका जैसा घोर पूंजीवादी देश अब चीन के साथ व्यापार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है, तो भारत को उससे अपना व्यापार को बढ़ा लेना चाहिए। वही अपूर्व का कहना है कि क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच कोई सांझा सीमा विवाद नहीं है। इसलिए विशुद्ध व्यापारिक संबंध चल सकते हैं। मगर भारत की स्थिति और है। हिंदी चीनी भाई भाई करते हुए चीन ने 1962 में भारत की पीठ पर छुरा घोंपा l उसकी पीड़ा हर भारतवासी के मन में कसकती है। सीमा पर हर वक्त तनाव बना रहता है। ऐसे में व्यापारिक संबंधों पर इस तनाव का असर तो सदा रहेगा।
He further said " Secondly China is very opportunist because it always has a trade deficit with whomsoever it has business relationship. In other words we can say 'it sells more and purchase less'. Now China is not a Communist Country but it's a Capitalist Communist country. Labour is very cheap there and tax structure is such that we can't compete with them. So if India open it's trade with China with out taking all these aspects in consideration then it will create a big problem for India in future."
दूसरा चीन की नीति अक्सर दर्शाती है कि चीन जिस भी देश से व्यापार करता है, वहीं पर ज्यादातर ट्रेड डेफिसिट चीन के हक में रहता है। यानी चीन अपना सामान ज्यादा देता है और दूसरे से कम खरीदता है। अब चीन कोई कम्युनिस्ट देश न होकर एक पूंजीवादी कम्युनिस्ट हो गया है। यहां पर श्रमिक बड़े सस्ते दाम में मिल जाते हैं। इसलिए यहां पर वस्तुओं की कीमत बहुत कम है। मगर भारत ने बिना इन पहलुओं पर ध्यान दिए, अपना व्यापार चीन से खोल दिया तो भारत की अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।"
Supporting Jaanvi's opinion Nisha said " We can't protect our business community from competition forever. We shall expose them to the international competition." Apoorv said " But we must ensure that China has fully opened its business sector for us. Because China has opened a very restricted business sector for others. Their Government is having control over every thing there. We have to take proper steps to maintain the balance. Anyway everyone have it's own point of view. Let us see what happens."
निशा ने जानवी का समर्थन करते हुए कहा "हम अपने व्यापारियों को कब तक प्रतिस्पर्धा से बचाते रहेंगे। हमें उनको वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए छोड़ देना चाहिए।" अपूर्व बोला "यह तब ही होना चाहिए जब चीन अपनी मार्केट और व्यापार को पूरा खोल दें। मगर वहां तो हर चीज पर सरकारी अंकुश है। तो हम अपने व्यापार को कैसे खराब होने दे सकते हैं। खैर हर एक के अपने-अपने विचार है।"
Next day a news hits the newspaper stands that Chinese Military personnels entered our Border and had a scuffle with our Armed Forces. There was a protest every where in the country. Opposition parties demanded boycott of talks with China. In between all these India and China started new era of co-operation. New agreements were signed in the field of Business, Art and Culture. The most important development was that India had accepted Tibet as an integral part of China and China had accepted Changu in Sikkim as a border business centre and Nathula pass as a business road. In other words China had accepted Sikkim as an integral state of India. Representatives to solve the border dispute were also appointed. Though some parties opposed the acceptance of Tibet to be a part of China.
अगले ही दिन कुछ समाचार पत्रों में यह खबर छपी कि चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों से हाथापाई की। पूरे देश में शोर मच गया। विरोधी पार्टियां यह मांग करनी शुरू हो गई कि चीन के साथ कोई बात नहीं करनी चाहिए। इस सब के बीच भारत और चीन में रिश्तो की एक नई शुरुआत हुई। आपस में कला, संस्कृति और व्यापार के नए रास्ते खुले और अनुबंध हुए। सबसे खास बात यह हुई कि भारत ने तिब्बत को चीन का एक स्वायत्त अंग माना और चीन ने सिक्किम के चांगू को एक सीमावर्ती व्यापार केंद्र माना तथा नाथूला मार्ग को व्यापार के लिए एक रास्ता माना। यानी उसने एक तरह से सिक्किम को भारत का एक राज्य मान लिया। साथ ही सीमा विवादों को सुलझाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए गए। भारत में कई पार्टियों ने तिब्बत को चीन का अंग मानने के निर्णय का काफी विरोध किया। उनका कहना है कि इससे चीन की तिब्बत की बारे में नीति को बल मिलेगा।
Mr. Atal Bihari Bajpai led Government started two ambitious projects. One was interlinking of 4 big cities Delhi-Mumbai-Chennai- Kolkata by road and other was interlinking of all the rivers in the country so that draughts and flood situations could be avoided. Though environmentalists were opposing interlinking of rivers. But the Government made a committee for interlinking of rivers and Mr. Suresh Prabhu was made the Incharge of that. The Government also announced Prime Minister Gramin Sadak Pariyojna and this was the indication that Elections were nearby.
श्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने दो महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की। एक तो देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को आपस में एक दूसरे से सड़क से जोड़ने की योजना। दूसरी है भारत की सब नदियों को एक दूसरे से जोड़ना। नदियों को जोड़ने का पर्यावरणवादी संगठनों ने विरोध किया। मगर श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने इस योजना पर श्री सुरेश प्रभु की निगरानी में एक कमेटी बनाई। इस योजना के अंतर्गत बाढ़ और सूखे आदि से बचाने के लिए देश की सभी नदियों को आपस में जोड़ने का प्रोग्राम था। श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सड़क परियोजना भी शुरू की। लग रहा है कि अगले चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है।
In U.P Ms. Mayawati's Government was in trouble from beginning. The Taj Heritage project further added to its problems. One day Jaanvi came to meet Nisha and Apoorv. During discussion Apoorv asked Jaanvi " Please explain what is the details of Taj Heritage case. Jaanvi said " This is the project of joining Taj Mahal with Red Fort by a road. Some more historical Monuments will also be joined by this project. This project was approved by Taj Management Mission. In total ₹175 crores were sanctioned for this. Without calling any tender the work was awarded to NPCC a Center Government's Company and NPCC further awarded work to Ishwaqu India Pvt Ltd with out calling a tender for this. The work was to fill sand in the river bank. U. P. Government gave ₹17 Crore advance to NPCC and asked them to submit the project report. The NPCC started the work and assured to make it a Green Belt and also recommend to develop it as a Commercial complex.
उधर उत्तर प्रदेश में जो गठबंधन में सुश्री मायावती सरकार शुरू से ही मुश्किल में है उसमे ताज हेरिटेज का मामला जोर पकड़ गया। एक दिन शाम को जानवी, अपूर्व और निशा के साथ उनके घर में आई तो अपूर्व ने पूछा "जानवी यह बताओ कि ताज हेरीटेज मामला है क्या।" जानवी ने जवाब दिया "यह असल में ताजमहल को आगरे के लाल किला से जोड़ने के लिए एक मार्ग बनाने की योजना है। जिसमें कुछ अन्य ऐतिहासिक स्मारक भी जोड़ने हैं। इस पर ताज मैनेजमेंट मिशन ने अपनी स्वीकृति दे दी। इस प्रोजेक्ट का खर्चा 175 करोड रुपए स्वीकृत हुआ। बिना किसी टेंडर के यह प्रोजेक्ट केंद्रीय कंपनी एनपीसीसी को दे दिया गया। आगे सब टेंडर बिना किसी टेंडर के इशवाकु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया। जो कि नदी के किनारे भरने के लिए था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपये एडवांस भी एनपीसीसी को दे दिए, और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा। एनपीसीसी ने न सिर्फ यमुना के किनारे को हरा भरा बनाने का अनुमोदन किया। बल्कि उस जगह का व्यवसायिक उपयोग करने के लिए शॉपिंग कंपलेक्स बनाने का भी अनुमोदन किया। शीघ्र ही इस पर काम भी शुरू हो गया।
But Central Minister Mr. Jagmohan was approached by the environmentalists against this project. UNESCO also opposed it. Then Mr. Jagmohan formed a Committee to look into their objections. That committee raised serious on the viability of this project. Mr. Jagmohan also raised the question that why NOC was not taken from Environment and Tourism Department. Because Taj Mahal and Red Fort both are on the list of UNESCO so no construction work can be done with in 300 meter area without taking NOC. On the other side Ms. Mayawati was saying that the whole project was in the knowledge of Centre." Apoorv said "Oh! So this is the whole case."
तभी केंद्रीय मंत्री श्री जगमोहन को विभिन्न पर्यावरणवादियो ने उसके विरोध में लिखा। यूनेस्को ने इसका विरोध किया। श्री जगमोहन ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाईl जिसने इस प्रोजेक्ट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। श्री जगमोहन ने यह कहा कि सुश्री मायावती सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण और पर्यटन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं लिया। क्योंकि ताजमहल और लाल किला दोनों ही यूनेस्को की लिस्ट में है, इसलिए इनके 300 मीटर के इलाके में कोई भी काम नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के बिना नहीं हो सकता। वही सुश्री मायावती का कहना है कि सब केंद्र सरकार की जानकारी में था।"
Later when the tension between the two parties were high then on 29th July Ms. Mayawati called a press conference and demanded the removal of Mr. Jagmohan from the Ministry. The
M.Ps of BSP raised the issue in the Parliament and created a scene there. They were adamant on the demand of removal of Mr. Jagmohan. BJP's Central team was not in the mood of withdrawing support from Ms. Mayawati led UP Government and were in a mood to contest the forthcoming elections in state and next year Parliamentary elections with BSP. But the state leadership was not comfortable with her because their traditional vote bank was annoyed with this arrangement. Moreover Ms. Mayawati had already rejected the formula of more seats for BSP in state and more seats for BJP in Centre. But BJP leadership was of the view that BSP wouldn't endanger their Government and later or sooner will reach an arrangement with them.
जब दोनों पार्टियां के बीच तनाव ज्यादा बढ़ा, तो 29 जुलाई को सुश्री मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर श्री जगमोहन को हटाने की मांग की। बसपा के सांसदों ने सदन में हंगामा खड़ा किया। वह श्री जगमोहन को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस वकत सुश्री मायावती को हटाने के मूड में नहीं है। बस दबाव की राजनीति हो रही है। मगर भाजपा की राज्य इकाई को लग रहा है की इससे नुकसान हो रहा है। उनका परंपरागत वोट बैंक इस गठजोड़ से काफी नाराज है। वहीं केंद्रीय नेतृत्व यह चाह रहा है कि इसी वर्ष विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा में वह बसपा को साथ लेकर चुनाव में उतरे। इसके अलावा अगले वर्ष के संसदीय चुनाव में वह बसपा को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहता थे। मगर उनका यह फार्मूला विधानसभा में ज्यादा सीटें बसपा को और संसद में ज्यादा सीटें भाजपा को, यह फार्मूला पहले ही सुश्री मायावती ठुकरा चुकी है। मगर फिर भी भाजपा को उम्मीद थी कि सुश्री मायावती कुर्सी नहीं छोड़ेंगी और बसपा- भाजपा के साथ कोई न कोई समझौता कर लेंगी।
On 21 August 2003 Supreme Court directed CBI to investigate the matter. The allegations were that the 17 crores which were given to NPCC as advance was misused. Ms. Mayawati had already suspended the Chief Secretary in Environment Ministry of State. On 26th August 2003 Ms. Mayawati called her cabinet meeting in which she gave her resignation and submitted it to the Governor with the recommendations of dissolution of the house. It was a shock for BJP leadership so in panic they asked it's State leadership to immediately approach the Governor and submit their letter of withdrawal of support from the Government and request him not to dissolve the Assembly. The leadership immediately met the Governor and submit their letter of withdrawal of support. They requested also to not dissolve the Assembly. Governor acted accordingly and accepted the resignation but didn't dissolve the house. The reason given was that the recommendations of a Chief Minister of a minority Government for dissolution of the house is not binding on the Governor. It is to be decided by the Governor whether to dissolve the house or not.
21 अगस्त 2003 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए। क्योंकि यह आरोप लगे कि 17 करोड़ रुपए का जो पैसा एनपीसीसी को दिया गया था उसका दुरुपयोग हुआ है। सुश्री मायावती ने राज्य के पर्यावरण मंत्रालय के चीफ सेक्रेटरी को पहले ही सस्पेंड कर दिया था। 26 अगस्त 2003 को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर अपना त्यागपत्र देकर सुश्री मायावती ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी। भाजपा नेतृत्व उसके लिए तैयार नहीं था। अतः जल्दबाजी में तुरंत श्री लालजी टंडन आदेश दिया कि वह तुरंत राज्यपाल के पास जाकर अपने समर्थन की चिट्ठी वापिस लेकर उन से अनुरोध करें कि वह विधानसभा भंग न करें। राज्यपाल ने सुश्री मायावती का त्यागपत्र तो मंजूर कर लिया मगर विधानसभा भंग नहीं की। उसके पीछे तर्क यह दिया कि सुश्री मायावती की चिट्ठी मिलने से पहले ही भाजपा की समर्थन वापसी की चिट्ठी मिल गई थी। अतः सुश्री मायावती की विधानसभा भंग करने की सिफारिश नहीं मानी जा सकती, क्योंकि यह सिफारिश सिर्फ बहुमत प्राप्त मुख्यमंत्री ही कर सकता है अथवा राज्यपाल को अपने विवेक से फैसला लेना होता है।
13 MLA's of BSP extended support to Mr. Mulaayam Singh Yadav and he claimed to form a Government in U.P. Governor accepted his claim and on 29th August he was sworned as the Chief Minister of Uttar Pradesh. He was given 2 weeks time to prove his majority. BJP didn't oppose him because they were not finding them to be well prepared for the election. Mr. Kalyaan Singh who had made a new party Rashtriy Kranti Party after coming out from BJP had extended its support to Mr. Mulaayam Singh though while in BJP he was deadly against Mr. Mulaayam Singh for police firing on Ram Bhakt in Ayodhya during Rath Yatra. With the help of Rashtriya Lok Dal, Congress, CPM and some other small parties and Independents he proved his majority.
बसपा के 13 विधायकों ने राज्यपाल को श्री मुलायम सिंह यादव को समर्थन की चिट्ठी दे दी। श्री मुलायम सिंह यादव ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। राज्यपाल ने उनका दावा मान लिया और उन्हें 29 अगस्त को शपथ दिला दी। उनको बहुमत सिद्ध करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया। भाजपा ने कोई विरोध नहीं किया। क्योंकि वह चुनाव के लिए पार्टी को अभी तैयार नहीं मानते थे। श्री कल्याण सिंह जिन्होंने भाजपा से अलग होकर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई थी। वही श्री कल्याण सिंह जो कि श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा श्री लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के समय राम सेवकों पर अयोध्या में गोली चलाने की वजह से श्री मुलायम सिंह यादव के धुर विरोधी थे। उन्होंने ही श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार को समर्थन दिया। राष्ट्रीय लोक दल के नेता श्री अजीत सिंह और अन्य छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को मिलाकर श्री मुलायम सिंह ने कांग्रेस और सीपीएम के समर्थन से बहुमत सिद्ध कर दिया।
BSP wrote to Speaker Mr. Kesari Nath Tripathi for disqualifying the 13 MLAs who had resigned from BSP but he didn't took notice of this and on 6 September 37 more MLA of BSP resigned and made a new party and speaker gave recognition to them. So this is the whole matter."
बसपा ने विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को यह चिट्ठी लिखी कि जिन 13 विधायकों ने श्री मुलायम सिंह को समर्थन दिया है, उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी जाए। मगर विधानसभा अध्यक्ष तो फिर एक बार श्री केसरी नाथ त्रिपाठी है। उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया। तभी 6 सितंबर को बसपा के 37 और विधायकों ने बसपा छोड़कर एक नई पार्टी बनाई। उसे तुरंत विधानसभा स्पीकर ने मान्यता दे दी। तो यह सारा मामला है।"
They all remain silent for some time. Then Apoorv said " We don't know how many assurance may have been given in between." Jaanvi said " 98 Ministers are sworn in. You can well imagine the situation by this." Nisha said "Yaar what type of Democracy is this. Leaders came to power by making some commitments to the people of their constituency but when they are elected they start working contrary to their commitments." Apoorv said "that is why voting percentage is coming down. Only 50-55% voters use to vote and so many parties are their in the contest. So by just having 25-30 % of total votes, the candidates use to get elected." Jaanvi said " Leaves aside the Taj Carridor you first tell me have you given your documents to the lawyer for divorce." Apoorv said " Yes I have already given him the documents.
इस पर सब काफी देर चुप रहे फिर अपूर्व बोला "इस दौरान कितने आश्वासन दिए गए होंगे।" जानवी बोली "तुम इससे अंदाजा लगा लो 98 सदस्यों के मंत्रिमंडल ने शपथ ली।" निशा बोली "यार यह कैसा प्रजातंत्र है। जहां नेता जनता को सपना कोई और पूरा करने का वायदा करता है मगर काम उसके विरोधी सपने पर करता है। जिसका विरोध करने का वायदा करके आये है, उसी को समर्थन करते है।" अब अपूर्व बोला "इसीलिए तो जनता की चुनावों में दिलचस्पी कम होती जा रही है। वोटिंग प्रतिशत कम होता जा रहा है। 50- 55 पर्सेंट लोग वोट करते हैं। उसमें भी कई पार्टियां खड़ी होती हैं। अक्सर कुल जनसंख्या का 25 से 30% वोट पाकर भी जीत जाते हैं।" जानवी बोली "अब छोड़ो ताज कॉरिडोर को। तुम बताओ तुमने वकील को अपने अपने कागज दे दिए। ताकि तुम्हारा पिछला छुटकारा हो और आगे बढ़ सके।" अपूर्व बोला "हां, मैंने इस सप्ताह अंत में कागज दे दिए हैं"।
Shandily and Vatika came home on the eve of Diwali. Apoorv and Nisha performed the Pooja as husband and wife. On Bhaiya Dooj Shandily and Vatika celebrated the festival as brother and sister. Over all some new relations were developed bringing the confidence and joy in the family. After Diwali Shandily and Vatika went back but gave new hopes for Apoorv and Nisha. Now everyone was waiting for New Year eve. Now Apoorv and Nisha were living as husband and wife and everyone in their circle came to know about this new development. Then on Christmas and New Year Shandily and Vatika came home and they organized a big New Year party to clear it to everyone that Apoorv and Nisha had decided to be husband - wife and children were with them.
इस वर्ष दिवाली पर शांडिल्य आ गया और वाटिका भी। अपूर्व और निशा ने पति-पत्नी की तरह पूजा की। जब भाई दूज का त्योंहार आया तो वाटिका ने शांडिल्य को टीका किया। हर तरफ खुशी का माहौल है। एक निश्चिंतता थी और कुछ नए संबंधों का हर तरफ स्वागत हो रहा है। दीपावली के बाद शांडिल्य और वाटिका तो चले गए l मगर अपूर्व और निशा के जीवन में नई आशाएं छोड़ गए। कुछ ही दिनों में हर कोई नववर्ष का इंतजार करने लगा। अपूर्व और निशा अब पति-पत्नी की तरह रहने लगे। सब को पता चल गया कि अब वह पति पत्नी है। अब नव वर्ष पर न संधि का संकोच था न जीवेश की आने की कोई चिंता थी। जो भी है वह अपूर्व और निशा का है। क्रिसमस और नववर्ष पर वाटिका ने अपने भाई शांडिल्य से प्रोग्राम फिक्स कर लिया। वह दोनों दिल्ली आ गए और बड़ी पार्टी की गई। सब को बुलाया गया ताकि हर अफवाह पर विराम लगा लग सके। सबको पता चले कि अपूर्व और निशा पति- पत्नी है और बच्चे इनके साथ हैं।
Year 2004 was the Election Year. BJP gave the slogan of ' India Shining'. BJP was confident that no body would be able to face Mr. Atal Bihari Bajpai in election. So they pre pone the election by six months and decided to hold it in May 2004. BJP was also not caring much for its alleys. BJP was confident that India had developed well because of foreign investment and liberalization and Share market had touched new heights. In their view the people were very happy. But due to liberalization the jobs in some sectors were reduced though in IT and in service sectors it were increased. But due to Inattention of Agriculture and draughts the rural population was not happy at all and this slogan gave the opposition a new tool in their hands. They started asking the people that if their homes were shining with joy and happiness. Most of the people gave negative answer. As far as Share Market were concerned hardly 1% people were having interest in it in India.
वर्ष 2004 के साथ ही चुनाव का आगाज हो गया। भाजपा ने 'भारत उदय' 'इंडिया शाइनिंग' का नारा दिया। हर जगह इसका प्रचार हुआ। भाजपा ने अति विश्वास में कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सामने कोई खड़ा ही नहीं रह सकता, इसलिए समय से 6 महीने पहले संसदीय चुनाव करा लिए। भाजपा का रवैया अपने सहयोगी दलों के साथ भी अब उपेक्षा पूर्ण हो गया। उसे लगा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी का व्यक्तित्व इतना बड़ा हो चुका है कि उनके सामने कोई टिक नहीं पाएगा। भाजपा नेताओ ने सोचा उदारीकरण और विदेशी निवेश आने से देश में बहुत उन्नति हुई है। शेयर मार्केट बहुत बढ़ रही है। इसलिए लोग बहुत खुश हैं। जबकि उदारीकरण और विदेशी निवेश से उत्पादन क्षेत्र में रोजगार बहुत कम हुए। हां मगर सर्विस सेक्टर और आईटी में रोजगार आए। शेयर मार्केट में भारत के 1% से भी कम लोग दिलचस्पी लेते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा हुई। किसानों को सूखे की मार पड़ी। किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़े। मगर बिजली और तेल के दाम बढ़े। 'फीलगुड' और 'इंडिया शाइनिंग' ने विपक्षी दलों को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया। वह लोगों से पूछने लगे "क्या आपका घर चमक रहा है"। "क्या आप भी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं"। इसका जवाब ज्यादातर लोगों का नकारात्मक रहा।
In January Mr. Venkat Naidu was elected as BJP President for 3 years. This would have been done while keeping the weak position of party in South India. Taking ahead the liberalization, restrictions on import of Gold and Silver were relaxed. In February President of India dissolved the Parliament at the recommendations of Prime Minister and instructed the Election Commission to hold the Elections. On the other end Mrs. Sonia Gandhi discussed with DMK for alliance in forthcoming Election. On 29th February 2004 Election Commission declared the dates of Election in 4 phases between 20th April to 10th May. On 1st January 2004 Government implemented New pension scheme for new employees under which employees and Government both will contribute in the fund. That fund will be invested and from that income the pension will be given. In old scheme only employees were contributing and Government was not contributing but after retirement employees were getting pension from Government till death and after death the life partner of employee was also eligible for pension. The new employees were opposing the New Pension Scheme.
जनवरी में श्री वेंकट नायडू को 3 वर्ष के लिए भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया। यह संभवत दक्षिण में पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए किया गया। उदारीकरण को आगे बढ़ाते हुए सोने और चांदी के आयात पर पाबंदी हटा ली गई। फरवरी के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के अनुरोध पर लोकसभा भंग कर दी। चुनाव आयोग को समय से 6 महीने पहले ही चुनाव कराने का निर्देश दे दिया। उधर 29 जनवरी 2004 को श्रीमती सोनिया गांधी और डी एम के नेताओं के बीच चुनाव के गठबंधन को लेकर बात हुई। 29 फरवरी 2004 को चुनाव आयोग ने संसद के चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी। जो 20 अप्रैल से 10 मई 2004 के बीच 4 चरणों में होंगे। एक और घटनाक्रम हुआ कि 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आने वाले कर्मचारियों के लिए अब पुरानी पेंशन स्कीम खत्म कर दी। नई पेंशन पॉलिसी लागू होगी। जिसके तहत कर्मचारी और सरकार दोनों ही कंट्रीब्यूशन देंगे और एक फंड बनेगा। उस फंड का निवेश किया जाएगा। उसमें जो रिटायरमेंट पर पैसा बनेगा उसके ब्याज से पेंशन दी जाएगी। जबकि पुरानी पेंशन स्कीम में सरकार भविष्य निधि फण्ड में कोई पैसा नहीं देती थी। सिर्फ कर्मचारी का अपना ही पैसा होता था। मगर सरकार सरकारी कर्मचारी को तब तक पेंशन देती थी जब तक वो जीवित रहता था l उसके बाद में उसके जीवन साथी को आजीवन पेंशन मिलती थी। पहले वाली स्कीम कर्मचारियों को अच्छी लगी रही थी और नए कर्मचारी नए स्कीम के विरोध में थे।
When the election started the pre-poll survey were projecting in favour of NDA but being a reporter Jaanvi was visiting different parts of country and was telling that the election were not so one sided as were shown in the survey. In the rural areas the people always prefer Government job, Agriculture or business in their own area. But liberalization or Privatisation has reduced jobs in, Government sector. Private jobs or contractual jobs were not a good option according to them. So people in, rural areas were annoyed. Slogans like 'India Shining' and 'Feel Good' gave a negative impact. Opposition parties were blaming that only the houses of Rich people were shinning. Some alleys of BJP like Lok Jan Shakti Party, Lok Dal and DMK had left the NDA.
जब चुनाव शुरू हुए तो सभी सर्वेक्षणों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत में आने की तस्वीर दी। मगर जानवी क्योंकि खुद पूरे भारत में पत्रकार के तौर पर घूम रही थी, तो जब भी उससे बात होती तो बताती की लड़ाई उतनी एकतरफ नहीं है, जितनी दिखाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में उदारीकरण और निजीकरण का कोई प्रभाव नहीं पहुंचा। ग्रामीण क्षेत्र में आमतौर पर यह धारणा है कि या तो अपनी खेती बाड़ी और अपने क्षेत्र में काम धंधा l या फिर सरकारी पक्की नौकरी ही अच्छे विकल्प हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी या प्राइवेट नौकरी को अच्छा विकल्प नहीं माना जाता। उदारीकरण और निजीकरण के दौर में सरकारी नौकरीया बहुत कम हो गई हैं। इसकी वजह से भी ग्रामीण क्षेत्र में नाराजगी है। 'इंडिया शाइनिंग' और 'फील गुड' के प्रचार का नकारात्मक असर लोगो पर पड़ा। विपक्ष ने लोगों से पूछा कि क्या 'तुम्हारे भी घर चमके हैं' या सिर्फ पूंजीपतियों के घर चमक रहे हैं। इसके इलावा कई पार्टियां भाजपा के डोमिनेटिंग तौर तरीके के कारण एनडीए से बाहर चले गई। जिनमें इंडियन लोकदल, लोक जनशक्ति पार्टी और डीएमके शामिल है।
The election process was ended on 10th May 2004 and counting was done on 13th May. But the results were surprising. NDA was facing a defeat and UPA was gaining. UPA got 214 seats and left front got 59 seats. It was impossible for BJP to get support of Left Front so NDA accepted the defeat but they started putting hurdles in the efforts of UPA to get support from Left Front. First of all they push rightist scholars, organizations and prominent personalities to send letters and mails to President of India to not allow a person of foreign origin to become Prime Minister of India. Though they had tried to raise this issue in the elections also but couldn't get response. They were also spreading a rumor among the public that a person of foreign origin can't become the Prime Minister while most of the scholars of Constitution were of the opinion that there was no such restrictions.
10 मई 2004 को चुनाव खत्म हुए और 13 मई को मतगणना शुरू हुई। जैसे जैसे नतीजे आने लगे सब आश्चर्यचकित होने लगे। एनडीए हार रही थी और यूपीए जीत रही थी। यूपीए को 214 सीटें मिली जो बहुमत के आंकड़े से 59 सीटें कम है। वाम मोर्चे के 59 सदस्य है।मगर उनका एनडीए को समर्थन देना लगभग असंभव है। इसलिए भाजपा ने सरकार बनाने की कोशिश ही नहीं की और हार स्वीकार कर ली। मगर उन्होंने यूपीए के साथ वाम मोर्चे की सरकार बनाने की कोशिश में अड़ंगे डालने शुरू कर दिए। सबसे पहले तो दक्षिणपंथी संगठनों के मुख्य और विख्यात लोगों से राष्ट्रपति को चिठ्ठीया, मेल इत्यादि के द्वारा यह अपील करवानी शुरू कर दी, कि विदेशी मूल की महिला श्रीमती सोनिया को भारत का प्रधानमंत्री न बनाया जाए। हालांकि चुनाव में भी 'विदेशी बनाम स्वदेशी' का मुद्दा भाजपा ने भुनाने की कोशिश की। मगर उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब जनता में भी यह फैलाना शुरू कर दिया कि विदेशी मूल का व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। जबकि अधिकतर संविधान के जानकारों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
Mrs. Sushama Sawraj announced that she would tonsure her head if Mrs. Sonia Gandhi Sworned in as Prime Minister. Sonia Gandhi analysed that BJP was trying to remain in game through emotional issues. So, she forwarded the name of Dr. Manmohan Singh for the post of Prime Minister. By this the Congress got two clear benefits. First the issue of Foreign origin pushed into background forever and second the black dots of 84 riots was faded out. Though a lot of rumors were there among the masses like Mr. A. P. J Abdul Kalaam had refused to administer oath to Mrs. Sonia Gandhi or Mr. Rahul Gandhi had asked her not to become Prime Minister and so on. But Mrs. Sonia Gandhi had clearly stated that she had listened to the voice of her inner conscious and decided not to become Prime Minister. Most of the people appreciated her stand. On 20th May 2004 Dr. Manmohan Singh was Sworned in as Prime Minister of India. International and Indian business community welcomed Dr. Manmohan Singh because he had an important role in economic liberalization in India but it was doubtful that upto what extent he would be able to continue with the agenda of liberalization in a left supported Government.
उधर कांग्रेस ने श्रीमती सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा। उस पर श्रीमती सुषमा स्वराज ने तो यहां तक कह दिया कि अगर श्रीमती सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनेंगी तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगी और उसके विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगी। श्रीमती सोनिया गांधी यह समझ गई कि भाजपा चुनाव हार कर भी लड़ाई में बने रहना चाहती है। और हमेशा की तरह भावनात्मक मुद्दों का सहारा ले रही है। शायद श्रीमती सोनिया गांधी ने इस सब बातों का आंकलन किया और उन्होंने सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया। इससे कांग्रेस को 2 फायदे हुए। एक तो विदेशी बनाम स्वदेशी का भाजपा का मुद्दा हमेशा के लिए खत्म हो गया। दूसरा 1984 के दंगों का कलंक हल्का पड़ गया। हालांकि इसके बाद कई तरह की अफवाहें फैली। जैसे कि राष्ट्रपति श्री ए पी जे अब्दुल कलाम ने इनको मना किया था कि वह उन्हें शपथ नहीं दिलवाएंगे। या श्री राहुल गांधी ने उन पर दबाव डाला था कि वह प्रधानमंत्री न बने आदि। मगर श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि यह उनकी अंतरात्मा की आवाज है कि वह प्रधानमंत्री न बने। आमतौर पर जनता ने भी उनके इस कदम को सराहा। 20 मई 2004 को सरदार मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। सरदार मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने का भारतीय व्यापार जगत और अंतरष्ट्रीय व्यापार जगत ने स्वागत किया। क्योंकि भारतीय उदारीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मगर वामपंथी दलों के सहयोग पर खड़ी सरकार कितना उदारीकरण को आगे बढ़ा पाएगी उस पर कई लोगों को संदेह था।
After defeat the infighting cropped up in BJP as well. In June Mr. Atal Bihari Bajpai gave a statement that Gujarat riots had played a role in BJP's defeat. But immediately party came out in support of Mr. Narinder Modi. Vishav Hindu Parishad gave a statement that Mr. Atal Bihari Bajpai should leave politics. Though later on party clarified that it was not their stand. Actually Mr. Atal Bihari Bajpai was the compulsion of BJP because he was the secular face of it and so many alleys were satisfying their minority voters to remain in NDA by quoting Mr. Atal Bihari Bajpai. Mr. Atal Bihari Bajpai also knew his limitations and didn't vehemently opposed hardliners. Mr. Vinay Katiyar was asked to give resignation which he gave.
हार के बाद भाजपा में भी अंतर कलह की खबरें आने लगी। जून में श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा कि गुजरात दंगों से पार्टी को नुकसान हुआ। मगर पार्टी तुरंत श्री नरेंद्र मोदी के बचाव में आ गई। विश्व हिंदू परिषद ने तो यहां तक कह दिया कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी को चाहिए कि वह राजनीति से संयास ले लें। हालांकि बाद में पार्टी ने यह कहा कि उन्होंने श्री अटल बिहारी बाजपेयी से सन्यास लेने को नहीं कहा। असल में भाजपा को श्री अटल बिहारी बाजपेयी के उदारवादी चेहरे की हमेशा जरूरत रही है। श्री अटल बिहारी बाजपेयी की वजह से एनडीए में कई पार्टियां अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को संतुष्ट कर पाती हैं। मगर श्री अटल बिहारी बाजपेयी भी एक सीमा तक जाकर ही कट्टरपंथियों के विरोध में बोलते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष श्री विनय कटियार को इस्तीफा देने को कहा गया l उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
The Apoorv and Nisha both got divorce from their ex counterparts. They planned to get married in a very simple ceremony and accordingly informed Shandily and Vatika so that they could adjust their program. They decided to go to Goa for honeymoon. Nisha started doing shopping for marriage with a great zeal though it was their second marriage. One day Jaanvi visited their home and seeing Nisha's shopping she said " Yaar looking at Nisha's shopping now I am feeling that I may also entered the live in relationship with someone and later got married with him. So that I could also get a chance for extensive shopping." Apoorv said " See Nisha it is a very sensitive issue. If the live in relationship don't work properly then it is more dangerous than marriage." Jaanvi replied " No Apoorv if you can't continue in live in relationship you can just pack up your luggage and come out of it. There is no complications of divorce etc.in this." Apoorv said "Jaanvi no two people can ever think alike on all matters. They have to adjust with each other whether it is marriage or live in relationship." Jaanvi said " But in live in relationship there are no bindings." Apoorv said " This is only bindings which keeps the marriage intact. Otherwise we have seen 40% more cases of divorce."
इसी चुनावी गहमागहमी में अपूर्व और निशा दोनों को तलाक मिल गया। उन्होंने दिवाली के बाद एक सादा समारोह में शादी का प्रोग्राम बनाया। शांडिल्य और वाटिका दोनों को पहले ही बता दिया गया। ताकि वह अपना प्रोग्राम बना सके। शादी के बाद उन्होंने गोवा जाने का प्रोग्राम बनाया। आजकल निशा बड़े जोर शोर से शॉपिंग कर रही है। हालांकि यह उनकी दूसरी शादी है, मगर शादी तो शादी है। एक दूसरे को जानते हुए समझते हुए एक साथ रहते हुए शादी करने का एक अलग मजा है। जानवी ने 1 दिन मजाक में यहां तक कह दिया "मुझे भी अब इच्छा होने लगी है कि मैं भी शादी कर लूं। यार कोई मेरे साथ भी लिव इन रिलेशनशिप में आ जाए।" अपूर्व ने कहा "देखो, जानवी लिव इन रिलेशनशिप भी बड़ी सोच समझकर करनी चाहिए। गलत निर्णय अगर हो जाए तो यह गलती शादी से भी ज्यादा खतरनाक होती है।" जानवी बोली "नहीं अपूर्व, ऐसी कोई बात नहीं है। एक लिव इन रिलेशनशिप सही नहीं चले तो किसी भी शाम को बाय बाय करके अपना अलग चल दो। शादी की तरह सब लफड़े तो नहीं करने पड़ते।" अपूर्व बोला "नहीं जानवी, कभी भी कहीं भी दो इंसानों की पसंद हंड्रेड प्रतिशत एक जैसी नहीं हो सकती। शादी हो या रिलेशनशिप दोनों में एडजस्टमेंट तो करनी पड़ती है।" जानवी बोली "मगर लिव इन रिलेशनशिप में ऐसा कोई बंधन तो नहीं है।" अपूर्व बोला "यह बंधन ही है जो आज भी शादियों को बचाए रखते हैं। नहीं तो 40 पर्सेंट तलाक और बढ़ जाते।"
Jaanvi said "Apoorv why you didn't you acompany her for shopping." Apoorv said " She knows better about my choice. Leave it now you tell how is life going on." Jaanvi said " Nothing special just keep on smelling news and scoops." Apoorv said " How about politics." Jaanvi said "BJP is facing infighting after defeat. Maharashtra election are nearby." Apoorv asked " In your opinion who will form Government." Jaanvi said " After forming Government at centre now Congress and NCP are now full of confidence. Leave it Yaar you tell me where are you going for honeymoon." Apoorv said " We are planning for Goa. It will be the peak season there at that time." Jaanvi said " Yaar people usually select an isolated spot for honeymoon but you are opting for a crowded place. You are Great bhai." Apoorv said " Every day we use to be alone at home so now we want some hustle and bustle." Jaanvi said " O. K. few days before your marriage I will come here to stay with you. In marriage of a live in couple such problems are but natural. Society shall make one month separation mandatory before marriage of a live in couple."
जानवी बोली "छोड़ो यार, बस यह बताओ तुमने निशा को शॉपिंग करने भेज दिया। तुम साथ क्यों नहीं गए।" अपूर्व हंसकर बोला "उसे मेरे पसंद के बारे में सब पता है। तुम सुनाओ क्या चल रहा है।" जानवी बोले "कुछ भी नहीं बस। सारा दिन खबरें सूंघते रहो।" अपूर्व बोला "तो क्या चल रहा है। ताजा हाल चाल क्या है।" जानवी बोली "चलना क्या है। भाजपा में हार से अंतर कलह चल रही है। महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं। उसकी तैयारी चल रही है।" अपूर्व बोला "क्या लग रहा है ? कौन सी पार्टी जीतेगी या नहीं ?" जानवी बोली "देखो वैसे दिल्ली में सरकार बनने के बाद कांग्रेस और एनसीपी के हौसले बुलंद हैं। यह सब छोड़ो बताओ हनीमून पर कहां जा रहे हो।" अपूर्व बोला "अभी तक तो गोवा का प्लान है। वहां पर उन दिनों में रौनक भी काफी होगी।" जानवी हंस कर बोली "यार तुम भी गजब हो। हनीमून पर लोग एकांत चाहते हैं। तुम्हें रौनक चाहिए"। अपूर्व ने जवाब दिया "एकांत तो हमें घर पर रोज मिलता है। नौकर के इलावा कोई होता ही नहीं। अब तो रौनक की चाहत रहती है।" जानवी बोली "तो ठीक है, तुम्हारी शादी से कुछ दिन पहले मैं तुम्हारे घर आ जाऊंगी और निशा के साथ रहूंगी। तुम शायद ठीक कहते हो यह समस्या तो लिव इन रिलेशनशिप के बाद होने वाली शादी में आती ही है। इन सब के लिए तो कुछ नए तरीके ढूंढने होंगे। जैसे शादी से पहले 1 महीने का अलगाव (सेपरेशन) इत्यादि।"
Nisha entered the house with so many shopping packets in hand and gave keys to servant and asked him to bring the rest of the packets from car. Jaanvi started laughing and after having a look at Nisha she said " Yaar I am seriously thinking of repeatedly getting married after every 3 years of live in relationship with someone and then divorce after one year. Shopping for marriage is a great fun." After that they had dinner and discussed the programme of marriage ceremony. Then Jaanvi left for her home.
तभी निशा शॉपिंग के लिफाफे से लदी हुई आई और नौकर को चाबी देते हुए बोली "बाकी सामान गाड़ी में से निकाल लो।" जानवी ने निशा को देखा तो जोर से हंसने लगी। फिर बोली "यार, शादी की शॉपिंग में मजा तो बहुत आता है। कभी-कभी तो लगता है कि दो-तीन साल बाद किसी को रिलेशनशिप में पकड़ कर उससे शादी कर लूं। और फिर तलाक ले लूं। कम से कम हर 3 साल बाद शादी का की शॉपिंग करने का मजा तो आएगा।
अब तो
बस ना किसी का इंतजार है
ना किसी के लिए दिल बेकरार है।
बस कट रही है यूं जिंदगी,
जी ले बस आज किसी तरह,
वरना कल का किस को इंतजार है।।
थोड़ी देर चुप्पी छा गई। फिर जानवी ने हंसकर चुप्पी तोड़ी और बोली" क्या यार तुम मेरी शादी की बात भी नहीं सुन सकते।" वातावरण फिर हल्का हो गया। फिर काफी देर तक शादी की तैयारी की बातें करते रहे। खाना खाकर जानवी भी चली गई।
When Jaanvi left for home then Nisha said "Apoorv I feel Jaanvi is feeling loneliness now. She seems to be very careless but in fact she is feeling alone in actual life." Apoorv said " See Nisha in our society about 70 % of our population is busy and satisfied in their family life. They share there feelings among them. Some time they disagree with each other, some time they quarrel but after that they make compromise also. But some intellectuals make their egos so high that they feel themselves to be above the common citizens and they feel it below dignity to compromise with anyone. When they find that most of the common people are happily running their life then they start blaming their counterpart. While in Western countries people are self centered and marriage bonds are very loose. They don't bother for marriage and so many single living people are there in their society and they get so many friends of their type. Otherwise also there is saying for intellectuals " For a happy married life, one should be an intellectual and other should be a fool." They both laughed and switched off the lights.
उसके जाने के बाद जब अपूर्व और निशा लेटे तो निशा ने पूछा "अपूर्व मुझे लगता है कि जानवी अब काफी अकेला महसूस करने लगी है। जितना वह ऊपर से मस्त दिखती है असल जिंदगी में है नहीं।" अपूर्व बोला "देखो निशा, हमारे समाज में अभी भी 70% लोग अपने परिवार में रहते हैं। अपने दुख सुख सब आपस में बांटते हैं। झगड़े भी करते हैं सुलह भी करते हैं। मगर कुछ बुद्धिजीवी जो होते हैं वो अपने ईगो को इतना बड़ा कर लेते हैं, कि वह अपने को सामान्य व्यक्ति से ऊपर समझने लगते हैं। इसी सोच के चलते वह कहीं पर सामान्य व्यक्ति की तरह समझौता नहीं करते। इस ईगो के चलते वह किसी के साथ नहीं रह पाते। मगर क्योंकि बाकी अधिकतर लोग अपने परिवार के साथ रहते हैं। तो उनको लगता है कि मैं इतनी समझदार होकर भी घर नहीं चला पाई। तो फिर सारा दोष अपने दूसरे साथी पर मढ़ने की कोशिश करने लगते हैं। जबकि विदेशों में अधिकतर लोग अपने तक सीमित रहते हैं। उनकी शादी के बंधन बहुत कम होते हैं और ढीले होते हैं। इसीलिए वह शादी को लेकर इतना चिंतित नहीं होते। एक अकेले को दूसरे अकेले कई दोस्त मिल जाते हैं। जबकि हिंदुस्तान में ऐसा नहीं है। शायद बुद्धिजीवियों के लिए किसी ने ठीक कहा है। 'फॉर ए हैप्पी मैरिड लाइफ वन शुड बी इन इंटेलेक्चुअल। एंड अदर शुड बी ए फूल।'" और दोनों ने हंसकर लाइट बंद कर दी।
In Maharashtra Congress made the new Government after election. BJP was already in grips of infighting. Party again started leaning towards the hard line. After Maharashtra defeat Mr. Vanket Naidu resigned from the post of BJP President. Mr. Lal Krishan Advani was elected the new President of BJP. Telgu Desham Party an alley of NDA was also drifting away from NDA. Mr. Atal Bihari Bajpai was also not enjoying good health. The people who were close to Mr. Bajpai and were not of RSS background were feeling isolated. After defeat blame game was started in BJP. The election of Mr. Lal Krishan Advani was also opposed by a group with in the party.
महाराष्ट्र में चुनाव हुए और कांग्रेस की सरकार बन गई। भाजपा में पहले ही अंतर कलह संसदीय चुनाव के बाद मची हुई थी अब और बढ़ गई। पार्टी में दोबारा हारड लाइन की तरफ बढ़ने की प्रवृत्ति प्रबल होने लगी। महाराष्ट्र चुनाव की हार के बाद श्री वेंकैया नायडू को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। श्री लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के नए अध्यक्ष बने। तेलुगू देशम पार्टी जो एन डी ए का हिस्सा रही उसने भी एन डी ए से किनारा करना शुरू कर दिया। श्री अटल बिहारी बाजपेयी की तबीयत खराब रहने लगी। पार्टी में काफी लोग जो श्री अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़े थे और आर एस एस बैकग्राउंड के नहीं हैं उन्हें किनारे पर करना शुरू कर दिया। पार्टी में अक्सर जो हार के बाद पार्टियों में होता है हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़कर अपने व्यक्तिगत प्रतिद्वंदी को नीचा दिखाने की कोशिश शुरू हो गई। श्री लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का भी अंदर ही अंदर विरोध हुआ।
On the Eve of Diwali Vatika and Shandily came home. They also started doing arrangements of Apoorv and Nisha's marriage. On 21st November 2004 they got married in a simple ceremony in Arya Samaj Mandir. They also went to court and get their marriage registered there. They organized a party in the Club in the evening. In the evening Shandily, Vatika and Jaanvi were attending the guests and looking after the arrangements. Shandily was attending the guests from Apoorv's side while Vatika was attending the guests of Nisha's side. Though extra martial affairs were there in society at that time also but it was very rare to see a live in relationship to be converted into marriage and that too in the middle age. At 9.00 p.m the cake cutting ceremony was performed and party started and drinks were served. Then people started coming to Apoorv and Nisha to congratulate them. The party ended late in the night and they all came back home. Next day Vatika left for hostel, Shandily also went back and Apoorv and Nisha proceed to Goa.
वाटिका और शांडिल्य दिवाली पर घर आ गए और अपूर्व और निशा की शादी की तैयारी करने लगे। 21 नवंबर 2004 को सुबह आर्य समाज मंदिर में दोनों की एक सादे समारोह में शादी हुई। कोर्ट में जाकर उसको रजिस्टर करा लिया गया। शाम को क्लब में एक पार्टी दी गई। उस पार्टी में काफी लोगों को बुलाया गया। 8:00 बजे के बाद मेहमान आने शुरू हो गए। नवंबर का अंतिम सप्ताह था। हल्की हल्की ठंड थी। शांडिल्य, वाटिका और जानवी पूरा फंक्शन का इंतजाम देख रहे है। अपूर्व की तरफ से शांडिल्य और निशा की तरफ से वाटिका सब आने वालों का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि 2004 में भी अनैतिक संबंध तो समाज में काफी होने लगे हैं । मगर लिव इन रिलेशनशिप के बाद शादी इस अधेड़ अवस्था में शायद बहुत ही कम देखने को मिलती है। रात 9:00 बजे के करीब केक काटा गया। सब डांस फ्लोर पर डांस करने लगे। ड्रिंक्स चलने लगे। तब निशा और अपूर्व जाकर एक सोफे पर बैठ गए। लोग आकर उन्हें मुबारकबाद देने लगे। देर रात तक पार्टी चलती रही। रात को पार्टी खत्म होने की बाद सब अपने घर वापस आ गए।
अगले दिन वाटिका अपने होस्टल वापिस चली गई। रात को शांडिल्य की फ्लाइट थी। उससे अगले दिन सुबह अपूर्व और निशा 5 दिन के हॉलिडे पैकेज पर गोवा चले गए। इस तरह अपूर्व और निशा एक शादी के बंधन में बंध गए।
On 26th December when people were in hang over of Christmas celebration and were doing Morning walk at Marina Beach. They suddenly saw a wall of water moving towards them. The people were not able to apprehend the danger coming towards them and within few minutes that water wiped out them. The height of the waves were about 30 feets. With in few minutes it was a breaking news that tremors of earthquake of intensity 9.1 to 9.3 were felt in Indonesia for 8 to 9 minutes. Due to earthquake Sunami waves had occurred in Sea and the height of the waves were about 100 ft. Indonesia was full of tourists due to Christmas holidays. But waves wiped out every thing along with it. Disastrous impact of Sunami was seen in Indonesia, Malaysia, Sri Lanka, Maldives, India and Bangladesh etc. About 2,27,000 people were died in this accident and lakhs were injured. The properties of Millions dollars were destroyed. In India it's impact was seen in Andhra Pradesh, Tamilanaadu, Kerala and Andemana- Nicobar. Every body was sad due to this and Apoorv also cancelled New Year party. World gave a silent farewell to 2004.
26 दिसंबर 2004 की सुबह लोग क्रिसमस की खुमारी में थे। सुबह 9:00 बजे के करीब मरीना बीच पर लोग सुबह की सैर करने निकले। अचानक दूर से पानी की एक दीवार सी आती दिखी। लोग उत्सुकता से खड़े होकर देखने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते 30 फुट के करीब ऊंची लहरों ने उन्हें लील लिया। कोई कुछ समझ नहीं पाया कि क्या हुआ। शीघ्र ही लोगों के टेलीविजन पर ब्रेकिंग न्यूज़ आने लगी। इंडोनेशिया के पास 9.1 से 9.3 तक के भूकंप के झटके 8 से 9 मिनट तक महसूस किए गए। एक तेज सुनामी समुंदर में उठी। जिसकी लहरें 100 फुट तक ऊंची थी। इस समय क्रिसमिस का सीजन है। लोग भारी संख्या में इंडोनेशिया मे छुट्टी मनाने पहुंचे हुए थे। समुंद तट की लहरों ने अपने साथ सब बहा दिया। उसके बाद वह सुनामी की लहरें भारत, श्रीलंका, मलेशिया, मालद्वीप, बांग्लादेश और मॉरीशस आदि कई देशों में तबाही मचाती निकल गई । कुल 2,27,000 व्यक्ति इन देशों में मरे। अनगिनत घायल हुए। संपति का बहुत नुकसान हुआ। हर तरफ इन इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। भारत में इसका असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार दीप समूह पर पड़ा। सारे देश में दुख की लहर फैल गई। अपूर्व ने भी नववर्ष की जो पार्टी रखी थी वह कैंसिल कर दी। 2004 को चुपचाप सब ने विदाई दे दी।
One day when Apoorv met Jaanvi in the club then she told him about the inside news of Congress. She told that the dead body of Ex Prime Minister Mr. P. V. Narsimha Rao was taken to his Delhi residence and his family members were expecting that he will be cremated in Delhi. But Mr. Shivraj Patil advised his son that Mr. Rao should be cremated in Hyderabad because he was the Ex Chief Minister of Andhra Pradesh. But his family was insisting that he should be cremated in Delhi only because the last official post he had was that of Prime Minister in Delhi. Then his family was pressurized from all sides to make them agree to cremate him in Hyderabad. In the morning his dead body was taken to Congress head quarter at 24 Akbar Road so that people could pay homage to him. But to the surprise the office was locked and was not opened for him. At last after waiting for half an hour his dead body was taken to Airport and then to Hyderabad. In his cremation Dr. Manmohan Singh was present but the absence of Mrs. Sonia Gandhi had raised the eyebrows. People were saying that during his regime Mrs. Sonia Gandhi was not given the importance that's why she had grudges against him.
एक दिन अपूर्व जब जानवी से मिला तो उसने कांग्रेस के अंदर की बात बताई। 23 दिसंबर 2004 को जब पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव की मृत्यु हुई, तो उनके शव को उनके दिल्ली वाले निवास पर ले जाया गया। परिवार को उम्मीद थी कि उनका अंतिम संस्कार भी दिल्ली में ही किया जाए। मगर श्री शिवराज पाटिल ने उनके बेटे को कहा कि श्री नरसिम्हा राव का संस्कार हैदराबाद में ही होना चाहिए। क्योंकि वह वहां के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। मगर परिवार ने जिद की कि उनका संस्कार दिल्ली में ही होना चाहिए। क्योंकि अंतिम पद उनके पास प्रधानमंत्री का ही था। उसके बाद लगातार परिवार पर दबाव बनाया जाने लगा कि उनका संस्कार हैदराबाद में ही किया जाए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचकर दबाव बनाने लगे कि संस्कार हैदराबाद में ही हो। चौतरफा दबाव के बाद उनका परिवार मान गया। सुबह सुबह एयरपोर्ट ले जाने से पहले उनके शव को 24 अकबर रोड जो पार्टी का मुख्यालय है वहां ले जाया गया। ताकि कांग्रेस के लोग उनको श्र्दांजलि दे सके l मगर वहां पर ताला लगा हुआ था, जो नहीं खोला गया। अंत में आधा घंटा रुक कर उनके पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से हैदराबाद। उनके अंतिम संस्कार में डॉक्टर मनमोहन सिंह तो शामिल हुए, मगर श्रीमती सोनिया गांधी नहीं। जानवी ने यह भी बताया कि सूत्र बताते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी की नाराजगी की वजह से श्री पी वी नरसिम्हा राव की अवहेलना हुई। क्योंकि अपने प्रधानमंत्री काल में उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी को ज्यादा महत्व नहीं देते थे।
Time never wait and 2005 had started moving in its own way. Apoorv wanted an information from a Government department but he could get it only after taking help of Jaanvi as a press reporter. That pinches Apoorv and he asked Jaanvi " Is there any procedure available using which anyone can force the Government departments to provide information without using some pressure." Jaanvi said " In some states Government has made some laws using which anyone can get information from Government departments but there is no such law available at the Central level. Some Social activists like Mr. Anna Hazare, Mr. Arvind Kejriwal and Ms. Aruna Asaf Ali are trying for that. These people and some other organizations are trying hard and also has started agitation for that. Now purposal is there to make RTI a law through Parliament. Let us see What happens."
अब 2005 वर्ष भी अपनी गति से बढ़ना शुरू हो गया। अपूर्व को एक केंद्रीय विभाग से कुछ सूचना चाहिए थी। जो उसे मिलने में दिक्कत आ रही थी। उसे जानवी की पत्रकारिता की मदद लेनी पड़ी। तब उसने जानवी से पूछा "क्या कोई ऐसा तरीका नहीं है कि बिना किसी की मदद से हम सूचना प्राप्त कर सकें।" जानवी ने बोला "देखो कहीं कहीं कुछ राज्य सरकारों ने तो ऐसे कानून बनाए हैं। मगर देशव्यापी स्तर पर अभी ऐसा कानून नहीं बना। जबकि श्री अन्ना हजारे, श्री अरविंद केजरीवाल और सुश्री अरुणा आसफ अली जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। लगातार अपने आंदोलनों से सरकार पर ऐसा कोई कानून बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। सुना है कि संसद में कोई प्रस्ताव लाया जाने वाला है। देखो क्या होता है।" फिर बातचीत दूसरी तरफ मुड़ गई।
On 10th March 2005 TRAI reduced the call rates of international calls by 70%. By this the Call Centers were benefited a lot. On 12th May Parliament passed RTI act and on 15th June it got the Presidential approval and on 12 th October it was promulgated in the country. By this act anybody can take any information from any Government Department and department is bound to provide information with in stipulated period. For any violation department or officials are liable for punitive action.
10 मार्च 2005 को टी आर ए आई ने अंतरराष्ट्रीय लीग लाइन के रेट 70% कम कर दिए। इससे कॉल सेंटर चलाने वालों को काफी बड़ी राहत मिली। 12 मई को संसद में सूचना के अधिकार को लेकर एक विधेयक पारित हुआ। 15 जून को उसे राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली। और 12 अक्टूबर 2005 से लागू हो गया। इस कानून के अंतर्गत किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी सूचना निश्चित समय सीमा मे प्राप्त की जा सकती है l अगर कोई विभाग सूचना नही देता तो उन पर दण्ड के भी प्रावधान थे l
BJP leader Sh. Lal Krishan Advani went to Pakistan and on 4th June 2005. He went to Jinhaa's Majaar to pay homage. In a statement Mr. Advani declared Mr. Jinhaa as a Secular leader and symbol of Hindu-Muslim Brotherhood. It resulted in a ruckus in India. RSS opposed it vehemently. Party disowned his statement and declared that statement as his personal view point. The strategy of Mr. Advani was to fill the vacuum of a secular leader in BJP created due to illness of Mr. Atal Bihari Bajpai. But it misfired. On 7th June 2005 he was forced to resign from the post of BJP President. Mr. Madan Lal Khurana, Ms. Uma Bharti who were supposed to be staunch supporters of Mr. Advani were now criticizing him vehemently. Mr. Murli Manohar Joshi a strong critic of Mr. Advani was also criticizing him. But the problem of BJP was that Mr. Atal Bihari Bajpai and Mr. Lal Krishan Advani were the most prominent faces of BJP and thery were having no other so popular face to be projected as a leader. Anyway Mr. Rajnath Singh was made the President of BJP.
उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान की यात्रा पर गए। 4 जून को जिन्ना की मजार पर मत्था टेका और श्री जिन्ना को एक धर्मनिरपेक्ष नेता और हिंदू- मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। नतीजा यह हुआ कि पूरे देश में हंगामा मच गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसका विरोध किया। पार्टी ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया। 6 जून को जब वह पाकिस्तान से लौटे तो कट्टरपंथियों ने उनका विरोध किया। शायद श्री लालकृष्ण आडवाणी के मन को लगा था कि श्री अटल बिहारी बाजपेई की अनुपस्थिति में वह उनकी उदारवादी छवि का अनुकरण करके अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि मे सुधार ला सकेंगे। मगर हुआ उसका उल्टा ही। वह न घर के रहे न घाट के। 7 जून 2005 को उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। सुश्री उमा भारती, श्री मदन लाल खुराना जो श्री लालकृष्ण आडवाणी के समर्थक समझे जाते थे उन्होंने ही श्री लालकृष्ण आडवाणी के विरोध में जहर उगलना शुरू कर दिया। श्री मुरली मनोहर जोशी जो सदा से श्री लालकृष्ण आडवाणी के विरोधी रहे, वह भला चुप क्यों रहते। वह भी खुलेआम श्री लालकृष्ण आडवाणी का विरोध करने लगे। मगर भाजपा की यह मजबूरी थी कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी के बाद श्री लालकृष्ण आडवाणी नहीं तो और कौन ? खैर श्री राजनाथ सिंह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया।
On 29th October 2005 in Delhi three bombs blasts occurred. In first blast bomb was planted in a scooter near a sweet shop in 6 Tooti area of Paharganj in Delhi. So many people were enjoying snacks in and around the shop. So many people died and many were injured. In second incident bomb was planted in a bag and was kept in a local bus. The Conductor noticed that bag and asked all the passengers to immediately get down from the bus. Though the blast took place but there was not much damage done. In third incident again the bomb blast occurred near a Chaat Bhandaar in Sarojini Nagar Market. Due to blast a gas cylinder caught fire. It was a very busy spot. 87 people died and around 200 got injured. All these incidents happened just 2 days before Diwali. The people in Delhi celebrated Diwali in a very simple way with out any fanfare. In November 2005 Mr. Nitish Kumar formed Government in Bihar by defeating Mr. Lalu Prasaad Yaadav's party RJD.
तभी 29 अक्टूबर 2005 को दिल्ली में तीन बम धमाके हुए। पहला धमाका एक स्कूटर में बम रखकर उससे पहाड़गंज के 6 टूटी इलाके में एक दुकान के सामने हुआ। साथ ही एक रेस्टोरेंट था। जहां पर काफी लोग बाहर खड़े गोलगप्पे खा रहे थे। भारी संख्या में लोग मरे और घायल हुए। दूसरा धमाका गोविंदपुरी एरिया में एक बस में हुआ। कंडक्टर की नजर एक लावारिस बैग पर पड़ी। कंडक्टर ने बस रुकवा कर सब यात्रियों नीचे उतरने को कहा। तभी बैग में धमाका हुआ। ड्राइवर और कंडक्टर की तत्परता से काफी बचाव हुआ। तीसरा धमाका सरोजनी नगर मार्केट में चाट भंडार के पास हुआ। वहां भी काफी लोग गोलगप्पे और चाट खा रहे थे। धमाके से वहीं पड़े एक सिलेंडर के आग पकड़ने से यहां आग भी लग गई। इस में 87 लोग मरे और 200 से ज्यादा घायल हुए। यह घटना दिवाली से 2 दिन पहले हुई। दिवाली से पहले दिल्ली का माहौल एकदम से गमगीन हो गया। दिवाली एकदम से फीकी पड़ गई। सब ने दिवाली भी बड़ी सादगी से बनाई। नवंबर 2005 में बिहार में श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के श्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी को हराकर बिहार में सरकार बनाई।
It was a warm afternoon of a cold day of January 2006 when Apoorv, Nisha and Jaanvi were sitting on the roof top and were discussing Bofors Scam. Jaanvi said " In 2003 it was reported that in a Swiss bank BSIAG's London branch 30 Lakhs Euro were deposited in Kwatrochi account and 10 lakhs Euro were deposited in his wife Mariya's account. At the request of Indian authorities the withdrawal from the account was not permitted. But on 11th January 2006 the CBI informed British Authorities that they do not have any proof of any link of this money with Bofors payout. On 15th January the restrictions from the account were removed. The whole money was withdrawn from the account on the same day. On 16th January Supreme Court of India passed orders for putting restrictions on the account again but those were of no use. The opposition is blaming Government while Government is saying that it is a normal legal procedure."
जनवरी 2006 के शुरू में अपूर्व, निशा और जानवी बैठे थे। तभी वह बोफोर्स पर हर तरफ चल रहे हंगामे की बात चल पड़ी। तो जानवी ने बताया कि 2003 में क्वात्रोची के खाते में लंदन में बीएसआईएजी एक स्विस बैंक में 30 लाख यूरो और उसकी पत्नी मारिया के खाते में 10 लाख यूरो जमा होने की खबर मिलने के बाद उस की निकासी पर रोक लगा दी गई थी। मगर 11 जनवरी 2006 को सीबीआई ने ब्रिटिश अधिकारियों को कहा कि यह पैसा वह बोफोर्स की दलाली से आया, इसका कोई सबूत उनके पास नहीं है। 15 जनवरी 2006 को खातों से लंदन हाईकोर्ट ने रोक हटा दी। उसी दिन सारा पैसा निकाल लिया गया। 16 जनवरी 2006 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इन खातों पर रोक लगाने का आदेश दिए। मगर तब तक तो पैसा निकल चुका था। जहां विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि यह सरकार ने जानबूझकर किया। वहीं सरकार कह रही है कि यह सब एक कानूनी प्रक्रिया थी।
American President George Bush's visit to India was scheduled from 2nd March to 5th March 2006. A lot of preparation were going on for that visit. India and America were both interested in Nuclear Agreement but a lot of hitches were there. During American President's visit to India an understanding was reached between the two countries by which India will separate it's Military reactors from Non Military reactors. It was a start of new Era of relationship between India and USA. As per the opinion of Jaanvi whether it is Congress Government or BJP Government that was not important for USA because after disintegration of USSR India was left with no option but to depend upon USA. Because India and China had a lot of border disputes between them so India couldn't depend and trust on China. Congress also had given up the slogan of Socialism and was becoming used to Capitalists Economy. They had started talking of Globalization and liberalization. After the visit of US President the Government took a sigh of relief.
फरवरी से ही अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश कि अगले महीने होने वाली यात्रा को लेकर काफी गहमागहमी है। भारत और अमेरिका दोनों ही परमाणु संधि के लिए इच्छुक हैं। मगर कई तरह की रुकावटें उसमें आ रही हैं। जब 2 मार्च से 5 मार्च तक अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत यात्रा की तो सैनिक और असैनिक परमाणु रिएक्टरों को अलग करने की बात पर सहमति बनी। भारत अमेरिका संबंधों में एक नया दौर शुरू हुआ। जानवी का कहना है कि अब भारत में भाजपा की सरकार बने या कांग्रेस कि अमेरिका को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह शायद ठीक ही कह रही है। सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत और चीन मैं तो दोस्ती नहीं हो सकती और भारत, चीन पर निर्भर तो नहीं हो सकता। इसलिए भारत की निर्भरता अमेरिका पर बढ़ गयी। कांग्रेस भी अब समाजवाद का नारा पीछे कर चुकी है और पूंजीवादी व्यवस्था की आदी होती जा रही है। अब विदेशी निवेश और ग्लोबलाइजेशन की बातें ज्यादा होती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के बाद अभी सरकार राहत की सांस ही ली l
Then on 7th March 2006 at
6.30 p. m bomb blasts occurred at Sankat Mochan Hanumaan Mandir in Varanasi. After few minutes there was another blast in the waiting Hall of Varanasi Railway Station and another live bomb was found and disposed off by Police in a busy market of Varanasi. 15 people died and more than 50 people were injured in these incidents. A lot of protests were organised through out the country but after some time the life limped back to normalcy. A lot of prominent countries including China were having eyes on the Indian Markets. Though border disputes and China's forever support to Pakistan was a hurdle in the way. Mr. Atal Bihari Bajpai's visit in 2003 had opened some doors for trades between the two countries and UPA Government took one more step by opening Nathula Pass for business. During discussion with Jaanvi in club Apoorv gave it's opinion that India had to take extra care that China should not be allowed to shift trade deficit in its favour.
तभी 7 मार्च 2006 को वाराणसी में श्री संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर के पास शाम को 6 बज कर 30 मिनट के करीब बम विस्फोट हुआ। कुछ समय बाद वाराणसी स्टेशन के प्रतीक्षालय में बम विस्फोट हुआ। एक जीवित बम एक व्यस्त मार्केट में मिला। उसे निष्क्रिय कर दिया गया। इस हादसे में 15 व्यक्तियों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। सारे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई । जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए। मगर कुुुछ समय बाद जिंदगी फिर एक बार अपनी रफ्तार से चलने लगी। भारत की खुली अर्थव्यवस्था पर कई बड़े देशों की नजर है। उनमें से एक चीन भी है। हालांकि चीन और भारत के बीच काफी सीमा विवाद हैं और चीन का पाकिस्तान को समर्थन एक और बड़ी रुकावट है। 2003 में श्री अटल बिहारी बाजपेयी की चीन यात्रा से कुछ नए रास्ते खुले उसे आगे बढ़ाते हुए यूपीए सरकार ने 6 जुलाई को नाथूला पास को व्यापार के लिए खोल दिया। वैसे तो पड़ोसी देश से व्यापार अच्छी चीज है मगर इस बात का ख्याल रखना जरूर चाहिए कि चीन व्यापार संतुलन अपने फायदे की तरफ न कर ले।
On one side India was trying to improve its relationship with neighbors but on the other side on 11th July 2006 Pakistan trained extremists did blasts in 1st class compartments of local train between Mira Bagh and Matoonga station of Mumbai. In these blasts more than 180 people died and 800 people were injured. Protests against these blasts were organised every where in the country. The case was handed over to ATS. They got early break through in the case and 13 people were made the accused in the case. The infighting within BJP was not finding an end. Mr. Babu Lal Marandi along with 5 other MLAs left BJP and made a new party named Jharkhand Vikas Morcha. In UPA also differences cropped up on the issue of Nuclear Agreement.
जहां भारत पड़ोसी देशों से संबंध सामान्य करने की कोशिश कर रहा है वही दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने प्रशिक्षित आतंकवादियों से 11 जुलाई 2006 को माटुंगा और मीरा बाग स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास के डब्बे में धमाके कराए। इन धमाकों में 180 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई और 800 से ज्यादा घायल हुए। पूरे देश में फिर आक्रोश की लहर फैल गई। महज चंद घंटों के अंदर ही इसकी जांच एटीएस को दे दी गई । 1 हफ्ते के अंदर ही एटीएस को सफलता मिलने शुरू हो गई और 13 लोगों को आरोपी बनाया गया। उधर भाजपा में अंतर कलह खत्म नहीं हो रही। श्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा छोड़कर 24 सितंबर को झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया। उनके साथ भाजपा के 5 विधायक भी हैं। उधर यूपीए मैं भी परमाणु समझौते को लेकर आपस में खींचतान शुरू हो गई।
One day when Apoorv and Jaanvi were in Club and were discussing the India-US Nuclear Agreement then Jaanvi said " Apoorv the UPA Government is in crisis because left parties has threatened that they can go to any extent if Nuclear Agreement is signed with USA." Apoorv said " See Jaanvi these left parties are not realizing that Marxist ideology is rejected by the World. Though China claims it to be a Communist country but they also follow the rules of Market Economy. The labour is available there at a very cheap wages because right to expression is not available for them. The only real Communist country left in the World is Cuba. But these Left parties do not talk about it because Cuba always focus on itself and don't give financial aid to other Communist parties. So let us see." At last on 16th November 2006 the US Congress after intensive discussion gave it's approval for allowing India-US Nuclear deal and on 18th December US President Mr. George Bush signed the purposal.
जानवी ने अपूर्व को बताया कि वामपंथी पार्टियां अमेरिका के साथ सहयोग के विरोध में हैं। वह किसी भी सीमा तक जाने की धमकी दे रहे हैं। अपूर्व का कहना था कि वामपंथी पार्टियां अभी भी यह मान नहीं पा रही है कि मार्क्सवादी सोच को अब विश्व में नकारा जा चुका है। चीन भी अब बेशक खुद को कम्युनिस्ट कहता है मगर पूंजीवादी बाजार की आर्थिक नीतियों को वह भी मानता है। और उसके अनुरूप ही काम करता है। वहां पर अभिव्यक्ति की आजादी भी नहीं है l मजदूरों को बहुत ही कम वेतन और सुविधाओं पर काम करना पड़ता है। हां अगर कम्युनिज्म की कोई मिसाल है तो वह है क्यूबा। मगर उनकी बात यह वामपंथी पार्टियां नहीं करती क्योंकि वह आर्थिक रूप से स्वयं को तो पोषित करता है मगर किसी और देश की किसी कम्युनिस्ट पार्टी को आर्थिक मदद नहीं देता। आखिर 16 नवंबर को अमेरिकी कांग्रेस ने गहन विचार के बाद भारत -अमेरिकी असैन्य परमाणु व्यापार की अनुमति देने वाला प्रस्ताव पास कर दिया। और 18 दिसंबर को राष्ट्रपति श्री जॉर्ज बुश ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए।
Vatika had completed her studies and was back home. She got the Room which was earlier alloted to Shandily. Now she started applying for job. When Vatika came back home then Nisha got busy with her and they use to go together for shopping etc. Apoorv started feeling neglected sometimes but use to console him by saying to himself that being female it's but natural that they are comfortable together. Sometimes Apoorv also wished that had Shandily posted in Delhi then they could have also enjoyed together. But Shandily had joined a new job in Pune recently.
उधर वाटिका भी अपना कोर्स को पूरा करके दिल्ली आ गई। शांडिल्य का कमरा वाटिका को मिल गया। वाटिका ने अब लगातार नौकरी के लिए अप्लाई करना शुरू कर दिया। वाटिका के आने से घर पर रौनक हो गई। वाटिका और निशा अब दोनों व्यस्त रहने लगी। शॉपिंग के लिए जाना और ब्यूटी पार्लर जाना दोनों इकट्ठे जाती। कभी-कभी अपूर्व अपने को उपेक्षित महसूस करता। मगर फिर सोचता एक स्त्री को लड़की का संग ज्यादा कंफर्टेबल लगता है। कभी-कभी अपूर्व को लगता कि कितना अच्छा होता अगर शांडिल्य भी यहां पर होता। मगर अब तो उसने पुणे में एक नई नौकरी ले ली थी और वह पुणे चला गया था।
One day Apoorv proposed to Nisha and Vatika to visit Pune to meet Shandily. Vatika got excited to listen that proposal and they finalized to visit Pune in the year end. They informed Shandily accordingly and got there tickets booked. Vatika took the benefits of the situation and started doing shopping as a preparation for going to Pune. Nisha was busy in her office so Vatika was doing shopping for all of them.
At last they took the flight and reached Pune. Shandily was on the Airport to receive them and take them to his flat. Nowadays Pune has became a bit crowded with the arrival of I. T companies but other wise it was a very peaceful city. Apart from locals mostly artists and retired bureaucrats were residing here. It was known as the Air condition city because the climate here was very pleasant through out the year. With the arrival of I. T companies the demand for flats was increased and builders constructed new multistory buildings by smashing the hummocks and cutting trees. That adversely affected the climate and it has became a little hot now.
एक दिन अपूर्व ने निशा से बात की कि क्यों न कुछ दिन के लिए शांडिल्य के पास पुणे चला जाए। यह प्रस्ताव सुनकर वाटिका बहुत खुश हुई। उसने भी अपूूर्व की बात का समर्थन किया। उन्होंने शांडिल्य से बात की और वर्ष के अंत में जाने का प्रोग्राम बना लिया। हवाई जहाज की टिकट बुक करा ली। पुणे जाने की खुशी में वाटिका ने खूब शॉपग शुरू कर दी। क्योंकि निशा अपने ऑफिस के काम में व्यस्त थी। इसलिए उसकी शॉपिंग का जिम्मा भी वाटिका को निभाना पड़ा। अपूर्व के लिए और शांडिल्य के लिए भी वह कई कपड़े खरीद लाई । धीरे-धीरे उनके जाने की तिथि नजदीक आ गई । तीनों ने सुबह की फ्लाइट ली और पुणे पहुंचे गए। एयरपोर्ट पर शांडिल्य उन्हें लेने आ गया। सब बाहर आए और गाड़ी में सामान रखकर शांडिल्य के फ्लैट पर आ गए। पुणे आमतौर पर एक बहुत ही शांत शहर है। आईटी की कंपनियों के आने से यहां पर चहल पहल बढ़ रही है। पहले तो यह सेवा निवृत्त उच्चाधिकारियों और कलाकारों का शहर माना जाता था। दिन में अब तो दुकानें खुलने लगी हैं। पहले तो दोपहर को 4 घंटे सब दुकान बंद करके अपने घरों को आराम करने चले जाते थे। पुणे को इसलिए भी एयर कंडीशन शहर कहा जाता है की यहां का मौसम सामान्यता बहुत अच्छा रहता है। मगर अब इन आईटी कंपनियों की वजह से बिल्डरों ने पहाड़ तोड़ तोड़ कर कलोनिया बनानी शुरू कर दी हैं। इसलिए यहां की हरियाली भी अब नष्ट होने शुरू हो गई है और यहां पर मौसम भी अब गरम हो गया है।
The Residential Society where Shandily had taken a flat on rent was a beautiful newly constructed society. The most of the occupants were tenant working in various IT companies. Shandily was sharing that flat with his friend Dhananjay. It was a 3 bedroom flat and as Shandily's family was coming so Dhananjay temporarily shifted with other friends. It was a general practice in their circle. After reaching home every body took their bath etc and in the meantime maid came for cooking breakfast. Nisha prepared Aloo Poori with the help of maid. It was so delicious that tears filled the eyes of Shandily and he said " Today I am feeling that I am also having a family. Otherwise after when Saandhi Mom get busy in her business I always had the feeling as we were living in a hotel. But today after having such delicious Aaloo Poori from Nisha Mom I am feeling myself back at home.
शांडिल्य ने जो फ्लैट किराए पर लिया है वहां से सामने पहाड़ी भी नजर आती है। फ्लैट में खिड़की में बड़े-बड़े शीशे हैं जहां से सामने सोसाइटी के बच्चों के खेलने का ग्राउंड बना हुआ है। वह भी दिखता है। यह 3 बैडरूम का फ्लैट है। शांडिल्य और उसके मित्र धनंजय ने मिलकर किराए पर लिया है। शांडिल्य की फैमिली आने के कारण धनंजय ने अस्थाई रूप से अन्य दोस्तों के पास शिफ्ट कर लिया। नहा धोकर सब फ्रेश होकर आए तो काम वाली आ गई थी। निशा ने काम वाली बाई के साथ मिलकर आलू पूरी बनवाई । सब ने बहुत ही स्वाद से खाया और शांडिल्य की आंखों में आंसू आ गए। और बोला "एक मुद्दत बाद ऐसा लग रहा है कि मेरा भी कोई परिवार है। जब से संधि मम्मी अपने काम में व्यस्त हुई। तब से घर एक होस्टल की तरह लगता था। आज निशा मम्मी के हाथ की आलू पूरी खा कर आनंद आ गया।"
Apoorv and Nisha were happy and satisfied because they were feeling that both the children had accepted their relationship. That day they spend at home while playing indoor games. Next day they went for sight seeing in Pune. They went to famous Ganpati Bappa's Dagdu Seth temple, Shanivaar Bada fort and then to Aaga Khan Palace. Here Mahatma Gandhi had spent 2 years imprisonment. It is a very peaceful place. They saw that room where Mahatma Gandhi ji had spent 2 years with his wife Mrs. Kasturaba Gandhi. Their articles of daily use were lying there as it was and giving the impression that they both were there nearby and can come any time. Mrs. Kasturaba Gandhi's Samadhi is also there. Then they came back home. Next day they went to Lonaavala and Khandala. They enjoyed there the whole day and came back by evening.
अपूर्व और निशा को अब लगने लगा के दोनों बच्चों ने उनके संबंधों को स्वीकार कर लिया है। वह दिन तो उन्होंने घर में ही कैरम बोर्ड खेल कर गुजारा। अगले दिन शहर घूमने का प्रोग्राम बना। मशहूर दगडू सेठ के गणपति मंदिर में दर्शन करके शांडिल्य उन्हें शनिवार वाड़ा किला दिखाने ले गया। वहां से आगा खान पैलेस आए। यहां पर महात्मा गांधी ने 2 साल की जेल काटी थी। यहां बहुत शांति है। महात्मा गांधी जी और कस्तूरबा जी के कमरे में समान इस तरह से पड़ा हुआ है मानो कि वह यहीं कहीं हो। यहां पर कस्तूरबा जी की समाधि भी बनी हुई है। रात होते-होते वह घर आ गए। अगले दिन लोनावाला खंडाला जाने का प्रोग्राम बन गया। सुबह ही घर से निकल गए सारा दिन खूब मस्ती कर के घर आए।
Then next day they proceed to Shirdi and Shani Shinganaapur temple. While returning they visited famous Jyotirling Ghrishneshvar ji temple. Every body was surprised that in Shani Shinganaapur the houses were not having any door or lock on any bag. No body can dare to do theft here. They also visited Famous Ellora caves. They were surprised and were discussing that how artists could have done it in that Era when resources were very limited. Then they went to Aurangabad and stayed there. Next morning they proceed to Ajanta Caves. It took about 2 hrs.to reach there. They saw the painting and stone cutting work in those caves. Those were amazing. In the evening they came back to Aurangabad and visited the Bibi ka Makbara. Next day returned back to Pune.
फिर अगले दिन शिर्डी और शनि सिंगनापुर होते हुए बैजनाथ जी मैं शिव जी के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के मंदिर में दर्शन किए। सब इस बात से हैरान हुए कि शनि सिंगनापुर में किसी भी घर में कोई दरवाजा नहीं होता। और कभी कोई चोरी नहीं होती। भगवान बैजनाथ जी के दर्शन के बाद सामने 1 किलोमीटर पर मशहूर एलोरा गुफाएं भी हैं । वहां पर गुफाओं के अंदर कलाकारों की कला देखकर सब आश्चर्यचकित हो गए कि उस समय में जब साधन बहुत सीमित थे तब यह काम उन्होंने कैसे किया होगा। वहां पर घूम कर सब गुफाएं देखकर उन्होंने औरंगाबाद की तरफ प्रस्थान किया। वहां पर रात को विश्राम किया। अगले दिन सुबह अजंता की ओर गए। औरंगाबाद से अजंता की गुफाओं तक का यात्रा का समय 2:30 घंटे का है। यह गुफाएं आश्चर्यजनक है। कलाकारो की बेहतरीन कारीगरी है। शाम को वो औरंगाबाद वापस आए और बीवी का मकबरा देखकर अपने होटल आ गए। अगले दिन पुणे आ कर आराम किया।
They decided to go to Alibag in the weekend. This time Shandily took two of his friends Rahul and Dhananjay along with them. They booked a Heritage Resort there. On Saturday they started early morning and reached there by afternoon. After taking rest in the afternoon they went to Beach in the evening to see the Sunset there. It was amazing to see a Fireball submerging in the sea. The young group enjoyed playing with water in the sea. They took a round of the beach in a horse cart and then came back to their cottage. Vatika and Nisha both were thinking that Jivesh was in Mumbai for years together but he never took them here and now Apoorv gave them the opportunity to come here. Anyway it was a beautiful evening and they played Tambola up to late in the evening in the resort. Next day morning they proceeded to Pune after having breakfast and reached Pune in the afternoon.
सप्ताहांत पर अलीबाग जाने का प्रोग्राम बना। इस बार शांडिल्य के मित्र धनंजय और राहुल को भी साथ ले लिया। अलीबाग में एक हेरिटेज रिसॉर्ट में रुकने का बंदोबस्त किया गया। शनिवार को सुबह ही सब निकल पड़े और दोपहर होते-होते अलीबाग पहुंच गए। दोपहर को आराम करके शाम को सब सूर्यास्त का नजारा देखने अलीबाग के समुद्र तट पर चले गए। वहां एक अद्भुत नजारा होता है । शाम को सूर्यदेव अस्त होते हुए समुंदर में समा गए। उसके बाद शाम को समुद्र तट पर स्नान करते रहे। सब युवा शक्ति आपस में कलोल करते हुए वहां पर एक दूसरे पर पानी उड़ेलते रहे। कुछ समय बाद जब हल्का सा अंधेरा हुआ तो सब एक घोड़ा गाड़ी में बैठकर समुंदर तट पर चक्कर लगा कर आए। फिर उसके बाद अपने कॉटेज में वापस आ गए। तब निशा और वाटिका दोनों के मन में शायद विचार आया कि जीवेश वर्षों से मुंबई में है। मगर उसने न अपनी पत्नी (भूतपूर्व) और न बेटी को कभी मुंबई बुलाया। मगर अपूर्व उन दोनों को यहां पर लेकर आया क्योंकि वह उनको अपना समझता है। यही फर्क है अपूर्व और जीवेश में। खैर यह शाम बहुत बढ़िया रही और देर रात तक सब तंबोला खेलते रहे। सुबह उठकर नाश्ता करके निकले और दोपहर बाद वह पुणे पहुंच गए।
Still they were having 5 more days to spend in Pune. They decided to organize a New Year party here and invite Apoorv's colleagues and friends in the party. Next 2 days they spent in deciding the Menu and organising the party. Apoorv brought beer, wine and whiskey for the party. In the evening when Shandily's friends came in the evening then Apoorv offered them beer. In the beginning they hesitate but afterward they start taking drinks according to their choice. The party continued till late in the night and after 12.00 they started leaving after conveying Good Wishes for the New Year.
अभी भी उनके पास 5 दिन का समय और है। तो वापिस आकर विचार किया कि अब कहां घूम कर आया जाए। निर्णय हुआ कि 2 दिन बाद नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शांडिल्य के दोस्तों को बुलाकर एक पार्टी की जाए। वह 2 दिन पार्टी की तैयारी और दोस्तों को खिलाने के मीनू पर निर्णय करने मे निकल गए। पार्टी के दिन अपूर्व सोसाइटी के बाहर से 1 कैरेट बियर और तीन बोतल बढ़िया शराब की ले आया। शाम को जब शांडिल्य लौटा और उसके दोस्त आए तो अपूर्व ने उन्हें बीयर और शराब के लिए आमंत्रित किया। पहले तो सब शरमाए फिर एक-एक करके सब ने बीयर पी और फिर जाम के दौर चलने शुरू हो गए। आधी रात को सब ने नववर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और देर रात को शांडिल्य के सब दोस्त अपने अपने घर को चले गए। इस तरह नववर्ष की पार्टी खत्म हुई।
Then they decided to go to Hariharan in the weekend. It was decided that they will take leave for Friday. According to program they left Pune in the early morning and reached Hariharan in the afternoon. Hariharan is a Holy place in Maharashtra and is a confluence of two seas. A large number of pilgrims use to come there to visit the Holy Temples there. They enjoyed well there on the beaches and visited the temples there. Next day they came back to Pune. On Monday they spend whole day in packing and came back to Delhi by evening flight. Shandily was feeling sad. But overall it was a pleasant trip.
प्रोग्राम बना कि इस सप्ताहांत पर हरीहरन चला जाए। शुक्रवार को सब छुट्टी ले लेंगे। और सुबह ही निकला जाए। प्रोग्राम के मुताबिक शुक्रवार को सुबह वह पुणे से निकले और हरीहरन पहुंचते हुए दोपहर हो गई। हरीहरन महाराष्ट्र में एक बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है। यहां पर दो समुंदर मिलते हैं। हरीहरन में एक तरफ एक समुंदर है तो दूसरी तरफ दूसरा समंदर । यहां पर मंदिर की भी बहुत मान्यता है। शाम को सब ने वहां समुंद्र तट पर खूब मस्ती करी। सुबह मंदिर गए और दूसरी तरफ के इस समुद्र में नहाए। उसके बाद पैकअप करके वापस पुणे लौटे । सोमवार को सारा दिन उन्होंने पैकिंग की शाम की फ्लाइट से वह वापस दिल्ली पहुंचे ।शांडिल्य बहुत उदास था। खैर कुल मिलाकर सफर बहुत बढ़िया रहा और सब ने खूब मजा किया। नव वर्ष बहुत अच्छा बनाया।
-18-
Right from the beginning of year 2007 news from Nandigram and Singur were worrisome. When Apoorv asked Jaanvi she said "See Apoorv Nandigram is supposed to be a strong hold of left parties because maximum people here got benefits of Land Reforms started by left parties. Now that land Government is acquiring for SEZ (Special Economic Zone). Local population is opposing this. Some people are accusing that the CPI (M) has given them physical possession of the land when reforms were implemented but didn't give them the documents of the land. They kept those documents with them. That's why the Government was confident that they will not face any resistance. The farmers are not ready to handover the land to Government. They are saying that the compensation announced is very less. They also fear that without documents they may be deprived of the compensation. Government is saying that by SEZ the local population will get jobs while locals are saying that they will become jobless. Local population has made a joint action committee BUPC(Bhoomi Uched Pratirodh Committee). They are having the support of TMC, SUCI and many more organisations. The volunteers of this organisation has digged the roads to not allow the police and Government officials to enter their area. Now every day news of clashes are coming." Nisha said "It means CPI (M) Government of West Bengal is following China model of Marxist Capitalism." Apoorv said " You can say so."
सन 2007 के आरंभ से ही पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और सिंगूर से चिंता में डालने वाली खबरें आनी शुरू हो गई। जानवी से पूछा तो उसने बताया "नंदीग्राम का इलाका वामपंथियों का गढ़ माना जाता रहा है। जब पश्चिम बंगाल में वामपंथी सरकार ने भूमि सुधार कानून लागू किए थे तो यहां पर बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिला था। अभी उस भूमि का एसईजेड (स्पेशल इकोनामिक जोन) के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि सीपीआई एम ने भूमि सुधार लागू करते हुए किसानों को जमींदारों से भूमि का कब्जा दिलवाया। मगर मालिकाना हक के कागज उन्हें नहीं सौंपे। इसीलिए वामपंथी सरकार को उम्मीद थी कि उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा।" निशा बोली "पश्चिम बंगाल की सरकार चीन की तरह मार्क्सवाद का मुखौटा लगाकर पूंजी पतियों से साठगांठ करके यहां एसईजेड बनाना चाह रही है । मगर वहां के किसान अपनी जमीन को किसी तरह भी देना नहीं चाह रहे। उन्हें लग रहा है कि बिना कागजो के मुआवजा भी मिलेगा कि नहीं। फिर मुआवजा भी बहुत कम दिया जा रहा है। सरकार कह रही है की एसईजेड बनने से नौकरियां बढ़ेंगी। मगर स्थानीय लोगों का कहना है उनके रोजगार खत्म हो जाएंगे।" जानवी ने बताया कि स्थानीय लोगों को तृणमूल कांग्रेस, एस यू सी आई तथा अन्य कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने एक ज्वाइंट एक्शन कमिटी बीयूपीसी (भूमि उछेद प्रतिरोध कमेटी )बना ली। इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों को खोदकर बाहर के अधिकारियों और पुलिस का आना बाधित कर दिया। सीपीएम तथा बी यु पि सी के कार्यकर्ताओं में रोज झड़पों की खबरें आने लगी।
In between on 18th February 2007 two blasts took place in the Samjhota Express ( rail link between India and Pakistan). It occurred at midnight near Diwana station in Panipat district. 68 people were died and 12 were injured. This incident was criticized every where. Jaanvi told that this incident was an effort to derail the peace talks between the two countries. Mr. Khursheed Ahemad Kasoori Foreign Minister of Pakistan was scheduled to visit India after 2 days. But this incident could not make any impact on the talks and talks between the two countries was held as per schedule.
इसी बीच 18 फरवरी 2007 को समझौता एक्सप्रेस जो दिल्ली से पाकिस्तान के बीच चलती है। उसमें दो दमदार धमाके हुए इस घटना में दो डब्बे जल गए और 68 लोगों की मौत तथा 12 घायल हो गए। यह घटना पानीपत के पास दीवाना नामक स्टेशन के पास आधी रात के समय के करीब हुई। इस घटना की चौतरफा निंदा की गई। दोनों ही देशों ने इसकी निंदा की। जानवी का कहना था कि आमतौर पर यह विश्वास किया जा रहा है कि यह घटना भारत-पाकिस्तान के पटरी पर उतरे संबंधों को फिर से जोड़ने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री श्री खुर्शीद अहमद कसूरी जो 2 दिन बाद भारत आने वाले हैं, उसमें बाधा डालने की एक कोशिश है। मगर उनकी यात्रा तो हुई। और बात चीत भी हुई l
West Bengal was adamant to take the possession of the land. On 14th March 2007 at midnight a police action took place. But the local population claimed that police along with CPI(M) Volunteers and goons from other states were involved in the action. 14 people died in official record but people told that more than 100 were died and incidents of rape were also reported. Protests were held every where in country. Jaanvi said" You know Apoorv the interesting fact in this episode is that this land is allotted to Salim Group of Indonesia and this group had given financial aid to President of Indonesia to supress the Communist movement in Indonesia."
पश्चिम बंगाल में सरकार को लगा कि यदि भूमि अधिग्रहण का जमीन कब्जा नहीं हुआ तो अभी अधिग्रहण का क्या मतलब रह जाता है। 14 मार्च 2007 की रात को को पुलिस ने उन क्षेत्रों मे कार्रवाई की। आरोप तो यह भी लगे कि सीपीएम के कार्यकर्ताओं तथा बाहरी राज्यों से बुलाए गए लोग भी उस कार्रवाई में शामिल हुए। रात भर कार्यवाही चलती रही। हिंसा हुईI हालांकि सरकारी आंकड़ा 14 मौतें बता रहा है मगर जानवी ने बताया कि लोगों का कहना है कि वहां 100 से ज्यादा लोग मरे और बलात्कार जैसी घिनौनी हरकतें भी हुई। सारे देश में इसका विरोध शुरू हो गया। जानवी ने यह भी बताया "अजीब बात तो यह है कि यह जमीन इंडोनेशिया के सलीम ग्रुप को आवंटित की गई। यह वही सलीम ग्रुप है जिसने इंडोनेशिया में सुहर्तो को कम्युनिस्ट आंदोलन दबाने के लिए धन दिया था।"
At the same time in Singur farmers started agitation against the allotment of land to Tata Motors. Bengal Bandh was organised and some incidents of violence also took place. Ms. Mamta Benarjee observed fast for 25 days there. But in between on 9th March 2007 Government signed an agreement for 90 years with Tata Motors. On 11th March a farmer of Singur did sucide against this acquisition. On 16th &18th March the factory was attacked and boundary wall was damaged by the mob. On 25th March mob attacked the Security personal of the factory and injured 5 of them. Jaanvi told Apoorv " Government is claiming that it will create jobs here because the land here is not much fertile and giving just one crop every year. But the farmers on the contrary are saying that it is a fertile land and giving 2 crops every year. There are 15000 families who are dependent on Agriculture while the job created will be just 1000. Moreover the compensation offered is too less and this acquisition will make them unemployed."
लगभग उसी समय टाटा मोटर्स को नैनो कार का प्लांट लगाने के लिए सिंगुर मे जमीन देने के विरोध में भी किसान आंदोलन पर चले गए। हिंसा की घटनाएं हुई। बंगाल बंद भी किया गया। सुश्री ममता बनर्जी 25 दिन की भूख हड़ताल भी की। इस सब के बीच 9 मार्च 2007 को बंगाल सरकार ने टाटा मोटर्स के साथ 90 वर्ष का अनुबंध हस्ताक्षर कर दिया। 11 मार्च 2007 को सिंगूर के एक किसान ने आत्महत्या कर ली। 16 मार्च और 18 मार्च को भीड़ ने फैक्ट्री की बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचाया। 25 मार्च को भीड़ ने फैक्ट्री के पांच सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया। जहां एक ओर राज्य सरकार रोजगार पैदा करने की दुहाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि मुआवजा बहुत कम है। सरकार ने दावा किया है कि यह जमीन साल में सिर्फ एक पैदावार देती है। दूसरी और किसानों का कहना है कि यह जमीन साल में दो पैदावार देती है। सिंगूर में खेती पर निर्भर 15000 परिवार है। जबकि वहां पर 1000 नौकरियां ही उत्पन्न होने की उम्मीद है। इसी कारण किसान नाराज है कि रोजगार खत्म हो रहे है l जो मुआवजा किसानों को मिल रहा है वह काफी कम है। और उससे उनका गुजर बसर नहीं हो सकेगा।
During discussion with Jaanvi Apoorv said "You know Jaanvi in this episode I am not able to understand why Government is acquiring fertile land to give it to the Industry. While a large chunk of unfertile land is available in the country. Perhaps this is the reason that's why Environmentalist are helping farmers." Jaanvi said " Do you know Apoorv Government is acquiring land using that clause under which the land can be acquired only for the Social welfare schemes. But they are handing it over to Private Companies. The situation is explosive in both areas." Apoorv said " But Jaanvi you are supporter of left ideology." Jaanvi said " See Apoorv first of all I am an Indian, then a Press Reporter then comes the Ideology. Whatever I am telling you is my reporting as a reporter." ( on 3rd October 2008 Tata Motors cancelled his project. Violent incidents took place in November 2007 and May 2008.CPI(M) lost Panchaayat elections and by polls in the area. After coming to power in 2011 Ms. Mamata Banarji passed the law to return the acquired land. But Tata Motors challenged that law in the Court. After legal battle the land was given back to farmers in 2016.).
अपूर्व का कहना था कि इस घटनाक्रम में एक बहुत महत्वपूर्ण बात जो सामने आ रही है, वह यह कि सरकार कृषि योग्य धरती को प्राइवेट कंपनियों को क्यों अधिकृत करके देती है। जबकि देश में भूमि का एक बहुत बड़ा भाग है जिसमें की खेती नहीं हो सकती। इस वजह से पर्यावरण विद्वान भी किसानों का साथ दे रहे हैं। जानवी ने बताया कि वैसे भी जिस धारा के अंतर्गत सरकार उस जमीन का अधिग्रहण कर रही है, उसमें जमीन का अधिकरण सिर्फ सरकारी क्षेत्र की संस्थाओं को जनकल्याण की योजना के लिए जमीन देने के लिए ही हो सकता है। न कि प्राइवेट कंपनियों को व्यापार चलाने के लिए। कुल मिलाकर दोनों जगह स्थिति काफी विस्फोटक है। अपूर्व ने हंस कर कहा "जानवी आप तो वाम पंथी विचार धारा की समर्थक हो "l जानवी बोली "पहले मै एक पत्रकार हूँ, फिर भारतीय हूँ l फिर कोई विचार धारा की बात आती हैं l( 3 अक्टूबर 2008 को टाटा ने अपना प्रोजेक्ट वापिस ले लिया। नवंबर 2007 और मई 2008 में भी हिंसा की घटनाएं हुई। ग्राम पंचायत के चुनाव में सीपीएम हारी। उपचुनाव में भी सीपीएम हार गई। जबकि यह सीपीएम का गढ़ माना जाता था। 2011 में सुश्री ममता बनर्जी ने सत्ता में आते ही जमीनों का अधिग्रहण वापस करने के लिए कानून पास कर दिया। मगर टाटा ने उसे कोर्ट में चुनोती दे दी। कानूनी प्रक्रिया से होते हुए किसानों को उनकी जमीन 2016 में वापस मिली।)
There was a big blast on 18th May 2007 in Maqa Mosque of Hyderabad. At that time there were about 10000 people present in the Masque. 11 people died and many injured in that blast. 2 more live bombs were recovered from the nearby areas of the blast site. Those bombs were disposed off. Riots started in the city after blast. 5 more people died in Police firing. After few months on 25 th August 2007 two more blasts occurred in the city. One in Lumbani Amazement Park and other in Gokul Chat Bhandaar. 42 people died and 57 got injured in these blasts. 19 more live explosives were found in the city at various locations. There was a terror in the city.
18 मई 2007 को हैदराबाद मक्का मस्जिद के पास बम धमाका हुआ। उस वक्त मस्जिद के अंदर 10 हजार के करीब लोग थे। इस धमाके में 11 लोग मरे और कई घायल हुए। इस जगह के पास ही दो और भी जीवित बम्ब मिले और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। इस घटना के बाद शहर में दंगे भड़क गए। पुलिस को गोली चलानी जिसमें 5 और व्यक्तियों की जाने चली गई। कुछ महीने बाद 25 अगस्त 2007 को फिर हैदराबाद में दो बड़े धमाके हुए। पहला लुंबिनी अमेजमेंट पार्क में और दूसरा गोकुल चाट भंडार में। इसमें 42 लोग मारे गए और 57 घायल हुए। अगले 24 घंटे में 19 बिना फटे बम मिले। इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई।
In May 2007 Mr. A. Raja took the charge of Telecom Ministry as the Telecommunication Minister. In August 2007 the telecommunication department started the process of allotment of 2G Spectrum with UAS (Unified Access Service). On 25th September it was announced that the applications can be submitted upto 1st October 2007. 575 applications were received from 46 companies. The policy of first come first serve was adopted. These spectrums were to be allotted at the rates prevailing in 2001. During the discussion with Apoorv Jaanvi said " Apoorv a lot of activities are going on in Political circle regarding this policy. On 2nd November 2007 Prime Minister Dr. Manmohan Singh has also written a letter to Mr. A. Raja to maintain transparency in the policy and to do the right evaluation of the rates. On 22nd November 2007 Finance Ministry also raised it's objections on the procedure adopted, because as per the procedure decided in the Cabinet in 2003 the Finance Ministry was to be taken in loop which Mr. Raja is not taking care of." Apoorv said " Perhaps Dr. Manmohan Singh is facing the compulsions of Coalition Government.He has satisfied his conscious by writing a letter. Now he can at least say that he has written a letter to Mr. Raja and now it depends upon him to act. Let us see what happens."
At last on 10th January 2008 ignoring so many things the Telecommunication Department alloted the 2G spectrum and the last date was changed from 1st October to 25th September 2007. The fingers were raised on the issue in the political circles. Opposition was saying that how an Economist Prime Minister could allow such activities in his Government. Even the spectrum was alloted to the companies which had no connection or background of telecommunication. The spectrum was alloted to some Real Estate companies also. That was a matter of discussion every where in the country. Opposition parties were offensive against the Government.
इसी समय देश में एक और हलचल हुई। मई 2007 में श्री ए राजा ने दूरसंचार मंत्री का कार्यभार सम्भाला। अगस्त में दूरसंचार विभाग ने यूनिफाइड एक्सेस सर्विस (यूएएस) लाइसेंसों के साथ 2G स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की। 25 सितंबर को घोषणा की गई की 1 अक्टूबर 2007 तक आवेदन किए जा सकते हैं। 1 अक्टूबर 2007 तक 46कंपनियों के 575 आवेदन मिले। पहले आओ पहले पाओ की नीति घोषित की गई। यह स्पेक्ट्रम वर्ष 2001
के रेट पर दिए जाने थे। जानवी ने बताया कि राजनीतिक दलों मे इस नीति को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है I 2 नवंबर 2007 को प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने श्री ए राजा को पत्र लिखकर भी कहा है की पारदर्शिता का पालन होना चाहिए तथा उचित मूल्यों की समीक्षा होनी चाहिए। 22 नवंबर 2007 को वित्त मंत्रालय ने भी जो प्रक्रिया अपनाई जा रही थी उस पर अपनी चिंताएं सामने रखी है। वैसे भी 2003 में मंत्रिमंडल में बनाये गए नियमों में ऐसे मामलो में वित्त मंत्रालय को शामिल करना जरूरी था। मगर श्री ए राजा उस पर ध्यान नही दे रहे थे l प्रधान मंत्री की शायद गठबन्धन की मजबूरियाँ उनके राह मे आ रही है l आख़िर श्री ए राजा के मन्त्रालय ने काफी कुछ अनदेखा करके 10 जनवरी 2008 को दूरसंचार विभाग में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर लाइसेंस देने की घोषणा कर दी। यही नहीं अंतिम तिथि भी 1अक्टूबर एक की बजाए 25 सितंबर कर दी गई। जानवी ने बताया कि इस सब पर कई लोगों नजरे है। चर्चाएं शुरू हो गई है और कई संशय उठ रहे है, कि जब देश में एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री हो और ऐसी बातें हो रही हो तो आश्चर्यचकित होना स्वाभाविक है।
अपूर्व बोला "शायद गठबंधन सरकारों की यही मजबूरियां हैं। पत्र लिखकर शायद प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अपनी अंतरात्मा को संतुष्ट कर दिया। कि मैंने तो श्री ए राजा को समझा कर अपना फर्ज पूरा किया। अगर वह नहीं मानते तो मैं कुछ नहीं कर सकता। क्योंकि गठबंधन सरकार है। खैर देखिए क्या होता है।" जिनको चुना गया, इसमें बहुत सी ऐसी कंपनियां ऐसी है, जिनका टेलीकॉम के क्षेत्र से कोई लेना-देना ही नहीं है। उनको भी लाइसेंस देने के लिए चुना गया। रियल स्टेट के क्षेत्र की कई कंपनियों को 2G स्पेक्ट्रम का लाइसेंस दिए जाने का फैसला किया। पूरे देश में इसकी चर्चाएं शुरू हो गई। विरोधी पार्टियों का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
The Sensex reached its ever high during that period. In the meantime Reliance power entered the market with its Public issue from 15th January to 18th January 2008. People's response was excellent and issue was oversubscribed though by that time the company had only purchased a piece of land for the project and nothing else. But by the time the issue was closed the World Share Markets crashed. It was due to the default in payments of loans in America. Actually due to rise in demand in real Estate in America the various banks of World distributed loans there. They didn't evaluated the customers properly and as a result a big chunk of loans were given to those people who were not in a position to payback the loans. As a result the selling pressure was felt in American Real Estate market. The banks who were not getting their money back were selling the properties and also the defaulters themselves were also selling their properties. Due to this selling pressure there was a steep fall of rates in the American Real Estate market. It affected the banks and some banks went to the verge of Bankruptcy. It immediately created a havoc in the share market and share markets through out the world crashed.
इसी समय पर सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। तभी रिलायंस पावर का पहला इशू 15 जनवरी से 18 जनवरी 2008 को जनता के लिए खुला। लोगों में अद्भुत उत्साह था। जबकि उस वक्त तक रिलायंस पावर ने अपने प्लांट के लिए जमीन ही खरीदी थी। मगर ईशु खत्म होते-होते शेयर मार्केट गिरनी शुरू हो गई। अमेरिका में भी मार्केट गिर गई। वहां आवास निर्माण में जो तेजी पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिली थी। उसमें दुनिया भर के बैंकों ने कर्ज बांट दिए। इसमें ऐसे काफी कर्जदार थे जिनको लोन मिल गया। मगर वो लोन वापस करने की स्थिति में नहीं थे। अब ऐसे कर्जदारओं की गिनती बढ़ने लगी। आवास की कीमतें गिरने लगी। क्योंकि लोग और बैंक दोनों ही ऐसी संपत्तियों को बेचने लगे जिनसे कई बैंकों के डूबने का खतरा पैदा हो गया था। मार्केट पूरे विश्व की गिर रही थी ।
On 26th March 2008 Tata Motors purchased two companies Jaguar and Land Rover from Ford. It was big event for Indian Industries. On the other side a tussle was on its peak between UPA Government and it's allays left parties on Nuclear Deal. Left parties were repeatingly warning the Government of serious consequences in case of any finalization of Nuclear Agreement with America. But Dr. Manmohan Singh was also adamant to finalised that deal. One day when Apoorv and Jaanvi met the she said " Apoorv it is a real crisis for the Government because Dr. Manmohan Singh is even ready to resign on this issue. Though senior leaders like Mr. Pranav Mukarjee are in touch with left parties." But on 30th June 2008 Prime Minister announced that Government will get the approval from Parliament on the issue. Now it became a prestige issue for left parties also. It was a total deadlock between the two sides. At last on 8th July 2008 the left parties withdraw their support from the Government. A Parliament session was called on 22nd July 2008 to get the approval of Nuclear Deal with US.
26 मार्च 2008 को टाटा मोटर्स ने इंग्लैंड में दो कंपनी जैगवार तथा लैंड रोवर कंपनी फोर्ड से खरीद ली। यह भारतीय उद्योग की एक बड़ी घटना थी l इन्हीं दिनों सरकार और उसके सहयोगी वाम मोर्चे में अमेरिका परमाणु समझौते को लेकर ठन गई। बार- बार वाम मोर्चे ने सरकार को बताया कि अगर इस समझौते को लागू किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। मगर प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी अपनी बात पर अड़े रहे कि यह समझौता तो होकर रहेगा। जानवी ने अपूर्व को बताया कि सूत्रों से यह भी पता चला कि वह इस मुद्दे पर इस्तीफा देने को भी तैयार हो गए। श्री प्रणब मुखर्जी जैसे सीनियर कांग्रेस के नेता वामपंथी नेताओं को मनाने के लिए इनसे लगातार संपर्क में है। मगर 30 जून 2008 को प्रधानमंत्री ने कह दिया कि समझौते को लागू करने से पहले सरकार संसद में इसे पास करा लेगी। अब वामपंथियों की भी नाक का सवाल बन गया है। दोनों तरफ के कई नेताओं ने आपस में सुलह कराने की कोशिश की। मगर कोई फायदा नहीं हुआ है। आखिर 8 जुलाई 2008 को वाम मोर्चे ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। सरकार ने मसौदे को संसद मे पास कराने के लिए 22 जुलाई 2008 का दिन निश्चित किया।
During the Parliament session on 22nd July another episode took place. In the afternoon some Members of Parliament entered with bags full of Money and started shouting that they were bribed to vote in favour of Nuclear Deal. Some MPs went to the well of the house and started raising slogans. The Parliament was remained abducted for almost 1.5 hrs. It was a breaking News on TV also. Apoorv called Jaanvi she said " You see allegations are that the ruling side has bribed the opposition MPs to vote in favour of this deal. Mr. Amar Singh is allegedly behind all these things. It is informed that some MPs of BJP were contacted in this regard. 3 MPs admitted that they have received such offers. Their names are Mr. Ashok Argal, Mr. Mahavir Bhgora and Mr Phaggan Singh Kulste. These 3 MPs admitted that they have visited Mr. Amar Singh's house on 22nd July. It was a sting operation which was organised with the help of a TV channel. The car of the channel was following them but later on it was not telecasted by the channel. The BJP is claiming that their MPs were offered ₹ 9 Crore but they have no accepted. On the other side Congress is saying then they may explain whose money they have brought in the Parliament. Overall there is a confusion every where."
विश्वास मत के दौरान संसद में 22 जुलाई 2008 एक और घटनाक्रम हो गया। दोपहर के वक्त कुछ सांसद बैग में नोट भरकर संसद में आ गए और जोर जोर से चिल्लाने लगे कि उन्हें सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए घूस दी गई है। कई सांसद स्पीकर के पास पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। संसद की कार्यवाही तकरीबन डेढ़ घंटे तक बाधित रही। लोकसभा में और बाहर टीवी पर खूब हल्ला मचना शुरू हो गया। अपूर्व ने जानवी को फोन किया तो उसने बताया "आरोप लग रहे है कि वाम मोर्चे के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार के लिए खतरा देखते हुए सांसदों की खरीद फरोख्त की प्रक्रिया हुई है। इस सब घटनाक्रम के सूत्रधार श्री अमर सिंह को बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि भाजपा के कुछ सांसदों को भी इस तरह की ऑफरस दी गई और तीन सांसदों ने यह माना है कि उन्हें यह ऑफर मिली है। यह तीनों सांसद श्री अशोक अर्गल, श्री महावीर भगोरा तथा श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 22 जुलाई को श्री अमर सिंह के घर पर भी गए थे। यह भी दावा किया गया की एक न्यूज़ चैनल के साथ मिलकर स्टिंग ऑपरेशन भी किया गया। सांसदों की कार के पीछे चैनल की कार थी। मगर चैनल ने उस स्टिंग को प्रसारित नहीं किया"। भाजपा का कहना है कि इन सांसदों को 9 करोड़ मिलने थे मगर उन्होंने यह पैसा नहीं लिया। कांग्रेस का कहना है कि जो पैसा संसद में लाया गया वो किसका है। जनता हैरान परेशान है। कि आखिर यह हो क्या रहा है ।
In the evening when voting took place on the issue the Government won by 19 votes. BJP expelled it's 8 MPs from party those who didn't participated or voted in favour of the Government. DMK also announced to take action against 2 of its MPs who voted in favour of the motion. Shiromani Akali Dal also issued Show Cause Notices to its those MPs who didn't participate in the voting. BJD also expelled one of his MP. CPI(M) expelled one of its veteran leader Mr. Somnath Chatterjee who refused to resign as a speaker of Lok Sabha against this Nuclear Deal and supported the Government. So with this hurdles in the Nuclear Deal was cleared and in next few days this agreement got recognition from international agencies.
जब देर शाम को वोटिंग हुई तो सरकार ने 19 वोटों से विश्वासमत जीत लिया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 सांसदों को निलंबित कर दिया और पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने यू पी ए सरकार के पक्ष में वोट दिया या मतदान में भाग नहीं लिया था। द्रमुक ने भी अपने दो सांसद के खिलाफ एक्शन लेने की घोषणा की जिन्होंने सरकार का समर्थन कियाl शिरोमणी अकाली दल ने भी अपने सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। बीजू जनता दल ने भी एक सांसद को निष्कासित कर दिया। सीपीएम ने अपने एक वयोवृद्ध नेता श्री सोमनाथ चटर्जी को पार्टी के निष्कासित कर दिया। क्योंकि उन्होंने सरकार का समर्थन किया और स्पीकर पद छोड़ने से इंकार कर दिया। इस तरह भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की राह खुल गई। अगले कुछ दिनों में इस समझौते को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल गई।
But frustrated from this Deal the Pakistan supported extremists did serial blasts on 25th July in Bengaluru and on 26th July in Ahemdabad. More than 50 people died and more than 100 were injured in those blasts. The whole world supported India and criticized Pakistan. But instead of learning any lesson the Pakistan supported extremists again did serial blasts in Gaffaar Market, Gopal Dass building, Central Park Connaught Place, Prince Pan Bhandaar and M Block Greater Kailash Delhi. Indian Mujhaidin took responsibility of these blasts. 30 people died and more than 100 people were injured in these blasts.
मगर भारत और अमेरिका समझौते से बौखलाए पाकिस्तान ने अपने आतंकवादियों से 25 जुलाई 2008 को बेंगलुरु में और 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में सिलसिलेवार धमाके कराए। इनमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। पाकिस्तान का वह हाल है कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे l भारत की शांतिप्रिय नीति को देखते हुए पूरे विश्व में उसे समर्थन मिला है। वहीं पाकिस्तान की आतंकवादीओ को समर्थन और सरंक्षण देने की नीति की चौतरफा निंदा हुई। तब भी पाक अपनी हरकतों से बाज नही आया। आतंकवादी संगठन ने दिल्ली में सिलसिलेवार धमाके करा दिए। 13 सितंबर 2008 को सिलसिलेवार धमाके हुए। 13 सितंबर 2008 को सिलसिलेवार ढंग से गफ्फार मार्केट, फिर कनॉट प्लेस, गोपालदास बिल्डिंग बाराखंबा रोड, सेंट्रल पार्क मेट्रो स्टेशन,व एम ब्लॉक ग्रेटर कैलाश और फिर प्रिंस पान भंडार में धमाके हुए। इन धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन नामक संगठन ने ली। इन धमाकों में करीब 30 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए।
On 19th September an encounter took place in Batala House area in South Delhi. Apoorv called Jaanvi in the evening for dinner at home to properly understand the incident. She explained everything in detail. She said " Due to increase in the extremists activities the police was under pressure from higher authorities to take concrete action in the matter. On 19th September Police get the information that some extremists are present in the house number 18 of Batla House area of Jamia Nagar in South Delhi. Mr. Mohan Chand Sharma the in charge of Special Cell of Delhi Police in the case was in hospital along with his son, who was suffering from Dengue. He was asked to act immediately. Mr. Mohan Chand Sharma immediately asked Mr. Rahul Kumar Singh an ASI to reach Jamia Nagar with team. Mr. Rahul Singh along with ASI Mr. Ravinder Tayagi, ASI Mr. Mukesh Malik. Hawaldaar Mr. Balwaan Singh, ASI Mr. Vinod and Mr. Gautam took a private car and moved towards Jamia Nagar.
19 सितम्बर बाटला हाउस मे पुलिस और आतंकवादियो मे मुठभेड़ हुई l शाम को जानवी को अपूर्व ने घर बुलाया l उसने सारी घटना विस्तार से बताई l आतंकवादी घटनाओं से पुलिस पर दबाव बहुत बढ़ गया था। 19 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली की आतंकवादी बाटला हाउस जामिया नगर दिल्ली के मकान नंबर 18 में छुपे हुए हैं। तुरंत कार्रवाई के आदेश मिले। इस मामले में स्पेशल सेल के इंचार्ज श्री मोहन चंद शर्मा अपने बेटे के साथ नर्सिंग होम में थे जंहा उनका बेटा डेंगू से पीड़ित था। उन्होंने तुरंत ए एस आई श्री राहुल कुमार सिंह को टीम लेकर जामिया नगर पहुंचने को कहा। श्री राहुल सिंह अपने साथ ए एस आई श्री रविंद्र त्यागी, एसआई श्री मुकेश मलिक,हवलदार श्री बलवान सिंह, ए एस आई श्री विनोद और श्री गौतम को लेकर प्राइवेट कार में निकले।
Jamia Nagar is an area of narrow lanes. Had the extremists got a slight hint then they would have escaped from there. Inspector Mr. Mohan Chand Sharma left his son in the hospital and reached Abbasi Chowk in Jamia Nagar and met his team there. Police intention was to take the extremists to the Police Station for interrogation. ASI Mr. Dharmender Kumar knocked on the door pretending to be a salesman. After knock on the door all the activities inside the house was put to an halt and there was a complete silence. In the meantime Inspector Mohan Chand Sharma also came upstairs. Rest of the party kept waiting in the lane. That flat was having two doors. Mr. Dharmender and Mr. Mohan Chand Sharma pushed a door to enter the room. As soon as they pushed the door the extremists started firing from inside. Then the police reciprocated. The firing started from both the sides. There were 4 people inside and one was in bathroom. A large crowd assembled there by listening the voice of firing. The three extremists tried to escape from the other door under the cover of public. Out of three two were caught but one escaped from there. Two bullets hit Mr. Mohan Chand Sharma and Hawaldaar Balwant Singh was also injured in the incident. Mr. Mohan Chand Sharma is admitted in Holy Family Hospital. The names of the extremists who died are Aatif Amin and Sajid. Total 14 people are arrested in the case." Apoorv asked " How is Inspector Mohan Chand Sharma now." Jaanvi said " He is serious."
जामिया नगर एक बहुत ही तंग गलियों का इलाका है। जरा सा भी अगर अंदेशा आतंकवादियों को हो जाता तो उनके भागने का खतरा था। उधर इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा अपने बेटे को छोड़ जामिया नगर में अब्बासी चौक के पास मिले। पुलिस की मंशा थी की उन लोगों को पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया जाए। उन्होंने एस आई श्री धर्मेंद्र कुमार को सेल्स मैन बनाकर फ्लैट नंबर 18 में भेजा। उसने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आने बंद हो गई। इसी बीच इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा भी सीढ़ियां चढ़ने लगे। बाकी पुलिस वाले नीचे ही खड़े रहे। इस फ्लैट के 2 दरवाजे थे। एक दरवाजे को धक्का देकर जैसे ही एसआई धर्मेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा ने अंदर प्रवेश किया। वैसे ही गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। अंदर चार लोग थे और एक की बाथरूम से आवाज आ रही थी। जैसे ही गोलीबारी की आवाज आई तो तुरंत नीचे भीड़ इकट्ठी हो गई। तभी तीन आतंकवादी दूसरे दरवाजे से भागे और भीड़ की आड़ में निकल भागने की कोशिश करने लगे। उनमें से 2 को पुलिस ने पकड़ लिया और एक भाग निकला। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को 2 गोलियां लगी। हवलदार बलवंत के हाथ में भी गोली लगी। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को होली फैमिली में दाखिल करा दिया गया। जांच में पता लगा कि मरने वाले का नाम आतिफ अमीन और साजिद है। कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Next day Apoorv saw that some Human Right Organizations started raising questions on the encounter. In the meantime Inspector Mohan Chand Sharma died. After few days when Apoorv, Nisha and Jaanvi met in the club then they again started discussing this topic. Jaanvi said " These human rights organizations are raising some issues regarding encounter. They are saying that when two people were taking Inspector Mohan Chand Sharma to hospital by holding him at that time there were no spots of blood on his clothes. Police is saying that because bullet came out from the back side so blood spots were there on the back side and the photograph was taken from the front." Nisha said " Jaanvi in my opinion these human rights organizations are not helping minorities by connecting such issues to religion. The theory of fake encounter in such a crowded place is not acceptable to the masses in general. Moreover one Inspector has also lost his life in the incident. Yes police may have done some mistakes. They may have came there to take them to the police station as accused. Perhaps police was not sure that they have done it but by starting firing those extremists confirmed their crime."
कई मानवाधिकार संगठनों ने इस मुठभेड़ पर जो सवाल उठाने शुरू कर दिए है। इसी बीच इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की भी दुखद मृत्यु हो गई। कुछ दिन बाद जब अपूर्व, निशा और जानवी क्लब मे मिले तो फिर यह चर्चा चल पड़ीl जानवी बोली "मानवाधिकार संगठन कई बातों को लेकर मुठभेड़ को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि इंस्पेक्टर श्री मोहन चंद शर्मा को दो आदमी कंधे पर लेकर हस्पताल ले जा रहे थे, तो उनके कपड़ों पर खून के कोई धब्बे नहीं थे ।जबकि पुलिस का कहना है कि गोली शरीर को भेदकर निकल गई। इसलिए खून के धब्बे पीठ वाली तरफ थे और फोटो सामने से ली गई।" निशा बोली " मानवाधिकार संगठन शायद यह समझ नहीं रहे कि इस मुठभेड़ को धर्म के नाम से जोड़कर वह अल्पसंख्यको का नुकसान ही कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में फर्जी मुठभेड़ की बात लोगों को हजम नहीं हो रही। फिर उसमें भी एक इंस्पेक्टर की जान जाने से भी जनता को लग रहा है कि यह फर्जी मुठभेड़ नहीं थी। हालांकि पुलिस की गलतियां तो हो सकती हैं। लगता है कि पुलिस सिर्फ उन लोगों को संदिग्ध समझ कर थाने ले जाने आई थी। उसे भी पक्का नहीं था कि यह धमाके के आरोपी हैं। मगर गोलीबारी होने से यह सब हुआ।"
Apoorv said " By giving a statement against Police, Congress leader Mr. Digvijay Singh has given a chance to BJP to take benefit of the situation. Though Congress Party has disowned his statement but damage is already been done because the Congress is having Government at both places in State and in Centre." Jaanvi said " The matter is now referred to NHRC ( National Human Right Commission) because the application for Judicial Inquiry has already been rejected by the Hon'ble Supreme Court."
अपूर्व बोले " कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस के खिलाफ बयान देकर भाजपा को राजनीतिक फायदा लेने का मौका दे दिया। हालांकि पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया। मगर केंद्र और दिल्ली दोनों में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से पार्टी की किरकिरी हुई है।" जानवी ने बताया कि जांच के लिए एन एच आर एस (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) को जिम्मेदारी दी गई। न्यायिक जांच के लिए अर्जी दिल्ली हाईकोर्ट में और सुप्रीम कोर्ट मैं रिजेक्ट हो गई है ।
- 19-
Apoorv and Nisha got continuity in their life but Vatika and Shaandily entered that phase of life which usually has maximum fluctuations. Shaandily had a nice group of his colleagues in Pune. Shaandily, Dhananjay, Anuraag, Jatin, Aaradhana, Yshsvi, Smriti and Jessica were there in that group. All the three girls were staying in the same flat. On the other side Shaandily and Dhananjay were staying in one flat and Jatin and Anurag were staying in another flat. Yshsvi was staying in his father's friend's house. One day Shaandily, Jessica and Anurag were working on a project till late in the evening. At about 9.00 p.m. Jessica said " Yaar let us have a break. I am feeling hungry and it will take another 2 hrs. more to finish this work." Anurag said " Let us have Coffee in the Canteen." Jessica said " Oh No. Not in Canteen. Let us go outside to come out of the pressure of the project. Let us go to the Coffee shop across the road."
अपूर्व और निशा के जीवन में तो एक निरंतरता आ गई। वही शांडिल्य और वाटिका अपने जीवन के उस दौर में आ गए जो सबसे ज्यादा उथल पुथल वाला होता है। शांडिल्य का पुणे ऑफिस में अच्छा ग्रुप बन गया। शांडिलय, धनंजय, अनुराग, जतिन, आराधना, यशस्वी, स्मृति तथा जेसिका यह सब मिलकर ही लंच करते थे। यह सब पुणे से बाहर से आए हुए हैं। जहां तीनों लड़कियां आराधना, स्मृति और जेसिका इकट्ठे एक फ्लैट में रहती हैं। वहीं धनंजय और शांडिल्य एक फ्लैट में तथा जतिन और अनुराग एक फ्लैट में रहते हैं। वही यशस्वी अपने पिता के दोस्त के यहां रहता है। 1 दिन किसी प्रोजेक्ट पर काम करते करते अनुराग, जेसिका, शांडिल्य को रात को 9:00 बज गए। अभी 2 घंटे का काम बाकी था। जेसिका ने उबासी लेते हुए कहा "यार चलो ब्रेक लेते हैं। भूख भी लग गई है।" तीनों ने लैपटॉप बंद कर दिए और उठ गए। अनुराग ने कहा "चलो कैंटीन में कॉफी पीते हैं"। मगर जेसिका बोली "यार कैंटीन में तो प्रोजेक्ट दिमाग पर ही चढ़ा रहेगा। चलो ऑफिस की दूसरी तरफ जो कॉफी शॉप है वहां चलते हैं।"
They all the three came out of the office and went to the Coffee shop across the road. They ordered Berger and one Coffee for them. While starting the discussions Jessica said " Apoorv if you don't mind then I may say that in the New Year Party I met your family. Your mother was looking so young. I couldn't believe that she is your mom." Instead of Shaandily, Anurag said " Yaar I can't understand the girls mentality. They may go to Malls for shopping, they may have beer parties but when ever they meet a new family they start observing like an orthodox. Jessica have you ever heard about Beauty Parlour. They have the Magic Sticks and by applying those it becomes impossible to differentiate between mother and daughter." But Shaandily replied and said " No Yaar, she is correct. Nisha is my second Mom." Jessica said " Oh I am really sorry." Shaandily said " Please don't feel so. My first Mom is well and she is in Europe."
तीनों ऑफिस से बाहर निकल आए और सामने की कॉफी शॉप में आ गए। उन्होंने अपने लिए एक एक बर्गर और कॉफी आर्डर कर दी। तीनों बैठ गएl बात शुरू करते हुए जेसिका बोली "शांडिल्य अगर बुरा ना मानो तो एक बात कहूं। आपकी फैमिली अभी आई थी। उन्हें उस दिन तुम्हारे घर पर देखा। तुम्हारी मदर तो काफी यंग हैं। वह उम्र के हिसाब से ऐसे लग ही नहीं रही थी कि तुम्हारी मदर है।" शांडिल्य से पहले अनुराग बोल पड़ा "यार यह लड़कियां कितना भी पढ़ लिख जाएं। मॉल में शॉपिंग कर ले। बियर पी ले। मगर जैसे ही किसी दूसरे परिवार से मिलती हैं तो दिव्य दृष्टि से उसके परिवार का निरीक्षण करने लगती हैं। आजकल तो ब्यूटी पार्लर नाम की जो जादू की छड़ी है, उसने तो मां बेटी में से पहचानना मुश्किल कर दिया है।" शांडिल्य ने कहा "नहीं यार जेसिका सही कह रही है। शी इस माय सेकंड मॉम। यह मेरी दूसरी मां है।" जेसिका ने कहा "ओह, आई एम सॉरी"। शांडिल्य बोला "ऐसी कोई बात नहीं है। माय फर्स्ट मदर इज वेल एंड शी इज इन यूरोप।"
Actually Anurag is from a small town of Uttar Pradesh. In their circle they don't mind to interfere in anyone's personal affair. In cosmopolitan cities people don't like interference in their personal affair. So as per his habits Anurag said " Yaar Apoorv I met your father on that day but I feel that he is not that type of man to take a divorce and get remarried with someone else." Shaandily said " You are right Anurag my father may have spent his life with out taking a divorce but the suddenly circumstances changed and he was forced to do that. Anyway it's a long story I will tell you some other day." By that time they had finished their coffee and they came back to their office.
अनुराग एक उत्तर प्रदेश के छोटे शहर से आया हुआ है। उनके यहां किसी से व्यक्तिगत बातें को पूछने को बुरा नहीं मानते। बड़े शहरों में इसे व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप माना जाता है। तो अपनी आदत के मुताबिक अनुराग बोला "यार तुम्हारे पिताजी से मिला था। उन्हें देखकर तो यह नहीं लगा कि वह तलाक लेकर दूसरी शादी करने वाले लोगों में से हैं"। जेसिका ने गुस्से से बोला "अनुराग दिस इस टू मच।" शांडिल्य ने कहा "कोई बात नहीं जेसिका। अनुराग तुम ठीक कह रहे हो। मेरे पिता तो शायद बिना तलाक दिए ही जिंदगी चला लेते। मगर कुछ हालात ऐसे बने कि उन्हें यह सब करना पड़ा। लंबी कहानी है फिर कभी सुनाऊंगा।" तब तक उनकी कॉफी खत्म हो चुकी थी और पेमेंट करके वह अपने ऑफिस आ गए।
On the other side Vatika was trying hard to get a job. But she was not getting a success. In fact passout from small colleges usually face such problem. In these colleges some small or medium class companies use to come for placements. Those companies don't give big offers to students. But those students generally accept even those offers. But even then these companies don't give them joining for months together and in the meantime those students get jobs in other companies by showing that offer letter. This happens every year and students are being befooled every year. When Vatika could not get a job then she joined MBA in a reputed institution in NOIDA and college bus was available from her colony.
उधर वाटिका अपनी नौकरी के लिए बहुत प्रयास कर रही थी। मगर कोई बात नहीं बनती दिख रही थी। छोटे इंजीनियरिंग कॉलेज से पास करने वालों को यह बहुत समस्या होती है। प्लेसमेंट के लिए आने वाली भी ज्यादतर छोटी कंपनियों ही होती हैं। वह उनको उतनी ऑफर नहीं देते जितने कि अच्छे विद्यार्थीयों को बड़ी कम्पनिया बड़े कालेज मे देती है l मगर इन छोटे कालेज के विद्यार्थी उन कंपनियों में चले जाते हैं। फिर उसके बाद वह महीनों तक उन्हें जॉइनिंग नहीं देते। इतने में विद्यार्थी भी ऑफर लेटर दिखाकर कहीं और नौकरी कर लेते हैं। हर साल ऐसी ही कंपनियां प्लेसमेंट के नाम पर आती हैं और बेवकूफ बनाकर चली जाती हैं। जब काफी समय तक नौकरी नहीं मिली तो उसने एक प्रतिष्ठित संस्थान में एमबीए में प्रवेश ले लिया। जो नोएडा में है और वह वहां से संस्थान की बस के द्वारा आ जा सकती है।
One day Shaandily was sitting alone in the office Canteen and was having a Coffee. Jessica also came there while having a Coffee in her hand and sat on his table. She said " See Apoorv as a colleague I am advising you to not share your personal matters with everyone in the office. People use to start gossiping on that." Shaandily said " Yes Jessica I had talked to him as a colleague but now I feel that he has talked to some other people on this issue. Any way I don't bother for such things." Jessica said " When I joined here I also discussed some personal matters with few of my colleagues but later on I came to know that they had disclosed those things to so many other people. But now I am avoiding it." In the meantime they finished their coffee and went back.
1 दिन शांडिल्य कैंटीन में अकेला बैठा कॉफी पी रहा था। तभी जेसिका उसके पास आई और अपनी कॉफी लेकर बैठ गई। और बोली "देखो शांडिल्य मैं एक सहयोगी होने के नाते तुम्हें यह कह रही हूं कि अपने घर की या और व्यक्तिगत बातें सबके साथ शेयर मत किया करो। यहां पर लोग बात का बतंगड़ बनाने में 1 मिनट लगाते हैं।" शांडिल्य बोला "हां जेसिका मैंने तो अपना सहयोगी समझकर उससे बात कर ली। मुझे भी यह लगता है कि उसने यह बात कई और लोगों को बता दी है। खैर मुझे तो इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता"। जेसिका बोली "हां शुरू में मैं भी जब यहां पर आई तो अपनी कुछ व्यक्तिगत बातें दोस्त समझकर कुछ लोगों से सांझा कर ली। मगर उन्होंने उन बातों को गॉसिप पार्टी मैं खूब उछाला।" इतने में उनकी कॉफी खत्म हो गई और वह उठकर अपनी सीट पर चले आए।
On other side though Vatika had taken admission but she was not happy. She was feeling that she had came out from the college with a dream of getting a good job and bright future. But starting another course of studies was creating inferiority complex in her mind. Nisha was also watching her and one day when Vatika was sitting sad and alone then Nisha asked her the reason. Then Vatika told Nisha about her feelings. Nisha then counseled her and said " Don't get confused. You are having both the options. If you want you can continue with your search for a job. We have not got you admitted in MBA because of the reasons that you are not getting a job. We have got you admitted in MBA for the reason that after 2 years you will get a Managerial job. You will join on a senior position then those who joined now. So you come out of your confusion and get ready to join your new college." With that discussion Vatika got the new Energy and she started preparing for the new course.
उधर वाटिका ने एमबीए में प्रवेश तो ले लिया मगर भीतर ही भीतर उसे लग रहा है कि कॉलेज की पढ़ाई छोड़े भी कई महीने हो गए। कॉलेज से यह उम्मीद लेकर निकले थे कि आगे नौकरी करेंगे और एक अच्छा भविष्य मिलेगा। मगर दोबारा पढ़ाई के साथ-साथ असफलता की हीन ग्रंथि उत्पन्न हो रही है। निशा कुछ दिनों से देख रही थी की वाटिका चुपचाप और उदास रहती है। 1 दिन अकेले बैठा कर जब उसने वाटिका से पूछा, तो उसने अपने मन की बात बताई। उसकी बात सुनकर निशा ने समझाया "तुम्हारे पास दोनों विकल्प है। अगर नौकरी ढूंढना चाहो तो वह कर सकती हो। हमने तुम्हें एमबीए में इसलिए नहीं डाला कि तुमें नौकरी नहीं मिल रही। बल्कि हम तुम्हें एमबीए इसलिए करवा रहे हैं ताकि उसके बाद तुम्हें मैंनेजर स्तर की नौकरी मिल जाए। शैक्षणिक योग्यता पर नौकरी जो लोग पा गए है, 2 साल बाद तुम सीधे उनके ऊपर मैनेजर बन कर जाओगी। इसलिए निराशा और कुंठा से बाहर निकलो और नए कोर्स की तैयारी करो।" इस विचार विमर्श का फायदा यह हुआ कि वाटिका की सारी निराशा खत्म हो गई और वह नई उर्जा से अपनी क्लास शुरू होने की तैयारी करने लगी।
On the joining date Apoorv took Vatika to her new College. Because it was a Management Course so there was nothing like Ragging here and instead a Welcome party was organized by the Seniors. Principal gave a welcome speech for new students. He told the students about their College and it's history. He gave his Good Wishes to the students. The students were served the lunch and two hours time was given to them to complete the official formalities and to get their I Card, bus pass and Library Card etc. After completing all the formalities Vatika went to Canteen to have a Coffee. The Canteen was fully Air conditioned. Vatika was not feeling to be in a college but was feeling to be in a MNC for training. In the evening she came back home in the College bus and the boy who was sitting along with her in the bus was a student of her class only. So like that she spent her first day in the new college.
नियत तिथि को अपूर्व स्वयं वाटिका को लेकर कॉलेज छोड़ने गया। क्योंकि यह मैनेजमेंट कोर्स है इसलिए यहां पर रैगिंग जैसा कुछ नहीं होता। बल्कि सीनियर विद्यार्थी अपने नए साथियों के लिए वेलकम पार्टी करते हैं। प्रथम दिन कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रिंसिपल ने सब नए छात्रों छात्राओं का स्वागत किया उन्हें संबोधित भी किया। अपने संस्थान के बारे में बताया l कॉलेज के इतिहास के बारे में बताया और सब को अपनी शुभकामनाएं दी। उसके बाद सबको लंच करवाया गया और 2 घंटे का समय दिया गया। ताकि वह अपने परिचय पत्र बनवा लें और अपनी बस का पता कर ले। समय बचे तो लाइब्रेरी वगैरह देख ले। वाटिका ने इस सब काम को पूरा करके कुछ समय लाइब्रेरी में बिताया। फिर कैंटीन में कॉफी पीने चली गई। यहां की लाइब्रेरी और कैंटीन हॉल वातानुकूलित है । यहां का पूरा परिदृश्य उसके पुराने कॉलेज से अलग है। लगता ही नहीं है कि वह किसी कॉलेज में पढ़ने आई है। बल्कि लगता है कि जैसे वह किसी कॉर्पोरेट में ट्रेनिंग के लिए आई हुई है। उसने अपनी वाली बस का पता कर लिया। शाम को बस चली तो उसके साथ में जो लड़का बैठा था उसका नाम आदित्य है। यह संयोग की बात है कि वह भी उसी क्लास में है जिसमें वाटिका। दोनों की आपस में जान पहचान हुई, इस तरह वाटिका का कॉलेज में पहला दिन बीता। यह कॉलेज कोई आम कॉलेज की तरह नहीं है। यहां पर छात्रों के व्यक्तित्व को पूरी तरह निखारा जाता हैl यहां लगातार कई बार पार्टियों का भी आयोजन किया जाता है।
In the new college Vatika got two new friends. One was Anirudh who was from a business family and Rashmi who was the daughter of an Army Officer. Though they were good friends but their view point towards life was different. Anirudh was of the view point that by hooks or crooks one should get the work done. While Rashmi was a disciplined girl and she did like every thing systematic and in a disciplined way. Vatika was in the favour of honesty and was against taking any bribe. Anirudh knew that he would join his family business after MBA while Vatika would search for a new job. Rashmi herself didn't know what to do after MBA. Some friends advise her to join MBA so she joined to take fun of college life for one more year.
इस दौरान वाटिका, अनिरुद्ध तथा रश्मि अच्छे दोस्त बन गए। अनिरुद्ध एक व्यापारी परिवार से आया है, और रश्मि एक आर्मी ऑफिसर की बेटी है। तीनों का दृष्टिकोण जिंदगी के लिए अलग है। जहां अनिरुद्ध का सोचना है कि कोई काम निकलवाने के लिए कुछ भी करो सब जायज है। बस काम होना चाहिए। वही रश्मि हर चीज में अनुशासन प्रिय है। वह कहती है कि जो व्यक्ति अनुशासन में नहीं रह सकता वह कभी कामयाब नहीं होता। वहीं वाटिका का यह कहना है कि हर काम इमानदारी से होना चाहिए और कभी रिश्वत नहीं लेनी चाहिए। जहां अनिरुद्ध को तो एमबीए करने के बाद अपने व्यापार में ही लगना है। वही वाटिका को एक अच्छी नौकरी की तलब है । मगर रश्मि को अभी खुद ही यह पता नहीं है कि उसने करना क्या है। दोस्तों ने कहा कि एमबीए कर लो तो यहां आ गई। उसने सोचा कुछ समय कॉलेज का और मजा लिया जाए।
All the three used to come to the Cannaught Place twice in a week in the evening together in Anirudh's car to take Coffee and have fun. In such an evening when they were sitting in a Coffee Shop then Anirudh asked Rashmi " May I ask you a question." Rashmi said " You may but please don't ask any irrelevant question." Anirudh said " When you don't know what will you do after MBA then why you took admission. For fun you could have join any Kitty group. Why you have spoiled someone else's chance of doing MBA." Rashmi got irritated and said " I knew that you will ask something pinching. You Civilians can never understand the hardships of our life. You people never know how uncertain life we are leading. You always see the facilities we are getting but you never understand the difficulties our family is facing when the head of the family is posted at a non family station. He can meet his family only for few days in a year. Now you have started the discussion so please listen that after MBA you will join your family business. You have a safe future. But the Army Personal don't have any such surety. If God forbid something adverse happens to him you can't think of the hardships of his family. That's why though I don't know whether this MBA degree will be ever used by me or not but in case of any exigency atleast I have one professional degree."
तीनों अक्सर शाम को इकट्ठे अनिरुद्ध के साथ कनॉट प्लेस तक आ जाते और हफ्ते में दो-तीन दिन कहीं बैठकर कॉफी पीते। ऐसे ही एक दिन जब काफी पी रहे थे तो अनिरुद्ध ने रश्मि को पूछा "यार रश्मि एक बात पूछूं" । उसने कहा "यार बात पूछना, कोई बतंगड़ मत बनाना।" अनिरुद्ध ने कहा "जब तुमने सोचा ही नहीं कि एमबीए के बाद क्या करना है। तो यहां एडमिशन क्यों ली। अगर मौज मस्ती ही करनी थी तो तू किटी पार्टी ज्वाइन कर लेती। किसी जरूरतमंद को सीट मिल जाती"। रश्मि चिढ़कर बोली "मुझे पहले ही पता था कि तुम कोई सुईया चुभाओगे। तुम सिविलियन को कभी अंदाजा भी नहीं होता कि हम आर्मी वाले कैसी जिंदगी जीते हैं। उसमें कितने अनिश्चितता होती है। हमारी मस्ती को तो सब देखते हैं हमें मिलने वाली सुविधाएं भी दिखती है। मगर जब नॉन फैमिली स्टेशन पर अपनी ड्यूटी देते हैं और सालों में सिर्फ कुछ दिन ही घरवालों से मिलना होता है, तो ऐसे में परिवार कैसे जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का सामना करता है। वह तो कोई नहीं देखता। अब बात छेड़ी है तो सुनो, तुम अपने परिवारिक व्यापार में चले जाओगे। चला हुआ व्यापार है। जीवन भर के लिए निश्चिंतता है। मगर सैनिकों के परिवार में यह नहीं होता। सिर्फ बंधी हुई तनख्वाह और अगर भगवान न करे कोई हादसा हो जाए तो परिवार के लिए क्या हालात हो जाते हैं तुम सोच भी नहीं सकते। इसलिए हालांकि मुझे नहीं पता कि यह एमबीए की डिग्री कभी काम आएगी कि नहीं। पर अपनी सुरक्षा के लिए कम से कम 1 डिग्री तो है"।
Then Vatika intervened and said " Anirudh you businessmen always weigh every thing with the scale of profit and loss. It would of no use if in place of Rashmi one more businessman's son had joined MBA. You people have to do your business in a traditional manner but just to make your profile better for matrimonial purpose you are doing MBA." Anirudh said while laughing " You are talking as I am having a General Store in a colony and I am selling daily consumables on retail basis. After all we are having a Hosiery factory and I will be doing some changes in the factory after doing MBA. As far as marriage is concerned so first both of you tell me what type of husband you two wants."
तब वाटिका भी बोल पड़ी "अनिरुद्ध तुम व्यापारी भी न बस हर चीज को नफे नुकसान की तराजू पर तोलते हो। अगर रश्मि की जगह पर एक व्यापारी पुत्र और आ जाता तो क्या फर्क पड़ता। तुम लोगों ने व्यापार तो अपने पारंपरिक तरीके से ही करना होता है। बस शादी का प्रोफाइल बढ़िया करने के लिए तुम यह डिग्री लेते हो।" अनिरुद्ध हंसकर बोला "तुम दोनों तो ऐसे बात कर रही हो जैसे मैं गली में गल्ले पर बैठकर नमक तेल बेचता हूं। अरे भाई हमारी एक हाजिरी की फैक्ट्री है। एमबीए करके मैं अपनी फैक्ट्री में सुधार लाऊगा। बाकी रही शादी के बाद तो तुम दोनों बताओ कि कैसे पति की उम्मीद करती हो"। Rashmi said " I am a daughter of an Army Man so definitely I will marry with an Army man." Vatika said " I will definitely try to marry with a person having a nice job. I am not interested to marry with a business man. The ladies of a business family have nothing to do except Kitty Parties and shopping. But where both husband wife are working the ladies are having both home and finance departments in their hands. In the month end when she save some money then you can't imagine how much satisfaction she get." Anirudh said while laughing " You both have out rightly rejected me. I am feeling depressed." Then they left for their home with a happy nod.
रश्मि बोली "भाई मैं तो एक आर्मी वाले की बेटी हूं। इसलिए किसी आर्मी ऑफिसर से ही शादी करना पसंद करूंगी।" वाटीका बोली "मैं तो किसी अच्छी नौकरी वाले से ही शादी करूंगी। मुझे व्यापारी की पत्नी बनने का कोई शौक नहीं है। व्यपारियों के घर का माहौल और नौकरी पेशा लोगों के घर का माहौल बिल्कुल अलग होता है। व्यापारी की पत्नी का काम होता है बस किटी पार्टी करना और शॉपिंग करना। जबकि नौकरी पेशा लोगों में जहां पति, पत्नी दोनों ही काम करते हैं, वहां पर पत्नी के हाथ में गृह और वित्त मंत्रालय होता है। जब महीने के अंत में अपनी चतुराई से कुछ पैसे बचा लेती है, तो उसे लगता है कि उसने कमाल कर दिया।" अनिरुद्ध ने उठते हुए हंस कर कहा "यार तुम दोनों ने तो मेरा पत्ता ही काट दिया।" और वह अपने अपने घर की तरफ निकल गए।
- 20-
On 26 th November 2008 Mumbai was rocked with an extremist attack. At about 9 45 p.m. two extremists entered Leoyd Mall Cafe while firing blindly and get out from the another door on the other side and started firing there. Message for force was sent to nearby Colaba Police station. 10 people died in the incident. Almost at the same time a terrorist named Kasab started firing blindly in the 2nd class waiting Hall of Chatarpati Shivaji Maharaj Terminal of Mumbai Railway station. His another associate Ismile was throwing hand grenade from a hide out there. Understanding the situation announcement was started from the public address system cautioning public of the extremists attack and requesting public to vacate the railway station immediately. Most of the public started running to exit the station after listening to the announcement. A lot of lives were saved by it. But still 54 people died and 104 people were injured in the incident. After coming out from the Railway station the extremists moved towards Kama Hospital. There intention was to attack the patients there. But the hospital staff took a quick action and locked all the Gates from inside. The extremists entered an adjoining narrow lane. On the other side of the lane a Police Officer of ATS Mr. Hemant Karkare along with his team came out to trace the extremists. The extremists put to fire a car in the lane and after coming out from the lane started firing on the police team. Mr. Hemant Kakare, Mr. Vijay Salskar and Ashok Kamte died in the firing and one constable Mr. Arun Jadav was seriously injured. But he immediately informed the police control room.
26 नवंबर 2008 को एक आतंकवादी हमला मुंबई में हुआ। रात के करीब 9:45 हुए थे तभी लियोड पाल कैफे के सामने दो आतंकवादी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कैफे में घुसे और दूसरे गेट से निकलकर सड़क पर फायरिंग करने लगे। पास ही कोलाबा पुलिस स्टेशन में तुरंत मैसेज कर के फोर्स मंगाई गई। इसमें 10 लोगों की मृत्यु हुई। दूसरी तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के दूसरे दर्जे के प्रतीक्षालय मैं कसाब नामक आतंकवादी ने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसका दूसरा साथी इस्माइल वहां छुप कर ग्रेनेड फेंक रहा था। तभी हालात को समझते हुए माइक पर घोषणा शुरू हुई कि आतंकवादी हमला हुआ है। अतः यात्री स्टेशन खाली कर दें। इस घोषणा से लोगों ने बाहर की तरफ भागना शुरू कर दिया। जिससे काफी लोगों की जान बच गई। मगर फिर भी इसमें 58 लोगों की जान गई और 104 लोग घायल हुए। स्टेशन से निकलकर आतंकी कामा अस्पताल की तरफ बड़े। उनकी नीयत मरीजों पर हमला करने की थी। मगर अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए वार्डो के दरवाजे लॉक कर दिए। आतंकवादी पास की एक गली में घुस गए। दूसरी तरफ मुंबई एटीएस के अधिकारी श्री हेमंत करकरे अपनी टीम के साथ आतंकवादियों को ढूंढने निकले। मगर दोनों आतंकवादियों ने गली में खड़ी एक कार को आग लगा दी। और गली के बाहर आकर सामने से आ रहे श्री हेमंत करकरे की गाड़ी पर गोलीबारी कर दी। श्री हेमंत करकरे अपने दो साथियों श्री विजय सालसकर और श्री अशोक कामटे के साथ शहीद हो गए। एक अन्य कांस्टेबल श्री अरुण जादव गंभीर रूप से घायल हो गए। श्री जादव ने कंट्रोल रूम में सूचना दे दी।
The extremists took control of the police vehicle. They left the police vehicle after some distance and took control of a private vehicle. Due to timely information that vehicle was asked by a police check post on the road to stop for checking. But the extremists started firing from the vehicle. Police also reciprocated. With in few moments a bullet hits the neck of Ismail and he died. Kasab fired a bullet that hits Mr. Tukaram Amble in his stomach. But Tukaram kept holding the gun of Kasab upwards and in spite of his efforts Kasab could not turned it down. In the meantime other police men reached and controlled the Kasab. He was injured so they took him to hospital.
आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर कब्जा कर लिया था। कसाब ने पुलिस वाली गाड़ी थोड़ी दूर जाकर छोड़ दी और एक और प्राइवेट गाड़ी पर कब्जा कर लिया। कंट्रोल रूम की सूचना के कारण बने पुलिस नाके के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उसे रुकने का इशारा किया गया। मगर गाड़ी के अंदर से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाबी हमला कर दिया। थोड़ी ही देर में इस्माइल खान की गर्दन पर गोली लगी और वह लुढ़क गया। तभी कसाब ने इंस्पेक्टर तुकाराम ओमबले के पेट पर गोली चला दी। मगर इंस्पेक्टर ओमबले ने एके-47 की नाल को पकड़कर आसमान की ओर कर दिया और छोड़ा नहीं। इतने में बाकी पुलिस वालों ने कसाब को पकड़ लिया और अस्पताल ले गए।
Arresting Kasab alive was a big achievement. In another incident two other extremists took control of the Chabad House in Nariman Point of Mumbai and some people were made hostages by them. A large population of Nariman Point is supposed to be of Yahudies. As the information reached the police station they immediately surrounded the area. Police got all the buildings vacated in the area. Their shooters were placed there. Next day NSG Commandos reached there from Delhi and with the help of police and Navy's helicopters they killed both the extremists after two days operation. The hostages were released but before dying those extremists killed 6 innocent people including one pregnant woman. One NSG Commando also lost his life.
कसाब को जिंदा पकड़ना एक बहुत बड़ी कामयाबी थी। आतंकवादियों के दो अन्य साथियों ने नारीमन पॉइंट में चाबाद हाउस पर कब्जा कर लिया। और कुछ लोगों को बंधक बना लिया। नरीमन प्वाइंट मुंबई में यहूदियों का इलाका माना जाता है। पुलिस को जैसे ही खबर मिली उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। आहिस्ता- आहिस्ता पुलिस ने आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया। उन पर अपने लोग तैनात कर दिए। अगले दिन एनएसजी कमांडो दिल्ली से आ गए और उन्होंने नौ सेना के हेलीकॉप्टरों और पुलिस के साथ मिल कर दो दिन तक कार्रवाई की तथा दोनों आतंकवादियों को मार कर बंधको को छुड़वा लिया। मगर आतंकवादी मरने से पहले 6 मासूम लोगों की हत्या कर गए। जिसमें एक 6 महीने की गर्भवती महिला भी थी। एक एनएसजी कमांडो भी शहीद हुए।
On one side when extremists were doing firing at Railway station at the same time two groups of two extremists each were moving towards Hotel Taj and Hotel Oberoi Trident. They entered into both the hotels and started indiscriminate firing. They make some people hostages. Hotel staff ran towards outside. But so many people were in the rooms. The police surrounded both the hotels. Extremists were repeatedly threatening that if the police try to enter into the hotels then they will kill the hostages. Police's priority was to save the hostages. The people in the rooms were evacuated via windows by Fire Brigade vehicles. The NSG team was on the way from Delhi. In the beginning on 27th November it was the impression that all the hostages were released but later on it was reported that a few were still in the custody of extremists. Some TV channels were doing Live Telecast and from there extremists were getting information about the police action so Police disconnected the TV Telecast in the hotel.
एक तरफ जब आतंकवादी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर नर संहार कर रहे थे उसी समय दो दो आतंकवादियों के दो ग्रुप होटल ताज और होटल ओबेरॉय ट्राइडेंट की तरफ बढ़ रहे थे। होटल ताज और होटल ओबरॉय मे घुसकर आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। कुछ लोगों को बंधक बना लिया। होटल का स्टाफ बाहर की तरफ भागा। मगर काफी लोग अपने कमरों में थे। होटल को पूरी तरह पुलिस ने घेर लिया। आतंकवादी लगातार धमका रहे थे कि पुलिस ने अंदर आने की कोशिश की तो वह बंधको को मार देंगे। पुलिस की प्राथमिकता अंदर फंसे बंधको को निकालने की थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिए भी लोगों को खिड़कियों से निकाला जा रहा था। एनएसजी की टीम भी दिल्ली से चल चुकी थी। शुरू में 27 नवंबर की सुबह यह समझा जा रहा था कि सभी बंधको को छुड़ा लिया गया है। मगर बाद में पता चला कि कुछ बंधक अभी भी आतंकवादियों के कब्जे में है। कई चैनल सीधा प्रसारण कर रहे थे। उससे आतंकवादियों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसलिए सरकार ने होटल में दी जाने वाली टीवी की सप्लाई काट दी।
8 blasts were done in Taj Hotel while in Oberoi 1 blast was done. On 26th night 2 taxis were also blown up. At last NSG team reached and the took the operation in their hands. The operation continued for 3 days. In hotel Oberoi extremists were killed on 28th November. In Hotel Taj some firing incidents took place and some blasts were also heard due to which fire broke out. Smoke coming out from Hotel Taj has became a symbol of this incident. More than 160 people died and hundreds of people were injured. At last it was announced on 29th November that all the extremists had died.
ताज होटल में छह धमाके हुए थे और ओबरॉय में एक। 26 नवंबर की रात को दो टैक्सियों को भी धमाके से उड़ा दिया गया था। आखिर एनएसजी टीम पहुंची और उन्होंने कमान संभाल ली। लगातार 3 दिन तक ऑपरेशन चला। होटल ओबरॉय में 28 नवंबर को आतंकवादियों को मार दिया गया। होटल ताज में गोलियां चली धमाके हुए और होटल में आग लग गई। ताज होटल से निकलता हुआ धुआं तो इस हादसे की पहचान बन गया। 160 से ज्यादा लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए। सारे देश की सांस अटकी रही। आखिर 29 नवंबर को ऑपरेशन ताज होटल में खत्म होने की घोषणा की गई।
But the whole country was discussing the security lapses. Questions were also raised against the role of media also. Just for TRP some channels were telecasting live from outside the hotels. From these live Telecast the extremists and their bosses in Pakistan were getting the latest position of police actions. The fishermen told that total 10 people got down from a boat at about 8.00 p.m. They were looking suspicious. Fishermen informed the police also but they didn't care.
मगर सुरक्षा को लेकर अब कई सवाल उठने लगे। मीडिया के रोल पर भी सवाल उठे। लाइव टेलीकास्ट से आतंकवादी और उनके पाकिस्तानी आकाओ को पुलिस के एक्शन की पूरी जानकारी मिल रही थी। मछुआरों ने बताया कि 26 नवंबर की रात को 8:00 बजे 1 वोट से 10 आदमी उतरे थे। जो कि संदिग्ध लगते थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी बताया मगर उन्होंने कोई गौर नहीं किया।
Any way the whole world criticized Pakistan for this act. When the operation was over then India started giving signals of strong action. As usual the Pakistan adopted it's double face technique. They were not ready to accept that those extremists were having any relationship with Pakistan. While the voice signals intercepted by our security agencies were clearly showing that the extremists were in direct touch with their bosses in Pakistan and were taking instructions from them. The relations between India and Pakistan were touching it's low. The forces were accumulated on the border from both the sides. Air Force was fully alerted. On one side the whole world was criticizing Pakistan and on other side they were putting pressure on India to not to take any conclusive action. At last tension was reduced a bit in January 2009. Other wise also 2009 was an election year. But this incident had raised a question mark on our intelligence agencies.
खैर पूरा विश्व इस हादसे के लिए पाकिस्तान की घोर निंदा कर रहा है। जब सारा घटनाक्रम खत्म हो गया तो भारत की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने के संकेत आने लगे। सारा विश्व अब भारत के पीछे खड़ा था। पाकिस्तान ने हमेशा की तरह चोरी और सीनाजोरी का रवैया अपनाया। वह यह मानने को तैयार नही कि उसका कोई भी नाता आतंकवादियों से है। जबकि आतंकवादियों की बातचीत जो हमारी एजेंसियों ने पकड़ी ,वह स्पष्ट रूप से बताती हैं कि आतंकवादी सीधा अपने आकाओं से जो पाकिस्तान में बैठे हैं उनसे निर्देश ले रहे थे। अब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बहुत खराब हो चुके थे। दोनों तरफ से फौज का सीमा पर जमावड़ा हो रहा है। वायु सेना की पूरी तैयारी थी। मगर विश्व के अन्य देश जंहा पाकिस्तान की निंदा कर रहे हैं, वही भारत पर दबाव डाला जा रहा है कि वह युद्ध शुरू न करें। आखिर जनवरी 2009 आते आते तनाव कुछ कम हुआ। वैसे भी 2009 में भारत में चुनाव का वर्ष है। मगर 26/11 का हमला हमारी खुफिया एजेंसियों पर सवाल छोड़ गया।
Shandily and Jessica had started coming close to each other. Dhananjay had a little idea of their relationship because on so many occasions Jessica use to visit their flat to take Shandily along with her for shopping. On so many occasions Shandily also went out alone on Saturday or Sunday. But Dhananjay was mature enough to not ask him anything about it. The favorite meeting place for them was Aaga Khan Palace where Mahatma Gandhi ji was imprisoned by British Government. Though it is a tourist place but still it is very quite and Calm. They both used to sit in the canteen of Aaga Khan Palace.
धीरे धीरे शांडिल्य और जेसिका में दोस्ती बढ़ गई। धनंजय को इनकी बढ़ती नज़दीकियों का कुछ पता था। क्योंकि जेसिका अकेले ही कभी-कभी उनके फ्लैट पर आ जाती और शांडिल्य को लेकर शॉपिंग के लिए चली जाती थी। कभी कभी शांडिल्य छुट्टी के दिन अकेले ही बाहर जाकर आता था। मगर धनंजय काफी समझदार है। वह कभी भी शांडिल्य से कोई सवाल नहीं करता। वह व्यक्ति की निजता का सम्मान करता है। आगा खां पैलेस जहां गांधी जी कैद रहे उनकी पसंदीदा जगह है। वह जब शांति से एकांत में बैठना चाहते तो वह वहां चले जाते हैं। हालांकि वहां पर्यटक काफी आते हैं। मगर वहां के वातावरण के अनुरूप स्वयं ही शांति बनाए रखते हैं। अक्सर वहां पीछे बने कैंटीन में दोनों बैठे रहते और घंटों बातें करते।
When 26/11 attack rocked Mumbai they all were frightened because Pune is too close to Mumbai. A lot of rumors were there in their area. So all the three girls temporarily decided to shift to Shandily's flat. There was a tension everywhere. No body was ready to go away from the TV. Jessica had her relatives in Mumbai and she was in touch with them. Shandily was also in touch with his family in Delhi. On 27 November 2008 Ex Prime Minister Mr. Vishvanaath Partap Singh passed away. But his cremation was done in a very simple way under the shadow of 26/11 attack. People's attention was more towards those people who were hostages in the hotels. A lots of rumors were also there about the exact number of extremists in the hotels. The evening of 27th November was very tense and they all were present there in front of the TV with Beer Mugs in their hand. But by 28th November afternoon Nariman Point and Hotel Oberoi were made free of extremists and it was clarified that only 4 extremists were present there in the Hotel Taj. It was expected that Hotel Taj would be freed from the extremists by 29th November. It brought them in a little relaxed mood and they started having a little fun.
26/ 11 का जब मुंबई हमला हुआ तो सब बहुत घबरा गए। क्योंकि मुंबई तो पुणे से काफी नजदीक है। तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी। ऐसे में तीनों लड़कियों ने शांडिल्य और धनंजय के फ्लैट पर ही कई दिन के लिए आने का निर्णय लिया। बहुत बेचैनी सी वातावरण में थी। कोई टीवी के आगे से हट ही नहीं रहा था। जेसिका के कुछ संबंधी मुंबई में थे। वह निरंतर उनसे संपर्क में थी। उधर शांडिल्य भी दिल्ली में अपने परिवार से संपर्क में था। 27 जनवरी 2008 को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हो गया। मगर इन हमलों की छाया में बहुत ही सामान्य तरीके से उनको अंतिम विदाई दी गई। लोगों की पूरी तरह ध्यान उस तरफ था कि ताज के अंदर जो लोग फंसे हैं उनका क्या होगा। दूसरी अफवाहें इसको लेकर थी की ताज और ओबराय के अंदर कितने आतंकवादी हैं। यह भी अफवाहों का बाजार गर्म था कि मुंबई के अलावा क्या कहीं और भी आतंकवादी हमला करने की फिराक में है। 27 नवंबर की शाम तो बहुत तनावपूर्ण थी और सब बीयर पीते हुए टीवी के सामने थे। मगर 28 नवंबर को दोपहर तक नरीमन प्वाइंट पॉइंट और ओबराय को खाली करा लिया गया। ताज में भी पता चल गया कि 4 आतंकी हैं। और उम्मीद की जा रही थी की 29 नवंबर को वहां से भी आतंकियों का सफाया हो जाएगा। इसलिए माहौल में हल्का पन आ गया और हंसी मजाक शुरू हो गया।
All of a sudden Aaradhana asked Dhananjay " Yaar Dhananjay once you told me that your father is having a business. Exactly what type of business he is having." Dhananjay surprisingly asked " When did I tell you that my father is doing any business." There was a big laughter in the room. Samriti said " Yaar Dhananjay you can never understand what is there in the mind of the girls. She just wants to know about your family background. Other wise do you think that she is going to take discount from your father's shop." Then only Dhananjay could understand that she was taking interest in him. All the three girls already knew about it. Then Dhananjay said " O.K. It is between me and Aaradhana. I will tell her about my family back ground when she is alone." They all laughed again.
तभी आराधना ने अचानक धनंजय से पूछा "अरे धनंजय तुम्हारे पिताजी का किस चीज का बिजनेस है।" धनंजय ने आश्चर्य से कहा "मैंने तुम्हें कब बताया कि मेरे पिताजी का कोई बिजनेस है"। इस पर एक हंसी का फव्वारा छूट गया। स्मृति बोली "यार धनंजय तुम लड़कियों की बातों को समझ ही नहीं सकते। इसका मतलब है कि तुम्हारी फैमिली बैकग्राउंड क्या है। उसने कोई तुम्हारे पिताजी की दुकान से डिस्काउंट लेकर शॉपिंग थोड़े ही करनी है"। तब धनंजय को समझ आया कि यह सब क्या है। असल में अनुराधा काफी समय से धनंजय में इंटरेस्ट ले रही थी। मगर धनंजय का ध्यान उधर नहीं था। जबकि ग्रुप में तीनों लड़कियों को आपस में पता था। अब धनंजय ने भी मुस्कुरा कर जवाब दिया "चलो मेरे फैमिली बैकग्राउंड में तो सिर्फ अनुराधा का इंटरेस्ट है। तो उसे मैं अकेले में बता दूंगा।" सब हंस पड़े।
Next day means on 29th November 2008 all the extremists in the Hotel Taj were also killed. Now every body was tension free so Dhananjay proposed " Let us go outside to such a place where we may spend some time in a relaxed mood." Shandily and Jessica said together " Let us go to Aaga Khan Palace." All were surprised except Dhananjay. He said " On every holiday Jessica use to take him to Aaga Khan Palace in search of peace. Then both Smriti and Aanuradha exclaimed " Oh Jessica is he your that friend to whom you use to visit frequently." They all were excited. Then Jessica said " Yaar we may also call Yashasvi so that Smriti could also get peace of mind." Now it was boys to get surprised. Then Dhananjay called Yashasvi and said " Yaar we are coming with your peace of mind so you please come to Aaga Khan Palace within half an hour. We will meet you there." He disconnected the phone. They all get ready immediately and moved towards Aaga Khan Palace in their vehicles.
अगले दिन 29 नवंबर को ताज होटल में छुपे आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। अब सबके मन से बोझ हट गया। दोपहर को धनंजय ने कहा 'चलो इतने तनाव के बाद कहीं ऐसी जगह चले जहां शांति से बैठ सकें।" शांडिल्य और जेसिका दोनों के मुंह से इकट्ठा निकला "आगा खान पैलेस चलते हैं"। सब ने आश्चर्य से उनकी तरफ देखा कि इकट्ठे कैसे बोले। तभी धनंजय ने भी मौके का फायदा उठाकर कहा "छुट्टी वाले दिन जेसीका, शांडिल्य को लेकर शांति की खोज में वहीं जाती है।" समृति और अनुराधा दोनों चिल्ला पड़ी "अच्छा जेसिका यही है वह फ्रेंड जिससे मिलने अकेले जाती हो।" अब तो आपस में उनका धमाल मच गया। तभी जेसिका बोली" अरे यार यशस्वी को भी वहां बुला लो। ताकि स्मृति के मन को भी शांति मिल पाए।" अब चौकने की बारी लड़कों की थी। तभी धनंजय ने यशस्वी को फोन करके कहा "आधे घंटे में हम तेरे मन की शांति को लेकर आगा खां पैलेस पहुंच रहे हैं। तू भी पहुंच जा।" इतना कहकर उसने फोन काट दिया। सब फटाफट तैयार होकर आगा खां पैलेस की तरफ अपनी गाड़ियों से चल दिए।
They met Yashasvi on the gate. Anuradha pushed Smriti in front of Yashasvi and said " Here is your peace of mind." Me peace of mind is very fond of shopping Malls but it is surprising that she is now getting peace of mind in Aaga Khan Palace." Smriti said " Yashasvi you tell me how much shopping you have done for me. Do you remember on every holiday either your aunty send you for an urgent work or your uncle ask you to come along with him." They all laughed. They all went in and sat on the grass in a group. So three couples declared their relationship.
गेट पर यशस्वी भी मिल गया। अनुराधा ने हंसकर स्मृति को आगे करते हुए कहा "यह लो अपने मन की शांति"। यशस्वी ने हंसकर कहा "मेरे मन की शांति को माल और शॉपिंग छोड़कर, आगा खान पैलेस कब से पसंद आना शुरू हो गया।" स्मृति ने मुंह बनाकर कहा "तुम तो ऐसे कह रहे हो कि जैसे पता नहीं कितनी ज्यादा शॉपिंग करवा दी। कभी अंकल के साथ जाना होता है। कभी आंटी कहीं भेज देती है"। सब हंस पड़े और अंदर जाकर पार्क में बैठ गए। इस तरह 3 जोड़ों ने अपनी रिलेशनशिप घोषित कर दी।
In Delhi Vatika was feeling frightened. Nisha and Apoorv counseling her. She also got relaxed on 29th November. Then she felt relaxed. Jaanvi was also very busy in her work during those days. Taking lesson from 26/11 attack on 31st December 2008 the Parliament passed National Investigation Agency. Hon'ble President of India signed on that on 1st January 2009. The main purpose of this group was to control the Extremists activities. By enforcing this act this agency is not required to take permission from State Governments to take action against the extremists. But again on 1st January 2009 serial blasts occurred in Assam killing 5 innocent people and more than 50 were injured.
दिल्ली में वाटिका भी बहुत डरी हुई थी। निशा और अपूर्व बार-बार उसे समझा रहे थे। जब 29 नवंबर को सब आतंकवादियों का सफाया हो गया। तब जाकर उसे शांति मिली। जानवी भी इन दिनों बहुत व्यस्त रही अपने पत्रकारिता के काम में। मुंबई हमले से सीख लेते हुए 31 दिसंबर 2008 को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए के गठन का प्रस्ताव संसद ने पास कर दिया। उस पर 1 जनवरी 2009 को राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने हस्ताक्षर कर दिए। इस बिल के द्वारा आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस एजेंसी का गठन हुआ है। इसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए राज्यों की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। मगर 1 जनवरी 2009 को ही गुवाहाटी में सिलसिलेवार धमाके हुए। 5 व्यक्तियों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए। आतंकवाद पूरे विश्व के लिए एक बडी चुनौती बनता जा रहा है l
In the meantime Election activities had started. New equations between the different political parties were in progress. On 4th January 2009 Congress ends it's alliance with PDP. The Congress felt that PDP was having it's effect area only in some pockets of Kashmir. In rest of the country its image was negative and Congress was in loss due to the alliance. BJP had always blamed PDP of having sympathy with extremists and it's presence in UPA was always questioned by BJP. Any way its politics and nobody knows who will stand with whom in future. On 5th January the Indian Government called Pakistani Ambassador and hand over the proofs of extremists being the residents of Pakistan. Jaanvi told Apoorv that in political circles people were taking it as a way out from the difficult situation where Pakistan and India both were caught and were under pressure to not start any war. India knew that Pakistan would never accept these proofs and it was just a formality.
चुनावों की हलचल भी शुरू हो गई। नए समीकरण बनने और बिगड़ने शुरू हो गए। 4 जनवरी को पीडीपी ने यूपीए से नाता तोड़ लिया। वैसे पीडीपी के साथ रहते हुए कांग्रेस भी नुकसान में ही रही। पीडीपी एक ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह क्षेत्रीय भी नहीं है। इसका प्रभाव सिर्फ कश्मीर के कुछ हिस्सों में है। जम्मू तथा देश के अन्य भागों में इसकी छवि नकारात्मक है। भाजपा हमेशा इस पार्टी पर अलगाववादी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाती रही है। इसके यूपीए मे होने पर कांग्रेस पर सवाल खड़ी करती रही है। खैर यह तो राजनीति है कौन जाने कल कौन कहां हो। 5 जनवरी 2009 को भारत सरकार ने पाक उच्चायुक्त को बुलाकर आतंकवादियों के पाकिस्तानी होने और उनके पाकिस्तान से संचालित होने के सबूत सौंप दिए। जानवी ने बताया कि युद्ध की विषम स्थिति में दोनों देश फंसे हुए है। युद्ध न करने के लिए जो अंतरराष्ट्रीय दबाव है उससे निकलने का यह एक रास्ता भी हो सकता है। वरना भारत यह अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान का ही करा धरा है। और पाकिस्तान इन सबूतों को कभी नहीं मानेगा।
No comments:
Post a Comment